Barmer Update (@BARMERUPDATE) header
Barmer Update (@BARMERUPDATE) profile picture

बाड़मेर अपडेट

Joined July 2022
Photo by Barmer Update (@BARMERUPDATE)Photo by Barmer Update (@BARMERUPDATE)Photo by Barmer Update (@BARMERUPDATE)Photo by Barmer Update (@BARMERUPDATE)Photo by Barmer Update (@BARMERUPDATE)Photo by Barmer Update (@BARMERUPDATE)Photo by Barmer Update (@BARMERUPDATE)Photo by Barmer Update (@BARMERUPDATE)Photo by Barmer Update (@BARMERUPDATE)Photo by Barmer Update (@BARMERUPDATE)
सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने वोटिंग से पहले RLP नेताओं से मिलाया हाथ!
1
23
556
नागौर जिला प्रमुख को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान! #hanumanbeniwal #barmerupdate
18
230
2,904
अशोक गोदारा ने बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों को दिया न्योता!
11
183
2,429
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू ने चूरू जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
24
679
कौन होगा बाड़मेर का अगला जिला प्रमुख?
49
638
पंचायती राज चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत और सत्ता के अहंकार की हार हुई है- रविंद्र सिंह भाटी (शिव विधायक) @RavindraBhati__
1
8
421
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सादगी बीच रास्ते में अपनी गाड़ी रोक एक दिव्यांग से मिले फिर क्या हुआ देखिए! @ashokgehlot51
7
368
RLP के साथ कई जगह सियासी खेल होने के संकेत! हनुमान बेनीवाल की भावुक अपील के बाद हनुमान सेना अलर्ट, कुछ जनप्रतिनिधियों की कांग्रेस से नजदीकियों ने बढ़ाई चिंता राजस्थान की सियासत में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद अब पंचायत समितियों में प्रधान बनाने को लेकर राजनीतिक जोड़-तोड़ का दौर शुरू हो गया है। खासकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। कई जगह पार्टी के साथ अंदरखाने राजनीतिक खेल होने के संकेत मिल रहे हैं। एक तरफ RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की भावुक अपील के बाद पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की कांग्रेस नेताओं से बढ़ती नजदीकियां पार्टी के लिए चिंता का विषय बन सकती हैं। दरअसल, चुनाव जीतने के बाद अब पंचायत समितियों में सत्ता का गणित बैठाने की कवायद चल रही है। इस बीच कुछ ऐसी पंचायत समितियां भी चर्चा में हैं, जहां RLP के कुछ नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि कांग्रेस के साथ मिलकर प्रधान बनाने की पैरवी करते नजर आ रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। सवाल यह उठ रहा है कि क्या इन जनप्रतिनिधियों की रणनीति वास्तव में पार्टी के हित में है या फिर इसके पीछे कांग्रेस को राजनीतिक फायदा पहुंचाने की कोई अंदरूनी पटकथा तैयार हो रही है? राजनीतिक जानकारों की मानें तो चुनाव में RLP के पक्ष में खड़े रहे कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की अपेक्षा है कि पार्टी के जनप्रतिनिधि अपने राजनीतिक फैसले लेते समय संगठन की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को प्राथमिकता दें। ऐसे में यदि कुछ जनप्रतिनिधि कांग्रेस के साथ मिलकर सत्ता का समीकरण बनाने की पैरवी करते हैं तो आने वाले समय में इसका राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, हनुमान बेनीवाल की भावुक अपील के बाद हनुमान सेना और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता इस बार कोई चूक नहीं छोड़ना चाहते। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन की निगरानी से साफ संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी अपने जनप्रतिनिधियों को लेकर इस बार बेहद सतर्क है। पार्टी समर्थक चाहते हैं कि चुनाव में मिली राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल संगठन को मजबूत करने के लिए हो, न कि ऐसे फैसलों में जो भविष्य में पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हों। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या RLP अपने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को एकजुट रखने में कामयाब होगी? क्या कुछ पंचायत समितियों में कांग्रेस के साथ बनने वाले संभावित समीकरण पार्टी के लिए नई चुनौती बनेंगे? और क्या हनुमान सेना की सक्रियता इन अंदरूनी राजनीतिक समीकरणों को बदल पाएगी? फिलहाल सबकी निगाहें 27 तारीख के बाद बनने वाले राजनीतिक समीकरणों पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट हो सकता है कि कौन संगठन के साथ खड़ा रहता है और कौन अपने राजनीतिक हितों के हिसाब से रास्ता चुनता है। इतना तय है कि पंचायत समितियों की यह सियासी लड़ाई केवल प्रधान बनाने तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि इसका असर राजस्थान की आगामी राजनीति में भी देखने को मिल सकता है।
3
5
122
3,650
चाहे गोलियां चल जाए, भरतपुर में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनेगा! डोटासरा ने सीएम को दिया खुला चैलेंज!
53
1,542
7-8 हजार भूखी-प्यासी गायों ने सिरोही जिला कलेक्ट्रेट को घेरा!
1
8
91
1,002
अरे वाह
2
6
99
4,400
पंचायती राज चुनाव में बीजेपी की करारी हार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान सामने आया जिसमें मीडिया के सामने उन्होंने कहा की कभी-कभी लंबी छलांग लगाने के लिए पीछे हटाना पड़ता है हम 2028 में वापस बीजेपी की सरकार बनाएंगे!
