टोल वसूली पूरी… लेकिन सड़क की हालत बदहाल! 🚧
इंदौर–देवास बायपास पर गड्ढे, जलभराव, खराब सर्विस रोड और जर्जर अंडरपास की शिकायतें अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच गई हैं।
MAATR फाउंडेशन की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को 22 दिसंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अब तक की कार्रवाई और भविष्य की रखरखाव योजना बताने के निर्देश दिए हैं।
लेकिन सवाल सिर्फ सड़क की मरम्मत का नहीं है। जब नागरिक टोल का भुगतान कर रहे हैं, तो उन्हें सुरक्षित, सुगम और गड्ढामुक्त सड़क मिलना भी सुनिश्चित होना चाहिए। टोल वसूली में कोई देरी नहीं होती, तो सड़क की मरम्मत और रखरखाव में देरी क्यों?
इंदौर को सिर्फ बेहतर कनेक्टिविटी के दावे नहीं, सुरक्षित सड़कें और जवाबदेह व्यवस्था चाहिए।
#Indore #IndoreDewasBypass #NHAI #RoadSafety #IndoreTalk
64
🌷 प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी महाराज खजराना, इन्दौर के श्रृंगार दर्शन, दिनांक 11 नवंबर 2026, बुधवार।
#BudhwarDarshan #Indore #KhajranaGanesh #Ganeshji #IndoreTalk – at Indore, India
2
54
🚨 इंदौर में 50 से अधिक निजी बोरिंग के पानी में E. coli बैक्टीरिया मिलने से चिंता बढ़ी!
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निजी बोरिंग के पानी की जांच में E. coli बैक्टीरिया की मौजूदगी सामने आई है। प्रभावित स्थानों में सरकारी अस्पताल, निजी हॉस्टल, आवासीय कॉलोनियां और अन्य संस्थान शामिल हैं।
⚖️ मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच ने स्वतः संज्ञान लिया है। अधिकरण ने इंदौर नगर निगम, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित विभागों को प्रभावित बोरवेलों की तत्काल जांच, दूषित पानी के शोधन और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
📍 नगर निगम ने प्रभावित स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं और वहां के पानी को पीने के लिए असुरक्षित घोषित किया है। कुछ संवेदनशील स्थानों पर बोरिंग सील करने की कार्रवाई भी की गई है। संबंधित विभागों को जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट NGT के सामने प्रस्तुत करनी होगी।
🎙️ Indore Talk Take: इंदौर में जलसंकट के बीच भूजल की गुणवत्ता का सवाल और गंभीर हो गया है। केवल पानी उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं हर घर, अस्पताल और हॉस्टल तक पहुंचने वाला पानी सुरक्षित भी होना चाहिए। नियमित जांच, पारदर्शी रिपोर्टिंग और जवाबदेही अब अनिवार्य है।
📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story
#WaterQuality #EColi #GroundwaterSafety #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
1
78
❤️ रिश्तों की खूबसूरती बड़े उपहारों में नहीं, बल्कि उन अनमोल पलों में छिपी होती है, जहाँ बहन की दुआएँ और भाई का साथ बिना कहे भी महसूस होता है।
एक रिश्ता जो बचपन की शरारतों से शुरू होकर उम्रभर के विश्वास, प्यार और अपनापन तक चलता है। कभी नोकझोंक, कभी मुस्कान, तो कभी हर मुश्किल में एक-दूसरे की ताकत बन जाना… यही है भाई-बहन के रिश्ते की असली खूबसूरती। 🪔
इस पावन पर्व पर हर भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और खुशियों की मिठास बनी रहे।
इंदौर टॉक मीडिया नेटवर्क की ओर से भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏❤️
#HappyBhaiDooj #BhaiDooj #BrotherSisterLove #FestivalOfLove #IndoreTalk #IndianFestivals
44
✈️ दीपावली के बाद इंदौर से दूसरे शहरों में लौटने वाले यात्रियों की जेब पर बढ़ा सफर का बोझ!
