#WATCH | बरेली, उत्तर प्रदेश: MLC चुनाव में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट से जीत हासिल करने के बाद भाजपा उम्मीदवार डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने कहा, "यह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की जीत है। मैं इन शिक्षकों के बीच रहा हूं और उनके साथ काम करना, उनको सशक्त करना और भयमुक्त करना और उनको लाभ पहुंचाना, ऐसे अनेक काम सरकार ने किए हैं...हमारी प्राथमिकताएं हमेशा शिक्षकों के बारे में रही है कि कैसे शिक्षण संस्थानों को सुरक्षित किया जा सकता है, कैसे भयमुक्त माहौल हो बनाया सकता है..." (27.10)
#WATCH | मेरठ, उत्तर प्रदेश: MLC चुनाव 2026 में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट से जीत हासिल करने के बाद भाजपा नेता दिनेश गोयल ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं...मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। मैंने लगभग 13,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है..." (27.10)
#WATCH | पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC चुनाव में NDA की जीत पर कहा, "NDA की जीत हुई है और NDA की जीत संभावित थी। सब लोग यही उम्मीद कर रहे थे..." (27.10)
अमरावती, आंध्र प्रदेश | काकीनाडा के पास यानम के निकट चक्रवात 'अर्नब' के तट से टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को जानकारी दी कि चक्रवात ने तटीय इलाकों में दस्तक देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अधिकारियों से इस भीषण चक्रवाती तूफान की गतिविधियों के बारे में लगातार अपडेट ले रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, लैंडफॉल की प्रक्रिया सुबह 4 बजे तक पूरी होने की उम्मीद है। लैंडफॉल पूरा होने के बाद भी बारिश और तेज हवाएं जारी रहने की संभावना है। चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सलाह दी गई है कि जब तक चक्रवात तट को पार न कर ले, वे अपने घरों के अंदर ही रहें। प्रशासन ने लोगों से प्रभावित इलाकों में अपनी यात्रा टालने की अपील की है: आंध्र प्रदेश CMO
#WATCH | भुवनेश्वर | ADG, कानून-व्यवस्था संजय कुमार ने कहा, "चक्रवात को लेकर ओडिशा पर पड़ने वाले प्रभाव की आशंका अभी हमें कम लग रही है हालांकि यहां पर तेज हवाएं नोट की गई हैं, बारिश भी हो रही है। हमें चिंता है कि बाढ़ आ सकती है और आज रात में पेड़ वगैरह गिर सकते हैं। दक्षिणी 7 जिलों में ODRAF(ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल) की हमारी 20 टीम तैनात हैं जिसको हमने तीन-तीन भाग में गठित किया है... कुछ जगहों पर हमें आशंका है कि बाढ़ जैसी स्थिति हो सकती है, भू-स्खलन भी हो सकते हैं और यातायात बंद हो सकता है। इसके अलावा स्थानांतरण की प्लानिंग में पुलिस की तरफ से सहायता दी जा रही है। लोग जो अपने आवास को छोड़कर सेफ शेल्टरों में जा रहे हैं, उनके घरों की रखवाली के लिए हमने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। किसी प्रकार का संपर्क ना टूटे इसके लिए हमने वीएचएफ लगाए हैं... हम सामान्य लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगे...NDRF की टीमें भी मौजूद हैं, जिनके साथ हमारा समन्वय अच्छे से हुआ है।"
#WATCH | आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'अर्नब' के असर से कोनासीमा जिले के अमलापुरम में बहुत तेज़ हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है।
(वीडियो सोर्स: आंध्र प्रदेश I&PR)
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने नौबस्ता में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर बुलडोजर चलाया। इस विवाद के दौरान गोलीबारी भी हुई थी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे।
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों को 5,000 की सहायता राशि पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, "5000 में क्या होगा? एक किसान बेचारा तकलीफ में है, परेशानी के अंदर है, वहां पर सूखा पड़ गया है, उसका कर्ज माफ नहीं हो रहा है, आत्महत्या करता जा रहा है। उसको आप 5000 देंगे? मैं तो चाहता हूं कि ये जितने भी विधायक हैं, वे तमाम लोग, या जिसको पेंशन मिलता हो, पूरा अपना एक महीने का पगार नहीं तो आधा ही पगार का हिस्सा किसान को दें। उनका कर्ज माफ करो..."
