Rashtriya Lok Dal (@RLDparty) header
Rashtriya Lok Dal (@RLDparty) profile picture

Official Handle of Rashtriya Lok Dal, a political organization dedicated to upholding cause & ideals of Ch. Charan Singh. ख़ुशहाल किसान, समृद्ध हिंदुस्तान

India
Joined October 2013
Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! @myogiadityanath
3
39
817
कठिन परिस्थितियों को मात देकर दुनिया भर में तिरंगे की शान बढ़ाने वाले महान धावक, पद्मश्री से सम्मानित 'फ्लाइंग सिख' श्री मिल्खा सिंह जी की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। मेहनत और लगन के दम पर असंभव को संभव कर दिखाने वाले मिल्खा सिंह जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम सभी युवाओं और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर संकल्पबद्ध हैं। #MilkhaSingh
1
11
445
विकास की डगर पर तेजी से बढ़ता बिजनौर... ₹35 करोड़ की लागत से बिजनौर लोकसभा के पुरकाजी विधानसभा में छपार, सिमर्थी, तेजलहेड़ा, खाईखेड़ी एवं गोधना होते हुए हरिनगर तक 14.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण होने जा रहा है। इससे दर्जनों गाँवों के किसानों और राहगीरों का सफर सुरक्षित और सुगम बनेगा। #Bijnor #RLD
3
20
726
फिर क्या हुआ? फिर 2024 का साल आया! 😊😊
5
13
5
62
3,963
पुरकाजी में लग रहे नवनिर्माण और विकास के पंख... ₹2.92 करोड़ के बजट से 5.35 किलोमीटर लंबी तीन महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों (बरला बसेड़ा से खाईखेड़ी शुगर मिल मार्ग, पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हरेटी संपर्क मार्ग एवं फलौदा से खाईखेड़ी मिल मार्ग) का निर्माण क्षेत्र के किसानों, छात्रों और आमजन को बड़ी राहत देगा। #Purkazi #RLD
3
13
526
बागपत क्षेत्र की विकास संबंधी अपेक्षाओं को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के स्थानीय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान जी ने लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री जी को बागपत का शुद्ध जैविक गुड़ भेंट किया तथा गन्ने के वाज़िब मूल्य, फुलेरा व दाहा में बालिका महाविद्यालयों की स्थापना की माँग के साथ जनपद के विकास सम्बन्धी अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
1
8
2
76
2,735
बिजनौर में बिछेगा सड़कों का जाल, विकास को मिलेगी नई रफ़्तार। क्षेत्र में मजबूत कनेक्टिविटी और सुगम आवागमन के लिए ₹11.64 करोड़ के बजट से 10 प्रमुख सड़कों को मंजूरी मिली है, जो बिजनौर से चांदपुर, हस्तिनापुर और पुरकाजी को जोड़ेगी। गाँव-गाँव तक बेहतर सड़कें पहुँचाकर क्षेत्रवासियों की राह आसान बनाना ही हमारा संकल्प है। #Bijnor #RLD
1
4
19
667
भारतीय कुश्ती के महानायक 'रुस्तम-ए-हिंद' दारा सिंह जी की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। ग्रामीण अखाड़ों की परंपरा को वैश्विक ऊंचाइयों तक ले जाकर देश का गौरव बढ़ाने वाले दारा सिंह जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम सभी युवाओं और खिलाड़ियों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर संकल्पबद्ध हैं। #DaraSingh
7
22
527
अदम्य शौर्य, स्वाभिमान और नारी शक्ति की अमर प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनके निडर संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर हम सभी राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर संकल्पबद्ध हैं। #RaniLaxmibai
7
23
586
सच्चे सामाजिक न्याय की परिकल्पना तब तक अधूरी है, जब तक देश की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित न हो। किसान मसीहा ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी ने हमेशा समाज के हर वर्ग के उत्थान और सशक्तिकरण की बात कही। इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी ने संगठन के भीतर ऐसी कर्मठ और विचारशील महिलाओं को नेतृत्व के लिए आगे लाने की पहल की है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें। आगामी समय में संसद में महिला आरक्षण कानून के जल्द लागू होने की उम्मीद से देश की राजनीति में एक नया युग शुरू होने जा रहा है, ऐसे में इस ऐतिहासिक बदलाव को खुले मन से स्वीकार करने और स्वयं को इसके अनुरूप तैयार करने की आवश्यकता है। राजनीति में मातृशक्ति को उनका वाजिब हक और सम्मान दिलाना ही सामाजिक न्याय के प्रति राष्ट्रीय लोक दल की वास्तविक प्रतिबद्धता है, जिसे धरातल पर उतारना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
10
26
730
भारतीय फुटबॉल की ऐतिहासिक कामयाबी 🇮🇳⚽ लगातार तीसरी बार और कुल 10वीं बार सैफ (SAFF) चैंपियनशिप जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर हमारे 'ब्लू टाइगर्स' ने इतिहास रच दिया है। देश को आप पर गर्व है।