त्योहार खत्म होते ही काम और पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में लौटने वाले यात्रियों की भीड़ का असर रेलवे और हवाई सेवाओं दोनों पर दिख रहा है। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है, वहीं फ्लाइट के किराए सामान्य से डेढ़ से दो गुना तक पहुंच गए हैं।
🎙️ Indore Talk Take: त्योहारों के बाद यात्रियों की यह भीड़ हर साल सामने आती है। ऐसे समय में रेलवे की अतिरिक्त ट्रेनें, बेहतर कनेक्टिविटी और हवाई किरायों की उपलब्धता पर ध्यान देना जरूरी है। आखिर आम यात्रियों के लिए घर लौटना या काम पर पहुंचना आर्थिक बोझ नहीं बनना चाहिए।
📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story
#IndoreTravel #FlightFare #TrainTravel #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
88
🚰 इंदौर में स्थायी रूप से नल कनेक्शन बंद कराने के लिए नगर निगम ने नई SOP लागू की!
अब जिन उपभोक्ताओं को जल कनेक्शन की जरूरत नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसे स्थायी रूप से हटवा सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य कनेक्शन बंद होने के बाद भी बिल जारी होने जैसी समस्याओं को रोकना और प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है।
📋 कैसे कराएं कनेक्शन बंद?
▪️ संबंधित क्षेत्र के सहायक यंत्री को Consumer ID, नाम, पता, मोबाइल नंबर और कारण के साथ लिखित आवेदन देना होगा।
▪️ आवेदन मिलने के 10 दिन के भीतर बकाया राशि और कनेक्शन विच्छेदन शुल्क की जानकारी दी जाएगी।
▪️ सभी बकाया बिल और निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद अधिकतम 30 दिन में भौतिक रूप से कनेक्शन काटा जाएगा।
▪️ इसके बाद सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) ₹150 की रसीद जारी करेंगे और उपभोक्ता का खाता बंद करने की प्रक्रिया मुख्यालय में पूरी होगी।
⚠️ सबसे जरूरी बात: केवल आवेदन देने से जलकर की बिलिंग बंद नहीं होगी। वास्तविक कनेक्शन विच्छेदन की तारीख तक का पूरा बकाया जमा करना अनिवार्य है।
🎙️ Indore Talk Take: नई SOP से उपभोक्ताओं को प्रक्रिया में स्पष्टता मिलनी चाहिए। लेकिन आवेदन से लेकर अंतिम बिलिंग बंद होने तक हर चरण समयबद्ध और पारदर्शी होना भी जरूरी है।
📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story
#IndoreMunicipalCorporation #WaterConnection #IndoreNews #CivicServices #IndoreTalk
116
📡 इंदौर में मौसम की निगरानी के लिए IIT कैंपस में लगेगा आधुनिक डॉप्लर वेदर रडार!
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मौसम निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की योजना के तहत इंदौर में C-Band डॉप्लर वेदर रडार स्थापित किया जाएगा। IIT इंदौर कैंपस में प्रस्तावित यह रडार करीब 250 किलोमीटर के दायरे में मौसम संबंधी गतिविधियों की निगरानी करने में सक्षम होगा।
🌦️ इससे क्या फायदा होगा?
▪️ बादलों की स्थिति और बारिश की तीव्रता का आकलन।
▪️ आंधी, तूफान और तेज हवाओं की गतिविधियों की निगरानी।
▪️ खराब मौसम और अत्यधिक वर्षा के लिए पूर्व चेतावनी।
▪️ नर्मदा और क्षिप्रा नदी बेसिन में बाढ़ पूर्वानुमान को मजबूती।
▪️ स्थानीय मौसम की जानकारी और आपदा प्रबंधन में बेहतर सहायता।
मध्य प्रदेश में इंदौर और जबलपुर के लिए C-Band तथा ग्वालियर के लिए X-Band डॉप्लर रडार लगाने की योजना पहले ही सामने आ चुकी है। इन रडारों के नेटवर्क से मौसम संबंधी डेटा लगभग हर 15 मिनट में उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
🎙️ Indore Talk Take: मौसम की सटीक जानकारी किसानों, यात्रियों और आम नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। तकनीक का असली लाभ तभी मिलेगा, जब समय पर मिलने वाले अलर्ट जमीन पर लोगों की सुरक्षा और तैयारी में मददगार बनें।
📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story
#IITIndore #DopplerRadar #WeatherForecast #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
91
🪔🌿 प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, संरक्षण का संकल्प और समृद्धि की मंगलकामना!
गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति के महत्व, गौवंश के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का स्मरण कराती है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली सदैव बनी रहे।
आइए, इस पावन पर्व पर प्रकृति के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लें। 🙏
इंदौर टॉक मीडिया नेटवर्क की ओर से आप सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ!
#GovardhanPuja #HappyGovardhanPuja #IndoreTalk #NatureConservation #IndianFestivals #ShubhGovardhanPuja
1
71
🌈 प्रिय इंदौरवासियों,
जल्द ही होली और रंगपंचमी भी आ रही है! 22 मार्च को होली और 27 मार्च को रंगपंचमी है। इंदौर एक बार फिर रंगों में डूबेगा। गुलाल उड़ेगा, पिचकारियाँ चलेंगी, टैंकर खाली होंगे और सड़कों पर पानी भी बहेगा। क्योंकि ये सिर्फ रंगों का नहीं, पानी और उल्लास का भी त्योहार हैं। तो इस बार भी दिल खोलकर होली खेलिएगा। पानी की चिंता में उत्सव का उत्साह कम मत कीजिए। आखिर एक दिन पानी बचाने से शहर का जलसंकट थोड़े ही दूर होने वाला है!
वैसे भी, एक रात पटाखे जलाने से पर्यावरण की सेहत पर क्या ही फर्क पड़ता है? AQI हज़ार क्रॉस कर जाए तो क्या हुआ, वह भी तो कुछ घंटों का आंकड़ा है, कार्बन वातावरण में थोड़ी ही न जमा होता है! ठीक उसी तरह, एक दिन हजारों लीटर पानी बहा देने से क्या ही बिगड़ जाएगा? भूजल का स्तर तो सालों में गिरता है, एक दिन में थोड़ी ही न कम होगा और फिर हमें सनातन परंपराओं की रक्षा भी तो करना है!
इन सब के बावजूद फिर भी एक सवाल है कि जिस सनातन परंपरा में 'प्रकृति' को देवतुल्य माना गया, 'नदियों' को माँ कहा गया, 'जल' को जीवन और 'पंचतत्व' को सृष्टि का आधार माना गया, क्या उसी परंपरा के नाम पर प्रकृति के संसाधनों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भुला देना उचित है?
सनातन धर्म में न तो दीपावली पर हवा को प्रदूषित करने के लिए पटाखे फोड़ने का कोई धार्मिक आदेश है और न ही होली पर पानी की बर्बादी करने का। बल्कि सनातन धर्म की मूल भावना प्रकृति के संरक्षण, पंचतत्वों के सम्मान और जीवमात्र के कल्याण में निहित है।
हमारे धर्म में प्रकृति केवल संसाधन नहीं, बल्कि पूजनीय है। हवा, जल, अग्नि, पृथ्वी और आकाश को पंचमहाभूत माना गया है।
दीपावली का अर्थ अंधकार पर प्रकाश की विजय है, वायु प्रदूषण की प्रतियोगिता नहीं। होली का अर्थ प्रेम, उल्लास और रंगों का उत्सव है, हजारों लीटर पीने योग्य पानी बहाना नहीं।
हमारे लिए सनातन का सबसे बड़ा विचार प्रकृति की पूजा और रक्षा करना है, और यही सनातन धर्म का आचरण भी है। अगर हम भगवान की आरती करते समय दीप जलाएँ, लेकिन उसी उत्सव में हवा को जहरीला बना दें; जल को देवता मानें, लेकिन उत्सव के नाम पर उसे बर्बाद करें, तो हमें अपनी धार्मिक आस्था के साथ अपने आचरण पर भी विचार करना चाहिए। यही सनातन की वास्तविक भावना है।
संदर्भ: ऋग्वेद 10.9 (आपः सूक्त), अथर्ववेद 12.1 (भूमि सूक्त)।
त्योहार मनाइए, मगर अपने विवेक को छुट्टी पर मत भेजिए।
— टीम इंदौर टॉक
#Holi #Diwali #Panchtatva #Indore #IndoreTalk – at Indore, India
🧹 While the entire city of Indore was glowing with the joy and celebrations of Diwali, our Safai Mitras were out on the streets, fulfilling a different yet equally important responsibility. Working through the night, they cleared the waste left behind by firecrackers and once again helped restore the city's cleanliness and beauty.
