ANIL KUMAR (@AnilKumarMZN) header
ANIL KUMAR (@AnilKumarMZN) profile picture

Cabinet Minister @UPGovt . 3 Terms MLA . currently represents Purqazi (Assembly constituency) and is a member of @RLDparty

Muzaffarnagar
Joined January 2017
Photo by ANIL KUMAR (@AnilKumarMZN)Photo by ANIL KUMAR (@AnilKumarMZN)Photo by ANIL KUMAR (@AnilKumarMZN)Photo by ANIL KUMAR (@AnilKumarMZN)Photo by ANIL KUMAR (@AnilKumarMZN)Photo by ANIL KUMAR (@AnilKumarMZN)Photo by ANIL KUMAR (@AnilKumarMZN)Photo by ANIL KUMAR (@AnilKumarMZN)Photo by ANIL KUMAR (@AnilKumarMZN)Photo by ANIL KUMAR (@AnilKumarMZN)
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। दिल की गहराइयों से चौधरी जयन्त सिंह जी,महामहिम श्री राज्यपाल जी,मा0 मुख्यमंत्री व मा0 आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार।
49
54
14
537
37,522
📍 गोरखपुर आज गोरखपुर में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी श्री नितिन नवीन जी, राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मा० केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह जी, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभागी होने का अवसर प्राप्त हुआ। पदयात्रा में एनडीए परिवार के साथियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का जोश, उत्साह और अपार जनसमर्थन अद्भुत एवं प्रेरणादायी रहा। लोकतंत्र की मजबूती, सुशासन की स्थापना और अराजकता के विरुद्ध एकजुटता का संदेश देती यह पदयात्रा निश्चित रूप से एक सशक्त संकल्प का प्रतीक बनी। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन श्री त्रीलोक त्यागी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री ऐश्वर्या राज सिंह जी,बिजनौर के सांसद श्री चंदन चौहान जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री अनिल दुबे जी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहित अग्रवाल जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एकजुट एनडीए, सशक्त लोकतंत्र और विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प! @NitinNabin @jayantrld @myogiadityanath @mppchaudhary @UPGovt @Office_ChJayant @jayant_team @MalikBirpal @RLDSpeaks @RLDparty @BJP4UP
2
4
15
414
ANIL KUMAR retweeted
Hit the streets with NDA in Gorakhpur!
41
161
9
1,252
24,296
📍 जनपद_बरेली आज जनपद बरेली स्थित स्वयंवर बारात घर, राजेंद्र नगर में आयोजित “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” विशाल पदयात्रा से पूर्व आयोजित भव्य जनसभा में मुख्य अतिथि आदरणीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी, माननीय मंत्री श्री अरुण सक्सेना जी, माननीय सांसद श्री चंदन चौहान जी सहित प्रदेश के महापौरगण, जिलाध्यक्षगण, महानगर अध्यक्षगण, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का अवसर मिला। एकजुट संगठन, सशक्त नेतृत्व और जनहित का संकल्प ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। @jayantrld @JPNadda @kpmaurya1 @SureshKKhanna @Office_ChJayant @MalikBirpal @jayant_team @TeamRLD1 @RLDSpeaks @RLDparty @BJP4UP
1
3
21
463
📍 विधानसभा पुरकाजी, मुज़फ्फरनगर आज अपनी विधानसभा क्षेत्र में रोहाना शुगर मिल के पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर आयोजित विधि-विधान से पूजा-अर्चना कार्यक्रम में सम्मिलित होकर किसान भाइयों एवं मिल प्रबंधन के साथ हवन-पूजन किया तथा विधिवत पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी किसान भाइयों को नए पेराई सत्र की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा ईश्वर से कामना की कि यह सत्र सभी किसानों, मिल कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। हमारा संकल्प है कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले और गन्ने का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हो। किसानों की खुशहाली, क्षेत्र की समृद्धि और विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। @jayantrld @Office_ChJayant @jayant_team @MalikBirpal @MZN_RLD @RLDSpeaks @RLDparty @BJP4UP
1
2
13
241
📍जनपद मेरठ, विधानसभा सिवालखास आज जनपद मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में आयोजित सामाजिक समरसता एवं अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में सम्मिलित होकर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर सामाजिक एकता, भाईचारे, समानता एवं सर्वसमाज की सम्मानजनक भागीदारी पर अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए सदैव किसानों, मजदूरों, वंचितों, शोषितों, दलितों एवं अति पिछड़े वर्गों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करता रहा है। हमारा संकल्प है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा में समान अवसर और सम्मान मिले। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नेता श्री सुनील रोहटा जी द्वारा,अध्यक्षता श्री संतराम प्रजापति जी एवं संचालन श्री गौरव चौधरी जी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री तरसपाल मलिक जी,मंडल अध्यक्ष श्री इंद्रवीर भाटी जी,पूर्व एमएलसी श्री हरपाल सैनी जी, एससी/एसटी आयोग के सदस्य श्री नरेंद्र खजूरी जी,श्रीमती संगीता दोहरे जी,प्रदेश महासचिव श्री सुशील कुमार हरित, जिलाध्यक्ष श्री अनिकेत भारद्वाज जी,श्री दीपक कुमार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सामाजिक न्याय हमारा संकल्प, सामाजिक समरसता हमारी पहचान और सर्वसमाज का सम्मान हमारा लक्ष्य है। @jayantrld @Office_ChJayant @MalikBirpal @rldmeerut @Rld76453052 @RLDSpeaks @RLDparty