1
415
Barmer Update retweeted
सांसद हनुमान बेनीवाल ने जैसा कहा था वैसे ही हुआ, शंकरी भील अपने घर वापिस पहुँच गई है ! #HanumanBeniwal #Chittorgarh
2
9
249
कमाल देखो हनुमान बेनीवाल के समर्थकों का ..
2
47
659
RLP कार्यकर्ता ने BJP विधायक चंद्रभान आक्या को फोन कर कहा...'मारो केंडिडेट क्यों लेगा, दे दो कणी पाछो'!
1
10
156
4,842
निर्दलीय प्रत्याशी हुकमाराम माली ने दिया कांग्रेस को समर्थन!
28
486
पंचायती राज चुनाव के नतीजों के बाद BJP कार्यालय पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा!
1
28
1,864
राजस्थान की राजनीति में तीसरे मोर्चे को मजबूत विकल्प बनाने का सपना लेकर निकले हनुमान बेनीवाल के सामने सबसे बड़ी चुनौती हमेशा भाजपा और कांग्रेस ही नहीं रही, बल्कि समय-समय पर पार्टी के भीतर से उठे असंतोष और साथ छोड़कर जाने वाले नेताओं ने भी उनकी राजनीतिक राह को प्रभावित किया। सवाल यह है कि अगर हनुमान बेनीवाल को अपने ही राजनीतिक कुनबे से इतनी चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ता, तो क्या आज राजस्थान में तीसरे मोर्चे की तस्वीर और अधिक मजबूत होती? राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। किसान, युवा और ग्रामीण क्षेत्रों के मुद्दों को लेकर हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस के सामने तीसरे विकल्प की राजनीति खड़ी करने की कोशिश की। लेकिन इस सफर में कई ऐसे चेहरे भी सामने आए, जिन्होंने कभी पार्टी के साथ राजनीति की, चुनाव लड़े और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन बाद में पार्टी का साथ छोड़कर दूसरे राजनीतिक दलों में चले गए। उम्मेदाराम बेनीवाल का कांग्रेस में जाना बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम इस कड़ी में सबसे चर्चित नाम बाड़मेर-जैसलमेर के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल का है। उम्मेदाराम कभी RLP के प्रमुख चेहरों में गिने जाते थे। उन्होंने बायतु विधानसभा क्षेत्र से RLP के टिकट पर चुनाव लड़ा और हरीश चौधरी को कड़ी चुनौती दी। लेकिन मार्च 2024 में उन्होंने RLP छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके बाद कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। हनुमान बेनीवाल ने भी कई मौकों पर आरोप लगाया कि कांग्रेस एक तरफ गठबंधन की बात कर रही थी और दूसरी तरफ बाड़मेर में उनकी पार्टी को कमजोर करने का काम कर रही थी। यह घटनाक्रम RLP के लिए पश्चिमी राजस्थान में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव साबित हुआ। रेवत राम डांगा और खींवसर की सियासत खींवसर की राजनीति में रेवंत राम डांगा का नाम भी बेहद महत्वपूर्ण रहा। RLP से जुड़े रहे डांगा ने बाद में भाजपा का दामन थामा और 2024 के खींवसर उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर हनुमान बेनीवाल के परिवार को उनके ही गढ़ में चुनौती दी। इस घटनाक्रम ने प्रदेश की राजनीति में खूब चर्चा बटोरी। नागौर में भी कई नेताओं ने छोड़ा साथ RLP के लिए नागौर क्षेत्र में भी नेताओं का पार्टी छोड़ना एक बड़ा संगठनात्मक झटका रहा। अक्टूबर 2023 में महिपाल महला, रेवत राम डागा, सीमा चौधरी और गीता देवी जैसे नामों ने भाजपा का दामन थामा। इसके अलावा विक्रम सिंह गुर्जर भी RLP छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इन घटनाओं ने पार्टी के सामने संगठन को संभालने और नए चेहरों को तैयार करने की चुनौती खड़ी की। सवाल सिर्फ नेताओं के जाने का नहीं, तीसरे मोर्चे के भविष्य का भी है राजनीति में नेताओं का पार्टी बदलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन किसी क्षेत्रीय दल के लिए उसके स्थापित चेहरों का साथ छोड़ना संगठन की ताकत, चुनावी समीकरण और कार्यकर्ताओं के मनोबल पर असर डाल सकता है। हनुमान बेनीवाल लंबे समय से राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के अलावा तीसरे राजनीतिक विकल्प की बात करते रहे हैं। लेकिन तीसरे मोर्चे की राजनीति को मजबूत करने के लिए सिर्फ एक नेता का संघर्ष पर्याप्त नहीं होता। इसके लिए मजबूत संगठन, भरोसेमंद साथी, स्थानीय नेतृत्व और लंबे समय तक साथ निभाने वाले कार्यकर्ताओं की जरूरत होती है। हालांकि हालिया पंचायत चुनावों में RLP का प्रदर्शन बताता है कि पार्टी ने ग्रामीण राजनीति में अपनी मौजूदगी बनाए रखी है। ऐसे में अब सवाल यह भी है कि क्या हनुमान बेनीवाल इन राजनीतिक चुनौतियों से सबक लेकर संगठन को नए सिरे से मजबूत करेंगे? अगर पार्टी के पुराने चेहरे साथ रहते, तो क्या आज राजस्थान में तीसरे मोर्चे की राजनीतिक ताकत और बड़ी दिखाई देती? यह सवाल राजस्थान की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। @hanumanbeniwal
5
128
3,700
Barmer Update retweeted
ये बड़े बड़े ठेकेदार छोटी छोटी दुकाने क्यों नहीं पनपने देते..
1
2
154