Indore's identity as India's cleanest city is not built on awards and rankings alone. It is built on the tireless efforts, dedication and sense of responsibility of countless hands that work behind the scenes. ❤️
The real heroes are those who make our city smile again on the morning after every celebration.
Let's not just take pride in a Clean Indore; let's also take responsibility for keeping it clean.
A heartfelt salute to our Safai Mitras, the unsung heroes of Indore! 🙏🇮🇳
#Indore #SwachhIndore #SafaiMitra #UnsungHeroes #IndoreTalk
2
142
🎓 इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज को बड़ी उपलब्धि! PG की 39 नई सीटों को मिली मंजूरी।
महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (MGM), इंदौर में पोस्ट ग्रेजुएशन की 39 नई सीटें बढ़ाई गई हैं। इसके साथ ही कॉलेज में कुल PG सीटों की संख्या 283 से बढ़कर 322 हो गई है। यह मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में सर्वाधिक बताई गई है। संस्थान में 13 सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी उपलब्ध हैं।
📚 विभागवार बढ़ी सीटें:
▪️ कम्युनिटी मेडिसिन – 12
▪️ पैथोलॉजी – 9
▪️ ऑर्थोपेडिक्स – 5
▪️ जनरल सर्जरी – 4
▪️ एनाटॉमी, फॉरेंसिक मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी और साइकियाट्री – 2-2
▪️ डर्मेटोलॉजी – 1
🩺 मरीजों को क्या फायदा होगा?
अधिक PG विद्यार्थियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के प्रशिक्षण से MGM से जुड़े अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। खासकर सर्जरी और ऑर्थोपेडिक्स विभाग में बढ़ी सीटों से भविष्य में उपचार और ऑपरेशन की क्षमता बढ़ सकती है।
🎙️ Indore Talk Take: मेडिकल शिक्षा का विस्तार तभी सार्थक होगा, जब उसका लाभ अस्पतालों तक पहुंचे और आम मरीज को बेहतर, सुलभ और समय पर इलाज मिले।
📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story
#MGMMedicalCollege #MedicalEducation #HealthcareIndore #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
1
136
🙌 बधाई इंदौर! दीपावली मना ली, देश में प्रदूषण के मामले में नंबर 2 भी बन गए। अब जरा 'प्रकृति' के लिए भी कुछ ठोस कर लें, जिसे हमारे शास्त्रों में 'पंचतत्व' के रूप में पूजा गया है।
कल रात रोशनी हुई, पटाखे फूटे और जश्न के बीच इंदौर का AQI 1500 के पार पहुँचने के दावे सामने आए। कुछ रियल-टाइम मॉनिटरों पर हमारा शहर देश के सबसे प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान तक पहुँच गया।
लेकिन असली चिंता सिर्फ एक रात के प्रदूषण की नहीं, उस शहर की है जहाँ पेड़ काटकर सड़कें चौड़ी हो रही हैं, तालाब सिमट रहे हैं, खाली जमीन पर कंक्रीट बिछ रही है, निर्माण की धूल और वाहनों का धुआँ हमारी साँसों में घुल रहा है।
सवाल यह नहीं कि हमने दीपावली कैसे मनाई, सवाल यह है कि हमने अपने शहर को रहने लायक बचाने की कितनी चिंता की?