#WATCH | चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, "मानसा जिले के सरदुलगढ़ के भम्मे कलां गांव में एक और युवा की जान चली गई। एक युवक ने वहां से नशा खरीदा - जो मानसा में अभी भी खुलेआम बिक रहा है - और ड्रग ओवरडोज़ से उसकी मौत हो गई। परिवार चाहता था कि नशा बेचने वालों को गिरफ्तार किया जाए और नशे की बिक्री पर रोक लगे। जब पुलिस ने कुछ नहीं किया, तो उन्होंने शव को उस जगह ले जाने का फैसला किया जहां 'झोटा' का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भगवंत मान की पुलिस वहां पहुंच गई, परिवार के साथ मारपीट की गई, गोलियां चलाई गईं और पंजाब पुलिस ने शव को छीन लिया, उसे अगवा कर लिया। मां रो-बिलख रही है और कह रही है कि पुलिस उसके बेटे का शव ले गई है और उन्हें यह भी नहीं पता कि शव कहां है। क्या आपने कभी सुना है कि कोई सरकार किसी परिवार से शव छीन ले या उसे अगवा कर ले?... पंजाब के हालात ऐसे हैं कि पीड़ितों और उनके परिवारों को दबाने के लिए सरकार, पुलिस और पूरा तंत्र पूरी ताकत से काम कर रहा है। वे नशा बेचने वालों को बचा रहे हैं और जो लोग नशा पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए आवाज़ उठा रहे हैं, उन्हें दबा रहे हैं... निहंग सिखों के बाल खींचे जा रहे हैं, उनकी पगड़ी उछाली जा रही है और कृपाण छीनी जा रही है। पंजाब राज्य में, जब आपकी अपनी पुलिस और आपकी अपनी सरकार ही एक अमृतधारी सिख के 'पांच ककारों' का अपमान करने लगे, तो हम बाकी देश और दुनिया से क्या उम्मीद कर सकते हैं? यह 'गुरु द्रोही' अपना मानसिक संतुलन खो चुका है। मुझे लगता है कि यह सरकार जितनी जल्दी चली जाए, पंजाब के लिए उतना ही अच्छा होगा। यही एकमात्र तरीका है जिससे हम पंजाब को बचा सकते हैं।"
(वीडियो: हरसिमरत कौर बादल का कार्यालय)
#WATCH | मुंबई | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर कहा, "पृथ्वीराज चव्हाण बहुत समझदार नेता हैं, वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं इसलिए उन्होंने कहा है कि मल्लिकार्जुन खरगे ने गलत कहा है। ऐसे में मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी से निकालना चाहिए। प्रधानमंत्री पर ऐसी गंदी टिप्पणी करते हैं, निचले स्तर का आरोप लगाते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ा रहे हैं, गरीबों की मदद कर रहे हैं तो उनके पेट में दर्द हो रहा है... देश में ये लोग अराजकता फैला रहे हैं, देश में अशांति फैला रहे हैं। इनका उद्देश्य देश को तोड़ना है। ये लोग बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसी स्थिति यहां चाहते हैं लेकिन ये बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका नहीं बल्कि भारत है..."
#WATCH | आनंद, गुजरात | कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "मैं सोचता हूँ कि हम राजनीति में एक दूसरे के खिलाफ होते हैं। हम विरोध करते हैं, संसद में जोर से बोलते हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं। बाहर आकर हाथ मिलाते हैं, चाय पीते हैं और एक दूसरे के सुख-दुख में जाते हैं। मैं जब सांसद था, तो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी... हम एक दूसरे को बहुत विरोध करते थे, भाषण करते थे, संवैधानिक तरीके से काम करते थे लेकिन दुश्मन नहीं थे... जनतंत्र में कभी भी एक स्तर छोड़कर बात नहीं करनी चाहिए... मैं सभी से अपील करता हूं कि हमारे युवाओं के सामने एक अच्छा आदर्श रखें..."
#WATCH | आनंद, गुजरात | कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "मैं सोचता हूँ कि हम राजनीति में एक दूसरे के खिलाफ होते हैं। हम विरोध करते हैं, संसद में जोर से बोलते हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं। बाहर आकर हाथ मिलाते हैं, चाय पीते हैं और एक दूसरे के सुख-दुख में जाते हैं। मैं जब सांसद था, तो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी... हम एक दूसरे को बहुत विरोध करते थे, भाषण करते थे, संवैधानिक तरीके से काम करते थे लेकिन दुश्मन नहीं थे... जनतंत्र में कभी भी एक स्तर छोड़कर बात नहीं करनी चाहिए... मैं सभी से अपील करता हूं कि हमारे युवाओं के सामने एक अच्छा आदर्श रखें..."
#WATCH गोपालपुर, ओडिशा: चक्रवात 'अर्नब' के पूर्वी तट के करीब पहुंचने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमेश माझी ने कहा, "आज गजपति में कुछ जगह पेड़ गिरे थे, जैसे ही सूचना मिली तुरंत पेड़ को काट के रास्ता क्लियर कर दिया गया है...गंजाम के गोपालपुर बीच के आसपास हवा की गति बढ़ गई है और बारिश भी रुक-रुक के बढ़ी हुई है... बारिश काफी ज्यादा है...सरकार से जो दिशानिर्देश मिले हैं उसके तहत हम सभी से अपील करेंगे कि वे सुरक्षित जगहों पर जाएं...हमारे विभाग की सभी मशीनरी पूरी तैयारी में हैं और जगह-जगह पर तैनात हैं, पूरी टीम सक्रिय है।"
#WATCH गोपालपुर, ओडिशा: चक्रवात 'अर्नब' के पूर्वी तट की ओर बढ़ने के साथ ही गोपालपुर तट पर भारी बारिश और तेज़ हवाएं चल रही हैं।
#WATCH | दिल्ली | भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की रैली पर कहा, "कांग्रेस की ये पुरानी आदत है। कांग्रेस की बुनियाद अंग्रेजों ने रखी थी... लटकाओ, हटकाओ, भटकाओ, ये उनका मूल मंत्र है। 1 नवंबर को सिख समुदाय के लोगों का नरसंहार हुआ, वे(कांग्रेस) उस पर नमक छिड़कना चाहते हैं। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है। ऐसा कांग्रेसी ही कर सकते हैं..."
