SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice) header
SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice) profile picture

#Police~Official Twitter account of Sambhal Police. Pls do not report crime here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.

Sambhal, UP, India
Joined July 2014
Photo by SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice)Photo by SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice)Photo by SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice)Photo by SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice)Photo by SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice)Photo by SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice)Photo by SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice)Photo by SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice)Photo by SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice)Photo by SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice)
SAMBHAL POLICE retweeted
पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र मुरादाबाद @ipsajaysahni के निर्देशन में परिक्षेत्र के समस्त जनपदों द्वारा कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण तथा आमजन में सुरक्षा का भाव बनाए रखने के उद्देश्य से संवेदनशील स्थलों, प्रमुख बाजारों, सर्राफा बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए सतर्कता और निरंतर निगरानी बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #uppolice #upgovt #FootPatrolling
3
3
281
SAMBHAL POLICE retweeted
27.11.2026 परिक्षेत्र मुरादाबाद के जनपदों द्वारा किये गये सराहनीय कार्य, घटनाओं के अनावरण, बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें। #upgovt #UPPolice #UPPInNews #Media_Reports
2
2
199
SAMBHAL POLICE retweeted
श्रीमान @dgpup द्वारा चलाये जा रहे #OperationConviction अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र मुरादाबाद @ipsajaysahni के पर्यवेक्षण में परिक्षेत्र के जनपदों एवं अभियोजन विभाग द्वारा मा0 न्यायालय में पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने के सम्बन्ध में दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबरें। #upgovt #UPPolice #UPPInNews #Media_Reports
4
4
525
SAMBHAL POLICE retweeted
26 नवम्बर, 2026 बरेली। अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा जोन कार्यालय में “संविधान दिवस” के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की गरिमा, उसकी मूल भावना, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों, राष्ट्रीय एकता-अखंडता एवं बन्धुता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। #ConstitutionDay #SamvidhanDiwas #BareillyZone
10
18
788
SAMBHAL POLICE retweeted
DON’T LET SCAMMERS PRESS YOUR PANIC BUTTON One call. A fake uniform. A threat of arrest. And suddenly, your money is on the line. That’s how the “Digital Arrest” scam works. Cybercriminals impersonate police officers and government agencies, stage video-call interrogations and create panic to extort money. But remember: * No police officer or government agency can arrest you over a video call. * Threats of immediate arrest, account freezes or legal action over a call are major red flags. Don’t panic, Don’t pay, Hang up, Stay calm and report suspected cyber financial fraud immediately on 1930 or at cybercrime.gov.in. #CyberSafety #DigitalArrestScam #CyberCrimeAwareness #CyberFraud #Dial1930
1
61
72
9,704
SAMBHAL POLICE retweeted
दो दिन खेल के, एक वर्ष बदलाव का! पुलिस परिवार के बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और खेल भावना का उत्सव रहा प्रथम ‘वामा खेलोत्सव-2026’। वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में 21 एवं 22 नवंबर को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय खेलोत्सव में 433 बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण ने विजेताओं को सम्मानित कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। खेल के मैदान से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और महिला सशक्तीकरण तक, पुलिस परिवारों के कल्याण को समर्पित वामा सारथी के एक वर्ष का प्रेरणादायी सफर और दो दिवसीय खेलोत्सव की यादगार झलकियाँ देखिए इस लघु फिल्म में। फिर मिलेंगे अगले वर्ष, नई प्रतिभाओं, नए सपनों और नए कीर्तिमानों के साथ! #VaamaSaarthi #VaamaKhelotsav2026 #UPPCares
3
72
81
8,129
SAMBHAL POLICE retweeted
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही— अवैध शराब की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को @muzafarnagarpol एवं आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 290 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त 01 ट्रक बरामद किया गया है। अभियुक्तगण अवैध शराब की तस्करी का कार्य करते थे। वे चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर बिहार में सप्लाई करते थे। बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां शराब को ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
