पुदुच्चेरी स्थित श्री अरबिंदो आश्रम आज अपना शताब्दी वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है। इस अवसर पर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से, मैं श्री अरबिंदो आश्रम से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूँ। इस आश्रम ने, विशेष रूप से 'श्री माँ' के दिव्य नेतृत्व में, 'पूर्ण योग' (integral yoga) के संदेश को फैलाने और विश्व भर में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दिया है। भारत के आधुनिक आध्यात्मिक आंदोलन के एक संस्थागत केंद्र के रूप में, इस आश्रम ने शिक्षा प्रसार और साहित्य प्रकाशन जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से 'अखंड भारत' के सांस्कृतिक पुनरुत्थान को बहुत बढ़ावा दिया है। इस पावन अवसर पर श्री अरबिंदो और श्री माँ को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए, हम कामना करते हैं कि यह आश्रम भारत की सभ्यतागत विरासत पर आधारित आध्यात्मिक आंदोलन के प्रकाश-पुंज के रूप में निरंतर मार्गदर्शन करता रहे और अपने सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक लक्ष्यों में पूर्ण सफलता प्राप्त करे।
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह, रा. स्व. संघ
Sri Aurobindo Ashram of Puducherry successfully completes its Centenary year today. On this occasion, I, on behalf of Rashtriya Swayamsevak Sangh, congratulate everyone associated with Sri Aurobindo Ashram. The Ashram, particularly under the divine leadership of Sri Ma, immensely contributed in spreading the message of integral yoga and focusing on awakening spiritual consciousness world over. Being an institutional centre for modern spiritual movement of India – Ashram has greatly encouraged the cultural rejuvenation of Akhand Bharat through various activities such as education, publishing literature, etc. While offering our respectful homage to Sri Aurobindo and Sri Ma on this auspicious occasion, we wish the Ashram continues to be the beacon light of a spiritual movement rooted in Bharat’s civilisational Heritage and achieves every success in its cultural and spiritual pursuits.
Dattatreya Hosabale
Sarkaryavah, RSS
Sangh swayamsevaks reached over ten crore homes; direct Sangh work now at more than one lakh places: rss.org/Encyc/2026/11/4/indo…
गृह संपर्क अभियान में दस करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचे संघ के कार्यकर्ता; देश में एक लाख से अधिक स्थान प्रत्यक्ष संघ कार्ययुक्त: rss.org/hindi/Encyc/2026/11/…
Swami Lakshmanananda Saraswati Ji - The Martyr Saint Who Laid Down His Life for the Protection of Dharma: rss.org/Encyc/2026/11/4/swam…
धर्म रक्षा हेतु प्राणार्पण करने वाले बलिदानी संत स्वामी लक्ष्मणानन्द सरस्वती जी: rss.org/hindi/Encyc/2026/11/…
Swami Shraddhananda Ji : A Valiant Leader of the Shuddhi Movement: rss.org/Encyc/2026/11/4/swam…
शुद्धि आंदोलन के प्रखर नायक स्वामी श्रद्धानंद जी: rss.org/hindi/Encyc/2026/11/…
राजनारायण बसु जी की 200वीं जयंती के अवसर पर माननीय सरकार्यवाह जी का वक्तव्य: rss.org/hindi/Encyc/2026/11/…
Statement by Mananiya Sarkaryavah Dattatreya Hosabale Ji on 200th birth anniversary of Rajnarayan Basu: rss.org/Encyc/2026/11/3/stat…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इन्दौर में डेली कॉलेज के संत श्री रविदास सभागार में आरंभ हुई। बैठक का शुभारंभ पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बैठक में सरसंघचालक, सरकार्यवाह, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय पदाधिकारी, क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक, प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक तथा संघ प्रेरित कुछ विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित हैं। बैठक के प्रारम्भ में सरकार्यवाह जी ने गत कुछ माह में दिवंगत हुए समाज की प्रमुख हस्तियों, कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिनमें प्रमुख हैं - फ़िल्म अभिनेता श्री नाना पाटेकर, श्रीमति आशा भोंसले, पूज्य संत पद्मश्री रमेश बाबा, विवेकानन्द केन्द्र के पूर्व अध्यक्ष श्री बालकृष्णन जी, श्री बलवीर पुंज, श्री एस. वेदांतम् - चेन्नई, पत्रकार श्री विराग पाचपोर, पराग वेदिक - मुंबई, भूतपूर्व कुलपति श्री देवेंद्र प्रताप सिंह एवं श्री सच्चिदानन्द महंती, प्रसिद्ध गायिका एस. जानकी एवं सुमन कल्याणपुरीकर, संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे श्री विनोद कुमार आदि।
बैठक में मा. सरकार्यवाह द्वारा तीन वक्तव्य जारी किए जाएँगे -
1. राष्ट्रीय चेतना के पितामह श्री राजनारायण बसु की 200 वीं जयंती के अवसर पर।
2. शुद्धिकरण आंदोलन के पुरोधा स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान के 100 वर्ष के अवसर पर।
3. उड़ीसा के कंधमाल जनजाति क्षेत्र में स्वाभिमान -स्वावलंबन -स्वधर्म की जागृति के लिए कार्य करने वाले वेदांत केसरी स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के जन्म के 100वर्ष के अवसर पर।
RSS Akhil Bharatiya Karyakari Mandal Baithak to be held in Indore from November 2nd to 4th, 2026.
rss.org//Encyc/2026/10/31/rs…
शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, कार्य विस्तार, संगठनात्मक रचना एवं आगामी कार्ययोजना पर होगा मंथन: rss.org/hindi/Encyc/2026/10/…
The passing away of Shri Ravindra Kishore Sinha ji, eminent social worker and former Member of Parliament (Rajya Sabha) , is a great loss to the public life of the nation.
His pioneering contribution in giving the private security services sector a distinct identity, along with his invaluable service to the nation, commitment to social causes and contribution to the media fraternity, will always be remembered.
The Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) pays its heartfelt tribute to him. We pray to the Almighty to grant the departed soul a place at His divine feet and give strength and courage to the bereaved family to bear this irreparable loss.
Om Shanti.
Dr. Mohan Bhagwat
Sarsanghchalak
Dattatreya Hosabale
Sarkaryavah
Rashtriya Swayamsevak Sangh
प्रसिद्ध समाजसेवी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रविन्द्र किशोर सिन्हा के निधन से सार्वजनिक क्षेत्र को क्षति हुई है। निजी सुरक्षा सेवा क्षेत्र उद्योग को नई पहचान देने और राष्ट्र सेवा व सामाजिक कार्यों तथा मीडिया जगत में उनका योगदान स्मरणीय रहेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।
ॐ शान्ति:।
मोहन भागवत
सरसंघचालक
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Akhil Bharatiya Karyakari Mandal Baithak to be held in Indore: rss.org/Encyc/2026/10/22/akh…
इंदौर में होगी अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल बैठक: rss.org/hindi/Encyc/2026/10/…









