Arjun Chautala (@Achautala) header
Arjun Chautala (@Achautala) profile picture

National InCharge, INLD Students Organization (@iso4student). ताऊ देवीलाल का सिपाही।

Joined February 2010
Photo by Arjun Chautala (@Achautala)Photo by Arjun Chautala (@Achautala)Photo by Arjun Chautala (@Achautala)Photo by Arjun Chautala (@Achautala)Photo by Arjun Chautala (@Achautala)Photo by Arjun Chautala (@Achautala)Photo by Arjun Chautala (@Achautala)Photo by Arjun Chautala (@Achautala)Photo by Arjun Chautala (@Achautala)Photo by Arjun Chautala (@Achautala)
आज हिसार, फतेहाबाद एवं सिरसा में आयोजित युवा सम्मेलनों में युवाओं का जोश, जुनून और बदलाव की ललक देखने को मिली… युवाओं की यह ऊर्जा सिर्फ कुछ समय का उत्साह नहीं बल्कि अपने हक़, भविष्य और बेहतर हरियाणा के लिए उठती वो बुलंद आवाज़ है जो परिवर्तन का आगाज साबित होगी।
1
6
13
287
आज भिवानी, चरखी-दादरी एवं हांसी में आयोजित युवा सम्मेलनों में युवाओं का उत्साह, जोश और बदलाव के प्रति संकल्प देखने को मिला… युवाओं की एकजुटता, उनके विचार और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का जज़्बा इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हरियाणा का युवा अब अपने भविष्य के फैसले खुद करना चाहता है। तीनों स्थानों पर भारी संख्या में पहुंचकर सम्मेलनों को सफल बनाने वाले सभी युवा साथियों का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद।
7
15
310
आज रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में आयोजित युवा सम्मेलन के दौरान युवाओं के जोश, जुनून और उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि हरियाणा का युवा अब अपने अधिकारों, रोजगार और बेहतर भविष्य के लिए निर्णायक संघर्ष का संकल्प ले चुका है… प्रदेश का युवा अब झूठे वादे नहीं बल्कि अपने हिस्से का हक़ माँगेगा क्योंकि उसे अब रोजगार चाहिए, अवसर चाहिए और ऐसी व्यवस्था चाहिए जो युवाओं के सपनों को पंख दे न कि उसके भविष्य को अनिश्चितता के अंधकार में धकेलने का काम करें।
2
9
28
569
Arjun Chautala retweeted
कॉलेजों में शिक्षक भर्ती करना जरूरी नहीं लेकिन भाजपा का समाज को धर्म और जाति के नाम पर बाँटने का पूरा इंतजाम हमेशा तैयार रहता है… यह कैसी व्यवस्था है जहाँ शिक्षण संस्थानों को कमजोर होने दिया जा रहा है? सवाल यह है कि क्या एक जागरूक, शिक्षित और अपने अधिकारों के प्रति सजग युवा सत्ता की राजनीति के लिए असहज है… शिक्षा कमजोर होगी तो युवा अपने अधिकारों से अनजान रहेंगे और धर्म-जाति के मुद्दों में उलझे रहेंगे और यही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।
1
13
27
492
असम के डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता सैरांग एक्सप्रेस के इंजन सहित 5 डिब्बों का पटरी से उतरना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है… ईश्वर की कृपा से अब तक किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और घायलों को तत्काल समुचित उपचार उपलब्ध करवाना रेलवे प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। देश में लगातार सामने आ रहे रेल हादसे रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और सरकार की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। आखिर कब तक रेल हादसों के बाद केवल जांच और मुआवजे की औपचारिकताएं पूरी होती रहेंगी…
1
8
1
19
280
आज पंजाब के गांव फत्ताखेड़ा (लंबी) पहुँचकर अपने पारिवारिक सदस्य अज़ीज़ बड़े भाई स. मनिन्द्र पाल सिंह बराड़ जी की दादी जी के निधन पर उनके निवास स्थान पर पहुँचकर परिवारजनों के साथ दुःख साझा किया एवं दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी… बुजुर्गों का इस संसार से विदा होना परिवार के लिए ऐसी कमी छोड़ जाता है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। वाहेगुरु जी के चरणों में अरदास है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान बख्शें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
1
6
16
744
कल शाम दीपावली के पावन अवसर पर तेजाखेड़ा निवास पर परिवार सहित विधि-विधान से माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश जी का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की…
5
6
80
4,315
दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा और अनगिनत खुशियों का संचार करे। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन अवसर हर जीवन में सकारात्मकता, सद्भाव, सुख-समृद्धि और खुशियों का नया उजाला लेकर आए। आप सभी को दीपोत्सव की अनंत शुभकामनाएँ।