1
58
1
67
7,693
SAMBHAL POLICE retweeted
Zero Tolerance Towards Narcotics— चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को @kanpurnagarpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 10.320 किलोग्राम अवैध चरस, ₹8,600/- भारतीय व 275/- नेपाली मुद्रा बरामद की गयी है। अभियुक्तगण नेपाल एवं बिहार से सस्ते दामों पर चरस खरीदकर लाते थे तथा कानपुर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ अजमेर (राजस्थान) एवं मुम्बई (महाराष्ट्र) में ले जाकर महंगे दामों पर बेचते थे, जिससे अवैध रूप से मुनाफा कमाते थे। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP
1
57
67
14,427
SAMBHAL POLICE retweeted
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— मुरादाबाद इकाई द्वारा जनपद रामपुर में जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक को ₹20 हजार/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया। कृपया भ्रष्टाचार के प्रकरणों को एसीओ की हेल्पलाइन:📱9454402484, 📧[email protected] पर रिपोर्ट करें। #UPPolice
47
49
6,485
SAMBHAL POLICE retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 17 अभियुक्तों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से ₹08 लाख 51 हजार 630/- नकद बरामद किए गए हैं। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
48
52
7,356
SAMBHAL POLICE retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— स्वर्ण व्यवसायी से आभूषण एवं सोने से भरा बैग लूटने वाले गिरोह के 05 अभियुक्तों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 844 ग्राम पीली धातु के आभूषण एवं सोने के टुकड़े तथा ₹1,82,500/- नकद बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों ने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत सोने के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के माध्यम से व्यापारियों की गतिविधियों एवं यात्रा संबंधी जानकारी जुटाई जाती थी। इसी क्रम में जौनपुर से दिल्ली जा रहे एक स्वर्ण व्यवसायी की बस एवं यात्रा का विवरण अपने साथियों को दिया गया। बस में मौजूद साथी ने व्यवसायी की पहचान कर लखनऊ में मौजूद अन्य अभियुक्तों को सूचना दी। इसके बाद अभियुक्तों ने बस रुकवाकर स्वयं को जौनपुर पुलिसकर्मी बताते हुए व्यवसायी पर तस्करी का आरोप लगाया और उसे जबरन बस से उतारकर कार में बैठा लिया। उसके पास मौजूद सोने एवं आभूषणों से भरा बैग अपने कब्जे में लेकर वाहन से जौनपुर की ओर भेज दिया। बाद में व्यवसायी को रास्ते में छोड़कर लूटे गए सोने-आभूषणों का आपस में बंटवारा कर उन्हें बेचने की योजना बनाई। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
1
46
53
7,432
SAMBHAL POLICE retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— मोबाइल चोरी की घटना का @kanpurnagarpol द्वारा अनावरण कर मोबाइल शॉप का शटर काटकर चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से लगभग ₹30 लाख 75 हजार मूल्य के 75 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। घटना के अनावरण हेतु गठित थाना गोविन्द नगर पुलिस, सर्विलांस एवं SWAT टीम द्वारा लगभग 1,200 CCTV कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं पारंपरिक पुलिसिंग के माध्यम से करीब 2,000 किलोमीटर तक जांच-पड़ताल की गई। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUpp
1
50
59
7,858
SAMBHAL POLICE retweeted
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— फर्जी फर्मों के माध्यम से बोगस बिलिंग एवं बिल ट्रेडिंग कर लगभग ₹5.90 करोड़ की GST चोरी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तों को @moradabadpolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त लोगों को बैंक से आसानी से लोन दिलाने का झांसा देकर उनके आधार, पैन सहित अन्य दस्तावेज प्राप्त करते थे। इन दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्में एवं बैंक खाते खुलवाकर बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-फरोख्त या आपूर्ति के फर्जी बिल और ई-वे बिल जारी किए जाते थे। इनके माध्यम से व्यापारियों के साथ करोड़ों रुपये का फर्जी लेन-देन दर्शाकर GST चोरी की जाती थी। 36 से अधिक बैंक खातों में ₹80 करोड़ से अधिक का लेन-देन प्रकाश में आया है। खातों में आई धनराशि तत्काल नकद निकालकर आपस में बांट ली जाती थी। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
43
54
7,755
SAMBHAL POLICE retweeted
अज्ञात व्यक्ति द्वारा विभिन्न माध्यमों से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 06 पीड़ितों से साइबर ठगी किए गए ₹84 हजार 186/- @pratapgarhpol द्वारा वापस कराए गए। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
1
41
1
45
6,779
SAMBHAL POLICE retweeted
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @maupolice, @pilibhitpolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा पॉक्सो एक्ट के अभियोग में आरोपी अभियुक्तों को 20 वर्ष कारावास एवं अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
3
39
43
9,397