चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर गौचर एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।
गौचर मेला हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत, लोककला और स्थानीय उत्पादों का जीवंत उत्सव है। यह मेला स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, उद्यमियों एवं उत्पादकों को अपने हुनर और उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही, यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान को धरातल पर उतारने का एक सशक्त मंच भी है।
हमारी सरकार प्रदेश के पारंपरिक मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए उन्हें स्थानीय आजीविका, पर्यटन, व्यापार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @Bschaudharymla जी, माननीय विधायक श्री अनिल नौटियाल जी, श्री @BhupalrTamtaMLA जी, गौचर नगरपालिका के अध्यक्ष श्री संदीप सिंह नेगी जी, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री गजपाल सिंह बड़थ्वाल जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
LIVE: पिथौरागढ़ में आयोजित जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 का उद्घाटन कार्यक्रम xitter.gq/i/broadcasts/2LPrOXVeg…
LIVE: चमोली में आयोजित 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला-2026 xitter.gq/i/broadcasts/2qVXJzPyQ…
शासकीय आवास पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल, पद्मभूषण आदरणीय श्री @BSKoshyari जी से भेंट हुई। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस और अतुलनीय त्याग के प्रतीक सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
गुरु गोबिंद सिंह जी का संपूर्ण जीवन धर्म, सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए संघर्ष एवं समर्पण की अनुपम मिसाल है। उनका त्याग, तप, वीरता और राष्ट्र व समाज के प्रति योगदान सदियों तक मानवता को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
समस्त प्रदेशवासियों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बच्चे हमारे आने वाले कल की उम्मीद हैं, उनकी मुस्कान में खुशहाल समाज की झलक और उनके सपनों में एक सशक्त एवं समृद्ध देश की नींव छिपी है।
हमारा संकल्प है कि प्रदेश का हर बच्चा सुरक्षित, शिक्षित, स्वस्थ और आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो। इसके लिए हमारी सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, पोषण, छात्रवृत्ति और अपनी प्रतिभा को निखारने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Pushkar Singh Dhami retweeted
छठ महापर्व लोकआस्था और समर्पण का पर्व है। इस पावन अवसर पर आज पटना के विभिन्न स्थानों पर छठव्रतियों के बीच फल, सूप एवं पूजन सामग्री के वितरण कार्यक्रमों में सम्मिलित हुआ।
जय छठी मइया!
Pushkar Singh Dhami retweeted
आज छठ महापर्व के प्रथम दिन, नहाय-खाय के पावन अवसर पर पटना स्थित अपने निवास स्थान पर सपरिवार पूजन किया।
Pushkar Singh Dhami retweeted
छठ महापर्व के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ के अवसर पर आज गंगाजी में पवित्र स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना आरंभ की।
जय छठी मइया!
Pushkar Singh Dhami retweeted
On board the Pink Line.
Exceptional infrastructure for a vibrant city like Bengaluru.
ಗುಲಾಬಿ ಮಾರ್ಗ ಮೆಟ್ರೋದಲ್ಲಿ ಪಯಣ.
ಬೆಂಗಳೂರಿನಂತಹ ಚೈತನ್ಯಶೀಲ ನಗರಕ್ಕೆ ಅತ್ಯುತ್ತಮ ಮೂಲಸೌಕರ್ಯ.
बेहतर इलाज के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा, एम्स ऋषिकेश का सैटेलाइट सेंटर, एम्स किच्छा जल्द ही प्रदेशवासियों की सेवा में समर्पित होगा।
प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया। इस दौरान उनके साथ रात्रिभोज पर आत्मीय संवाद का सुखद अवसर भी मिला।
जौनपुर, उत्तरकाशी में मातृशक्ति, युवाओं एवं बुजुर्गों से मिला अपार स्नेह और आशीर्वाद हमारी सरकार के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
यह जनविश्वास हमें और अधिक प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देता है। हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और उत्तराखंड का हर घर, हर गांव खुशहाली एवं समृद्धि की नई रोशनी से जगमगाए।







































