
#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
DGP HQs LUCKNOW
Joined March 2013
- Tweets511K
- Following398
- Followers3.7M
- Likes54.4K
कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं।
शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के।
इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा।
#Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026
youtu.be/ccwx9uMlcis
आज की तैयारी, कल की सुरक्षा!
हेलीकॉप्टर से उतरते कमांडो, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में विशेष ऑपरेशन, आधुनिक तकनीक और सुरक्षा बलों का अद्भुत सामंजस्य... ये केवल रोमांचक प्रदर्शन नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए हमारी तैयारियों और सामर्थ्य की झलक हैं।
दिनांक 18 नवम्बर, 2026 को पुलिस लाइंस, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में @nsgblackcats एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त व्यापक क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आयोजित Operational Capability Demonstration की ये विशेष झलकियां हैं।
इस प्रदर्शन में NSG एवं उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने सामरिक कौशल, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, आधुनिक तकनीक एवं आपसी समन्वय का प्रभावशाली परिचय दिया।
यह प्रदर्शन केवल वर्तमान क्षमताओं का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए पुलिस बल को और अधिक सक्षम, सशक्त एवं तैयार बनाने के हमारे संकल्प का प्रतीक है।
#UPPolice #NSG #FutureReadyPolicing
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अन्तर्राज्यीय मानव तस्करी रैकेट का @azamgarhpolice द्वारा पर्दाफाश कर पश्चिम बंगाल से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 01 पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं मंदिरों के आसपास घर से भागी हुई अथवा परेशान लड़कियों को नौकरी एवं काम दिलाने का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाया जाता था। इसके बाद अलग-अलग एजेंटों के माध्यम से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर उनकी खरीद-फरोख्त की जाती थी।
इसी क्रम में पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाकर गोरखपुर बुलाया गया तथा वहां से बिहार ले जाया गया। इसके बाद एक महिला एजेंट के माध्यम से पीड़िता को पश्चिम बंगाल में एक युवक को करीब ₹01 लाख में बेच दिया गया तथा पीड़िता को पहुंचाने वाले दलालों को कमीशन दिया गया। इसके बाद पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म एवं जबरन देह व्यापार कराया गया तथा विरोध करने पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
थाना मंझनपुर अन्तर्गत जिला अस्पाताल परिसर स्थित चिकित्सक के आवास से हुई चोरी की घटना का @kaushambipolice द्वारा अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से ₹03 लाख नकद, आभूषण एवं अवैध शस्त्र बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा संगठित होकर कार से विभिन्न कॉलोनियों एवं मकानों की रेकी की जाती थी। सुनसान एवं बंद मकानों को चिह्नित कर अगले दिन ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था। दिनांक 13.11.2026 को जिला अस्पताल मंझनपुर, कौशाम्बी स्थित डॉक्टरों की सरकारी कॉलोनी के एक आवास से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में @maharajganjpol द्वारा 101 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹25 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
विगत 08 माह में लगभग ₹2.31 करोड़ के कुल 844 मोबाइल फोन महराजगंज पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को @bulandshahrpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 20 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा बिना वैध लाइसेंस एवं अनुमति के अवैध और प्रतिबंधित शस्त्रों एवं कारतूसों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं अवैध परिवहन कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
कंबोडिया से संचालित 'डिजिटल अरेस्ट' व फर्जी सिम-OTP सिंडिकेट का @muzafarnagarpol द्वारा पर्दाफाश कर 3,648 फर्जी सिम और OTP बेचने वाले 03 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा लोगों को राशन, बीमा, सरकारी योजनाओं एवं NGO के नाम पर सहायता दिलाने का लालच देकर उनकी KYC से सिमकार्ड जारी कराए जाते थे। इन सिमकार्डों को अलग-अलग मोबाइल फोन में एक्टिवेट कर आगे साइबर अपराधियों को बेचा जाता था। जांच में लगभग 49 IMEI में 8,223 सिमकार्ड का डाटा तथा कुल 3,648 यूनिक सिमकार्ड का इस्तेमाल पाया गया। इन सिमकार्डों के माध्यम से विभिन्न प्लेटफॉर्म के OTP प्राप्त कर लगभग ₹300 प्रति OTP की दर से साइबर अपराधियों को बेचे जाते थे। इसके लिए WhatsApp पर अलग-अलग ग्रुप बनाए गए थे। इन OTP का उपयोग डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन गेमिंग, हनी ट्रैप एवं इन्वेस्टमेंट फ्रॉड जैसी साइबर धोखाधड़ी में किया जाता था।
इसके अतिरिक्त Amazon, Flipkart, Myntra, Blinkit, Zomato एवं Swiggy जैसी कंपनियों को भी फर्जी ऑर्डर कैंसिलेशन एवं रिफंड के माध्यम से निशाना बनाया जाता था। जांच में संबंधित WhatsApp नंबरों का संचालन कंबोडिया से तथा सिमकार्डों का उपयोग जनपद अमरोहा से होना पाया गया है।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
तकनीक की ताकत, खाकी का समर्पण!