6
20
732
राष्ट्रीय लोक दल, उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री ऐश्वर्य राज सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।
4
9
1
54
941
महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। अन्याय और साम्राज्यवाद के विरुद्ध उनके निडर संघर्ष से प्रेरणा लेकर हम सभी एक समतामूलक, स्वाभिमानी और सशक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर संकल्पबद्ध हैं। #BatukeshwarDutt
4
21
611
जब किसी विचारधारा की जड़ें गाँव-खेत-खलिहान की माटी में गहराई से जुड़ी होती हैं, तो पीढ़ियाँ बदलती हैं मगर जनसेवा का संकल्प और अधिक अडिग होता जाता है। 'किसान मसीहा' भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी ने ज़मींदारी उन्मूलन कर हल चलाने वाले किसान को अपनी ज़मीन का असली मालिक बनाया, नीति-निर्माण के केंद्र में खेत-खलिहान को स्थापित किया और एक मजबूत विरासत की नींव रखी। उस गौरवशाली विरासत को विकास के दम पर आगे बढ़ाते हुए चौधरी अजित सिंह जी ने खेतों से चीनी मिलों का फासला घटाया और अन्नदाता के अधिकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय राजनीति में सदैव बुलंद रखा। आज उसी विश्वास और प्रतिबद्धता को नई ऊँचाई देते हुए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी ने गन्ने का ऐतिहासिक ₹400 भाव दिलाकर किसानों के विश्वास को मजबूत करने का काम किया है। तीन पीढ़ियों का यह अटूट संघर्ष, साख और समर्पण आज भी हर गाँव-गरीब की खुशहाली और अन्नदाता के स्वाभिमान की सबसे बड़ी गारंटी है। #VirasatSeVikasKaVishwas #ChaudharyCharanSingh #ChaudharyAjitSingh #ChaudharyJayantSingh
1
8
1
37
836
आप सभी को अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं... सीखते रहें, आगे बढ़ते रहें। #InternationalStudentsDay
4
17
574
गौ-धन की समृद्धि और ग्रामीण संस्कृति के पावन पर्व गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। किसान-कमेरे समाज की आस्था और पशुपालन की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा यह पर्व हमारे अन्नदाता किसान भाइयों के घर-आंगन में खुशहाली और समृद्धि लाए, यही कामना है। #gopashtami2026
3
20
520
ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने वाले अमर क्रांतिकारी, महान स्वतंत्रता सेनानी 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। अन्याय और पराधीनता के विरुद्ध उनके निडर संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय लोक दल परिवार किसान-कमेरे के स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर संकल्पबद्ध है। #LalaLajpatRai
4
24
549
उत्तर प्रदेश सरकार की 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना' के तहत 25 लाख युवाओं को मुफ़्त टैबलेट वितरित करने का अभियान शुरू हो चुका है, जिसके पहले ही दिन 50 हज़ार से अधिक छात्रों को इसका लाभ मिला है। यह योजना ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, ITI और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े विद्यार्थियों को सीधे डिजिटल संसाधनों से जोड़ रही है। युवाओं के हाथ में आधुनिक तकनीक और कौशल (Skill) ही उनके उज्ज्वल भविष्य की असली कुंजी है... राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी का भी यही विज़न है कि देश का हर युवा डिजिटल रूप से सक्षम और हुनरमंद बने, ताकि वह बदलते दौर के नए रोज़गार एवं अवसरों का पूरा लाभ उठा सके। तो... अपने दोस्तों के साथ यह ज़रूरी जानकारी साझा करें। #DigitalUP #YouthEmpowerment #SkillIndia #SwamiVivekanandaYuvaSashaktikaranYojana #DigiShakti
7
25
1,082
राष्ट्रीय लोक दल किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि विचारधारा को समर्पित और कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर खड़ा संगठन है। किसान मसीहा ‘भारत रत्न’चौधरी चरण सिंह जी हमेशा इस सिद्धांत के पक्षधर रहे कि राजनीति में व्यक्ति का कद उसके कुल या परिवार से नहीं, बल्कि उसकी योग्यता और जनसेवा से तय होना चाहिए। आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल उन्हीं के पदचिह्नों पर चल रहा है। सत्ता एवं पद से ऊपर सिद्धांतों और जनता के सम्मान को रखने का यही संकल्प राष्ट्रीय लोक दल की असली पहचान है, जिसे मजबूत करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
3
9
43
1,016
गदर पार्टी के प्रमुख स्तंभ, अदम्य साहस और क्रांति के प्रतीक अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। अन्याय एवं पराधीनता के विरुद्ध उनके निडर संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय लोक दल परिवार युवाओं के सशक्तीकरण और देश की प्रगति के लिए निरंतर संकल्पबद्ध है। #KartarSinghSarabha
7
21
644