1
15
420
पुरकाजी विधानसभा – विकास, विश्वास और जनसेवा के नए आयाम! पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र आज निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष,केंद्रीय मंत्री आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा का परिणाम हैं। मैं पुरकाजी विधानसभा की समस्त जनता की ओर से दोनों आदरणीय नेताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। हमारा संकल्प है कि पुरकाजी विधानसभा को विकास, खुशहाली और जनसुविधाओं के मामले में एक आदर्श विधानसभा बनाया जाए। विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और पुरकाजी नई पहचान स्थापित करेगा। @myogiadityanath @jayantrld @Office_ChJayant @myogioffice @MalikBirpal @ANI @AmarUjalaNews @JagranNews @DainikBhaskar @Live_Hindustan
1
15
353
📍लखनऊ आज लखनऊ में 5-कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में माननीय मंत्रीगणों के साथ सहभागिता की। बैठक में जनहित एवं प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के उपरांत उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। @myogiadityanath @myogioffice @jayantrld @Office_ChJayant @jayant_team @MalikBirpal @UPGovt @BJP4UP @RLDparty @RLDSpeaks
1
2
18
502
📍 जनपद हरिद्वार | लक्सर आज ग्राम ब्राह्मणवाला उर्फ टांडा जलालपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार में खानपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री उमेश कुमार शर्मा जी के विशेष सहयोग से आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास धाम के भव्य शिलान्यास समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पुनीत एवं ऐतिहासिक कार्य के लिए मैं मा0 विधायक श्री उमेश कुमार शर्मा जी का हृदय की गहराइयों से आभार एवं साधुवाद व्यक्त करता हूँ। जिनके विशेष सहयोग से संत गुरु रविदास जी के विचारों,सामाजिक समरसता और मानवता के मूल्यों के प्रति सम्मान को आगे बढ़ाने का समाज को अवसर प्राप्त होगा। गुरु रविदास धाम का निर्माण केवल एक धार्मिक स्थल की स्थापना नहीं, बल्कि सामाजिक स्वाभिमान, सांस्कृतिक चेतना और समतामूलक समाज के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह धाम आने वाली पीढ़ियों को गुरु रविदास जी के महान विचारों से जोड़ने तथा समाज में एकता, सद्भाव और समरसता की भावना को मजबूत करने का कार्य करेगा। आइए, हम सभी गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ और ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लें, जहाँ किसी के साथ जाति या सामाजिक स्थिति के आधार पर भेदभाव न हो तथा प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, न्याय और समान अवसर प्राप्त हों। संत गुरु रविदास जी का संदेश—मानवता, समानता और सामाजिक समरसता; यही सशक्त समाज की आधारशिला है। 🙏 जय गुरु रविदास जी! @jayantrld @Office_ChJayant @jayant_team @MalikBirpal @RLDSpeaks @Umeshnni @RLDparty
1
2
24
538
📍 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी के निर्देशानुसार,उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से राष्ट्रीय लोकदल के सभी माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट कर पेराई सत्र 2026-27 में किसानों की बढ़ती उत्पादन लागत के अनुरूप गन्ना मूल्य में अधिकतम वृद्धि किए जाने की मांग की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने गन्ना मूल्य में वृद्धि के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया। साथ ही, पिछले पेराई सत्र में गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि किए जाने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। गन्ना किसान हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। बढ़ती कृषि लागत,महँगे खाद-बीज, कीटनाशक एवं मजदूरी को देखते हुए किसानों को उनकी उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य मिलना अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय लोकदल सदैव किसान हितों, किसान सम्मान और उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि किसानों की मेहनत को उचित सम्मान मिले और उनके परिवारों के जीवन में खुशहाली आए। @myogiadityanath @myogioffice @jayantrld @Office_ChJayant @MalikBirpal @jayant_team @UPGovt @RLDSpeaks @RLDparty @BJP4UP
9
1
42
1,211
📍 लखनऊ आज लखनऊ स्थित आवास पर माननीय जनप्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद एवं सार्थक चर्चा हुई। @jayantrld @Office_ChJayant @jayant_team @MalikBirpal @RLDSpeaks @RLDparty
2
1
25
625
मा0 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं ऊर्जा से परिपूर्ण जीवन प्रदान करें, ताकि आप राष्ट्रसेवा के अपने संकल्प को निरंतर सशक्त रूप से आगे बढ़ाते रहें। सादर शुभकामनाएँ! 💐
5
134