विकास जरूरी है, लेकिन क्या विकास की कीमत प्रकृति ही चुकाएगी? आखिर ऐसा शहर किस काम का, जहाँ इमारतें तो ऊँची हों, सड़कें चौड़ी हों, लेकिन साँस लेना मुश्किल हो जाए?
पौधारोपण की तस्वीरें खिंचवाने से प्रकृति नहीं बचती। यह गिनना भी जरूरी है कि लगाए गए कितने पौधे पेड़ बने, कितने पुराने पेड़ बचे, कितने तालाब पुनर्जीवित हुए और निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के नियम कितनी ईमानदारी से लागू हुए।
अब जरूरत है ठोस कदमों की—
🌳 पेड़ों की कटाई अंतिम विकल्प बने।
💧 तालाब, जलस्रोत, हरित क्षेत्र बचें।
🏗️ निर्माण की धूल पर सख्ती हो।
🚌 सार्वजनिक परिवहन बेहतर बने।
🌱 पौधारोपण नहीं, पेड़ों के जीवित रहने की जवाबदेही तय हो।
🌍 प्रदूषण पर कार्रवाई सिर्फ त्योहारों में नहीं, पूरे साल हो।
इंदौर ने स्वच्छता में देश को पहचान दिलाई है। अब वक्त है यह साबित करने का कि स्वच्छता सिर्फ चमकती सड़कों का नाम नहीं, बल्कि साफ हवा, स्वच्छ पानी और सुरक्षित प्रकृति की जिम्मेदारी भी है।
AQI का आंकड़ा एक दिन बदल सकता है, लेकिन प्रकृति को हुए नुकसान की भरपाई एक दिन में नहीं होती। दीपावली हर साल आएगी, लेकिन पेड़, तालाब और प्रकृति का संतुलन यूँ ही लौटकर नहीं आएगा।
तो बधाई इंदौर! इस बार प्रदूषण में भी देश में दूसरा स्थान मिला।
अब जरा रुकिए... जश्न के बाद कुछ जिम्मेदारी भी निभा लीजिए। विकास की दौड़ में प्रकृति को पीछे छोड़कर शहर आगे नहीं बढ़ सकता। आने वाली पीढ़ियों को ऐसा इंदौर सौंपिए जहाँ बच्चे पेड़ों पर चिड़ियाँ देखें, खुले मैदानों में खेलें और साफ हवा में साँस लें। उन्हें यह न बताना पड़े कि कभी इस शहर में पेड़ भी हुआ करते थे और हवा भी साफ हुआ करती थी।
शहर हमारा है, हवा हमारी है, अब प्रकृति की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।
— टीम इंदौर टॉक
#Indore #AirPollution #SaveNature #CleanAir #IndoreTalk
1
133
🚦 इंदौर के ट्रैफिक सुधार के लिए 4 चौराहों पर शुरू होंगे नए प्रयोग!
