Dhirendra Krishna Shastri को जाना होगा जेल? कार्यक्रम रद्द क्यों नहीं कर रही सरकार?
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें...
@Editor_SanjayS @mhimanshu30
अजय राय का अमित शाह पर हमला, बोले- यूपी का माहौल खराब करने आए हैं
लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह के दौरे हमेशा सोची-समझी रणनीति के तहत होते हैं और उनमें विभाजनकारी राजनीति की झलक रहती है। वह उत्तर प्रदेश का माहौल खराब करने आए हैं।
झांसी: मंगेतर का दूसरी महिला के साथ वीडियो देखने के बाद युवती ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के झांसी में नई बस्ती इलाके की रहने वाली छाया पवार की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, छाया ने Snapchat पर अपने मंगेतर हर्ष बग्गन का एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो देखने के बाद यह कदम उठाया।
छाया की बड़ी बहन सपना ने बताया कि मई में छाया की सगाई हर्ष के साथ तय हुई थी। सपना के मुताबिक, रिश्ता तय होने के कुछ समय बाद ही हर्ष दूसरी महिला के साथ रिश्ते में आ गया। छाया ने Snapchat पर दोनों के वीडियो देखे। दोनों एक ही Snapchat अकाउंट में लॉग इन थे, जिसकी वजह से छाया की नजर उन वीडियो पर पड़ी।
सपना ने बताया कि छाया ने इस बारे में परिवार को एक दिन पहले ही जानकारी दी थी। परिवार ने तय किया था कि अगले दिन हर्ष के परिजनों को बुलाकर वीडियो दिखाएंगे और सगाई तोड़ने पर बात करेंगे। हालांकि, सपना के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे छाया ने आत्महत्या कर ली।
परिजनों के बयान के आधार पर मामले की आगे की जानकारी सामने आना बाकी है।
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी
सुल्तानपुर की विशेष MP/MLA कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बरी कर दिया है... कोर्ट के जज शुभम वर्मा ने यह फैसला सुनाया। राहुल गांधी फैसले के वक्त अदालत में ही मौजूद थे...
वहीं, अदालत का फैसला आने के बाद कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, ढोल बजाते हुए डांस किया और अपनी खुशी जताई... तस्वीरें भी आपको दिखा रहे हैं कि किस तरह राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेसी जश्न मना रहे हैं...
राहुल गांधी के वकील ने कहा कि दूसरा पक्ष कोर्ट में अपना आरोप साबित नहीं कर पाया। इसके बाद कांग्रेस नेता को बाइज्जत बरी कर दिया गया।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist @Editor_SanjayS
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ लाएगा विपक्ष !
इंडिया गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी और SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर पीछे हटने के मूड में नहीं है. ....इसको लेकर ज्ञानेश कुमार पर नकेल कसने के लिए जनता की अदालत में महाभियोग लाया जाएगा. ... कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि संविधान को बचाने और वोट चोरों को हराने की हमारी कोशिशों के तहत, इंडिया गठबंधन 30 अक्टूबर को एक महत्वपूर्ण जन-महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करेगा....उन्होंने आगे बताया कि वोट चोर सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए जनता का फैसला स्पष्ट रूप से सुनाया जाएगा
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें !
@Abdu6Journalist @Editor_SanjayS
कांग्रेस के ऐलान के बीच अमित शाह ने की बड़ी बैठक
अब देखिए दोस्तों, इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस के बड़े ऐलान के बाद दिल्ली की सियासत में हलचल तेज है। गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, राजधानी की कानून-व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। खबरों के मुताबिक, शाह करीब चार घंटे तक पुलिस मुख्यालय में रहे।
ABP न्यूज की इस खबर को देखिए, गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू।
अब दोस्तों, इस घटनाक्रम को जरा गौर से समझिए! एक तरफ विपक्ष ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपने आंदोलन को और तेज करने की तैयारी कर रहा है, दूसरी तरफ गृह मंत्री अमित शाह खुद दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist @Editor_SanjayS
NDTV के मंच से कांग्रेस पर हमला, असल मुद्दे भूले PM मोदी!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NDTV द्वारा आयोजित ‘World Summit’ में पहुंचकर कांग्रेस पर निशाना साधते नजर आते हैं। सवाल यह नहीं है कि प्रधानमंत्री कांग्रेस की आलोचना क्यों कर रहे हैं। लोकतंत्र में राजनीतिक दल एक-दूसरे की आलोचना करते हैं। सवाल यह है कि जब देश के सामने इतने गंभीर मुद्दे हैं, तो प्रधानमंत्री उन पर भी उतनी ही स्पष्टता से बात क्यों नहीं करते?
