एशिया के बदलते शक्ति-समीकरण में भारत का बढ़ता प्रभाव, विश्व पटल पर सशक्त होती पहचान! 🇮🇳
लोवी इंस्टीट्यूट की Asia Power Index 2026 रिपोर्ट में भारत ने 40.5 अंकों के साथ एशिया के तीसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। यह उपलब्धि भारत के आर्थिक सामर्थ्य, सामरिक क्षमताओं, कूटनीतिक संबंधों और सांस्कृतिक प्रभाव को रेखांकित करती है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी, रणनीतिक साझेदारियों और वैश्विक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका का निरंतर विस्तार हुआ है।
भारत की यह बढ़ती वैश्विक भूमिका केवल बदलते शक्ति-समीकरण का संकेत नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के विस्तृत होते सामर्थ्य, प्रभाव और रणनीतिक महत्व की नई पहचान है।
#AsiaPowerIndex2026
#LIVE: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शबद कीर्तन में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की सहभागिता... xitter.gq/i/broadcasts/2OdRRMKWg…
बढ़ता विदेशी मुद्रा भंडार, वैश्विक मंच पर भारत का बढ़ता आर्थिक सामर्थ्य!
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुदृढ़ता का नया अध्याय लिखा है।
वर्ष 2014 में 316 बिलियन डॉलर से बढ़कर अक्टूबर 2026 में 717 बिलियन डॉलर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार देश की मजबूत आर्थिक नींव, वैश्विक विश्वास और चुनौतियों से निपटने की बढ़ती क्षमता का प्रमाण है।
यह केवल आंकड़ों की उपलब्धि नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से परिपूर्ण नए भारत की आर्थिक शक्ति का उद्घोष है।
#NewIndia
#IndianEconomy
भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं, बल्कि अपनेपन और अटूट विश्वास का रिश्ता है।
हमारी खुशियां साझी हैं और हमारी चुनौतियां भी। हम एक-दूसरे की प्रगति में साथी हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा भी।
नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को नई मजबूती देने के लिए हम 24 हजार करोड़ नेपाली रुपए के "Development Cooperation Package" की घोषणा करते हैं।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
भारत और नेपाल के संबंध साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और गहरे people-to-people ties के धागों से बुने हैं।
भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था की पहचान हैं। 2018 में जनकपुर की पावन धरती पर मैंने कहा था नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं, नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
Samrat Choudhary retweeted
Addressing the ‘Loktantra Bachao, Arajakta Hatao’ Padayatra in Karimnagar. xitter.gq/i/broadcasts/2JQookzpb…
नवनिर्वाचित माननीय विधान परिषद् सदस्यगण को शपथ ग्रहण समारोह की हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।
आइए, मिलकर समृद्ध बिहार का निर्माण करें!
#LIVE: यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री श्री @ShahBalen जी की संयुक्त प्रेस वार्ता ... xitter.gq/i/broadcasts/2peVdpvZm…
लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के तहत वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का लोकार्पण किया।
इससे आम लोगों को राजस्व न्यायालयों के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनेगी।
जनकपुरधाम और अयोध्या कैंट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे माता जानकी की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि के बीच श्रद्धालुओं एवं यात्रियों का आवागमन सुगम होगा तथा पर्यटन और क्षेत्रीय संपर्क को नई मजबूती मिलेगी।
इस जनहितकारी पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, नेपाल के प्रधानमंत्री श्री @ShahBalen जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी का हार्दिक आभार।
@PM_nepal_
#Ayodhya #Janakpur #IndiaNepalFriendship #RailConnectivity
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री @MundaArjun जी की पूज्य माताजी श्रीमती सायरा मुंडा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मां का स्नेह, आशीर्वाद और वात्सल्य जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका बिछड़ना ऐसा दुःख है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और पूरे परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति🙏
LIVE: PM Modi at ceremonial reception of Balendra Shah, Prime Minister of Nepal xitter.gq/i/broadcasts/2aWRjpyvk…
Samrat Choudhary retweeted
धृतिर्दाक्ष्यं संयमो बुद्धिरग्र्या धैर्यं शौर्यं देशकालोऽप्रमादः।
स्वल्पस्य वा महतो वापि वृद्धौ धनस्यैतान्यष्ट समिन्धनानि।।
माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूँ। राष्ट्रसेवा के आपके प्रयास निरंतर देश को नई दिशा प्रदान करते रहें।
@ombirlakota
#OmBirla
महान वैज्ञानिक एवं भारत के गौरव डॉ. जगदीश चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
विज्ञान के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
#JagadishChandraBose
भगवान श्रीहरि विष्णु जी एवं देवाधिदेव महादेव के पावन मिलन के प्रतीक हरिहर मिलन पर्व, वैकुंठ चतुर्दशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।
#VaikunthaChaturdashi
भाजपा का कार्यकर्ता 24×7 काम करता है। उसके लिए चुनाव का आना-जाना मायने नहीं रखता, वह हर दिन जनता के बीच रहकर काम करता है।
भाजपा के कार्यकर्ता और नेता पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन नहीं हैं। कुछ लोग ऐसे हैं, जो केवल चुनाव के समय ही नजर आते हैं।
मुझे खुशी है कि भाजपा का कार्यकर्ता हर समय जनता के बीच रहकर, समाज से जुड़कर निरंतर आगे बढ़ता है।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @NitinNabin जी
Samrat Choudhary retweeted
Sharing my thoughts during the Diwali Sneh Milan programme in Gujarat. @BJP4Gujarat xitter.gq/i/broadcasts/2NgyXorMe…