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित सात सदस्यीय ट्रैफिक सुधार समिति ने रसोमा, एलआईजी, लैंटर्न और हुकुमचंद घंटाघर चौराहों को टेस्ट प्रोजेक्ट के रूप में चुना है। इन जगहों पर किए गए प्रयोग सफल रहने पर शहर के अन्य चौराहों पर भी इन्हें लागू किया जाएगा।
🚦 प्रमुख प्रस्तावों में शामिल हैं:
▪️लेफ्ट टर्न फ्री रखना और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर रोक।
▪️पीक आवर्स में सिग्नल टाइमिंग बढ़ाना।
▪️अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटाना।
▪️जाम की सूचना के लिए विशेष ट्रैफिक ग्रुप बनाना, ताकि लगभग 10 मिनट में सहायता पहुंचाने का प्रयास हो सके।
▪️स्कूलों में यातायात जागरूकता सत्र आयोजित करना।
समिति की अगली बैठक 10 नवंबर और हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 30 नवंबर को निर्धारित है।
🎙️ Indore Talk Take: ट्रैफिक सुधार केवल चौराहों की इंजीनियरिंग से नहीं होगा। बेहतर सिग्नल व्यवस्था, पुलिस की मौजूदगी, नियमों का पालन और नागरिकों की जिम्मेदारी, इन सभी का एक साथ जमीन पर उतरना जरूरी है।
📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story
#IndoreTraffic #TrafficManagement #RoadSafety #IndoreNews #IndoreTalk
1
184
🪔🌿 कुछ रोशनियाँ बुझकर भी कभी अंधेरा नहीं होने देतीं और कुछ लोग चले जाने के बाद भी कभी हमसे दूर नहीं होते। ❤️
ज़िंदगी का सबसे बड़ा सच शायद यही है कि हमारे पास हर किसी के साथ बिताने के लिए अनगिनत कल नहीं होते। कुछ मुलाकातें आखिरी बन जाती हैं, कुछ बातें हमेशा के लिए अधूरी रह जाती हैं और कुछ लोग उम्र के उस पड़ाव पर विदा हो जाते हैं, जहाँ से उनके साथ कई और खूबसूरत यादें बननी बाकी थीं। फिर भी, उनकी कहानी खत्म नहीं होती।
वो हमारी बातों में लौटते हैं, हमारी मुस्कुराहट में दिखाई देते हैं, किसी पुराने किस्से में अचानक ज़िंदा हो उठते हैं। त्योहारों की रौनक के बीच कभी उनकी कमी सबसे ज्यादा महसूस होती है, तो कभी लगता है जैसे वो कहीं आसपास ही तो हैं।
शायद इंसान की असली मौजूदगी उसके शरीर में नहीं, बल्कि उन अनगिनत एहसासों में होती है, जो वो अपने पीछे छोड़ जाता है।
इस दीपावली एक दिया उन अपनों के नाम भी जलाएं, जो दीपावली पर हमारे साथ नहीं है, लेकिन उनकी यादों के बिना कोई दीपावली पूरी भी नहीं होती। क्योंकि कुछ रिश्ते वक्त से नहीं, जिंदगी से भी आगे होते हैं। कुछ यादें कभी पुरानी नहीं होतीं, कुछ अपने कभी पराये नहीं होते और कुछ दीये कभी बुझते नहीं हैं।
यादों का दिया जलता रहे, उनका एहसास हमेशा बना रहे। इस दीपावली एक दिया उन अपनों के लिए भी ज़रूर जलाएगा जो अब रोशनी बन गए हैं।
🪔 || शुभ दीपावली || 🪔
#IndoreKaAshish #SanilForever – at Indore, India
106
🪔✨ रोशनी का पर्व, खुशियों का उत्सव और अपनों के साथ अनमोल पलों का त्योहार... दीपों की जगमगाहट आपके जीवन से हर अंधकार दूर करे। माँ लक्ष्मी की कृपा, सुख-समृद्धि और खुशहाली सदैव आपके परिवार पर बनी रहे।
आइए, इस दीपावली प्रेम, सकारात्मकता और उम्मीदों के नए दीप जलाएं।
टीम इंदौर टॉक की ओर से आप सभी को शुभ दीपावली! ❤️🙏
#HappyDiwali #ShubhDeepawali #Diwali2026 #IndoreTalk #FestivalOfLights
45
💧 इंदौर में 300 नए बोरिंग कराने से पहले नगर निगम जांचेगा कि जमीन के नीचे पानी है भी या नहीं!
संभावित जलसंकट को देखते हुए नगर निगम ने इस बार बोरिंग कराने की रणनीति में बदलाव किया है। अब पहले भूजल सर्वे कराया जाएगा और उसके बाद ही उन स्थानों पर बोरिंग किए जाएंगे, जहां पानी मिलने की संभावना होगी।
📍 क्या है नया प्लान?