#WATCH | भुवनेश्वर | ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने चक्रवात 'अर्नब' पर कहा, "पूरी और अंतिम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चक्रवाती तूफान 'अर्नब' से निपटने के लिए हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा गया है। ODRAF, NDRF और फायर सर्विस के जवान अलग-अलग इलाकों में तैनात हो चुके हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी शुरू हो गया है; खतरे वाले इलाकों से लोगों को निकालकर नजदीकी बाढ़ राहत केंद्रों और चक्रवात आश्रय केंद्रों में ले जाया जा रहा है। इन राहत केंद्रों में लोगों के लिए जरूरी सभी मानवीय सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। इसके अलावा, लगभग 200 गर्भवती महिलाओं को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है...मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए सभी केंद्रों में डॉक्टर भी पहुंच चुके हैं...राज्य सरकार के आठ मंत्री भी अलग-अलग जिलों में पहुंचकर जिला प्रशासन की सहायता कर रहे हैं। संक्षेप में कहें तो, हम पूरी तरह से तैयार हैं; हमने पहले से ही विस्तृत तैयारियां कर ली हैं और चक्रवाती तूफान से पैदा होने वाली किसी भी चुनौती या स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं..."
#WATCH | दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस और उनकी पत्नी प्रिंसेस सोफी की मेजबानी करते हुए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "हमारी आर्थिक साझेदारी इन संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है। अक्टूबर 2025 में 'भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते' के लागू होने से इसे नई गति मिली है। यह ऐतिहासिक समझौता हमारे दोनों देशों के व्यवसायों और उद्यमियों के लिए नए अवसर खोलता है और निवेश, रोजगार सृजन तथा हमारी अर्थव्यवस्थाओं के बीच घनिष्ठ जुड़ाव के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है..."
#WATCH | दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस और उनकी पत्नी प्रिंसेस सोफी की मेजबानी करते हुए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "आपकी यह राजकीय यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रही है। मुझे विशेष रूप से प्रसन्नता है कि इस वर्ष यह भारत की आपकी दूसरी यात्रा है, जो भारत के प्रति आपके गहरे लगाव और सद्भावना का प्रतीक है... हमारे दोनों देशों के बीच संबंध दोस्ती, आपसी सम्मान और शांति, समृद्धि तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। वर्ष 1993 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से हमारे रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं और आज ये व्यापार, निवेश, तकनीक, नवाचार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे कई क्षेत्रों तक विस्तृत हैं।"
#WATCH | पणजी | गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पर कहा, "राष्ट्रीय अध्यक्ष आज हमारी प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में मौजूद थे। उन्होंने राज्य कार्यकारिणी में मार्गदर्शन किया, विधायकों का मार्गदर्शन किया, कोर समिति का मार्गदर्शन किया। आने वाले 2027 के चुनावों को लेकर उनका मार्गदर्शन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। उन्हीं के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से फिर एक बार गोवा में डबल इंजन की सरकार आएगी, ये हम विश्वास के साथ कहते हैं। आज दिन भर गोवा के भाजपा के अटल भवन में उत्साह का वातावरण था। निश्चित ही यहां आने वाले समय में भाजपा की डबल इंजन की सरकार आएगी..."
#WATCH | पणजी, गोवा | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "देश के हर नागरिक के चेहरे पर खुशी लाने का काम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है। हम सबका प्रयास होता है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास भी पहुंचे, उत्साह भी पहुंचे और खुशी भी पहुंचे। यही काम प्रधानमंत्री 140 करोड़ देशवासियों के लिए सेवा भाव से कर रहे हैं।"
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस और उनकी पत्नी, प्रिंसेस सोफी की मेजबानी की।
#WATCH दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के फुट मार्च पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र को बचाने के लिए पैदल मार्च करेंगे। आज जो ताकतें विपक्ष के रूप में खड़ी हैं वे लोकतंत्र के खिलाफ हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही हैं। भारत के लोकतंत्र का जो ताना बाना है उसको चकनाचूर करना चाहते हैं। एक ऐसे विपक्ष के नेता मिले जिनका काम है सिर्फ संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना है। यह कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात लोगों की सेवा में लगे हैं। लोकप्रिय नेता हैं उनको ये चुनाव में पराजित नहीं कर सकते।"

