जितने अपने थे मर गये हैं मेरे
सारे हमदर्द डर गये हैं मेरे
आपसे दिल की बात कहना है
आप दिल से उतर गये हैं मेरे...!!!
दिल ही नहीं किया फिर दिल की बात कहने का,
कितना कमा लेते हो? उनका पहला सवाल था...!!!
#बेरोजगार
घर के मसले,
सपनों का बोझ एक प्यार जो बिछड़ चुका,
एक मन जो अंदर से मर चुका और पूछते हो कैसे हो...?
तो हाँ ठीक हूँ मैं...!!!
बेक़द्री कर रहे हैं, तो करने दो शौक़ से,
मुझ जैसा मेरे बाद ये ढूँढा तो करेंगे।
माना कि मेरे जाने से दुनिया ना रुकेगी,
लेकिन ये लोग मेरा तज़किरा तो करेंगे...!!!
बचपन का खेल
बचपन में हम सब खेलते थे
चिड़िया उड़, तोता उड़
मैना उड़, हाथी उड़
हाथी उड़ाते ही हार जाते थे
बड़े होने पर यह खेल
आज भी जारी है
आदमी उड़ , आदमियत उड़
सपने उड़ , उमर उड़
और अंत में हम सब उड़ते नहीं
उठ जाते हैं
और खेल खत्म...!!!
तुम आना मेरे अंतिम सॉस छूटने से पहले
तुम आना मेरे प्राणों को टूटने से पहले
तुम तभी आ सकते हो जब मुझे श्मशान ले जाया जा रहा होगा
तुम तभी आ सकते हो
जब मुझे जीता पर लेटाया जा रहा होगा...!!!