▪️ 300 नए बोरिंग, 500 से 700 फीट तक गहराई वाले होंगे।
▪️ सर्वे के लिए जल्द एजेंसी तय कर निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी।
▪️ मार्च 2027 से पहले बोरिंग और मोटर लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य है।
▪️ पानी की बर्बादी और पाइपलाइन पर सीधे मोटर लगाकर पानी खींचने वालों पर कार्रवाई के लिए निगम की टीमें सर्वे करेंगी।
नगर निगम के प्रारंभिक सर्वे के अनुसार, सूख चुके ज्यादातर बोरिंग 400 फीट तक गहरे थे। इसी अनुभव के आधार पर अब अधिक गहराई वाले बोरिंग कराने का निर्णय लिया गया है।
⚠️ एक और अहम सवाल: जब शहर में पानी बचाने की अपील की जा रही है, तब विश्रामबाग स्विमिंग पूल शुरू करने पर पुनर्विचार की मांग भी उठी है। नागरिकों ने जलसंकट की आशंका के चलते इसके लोकार्पण को फिलहाल स्थगित करने की मांग की है।
🎙️ Indore Talk Take: नए बोरिंग अस्थायी राहत दे सकते हैं, लेकिन भूजल का लगातार गिरता स्तर बताता है कि केवल पानी निकालने से संकट हल नहीं होगा। वर्षा जल संचयन, तालाबों का संरक्षण और भूजल रिचार्ज को भी प्राथमिकता देनी होगी।
📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story
#IndoreWater #GroundwaterCrisis #WaterConservation #IndoreNews #IndoreTalk – at Kailod Kartal, India
Behind the scenes of a festive message! 🎥✨
A glimpse of the BTS moments as Team Indore Talk Realty comes together to record a special Diwali greeting for the Developers, Investors and Realtors who are shaping Indore’s real estate landscape.
Celebrating partnerships, growth, new opportunities and the people building Indore’s future. 🏙️
Wishing the entire real estate fraternity a prosperous and joyous Diwali! 🪔
#IndoreTalkRealty #Diwali2026 #IndoreRealEstate #BTS #RealEstateFraternity – at Indore, India
84
🪔 लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त | दीपावली 2026 ✨
दीपों के पावन पर्व दीपावली पर माँ लक्ष्मी की आराधना के साथ अपने घर-परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली का स्वागत करें। 🙏
माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का प्रकाश सदैव बना रहे।
टीम इंदौर टॉक की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔❤️
इस पोस्ट को अपनों के साथ शेयर करें और शुभ मुहूर्त के लिए सेव करना न भूलें।
#Diwali2026 #LakshmiPuja #ShubhMuhurat #Deepawali #IndoreTalk
80
📲 INDORE TALK APP, Not just another app. Your city, your interests, your world all in one place. 🔴📱
From local stories & news to food, business, real estate, events and more Indore Talk brings Indore closer to you.
🚀 IT’S NOT JUST AN APP. IT’S A SUPER APP!
📲 Download Indore Talk App now.
📲 Android App: bit.ly/IndoreTalkAppAndroid
📲 iPhone App: bit.ly/IndoreTalkAppiOS
#IndoreTalk #IndoreTalkApp #SuperApp #Indore #IndoreCity #BeyondYourFeed – at Kshipra, India
78
🔴 सोने में 'पाउडर गोल्ड' के नाम पर मिलावट की चर्चा से इंदौर के सराफा बाजार में हड़कंप!
सोने की शुद्धता को लेकर सामने आए इस नए मामले पर इंदौर सराफा एसोसिएशन ने सख्त रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि मिलावट में शामिल पाए जाने वाले कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके व्यापार पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।
⚠️ सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह मामला सतर्क रहने का संकेत है। आभूषण खरीदते समय BIS हॉलमार्क, शुद्धता का विवरण और पक्का बिल जरूर लें।
🎙️ Indore Talk Take: सराफा बाजार की सबसे बड़ी पूंजी ग्राहकों का भरोसा है। किसी भी तरह की मिलावट पर सख्त कार्रवाई और पारदर्शिता ही इस भरोसे को कायम रख सकती है।
📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story
#GoldAdulteration #GoldPurity #SarafaMarket #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
143




































