आज उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स नीति-2022 के अंतर्गत उच्च स्तरीय प्राधिकृत समिति की बैठक में मेसर्स फेयर एक्सपोर्ट, ग्रेटर नोएडा को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) जारी करने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया। कंपनी द्वारा विश्वस्तरीय कोल्ड चेन विकसित की जाएगी।
आज राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS), ग्रेटर नोएडा की 11वीं शासी निकाय की बैठक की। बैठक में संस्थान के अगले 10 वर्षों के विकास हेतु तैयार विजन प्लान को स्वीकृति प्रदान की गई।
आज औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 के अंतर्गत गठित एम्पावर्ड कमेटी की बैठक की। सात औद्योगिक इकाइयों को अनुमन्य अवधि के लिए वित्तीय प्रोत्साहन वितरित करने संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की।
आज मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के अंतर्गत लाभार्थी छात्राओं के प्रमाण पत्रों का सत्यापन शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
आज लोक निर्माण विभाग की उच्च स्तरीय समिति की बैठक में सड़क परियोजनाओं के लिए पीसीयू मानकों में शिथिलीकरण के 25 प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया। इनमें बाईपास निर्माण, सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव शामिल हैं।
आज आरबीआई द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय समिति (SLCC) की 22वीं बैठक की अध्यक्षता की। अनियमित जमा योजनाओं, अवैध वित्तीय गतिविधियों एवं साइबर धोखाधड़ी पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।
आज जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना प्रक्रिया के माध्यम से अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर फॉर्म भरा। जनगणना देश की विकास योजनाओं व भविष्य की नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। प्रदेशवासियों से अपील है कि वे भी स्वगणना में भाग लेकर इस राष्ट्रीय कार्य में योगदान दें।
आज मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पराली जलाने की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण, किसानों के साथ संवाद एवं जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
आज प्रदेश के 18 मंडलों में संचालित अटल आवासीय विद्यालयों की समीक्षा की। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में 96.97% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए तथा 58 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि की सराहना की।
आज सहायक आचार्य परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। परीक्षा 19 एवं 20 नवंबर को आगरा, मेरठ, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर एवं वाराणसी में दो पालियों में आयोजित होगी। इसमें 1,27,571 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
आज तिलक हॉल में ‘Making an Impact by Daring to Do Differently’ विषयक पैनल डिस्कशन में प्रशासनिक नवाचार, सकारात्मक सोच और नई कार्यशैली पर विचार साझा किए। श्री जे.एस. दीपक की पुस्तक ‘I Dared to Dial Differently’ को लोकसेवा से जुड़े अधिकारियों के लिए प्रेरणादायी बताया।
आज डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ की 42वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक की अध्यक्षता की। संस्थान के विस्तार हेतु शहीद पथ परिसर के निकट 16,603.34 वर्गमीटर भूमि क्रय करने और 350 बेड का अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
आज प्रदेश में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क के विस्तार एवं पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के संबंध में राज्य स्तरीय समिति की बैठक की। लंबित आवेदनों पर संबंधित विभागों को शीघ्र अनुमति एवं अनापत्ति जारी करने के निर्देश दिए।
आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 205 नगर निकायों में 1,01,483 नए आवासों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही बीएलसी घटक के तहत प्रदेश में स्वीकृत आवासों की कुल संख्या बढ़कर 5,90,007 हो जाएगी।
आज महिला आर्थिक सशक्तिकरण सूचकांक (WEE Index-2.0) के संबंध में बैठक की। सूचकांक के निष्कर्षों के आधार पर सभी संबंधित विभागों को जनपदवार जेंडर एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें स्पष्ट लक्ष्य, समय-सीमा एवं जवाबदेही निर्धारित की जाए।
आज भारत लैंड स्टैक के कार्यान्वयन हेतु गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति की प्रथम बैठक की अध्यक्षता की। यह परियोजना भूमि प्रशासन में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल है।
आज प्रमुख सचिव, विधान परिषद डॉ. राजेश सिंह जी द्वारा लिखित पुस्तकों ‘चलते-चलते : एक यात्रा वृत्तांत’ एवं ‘मथुरा’ के विमोचन कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। दोनों पुस्तकें साहित्य, संस्कृति और हमारी ऐतिहासिक विरासत के विविध आयामों से परिचित कराती हैं।
आज औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2012 के अंतर्गत गठित एम्पावर्ड कमेटी की बैठक की। कमेटी द्वारा पांच औद्योगिक इकाइयों को अनुमन्य अवधि के लिए वित्तीय प्रोत्साहन वितरित करने संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
आज रबी सीजन 2026-27 में उर्वरकों की उपलब्धता, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने, MFMS पोर्टल से सतत निगरानी तथा सभी विक्रय केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।































