
SP Ambedkarnagar. IPS’17. UP Cadre. Views are personal. @ambedkarnagrpol
Akbarpur, India
Joined August 2019
- Tweets2.4K
- Following54
- Followers32.5K
- Likes5.2K
बलवा ड्रिल अभ्यास सभी के द्वारा पुलिस लाइन्स परिसर में ….
📍 पुलिस लाइन, जनपद अम्बेडकरनगर
📅 दिनांक – 20.11.2026
पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची @prachiIPS सिंह द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण एवं बलवा ड्रिल का अभ्यास, पुलिसकर्मियों को अनुशासन, शारीरिक दक्षता तथा दंगा एवं भीड़ नियंत्रण के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
🚔 आज दिनांक 20.11.2026 को पुलिस अधीक्षक **सुश्री प्राची सिंह** द्वारा पुलिस लाइन अम्बेडकरनगर में आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन एवं परेड की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परेड के दौरान - पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने, नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी कार्यक्षमता एवं दक्षता बनाए रखने तथा अनुशासन, समयबद्धता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।
🛡️ इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया।** अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को बलवा एवं भीड़ नियंत्रण की परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उपद्रवी भीड़ को नियंत्रित करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लाठीचार्ज, अश्रु गैस के प्रयोग तथा आवश्यकतानुसार अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग का अभ्यास कराया गया।
🚨 बलवा ड्रिल के दौरान - पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अभ्यास का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को किसी भी आकस्मिक अथवा विषम परिस्थिति में धैर्य, संयम, सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🎯 साप्ताहिक परेड एवं बलवा ड्रिल का मुख्य उद्देश्य** पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता, शारीरिक एवं मानसिक दक्षता तथा टीम भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को किसी भी आपातकालीन परिस्थिति, दंगा अथवा भीड़ नियंत्रण की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदैव तैयार रखना है।
#AmbedkarNagarPolice #UPPolice
Prachi Singh retweeted
जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत #SP_ABN सुश्री प्राची सिंह @prachiIPS द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में ASP पश्चिमी, क्षेत्राधिकारीगण एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस दौरान अपराधों की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण, प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#AmbedkarNagarPolice #UPPolice
Thanks @aapka_vineet 💐
UP-
अम्बेडकरनगर की SP IPS प्राची सिंह @prachiIPS के साथ छठ महापर्व पर महिला श्रद्धालुओं ने सेल्फी लेकर आत्मीयता और बेहतरीन कार्यप्रणाली की खूबसूरत मिसाल पेश की।
कर्तव्य के साथ जनता से जुड़ाव भी सराहनीय 👏
Prachi Singh retweeted
🌅 छठ महापर्व-2026 | सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण 🚔
पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह ( @prachiIPS ) थाना जहांगीरगंज क्षेत्रान्तर्गत रामबाग घाट का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए छठ महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।
#ChhathPuja2026 #AmbedkarNagarPolice #UPPolice
किसी को तुच्छ बताकर यदि तुम्हें अपनी श्रेष्ठता पर अभिमान है, तो यकीन मानो, तुम नीचता के सबसे ऊँचे शिखर पर विराजमान हो ।
जिस गाय को अम्मा खिलाती रहीं रोटियाँ
और उसका माथा छू कर माँगती रहीं स्वर्ग में जगह
अब घर के सामने आकर रंभियाती रहती है
अम्मा ने तो खटिया पकड़ ली है
अब गाय को ऊपर से ही डाल देती हैं रोटी बहुएँ
रोटी तीसरे माले से फेंकी जाती हैं
फट्ट की आवाज़ से सड़क पर गिरती हैं
गैया ऊपर देखती है तो कोई नही दिखता
गैया को लगता है अम्मा स्वर्ग को चली गईं
और अम्मा ही फेंक रही हैं रोटियाँ स्वर्ग से
-शिवम तोमर
Prachi Singh retweeted
जनपद अम्बेडकरनगर
दिनांक: 07.11.2026
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ( @prachiIPS ) द्वारा तहसील टाण्डा में जनसुनवाई कर सुनी गईं जनसमस्याएं।
आज दिनांक 07.11.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा तहसील टाण्डा में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान उपस्थित फरियादियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔹 पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों में संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर जांच एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।
@AmbedkarnagarDM
#AmbedkarNagarPolice #UPPolice #JanSunwai #SampoornaSamadhanDiwa
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम/खोए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत @ambedkarnagrpol द्वारा 185 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹37 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
Prachi Singh retweeted
आज दिनांक 21.10.2026 को पुलिस लाइन अम्बेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह (@prachiIPS ) के नेतृत्व में #PoliceSmritiDiwas के अवसर पर स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, वीरता एवं कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण करते हुए उनकी शौर्यगाथाओं से उपस्थित पुलिसकर्मियों को अवगत कराया तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री देवेश चतुर्वेदी (IPS), अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरुण कुमार नौहवार, क्षेत्राधिकारी टाण्डा श्री प्रदीप सिंह चन्देल, क्षेत्राधिकारी जलालपुर श्री अनूप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी भीटी श्री लक्ष्मीकान्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी आलापुर श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री संतोष कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
#UPPolice #AmbedkarNagarPolice #PoliceSmritiDiwas
🤖 Made with AI
शस्त्र पूजन 🙏
विजयादशमी के पावन अवसर पर आज दिनांक 20.10.2026 को #SP_ABN सुश्री प्राची सिंह (@prachiIPS ) द्वारा पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड, अम्बेडकरनगर में विधि-विधानपूर्वक परंपरागत शस्त्र पूजन किया गया।
इस अवसर पर ASP पश्चिम श्री देवेश चतुर्वेदी (IPS), ASP पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह, CO नगर श्री अरुण कुमार नौहवार एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
#AmbedkarNagarPolice #UPPolice
Prachi Singh retweeted
शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया व पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#AmbedkarNagarPolice #UPPolice
@prachiIPS
















