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी के राजनैतिक सलाहकार श्री बीरपाल मलिक जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, सुखी एवं प्रसन्न रहें तथा जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करते हुए जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें। आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। @MalikBirpal @RLDparty
2
2
1
28
702
📍विधानसभा पुरकाजी, जनपद मुज़फ्फरनगर आज अपनी विधानसभा क्षेत्र पुरकाजी में गांधी कॉलोनी से पचेंडा रोड होते हुए बाईपास तक नाला निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर विकास कार्य का शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्य के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी, केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी एवं नगर विकास मंत्री माननीय श्री ए.के. शर्मा जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। यह नाला निर्माण परियोजना क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा संकल्प केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन को बेहतर बनाना है। जनकल्याण, जनसुविधाओं का विस्तार, स्वच्छ वातावरण, बेहतर जल निकासी व्यवस्था और क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की खुशहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का समाधान करना, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना और पुरकाजी विधानसभा को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाना ही हमारा लक्ष्य है। @myogiadityanath @myogioffice @jayantrld @Office_ChJayant @aksharmaBharat @UPGovt @jayant_team @MalikBirpal @RLDSpeaks @RLDparty @BJP4UP
2
2
31
704
📍बड़ौत आज देश खाप 84 के चौधरी, स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह तोमर जी के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चौधरी सुरेंद्र सिंह तोमर जी का सामाजिक जीवन, समाज के प्रति समर्पण एवं उनके अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। ॥ विनम्र श्रद्धांजलि ॥ @jayantrld @Office_ChJayant @jayant_team @RLDSpeaks @MalikBirpal @TeamRLD1 @jayant_team @RLDparty
1
28
363
📍जनपद_मुज़फ्फरनगर आज जनपद मुज़फ्फरनगर की रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के वर्चुअल माध्यम से प्रसारित लाइव संबोधन को भी सुना। ग्राम प्रहरी ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो विषम परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हैं। उनके समर्पण, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान देना समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान का सम्मान है। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि के साथ उन्हें एवं उनके परिवारों को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया जा रहा कदम उनके कल्याण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ग्राम प्रहरियों का सम्मान, उनके समर्पण का सम्मान है। उनके परिवारों की सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना जनकल्याण की भावना को सशक्त बनाता है। @myogiadityanath @myogioffice @jayantrld @Office_ChJayant @jayant_team @UPGovt @MalikBirpal @muzafarnagarpol @RLDparty @BJP4UP @RLDSpeaks
1
3
19
356
📍 जनपद आगरा जैंगारा, किरावली आज जनपद आगरा के ग्राम जैंगारा, किरावली स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान रैली में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आदरणीय चौधरी जयन्त सिंह जी के साथ सम्मिलित होकर विशाल जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर किसान, मजदूर, नौजवान और सर्वसमाज के सम्मान, अधिकारों एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। किसान का सम्मान, नौजवानों का उत्थान और सर्वसमाज का स्वाभिमान यही राष्ट्रीय लोकदल का संकल्प है। @jayantrld @Office_ChJayant @JayantFansClub @jayant_team @MalikBirpal @RLDSpeaks @RLDparty
1
3
23
360
लखनऊ | शिष्टाचार भेंट एवं आभार उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर जनपद भदोही का नाम पुनः ‘संत रविदास नगर भदोही’ किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया। पूर्ववर्ती बहुजन समाज पार्टी की सरकार द्वारा जनपद भदोही का नाम बदलकर संत रविदास नगर किया गया था,लेकिन तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार ने इसे पुनः भदोही कर दिया था। अब मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने संत रविदास जी के करोड़ों अनुयायियों की भावनाओं और जनआकांक्षाओं को सम्मान देते हुए जनपद का नाम पुनः संत रविदास नगर भदोही करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों,सामाजिक समरसता,समानता और मानवीय मूल्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इससे संत रविदास जी के अनुयायियों में हर्ष और गौरव की भावना है। मैं स्वयं एवं राष्ट्रीय लोकदल परिवार मा0 मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया। संत रविदास जी का संदेश — समानता, समरसता और मानवता का संदेश। #संत_रविदास_नगर_भदोही #योगी_आदित्यनाथ #संत_रविदास_जी #सामाजिक_समरसता @myogiadityanath @jayantrld @Office_ChJayant @myogioffice @MalikBirpal @ANI @ians_india @PTI_News
2
3
28
678