उधर, चीन से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा हो रही है, इधर राजनीतिक मंचों से कांग्रेस का मुद्दा उठ रहा है। एक कहावत है- घर में लगी आग बुझाने के बजाय कोई पड़ोसी के घर का हिसाब लगाने लगे, तो सवाल उठना लाजिमी है।
यहां सवाल यह नहीं है कि कांग्रेस की आलोचना होनी चाहिए या नहीं। सवाल यह है कि कांग्रेस पर बोलने के साथ-साथ चीन, सीमा की सुरक्षा, मतदाता सूची की गड़बड़ियों और चुनाव आयोग से जुड़े सवालों पर भी प्रधानमंत्री को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist @Editor_SanjayS
सोते-जागते, उठते-बैठते कांग्रेस का ही नाम जपते हैं- सुप्रिया श्रीनेत
विपक्ष को घेरने के लिए भाषणों में पूरी ताकत दिखाई देती है, लेकिन सीमा से लेकर चुनावी पारदर्शिता तक उठ रहे सवालों पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया भी उतनी ही अहम है। चीन सीमा पर लगातार नापाक हरकतें कर रहा है और इधर प्रधानमंत्री मोदी अपनी पूरी एनर्जी मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ खर्च कर रहे हैं, वो भी NDTV द्वारा आयोजित ‘World Summit’ में!...
इस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि, “मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। सोते-जागते, उठते-बैठते कांग्रेस का ही नाम जपते हैं। यह डर अच्छा है। अपनी स्पीच के नीचे कमेंट देखिए, पता चलेगा कि पैरों तले जमीन खिसक चुकी है।”
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist @Editor_SanjayS
पीलीभीत में मतदाता सूची में खेला, भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत
पीलीभीत में मतदाता सूची में ऐसा खेल सामने आया है, जिसने चुनावी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला इतना गंभीर हुआ कि दो SDM के खिलाफ FIR दर्ज हो गई और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को बर्खास्त कर दिया गया। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का बड़ा बयान सामने आया है।
सुप्रिया ने कहा कि, “पीलीभीत में हमारी वोट चोरी के पर्दाफाश के बाद वहां के दो SDM हटाए गए और दूसरे प्यादों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। यह सब बेकार है, SIR खारिज हो। लेकिन अगर अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है और हर जगह से शिकायत आ रही है, तो ज्ञानेश कुमार अपनी कुर्सी से क्यों चिपके हुए हैं?”
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist @Editor_SanjayS
Gyanesh Kumar ने रातों-रात कर दिया गजब खेल, Congress ने पकड़ी वोट चोरी, एक्शन भी हुआ
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें...
@Editor_SanjayS @mhimanshu30
2027 में गिर जाएगी मोदी सरकार- संजय राउत
मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में आयोजित शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) की वार्षिक दशहरा रैली के दौरान पार्टी के सांसद संजय राउत ने सत्ताधारी दलों, खासतौर पर बीजेपी, पर तीखा हमला बोला... साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगले साल अप्रैल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गिर जाएगी...
संजय राउत ने दशहरा रैली के मंच से कहा, "मेरी भविष्यवाणी है कि अप्रैल 2027 के आखिरी हफ्ते में मोदी सरकार गिर जाएगी।" उन्होंने कहा, "किस मुहूर्त पर आपने राम मंदिर बनाया? अब मैं आपका मुहूर्त बताता हूं कि किस मुहूर्त पर आप जाएंगे। अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में उनकी सत्ता चली जाएगी..."
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist @Editor_SanjayS
नेहा सिंह राठौर मामले में ABP पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सेक्स रैकेट गिरोह से जोड़ने वाली खबर पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सख्त रुख अपनाया है... आयोग ने इस मामले में खुद संज्ञान लेते हुए संबंधित खबरों पर कार्रवाई की मांग की है...
ABP ने राठौर के खिलाफ झूठी खबर चलाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था। आलोचना के बाद ABP ने अपनी रिपोर्ट को तथ्यात्मक रूप से गलत स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी थी... लेकिन अब राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त हुआ है।
आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से कहा है कि वह मीडिया क्षेत्र के संबंधित नियामक, प्रशासनिक और स्व-नियामक निकायों के माध्यम से मामले में तत्काल और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करे...
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist @Editor_SanjayS
रिहा होने के बाद नेहा बोरा ने कर दी बड़ी मांग
रिहा होने के बाद नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.... उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए... उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की हर तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
आम नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जैसे वे कोई शातिर अपराधी हों.... नेहा बोरा ने कहा कि पुलिस पूरे देश में अराजकता और अव्यवस्था फैला रही है। कृपया भारत के लोगों को बख्श दीजिए। ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाइए और एसआईआर की प्रक्रिया रोकिए, ताकि इस देश के आम नागरिक राहत की सांस ले सकें, सुकून महसूस कर सकें और उनके मतदान के अधिकार सुरक्षित रह सकें।
पूरी खबर हमारे YouTube चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist @Editor_SanjayS
अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के इशारे पर यह पूरा आंदोलन- बृजभूषण शरण सिंह
बीजेपी के कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है... बृजभूषण शरण सिंह का दावा है कि CJP का पूरा आंदोलन अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के इशारे पर हो रहा है... उन्होंने इसे देश के खिलाफ एक बड़ी साजिश तक बता दिया...