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा लगभग 05 वर्ष से लापता महिला की AI तकनीक की सहायता से पहचान एवं राजस्थान से सकुशल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना बभनी, सोनभद्र में नियुक्त आरक्षी विजय पाण्डेय को उत्कृष्ट कार्य हेतु ₹5,000/- नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आरक्षी विजय पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र एवं ₹2,100/- नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आरक्षी विजय पाण्डेय ने महिला की बचपन की फोटो एवं परिजनों की तस्वीरों के आधार पर ChatGPT एवं Google Gemini AI की सहायता से उसकी वर्तमान उम्र के अनुरूप संभावित तस्वीर तैयार की, जिससे पहचान में महत्वपूर्ण मदद मिली। इसके आधार पर राजस्थान के जनपद चूरू स्थित थाना हमीरवास क्षेत्र से लगभग 05 वर्ष से लापता महिला को सकुशल बरामद किया गया।
AI तकनीक का अभिनव उपयोग, पुलिस की संवेदनशीलता और संकल्प—गुमशुदा की तलाश को मिली नई दिशा।
#UPPolice #AIinPolicing #UPPCares
UP POLICE retweeted
आधारभूत संरचना के विकास के क्रम में #UPCM @myogiadityanath जी ने जनपद शाहजहांपुर में थाना खुटार के प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए धनराशि ₹814.09 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।
@CMOfficeUP
@UPGovt
@sanjaychapps1
@shahjahanpurpol
UP POLICE retweeted
‼️जनपद लखनऊ में मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार के कार्यक्रम को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सुरक्षा प्रबन्ध के सुदृढ़ीकरण एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में @LoJcp श्री बबलू कुमार द्वारा दी गयी बाइट। ‼️👇
#Lkopolice_On_Duty
@Uppolice
UP POLICE retweeted
माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित लखनऊ आगमन एवं आईजीपी में आयोजित कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अनिल कुमार यादव सर की यातायात व्यवस्था को लेकर बाइट।
@Uppolice @uptrafficpolice @lkopolice @LkoCp @LoJcp
UP POLICE retweeted
श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव पर्व के दृष्टिगत दिनांक 22.11.2026 को समय 11:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कानपुर नगर में यातायात डायवर्जन निम्नानुसार प्रकार रहेगा - @Uppolice @uptrafficpolice @kanpurtraffic
UP POLICE retweeted
#यातायात_डायवर्जन
श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव पर्व के दृष्टिगत दिनांक 22.11.2026 को समय 11:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कानपुर नगर में यातायात डायवर्जन निम्नानुसार प्रकार रहेगा -
@kanpurnagarpol @uptrafficpolice @Uppolice
UP POLICE retweeted
पैसे के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति को मारा पीटा गया, जिससे व्यक्ति घायल हो गया, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तीन टीमें लगाकर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा दी गई बाईट-
UP POLICE retweeted
दिनांक 20.11.2026 को थाना मझगवां क्षेत्रांतर्गत ग्राम गिरवर के जंगल में एक अज्ञात महिला का सिर कटा हुआ शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना मझगवां पुलिस, थाना राठ पुलिस, एसओजी एवं फील्ड यूनिट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मृतका के सिर की आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई, किंतु अभी तक बरामद नहीं हो सका है। फील्ड यूनिट द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं तथा डॉग स्क्वायड की सहायता से भी तलाश की जा रही है। मृतका की शिनाख्त एवं घटना के अनावरण हेतु पुलिस की टीमें गठित कर आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
चौकीदार ग्राम गिरवर सुरेन्द्र कुमार अनुरागी की तहरीर के आधार पर थाना मझगवां में अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। प्रकरण में अग्रिम विधिक एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
-बाइट क्षेत्राधिकारी राठ, राजीव प्रताप सिंह।
#UPPolice
UP POLICE retweeted
अवगत कराना है कि दिनांक 19.11.2026 की देर रात्रि थाना छपार पुलिस को कस्बा छपार में दो पड़ोसी पक्षों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद एवं मारपीट होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पीआरवी एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। थाना छपार पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। प्रकरण में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन की बाइट-
#UPPolice
#MuzaffarnagarPolice
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @Etahpolice, @hamirpurpolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा पॉक्सो एक्ट के अभियोग में आरोपी अभियुक्तों को 20 वर्ष कठोर कारावास एवं अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
UP POLICE retweeted
पंचकोसी परिक्रमा - 2026 के दृष्टिगत #जनपद_अयोध्या में यातायात व्यवस्था हेतु आंतरिक डायवर्जन, दिनांक 19.11.2026 को समयः 18ः00 बजे से परिक्रमा/भीड़ समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
कृपया यातायात निर्देशों का पालन करें।
#UPPolice
जब वादी निकला अपराधी—
कलेक्शन एजेंट द्वारा कम्पनी की धनराशि हड़पने के उद्देश्य से रचे गए ₹06 लाख 49 हजार के झूठे लूट के षड्यंत्र का @shahjahanpurpol द्वारा मात्र 06 घण्टे के अंदर अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त द्वारा कम्पनी की धनराशि हड़पने एवं उसे वापस न करना पड़े, इस उद्देश्य से लूट की झूठी घटना की पूर्व नियोजित कहानी गढ़ी गई। इसके तहत वह घर से एक खाली बैग लेकर निकला, जिसमें कुछ कागज के टुकड़े रखे हुए थे। रास्ते में दुकान पर पहुंचकर उसने बताया कि उसके पास ₹6,49,000/- हैं, जिन्हें वह बैंक में जमा करने जा रहा है। इसके बाद रास्ते में बैग को झाड़ियों में फेंककर एक सुनसान स्थान पर पहुंचा, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। वहां जोर-जोर से रोने एवं चीखने-चिल्लाने लगा तथा राहगीरों को अपने साथ लूट होने की बात बताकर UP-112 पर लूट की झूठी सूचना दे दी।
#UPPAgainstCrime
#SatyamevJayate
#GoodWorkUPP


























