IPRD BOKARO (@Iprd_Bokaro) header
IPRD BOKARO (@Iprd_Bokaro) profile picture

Official handle of #Information & Public Relations Department #Bokaro District, #Jharkhand. Any issues with regard to Bokaro Administration be highlighted here

Bokaro Jharkhand
Joined July 2025
Photo by IPRD BOKARO (@Iprd_Bokaro)Photo by IPRD BOKARO (@Iprd_Bokaro)Photo by IPRD BOKARO (@Iprd_Bokaro)Photo by IPRD BOKARO (@Iprd_Bokaro)Photo by IPRD BOKARO (@Iprd_Bokaro)Photo by IPRD BOKARO (@Iprd_Bokaro)Photo by IPRD BOKARO (@Iprd_Bokaro)Photo by IPRD BOKARO (@Iprd_Bokaro)Photo by IPRD BOKARO (@Iprd_Bokaro)Photo by IPRD BOKARO (@Iprd_Bokaro)
IPRD BOKARO retweeted
झारखंड के स्थानीय कारीगरों का हुनर, पारंपरिक उत्पाद, आकर्षक वस्त्र और हस्तनिर्मित कलाकृतियों को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India International Trade Fair (IITF) 2026 में प्रदर्शित किया जा रहा है। झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और स्थानीय उत्पादों की विविधता को इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में विशेष रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य की प्राकृतिक संपदा, वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया जा रहा है। 📍न्यू दिल्ली
19
24
1,450
IPRD BOKARO retweeted
IITF2026 में झारखंड की जनजातीय विरासत का आकर्षक प्रदर्शन! भारत मंडपम में रामगढ़ से आए स्टॉल पर झारखंड के पारंपरिक जनजातीय आभूषणों की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है। इन आभूषणों की अनूठी बनावट और पारंपरिक शिल्पकला में राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत की झलक साफ दिखाई देती है।
24
31
1,429
IPRD BOKARO retweeted
#IITF2026 में झारखंड दिवस की धूम! 🇮🇳 भारत मंडपम में झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और कला का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। मानवभूम छऊ नृत्य शैली में प्रस्तुत 'महिषासुर मर्दिनी' ने अपनी शानदार नृत्य-नाटिका और जीवंत भाव-भंगिमाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झारखंड की सांस्कृतिक विरासत ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरी अपनी अनूठी छटा।
25
26
1,198
IPRD BOKARO retweeted
झारखंड की संस्कृति का पहला अनुभव और मिले 9.5/10 अंक.. IITF2026 में पहुंचे एक बच्चे ने पहली बार झारखंड की संस्कृति को करीब से देखा और इसे बेहद मजेदार व शानदार अनुभव बताया। उसकी खुशी और उत्साह बता रहे हैं कि झारखंड की कला, संस्कृति और परंपराएं नई पीढ़ी को भी खूब आकर्षित कर रही हैं।
22
25
1,525
IPRD BOKARO retweeted
IITF2026 में महज 5 साल के बच्चे ने पहली बार झारखंड की संस्कृति को करीब से देखा। उसकी मासूम प्रतिक्रिया और उत्साह बता रहे हैं कि झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराएं आने वाली पीढ़ी का भी दिल जीत रही हैं। यही बच्चे देश का भविष्य हैं और अपनी विरासत से उनका जुड़ाव हमारी सांस्कृतिक पहचान की असली ताकत है।
21
28
1,738
राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा, 2026 !! राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में दिखेगी बोकारो की विशिष्ट पहचान! काष्ठ कला, आस्था का केंद्र लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ और भेंडरा मेटल क्लस्टर के जरिए जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हुनर एवं आर्थिक गतिविधियों की मिलेगी झलक। ‘एक जिला, एक उत्पाद’, ‘एक जिला, एक पर्यटन स्थल’ एवं ‘एक जिला, एक आर्थिक गतिविधि’ की थीम पर आधारित होगी बोकारो की विशेष प्रस्तुति। - 26 से 28 नवंबर 2026 #BokaroSeJohar #JharkhandFoundationDay @JharkhandCMO @prdjharkhand @RanchiPIB @ddnewsjharkhand @airnews_ranchi
1
1
103
डीएमएफटी, कल्याण एवं विकास योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा !! डीएमएफटी योजनाओं में तेजी लाने एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश। उप विकास आयुक्त को नियमित निगरानी का दायित्व। लुगुबुरू महोत्सव एवं राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों का समेकित प्रतिवेदन तैयार करने का भी निर्देश। उपायुक्त श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में योजनाओं की एजेंसीवार समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। दिसंबर में डीएमएफटी गवर्निंग कमेटी की बैठक आयोजित करने का निर्देश। #BokaroSeJohar @JharkhandCMO @prdjharkhand @RanchiPIB @ddnewsjharkhand @airnews_ranchi
3
8
527
IPRD BOKARO retweeted
IITF2026 में पहुंचे एक परिवार ने बताया कि झारखंड की कला, पेंटिंग, पारंपरिक पॉटरी और भगवान बिरसा मुंडा की विरासत से बच्चों को परिचित कराना उनके लिए खास अनुभव है। छठ पर्व और ठेकुआ की यादों के साथ यहां उन्हें अपनी सांस्कृतिक पहचान से जुड़ने का अवसर भी मिल रहा है।
24
25
1,160
संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में आयोजित परिचर्चा एवं सामूहिक शपथ कार्यक्रम में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने कहा कि संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय एवं सामूहिक संकल्प का आधार है। उन्होंने कहा कि 'देश है तो हम हैं...' की भावना के साथ राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संवैधानिक नैतिकता एवं विधि के शासन के अनुरूप कार्य करें। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस श्री अरविंद राधाकृष्णन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। #ConstitutionDay #BokaroSeJohar @JharkhandCMO @prdjharkhand @ddnewsjharkhand @airnews_ranchi @RanchiPIB @bokaropolice
1
2
6
228
IPRD BOKARO retweeted
कर्नाटक के बेंगलुरु के फिल्म निर्माता नवीन द्वारकानाथ ने गोवा में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के दौरान झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के स्टॉल का दौरा किया। उन्होंने झारखंड की खूबसूरत और अब तक अनदेखी लोकेशन की सराहना की। उन्होंने देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं से झारखंड आने, यहां की संभावनाओं को जानने और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काम करने की अपील की।
1
23
28
1,350
IPRD BOKARO retweeted
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं निर्माता आशुतोष गोवारिकर से झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान झारखंड फिल्म नीति, झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFDCL) की ओर से फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और राज्य में फिल्म से जुड़ी गतिविधियों के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा हुई। झारखंड को फिल्म निर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान दिलाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
26
25
1,658
IPRD BOKARO retweeted
मुंबई की थिएटर आर्टिस्ट सन्ज़िला गौतम ने झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड में कई अनकही कहानियां और खूबसूरत लोकेशन हैं, जिन्हें फिल्मों के जरिए दुनिया के सामने लाया जा सकता है। उन्होंने झारखंड आने और यहां की संभावनाओं को करीब से जानने की इच्छा जताई।
3
27
48
4,001
IPRD BOKARO retweeted
भारत मंडपम में लगे झारखंड पवेलियन में पहुंचीं एक महिला ने यहां की हैंडलूम साड़ियों की खूब सराहना की। उन्होंने साड़ियों की खरीदारी भी की और खास तौर पर झारखंड के अनोखे सिल्क बॉम्ब (Silk Bomb) को बेहद आकर्षक और खास बताया। झारखंड की पारंपरिक कला, बुनाई और हस्तशिल्प IITF 2026 में लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
30
37
1,879
IPRD BOKARO retweeted
झारखंड के वीर सपूत परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का के जीवन पर आधारित फिल्म 'परमवीर' जल्द होगी रिलीज! फिल्म के निर्माता सागर गौड़ा ने बताया कि झारखंड में फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से फिल्म को टैक्स में छूट देने का आग्रह किया, ताकि शहीद अल्बर्ट एक्का की वीरता और बलिदान की कहानी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने खास तौर पर गुमला के जारी गांव के लोगों का आभार जताया, जिन्होंने शूटिंग में पूरा सहयोग दिया। साथ ही झारखंडवासियों से सिनेमाघरों में फिल्म देखने और समर्थन देने की अपील की।
24
34
2,209
IPRD BOKARO retweeted
हैदराबाद के फिल्ममेकर, लेखक और निर्देशक राज ने झारखंड की फिल्म नीति में रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि झारखंड में फिल्म शूटिंग के साथ-साथ यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थलों को भी दुनिया के सामने लाने की अच्छी संभावनाएं हैं। उन्होंने झारखंड सरकार के साथ मिलकर काम करने और राज्य के पर्यटन एवं फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने की इच्छा जताई। 📍गोवा
24
29
1,467
लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव-2026 !! #LuguburuMahotsav2026 #BokaroSeJohar @JharkhandCMO @prdjharkhand @RanchiPIB @ddnewsjharkhand @airnews_ranchi @bokaropolice @VisitJharkhand
4
7
216
लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव-2026 !! #LuguburuMahotsav2026 #BokaroSeJohar @JharkhandCMO @prdjharkhand @RanchiPIB @ddnewsjharkhand @airnews_ranchi @bokaropolice @VisitJharkhand
1
4
10
200
IPRD BOKARO retweeted
फिल्म निर्माता मानवजीत मलिक ने बताया कि उनकी कंपनी 'छोटा बजट फिल्म्स' नए और स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं की मदद करती है। साथ ही, जिस राज्य में फिल्म की शूटिंग होती है, वहां के स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण देकर कलाकार, तकनीशियन और फिल्म निर्माण से जुड़े दूसरे कामों में अवसर देती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में काम करने के बाद अब उनकी अगली फिल्म झारखंड में बनाने की उम्मीद है। उनका उद्देश्य फिल्मों के जरिए स्थानीय लोगों को काम और नई पहचान देना है।
23
27
1,261
IPRD BOKARO retweeted
दुमका की लगभग 100 साल पुरानी पारंपरिक आदिवासी डोकरा कला #IITF2026 में दिल्लीवासियों का ध्यान आकर्षित कर रही है। मोम और धागे की पारंपरिक तकनीक से तैयार पीतल की मछली, कछुआ, उल्लू और आकर्षक कलाकृतियां झारखंड की समृद्ध विरासत और पीढ़ियों से चले आ रहे शिल्प कौशल की अनूठी मिसाल हैं। मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयासों से स्थानीय कारीगरों को राष्ट्रीय मंच और अपने हुनर को नई पहचान मिल रही है। 📍न्यू दिल्ली
28
37
1,350