🤖 Made with AI
3
2
18
395
लद्दाख में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जुलाना (जींद) की माटी के वीर सपूत नायब सूबेदार नरेश कुमार जी को कोटि-कोटि नमन… देश की सीमाओं की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले इस वीर का अदम्य साहस और बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में अमर रहेगा। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
3
6
31
409
Arjun Chautala retweeted
हरियाणा के सरकारी प्राथमिक स्कूलों की बदहाली का आलम यह है कि करीब 723 स्कूलों के हिस्से में सिर्फ एक-एक शिक्षक हैं और वही शिक्षक बच्चों को पढ़ाने से लेकर स्कूल की सफाई और मिड-डे मील तक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। एक तरफ शिक्षा के बड़े-बड़े दावे और दूसरी तरफ स्कूलों में शिक्षकों का अकाल… बच्चों का भविष्य भगवान भरोसे और सरकार अपनी पीठ थपथपाने में मस्त…
8
15
1
27
615
आप सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं… धनतेरस के शुभ अवसर पर यही मंगलकामना है कि आपके जीवन में धन-धान्य के साथ स्वास्थ्य, सम्मान और खुशियों का सदैव वास रहे।
🤖 Made with AI
1
3
13
189
आज गुरुग्राम निवास पर इनेलो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अजीज साथी श्री मनोज दहिया जी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं… ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका जीवन उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और अपार खुशियों से परिपूर्ण रहे तथा वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनसेवा एवं संगठन को मजबूती प्रदान करते रहें। इसी अवसर पर गुरुग्राम से आए पार्टी के कर्मठ साथियों से आत्मीय मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों एवं पार्टी की गतिविधियों को लेकर सार्थक चर्चा की।
1
8
22
528
Arjun Chautala retweeted
हमारे पारिवारिक सदस्य एवं पंजाब के पूर्व मंत्री सरदार मनप्रीत सिंह बादल जी की सुपुत्री की शादी में…
3
14
75
4,759
Arjun Chautala retweeted
भाजपा द्वारा हरियाणा के CET पास युवाओं को ₹9,000 मासिक भत्ता देने के वादे पर अब इतनी शर्तें सामने आ रही हैं कि सवाल है कि आखिर कितने बेरोजगार युवाओं को इसका वास्तविक लाभ मिलेगा? युवाओं को वादों और शर्तों की उलझन नहीं, रोजगार और आर्थिक सुरक्षा चाहिए। ₹9,000 का वादा है या शर्तों का पिटारा? @OfficialINLD #inld
5
18
1
50
1,637
Arjun Chautala retweeted
हरियाणा दिवस के अवसर पर…
1
12
28
491
म्हारी माटी की खुशबू, म्हारे लोगों का स्वाभिमान और म्हारे जवानों का शौर्य ही हरियाणा की असली पहचान है… यह धरती सिर्फ इतिहास नहीं रचती बल्कि अपने पसीने, परिश्रम और पराक्रम से देश का भविष्य भी गढ़ती है। आइए, हरियाणा के गौरव, अधिकारों और खुशहाल भविष्य के लिए मिलकर आवाज बुलंद करें और जननायक चौ. देवीलाल जी के लोककल्याणकारी सपनों का हरियाणा बनाने का संकल्प लें। हरियाणा दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जय हरियाणा! जय इनेलो!
🤖 Made with AI
2
9
25
238
आज पार्टी कार्यालय (सिरसा) में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए … इसी कड़ी में पत्रकार साथियों से रूबरू होकर जननायक चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा की बेशकीमती 52 एकड़ भूमि को निजी हाथों में सौंपने की नाकाम कोशिश के मुद्दे पर अपना पक्ष रखा। विश्वविद्यालय की भूमि किसी सरकार की निजी संपत्ति नहीं बल्कि हरियाणा की जनता की धरोहर है। इसे निजी बिल्डरों के हवाले करने का कोई भी प्रयास विद्यार्थियों, शिक्षा जगत और जनभावनाओं के साथ अन्याय है।
1
6
13
557
आज सिरसा निवास पर अपनों के बीच…
4
10
1
35
6,679
कल पंजाब के अबोहर शहर में हमारे पारिवारिक सदस्य श्री विनोद बेनीवाल जी के सुपुत्र और मेरे अजीज मित्र विक्रमादित्य की रिंग सेरेमनी के शुभ अवसर पर परिवार के साथ शिरकत कर नवयुगल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं… ईश्वर से प्रार्थना है कि नवयुगल का भावी जीवन प्रेम, खुशियों, आपसी विश्वास एवं सुख-समृद्धि से सदैव परिपूर्ण रहे। नवयुगल को उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।
1
9
32
677
हम जननायक चौ. देवीलाल जी के संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत निभाने आए हैं…
2
18
38
539