दिल्ली समेत देशभर में हो रहे आंदोलन को लेकर यूपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है... बृजभूषण सिंह ने आरोप लगाया कि अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के इशारे पर यह पूरा आंदोलन हो रहा है। यह हमारे देश के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है।
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist @Editor_SanjayS
ज्ञानेश कुमार से वोटों में कथित हेराफेरी पर सवाल पूछे जा रहे हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ को याद आ रहे हैं मारीच और कालनेमि!
आखिर 2027 का डर है या दिल्ली दरबार को खुश करने की मजबूरी?
अखिलेश यादव ने कैसे खोली राजा और तोते की सांठगांठ की पोल?
#YogiAdityanath #AkhileshYadav #GyaneshKumar #VoteChori #4PM पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें !
@AditiMishra97 @Editor_SanjayS
राजस्थान बीजेपी चीफ मदन राठौड़ का पाकिस्तान प्रेम
राजस्थान बीजेपी चीफ मदन राठौड़ का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है... राठौड़ जब पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर जयपुर के प्रदेश कार्यालय में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ खड़े होना चाहिए...
उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है। साथ ही यह भी कहा कि अगर हमारे बीच युद्ध होता है, तो हम भारत के साथ हैं...
अरे साहब, भारत के साथ युद्ध होगा तो जाहिर सी बात है कि एक-एक भारतीय भारत के साथ खड़ा होगा...
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist @Editor_Sanjay
मदन राठौड़ के बयान पर भड़की कांग्रेस
वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर विपक्ष हमलावर हो गया। कांग्रेस ने एक्स पर बीजेपी नेता का बयान शेयर कर लिखा कि, “BJP का पाकिस्तान प्रेम फिर सामने आया। राजस्थान BJP के अध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है, ‘अगर अमेरिका-पाकिस्तान में युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं।’ जी हां, BJP उसी पाकिस्तान का साथ देगी, जिसने भारत के नागरिकों की हत्या करवाई। BJP वालों की रग-रग में देशद्रोह भरा है...”
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist @Editor_SanjayS
एक ज्ञानेश कुमार के लिए दिल्ली को ठप कर दिया? अभिजीत दिपके ने PM मोदी से पूछे सवाल
दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने तिरंगा लहराने को कानून का उल्लंघन बताए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या यह सब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के लिए किया जा रहा है?
दिपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली को ठप कर दिया गया है, रेलवे और मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गई हैं और शहर को भारत-पाकिस्तान सीमा की तरह बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तमाम सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और छात्र संगठनों, विपक्षी नेताओं तथा पूर्व मुख्यमंत्रियों को सड़कों पर घसीटा गया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि ज्ञानेश कुमार उनके लिए इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं। दिपके ने आरोप लगाया कि क्या ज्ञानेश कुमार चुनाव जीतने में मोदी की मदद कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं है, तो प्रधानमंत्री उन्हें इतना संरक्षण क्यों दे रहे हैं?
Form 7 से मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप, प्रकाश राज ने बताया ‘खामोश तरीके से आवाज दबाना’
दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेता प्रकाश राज ने आरोप लगाया कि Form 7 का इस्तेमाल मुस्लिम मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने इसे ‘खामोश तरीके से आवाज मिटाने’ की कोशिश बताते हुए कहा कि कर्नाटक के 23 जिलों के ऐसे लोग दिल्ली नहीं पहुंच सकते, जिनकी आवाज उठाई जानी चाहिए।
CJP नेताओं के जेल जाने पर फूटा संजय सिंह का गुस्सा
CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को तिहाड़ जेल भेजकर मोदी सरकार ने क्या खुद अपने लिए नई मुश्किल खड़ी कर ली है? जिस विरोध को दबाने की कोशिश की जा रही थी, वही विरोध अब और व्यापक होता दिखाई दे रहा है। विपक्षी दलों की आवाजें एक साथ सुनाई देने लगी हैं और CJP के समर्थन में कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी नेता भी आ गए हैं.
आप सांसद संजय सिंह ने एक्स पर बयान जारी कर लिखा कि, “मोदी जी, क्या आप अंग्रेज हैं? क्या भारत में ब्रिटिश राज है? मुझे मालूम है, आप लोग तिरंगे से नफरत करते हैं। आप लोगों ने 52 साल तक RSS के मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया। आपने CJP के नेता @AshutoshRanka और @SauravDassss को तिरंगा फहराने और भारत माता की जय लगाने के कारण जेल भेज दिया। युवाओं से पंगा मत लो, मोदी जी। ये आपकी तानाशाही का अंत जल्द करेंगे।”
पूरी खबर हमारे यूट्यूब चैनल 4PM UP पर देखें!
@Abdu6Journalist @Editor_SanjayS
