This is an official twitter account of Bhim Army Students' Federation (BASF).

New Delhi, India
Joined September 2019
*सांसद चंद्रशेखर ने गन्ने का दाम बढ़ाने की मांग की:* कृषि लागत बढ़ने का हवाला देकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग dainik.bhaskar.com/tI7QmB90x…
15
44
1,750
आज जिला बनारस की विधानसभा शिवपुर में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief चंद्रशेखर आज़ाद जी। आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी। जय भीम! जय भारत! जय मंडल! #ASP_K_Mission2027
2
14
287
उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी भर्ती की नई नियमावली से प्रभावित प्रतियोगी छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। पुरानी नियमावली के आधार पर तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के हितों की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है। हमने 19 सितंबर को भी आमरण अनशन कर रहे छात्रों की बिगड़ती तबीयत और सरकार की ओर से ठोस पहल न किए जाने पर चिंता जताते हुए तत्काल समाधान की मांग की थी। अभ्यर्थियों के अनुसार, मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के आश्वासन पर उन्होंने 5 सितंबर से चल रहा आमरण अनशन 23 सितंबर को समाप्त किया था। मुख्यमंत्री ने पुरानी नियमावली के आधार पर भर्ती में एक अवसर देने के लिए एनसीटीई को पत्र लिखने का भरोसा दिलाया था, लेकिन पत्र लिखने के बजाय नई नियमावली के तहत भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। मुख्यमंत्री का आश्वासन देने के बाद भी उसे पूरा न करना युवाओं के भरोसे के साथ खिलवाड़ है। अपनी मांगों को लेकर प्रतियोगी छात्र-छात्राएं प्रयागराज में दूसरे दिन भी आंदोलन कर रहे हैं। @UPGovt को अभ्यर्थियों की मांगों की अनदेखी बंद कर अपना वादा पूरा करना चाहिए और टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसर देने के साथ पात्रता संबंधी विसंगतियों का न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। #Prayagraj #TGT_PGT #TeacherProtest
26
238
5
879
24,100
आज जिला बनारस की विधानसभा शिवपुर में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच। जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली बनारस की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन। आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी। जय भीम! जय भारत! जय मंडल! #ASP_K_Mission2027
27
123
7
519
16,420
2
14
283
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग स्थित गांव छटनपुरा में बेकाबू कार की चपेट में आने से चार बहनों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मृत्यु और 12 लोगों के घायल होने की घटना बेहद दुखद एवं हृदयविदारक है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रकृति शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। @UPGovt से आग्रह है कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, घायलों को निःशुल्क एवं बेहतर उपचार तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
24
121
3
446
30,465
आज जिला प्रयागराज जिला की विधानसभा फूलपुर में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच। जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली प्रयागराज की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन। आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी। जय भीम! जय भारत! जय मंडल! #ASP_K_Mission2027
41
169
4
680
22,253
गुरु महर्षि वाल्मीकि जी के पावन प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
1
9
60
684
सभी सादर आमंत्रित है 🙏🏻 @BhimArmyChief @ASP4UP @AzadSamajParty @HapurNews
13
49
554
आप सभी इस DP पिक्चर को अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और ट्विटर अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर (DP) और स्टेटस पर जरूर लगाएं, ताकि “बहुजन स्वराज संकल्प महारैली” का यह संदेश जन-जन तक पहुँच सके और अधिक से अधिक संख्या में लोग इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन सकें #26_नवंबर_चलो_लखनऊ
7
36
376
आप सभी सम्मानित साथियों से अनुरोध है कि इस DP पिक्चर को अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और ट्विटर अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर (DP) और स्टेटस पर जरूर लगाएं, ताकि “बहुजन स्वराज संकल्प महारैली” का यह संदेश जन-जन तक पहुँच सके और अधिक से अधिक संख्या में लोग इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन सकें। ​आइए, इस मुहिम को डिजिटल रूप से भी मजबूत करें और अपनी एकता का परिचय दें! ​जय भीम! जय संविधान! #ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
3
20
374
चुनाव नजदीक आते ही युवाओं को नौकरी और भर्ती के बड़े-बड़े सपने दिखाए जाएंगे। फिर आचार संहिता लागू हो जाएगी और आपसे कहा जाएगा कि हमें वोट देकर जिताओ, भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।युवाओं को ऐसे चुनावी वादों से सतर्क रहने की जरूरत है, @BhimArmyChief
1
17
101
1,548
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 100 वर्ष से अधिक पुरानी ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के लिए छह दिन का नोटिस दिए जाने और बिजली-पानी की आपूर्ति बंद किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है। मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद हारून साहब के अनुसार, मस्जिद पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है और नमाज़ियों को मस्जिद में नमाज़ अदा करने से रोका जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मस्जिद वक़्फ़ की जमीन पर स्थित है और इसका उल्लेख 1977 के दिल्ली गजट तथा NDMC की विरासत सूची में होने का दावा किया गया है। @KirenRijiju जी, मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें। मस्जिद की बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल कराई जाए, नमाज़ियों की आवाजाही और नमाज़ अदा करने में आ रही बाधाएं दूर की जाएं तथा किसी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। मस्जिद के संरक्षण और नमाज़ियों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। @mygovindia @PMOIndia @narendramodi @MOMAIndia
457
1,682
72
5,686
181,932
आपका यह संघर्ष देश के बहुजनों के काम आएगा यही देश का बहुजन समाज आपको 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री और 2029 में देश का प्रधानमंत्री बनाकर बाबा साहेब और मान्यवर कांशीराम साहब का सपना पूरा कर देश में बहुजन राज स्थापित करने का काम करेगा। @BhimArmyChief
24
68
1
462
3,719
1
7
35
995
पंजाब में 3 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों का दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाना इस बात का संकेत है कि सरकार और कर्मचारियों के बीच भरोसे का संकट गहरा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने 18 सितंबर की बैठक में अक्टूबर के पहले सप्ताह में दोबारा बैठक कर कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कर्मचारी संगठनों के अनुसार, यह बैठक नहीं हुई। 18 फीसदी लंबित महंगाई भत्ता, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और वेतन विसंगतियों के समाधान जैसी अहम मांगें आश्वासन के बावजूद अब तक पूरी नहीं हुई हैं। सरकार की कथनी और करनी का अंतर अब कर्मचारियों के आंदोलन में साफ दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री @BhagwantMann जी, खोखले आश्वासन बंद करिए, कर्मचारियों को उनका हक दीजिए। सरकार तत्काल वार्ता कर लंबित मांगें पूरी करे और अपने वादों पर जवाबदेही तय करे।
37
200
3
886
48,274