जयपुर स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। गुलाबी नगरी जयपुर अपनी भव्य स्थापत्य कला, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास के लिए, विश्वभर में विशिष्ट पहचान रखती है। इस विशेष अवसर पर, हम अपनी ऐतिहासिक धरोहरों पर गर्व करें और स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित जयपुर के निर्माण में सहभागी बनें।
#JaipurFoundationDay
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस नीति से, मिलावटखोरों पर निरंतर शिकंजा कसा जा रहा है। प्रदेशभर में ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान सफलतापूर्वक संचालित कर, मिलावट के कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। त्योहारी सीजन के दौरान, मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इन कार्रवाइयों का लक्ष्य, आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए, खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर जयपुर के सांगानेर स्थित, पिंजरापोल गोशाला तथा जोतड़ावाला स्थित बाबा संत श्री रामकरणदास जी महाराज एवं गुरुदेव श्री संत परमसुखदास जी महाराज आश्रम गोशाला पहुँचकर, गौ माता का विधि-विधान से पूजन किया। मुख्यमंत्री ने गौ माता को गुड़ एवं रोटी खिलाई तथा आरती उतारकर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने पिंजरापोल गोशाला में भगवान श्रीकृष्ण एवं प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने जोतड़ावाला स्थित आश्रम में संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन का श्रवण भी किया।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, राज्य सरकार ने शिक्षा को प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक भविष्य की आधारशिला बनाने के लिए, महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके लिए, शिक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार करते हुए, सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता, समान अवसर, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को, सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है। 15 दिसम्बर 2023 से अब तक शिक्षक-कार्मिक प्रबंधन, नामांकन, परीक्षा परिणाम, बालिका शिक्षा, डिजिटल लर्निंग, समावेशी शिक्षा और विद्यालयी आधारभूत संरचना-हर प्रमुख क्षेत्र में, उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के विजन से, तीर्थराज पुष्कर आने वाले समय में नव्य, भव्य व दिव्य स्वरूप में दिखाई देगा। राज्य सरकार, पुष्कर की पौराणिक विरासत को सहेजते हुए, इसे आधुनिक रूप में विकसित करने की दिशा में ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर, पुष्कर सरोवर के घाटों एवं परिक्रमा मार्ग के विकास के मेगा प्रोजेक्ट पर, कार्य कर रही है। आगामी 17 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले में, विदेशी पर्यटकों की सहभागिता वाली खेल प्रतियोगिताएँ, फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल, ऊंट एवं घोड़ा नृत्य, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण रहेंगी। 20 नवंबर को शिल्पग्राम में, फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल का उद्घाटन होगा।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
गोपाष्टमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! भारतीय संस्कृति में, गौमाता को पूजनीय एवं समृद्धि का आधार माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और गौ-संवर्धन के संदेश से जुड़ा यह पावन पर्व, हमें प्रकृति और अपनी सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं जीवों के प्रति, दया की प्रेरणा देता है।
#gopashtami
मलेशिया में आयोजित दक्षिण-पूर्व एशियाई लैक्रोस चैम्पियनशिप-2026 में, कांस्य पदक प्राप्त किया। ये उपलब्धियाँ जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और सामर्थ्य का परिचायक हैं।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
जनजातीय युवाओं ने खेलों के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय देते हुए, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
जनजातीय समाज की आस्था और परम्पराओं से जुड़े धार्मिक स्थलों के, विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
जनजातीय समाज की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए, सौंध माटी आदि धरोहर प्रलेखन योजना शुरू की गई है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
जनजातीय किसानों को सशक्त बनाने के लिए, निशुल्क संकर मक्का बीज मिनी किट कार्यक्रम के तहत 25 लाख से अधिक मिनी किट बांटे गए हैं।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
पीएम-जनमन योजना के तहत, बारां जिले के सहरिया क्षेत्र में 15 हजार 233 आवासों, 23 सम्पर्क सड़कों, 15 नए बहुद्देश्यीय केन्द्रों का निर्माण और 51 वन-धन केन्द्र गठित किए गए हैं।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
डबल इंजन की सरकार ने तीन वर्षों में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए लगभग, 3 हजार 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ संकल्प के तहत जनजातीय क्षेत्रों में, विकास की गति बढ़ाने के साथ नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए, व्यापक प्रयास किए गए हैं।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्ष 2021 से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शुरू किया गया, जनजातीय गौरव दिवस आज राष्ट्रीय चेतना का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जनजातीय समाज के युवाओं से आत्मीय संवाद किया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा जी के त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस को जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति एवं अधिकारों की रक्षा का प्रतीक बताते हुए, उनके जीवन से राष्ट्रसेवा और समाज के उत्थान की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
@bhajanlalbjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
जनजातीय समाज ने देश की संस्कृति, परम्परा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए, सदियों तक संघर्ष किया है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' का संकल्प, जनजातीय समुदाय को विकास के केंद्र में रखता है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से, विकास को सबसे वंचित एवं दूरदराज के जनजातीय समुदायों तक पहुँचाया जा रहा है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
लोकतंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, सभी पत्रकार साथियों और मीडिया कर्मियों को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ! समाज को सही दिशा देने, जनहित के मुद्दों को सामने लाने और आम नागरिक की आवाज़ को शासन तक पहुँचाने में, स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का योगदान अतुलनीय है।
#NationalPressDay
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर क्षेत्र में सहयोग के लिए तैयार है। चाहे खेल हो, पढ़ाई हो, छोटा कारोबार हो या बड़ा उद्योग, हमारी सरकार पूर्ण रुप से आपका सहयोग कर रही है। आप सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान


















