Official Account Of Bahujan Samaj Party, Madhya Pradesh @BSP4MP_
Madhya Pradesh, India
Joined October 2021
- Tweets4.5K
- Following54
- Followers7.5K
- Likes7.8K
BSP Madhya Pradesh retweeted
ग्वालियर में माननीय एड सुरेश राव जी द्वारा कैडर बैठक ली गई जय भीम
@Mayawati @ramjigautambsp
BSP Madhya Pradesh retweeted
सहारनपुर में आज बसपा के उम्मीदवार श्री नरेश कुमार सैनी जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और आदरणीय बहन कु @Mayawati जी को पांचवी बार यूपी का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ उनका संदेश सर्वजन तक पहुंचाया।
BSP Madhya Pradesh retweeted
#मध्यप्रदेश_जबलपुर_बीएसपी, दिनांक 1 नवंबर 2026
सम्मानित साथियों जय भीम 🙏🏻 कल जबलपुर जिले में चार मीटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बसपा सुप्रीमों परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार 15 जनवरी जन कल्याणकारी दिवस (आर्थिक सहयोग दिवस) को सादगी से मनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने आर्थिक सहयोग भी दिया।
जिसमें मुख्य अतिथि श्री Dinesh Gautam जी प्रदेश प्रभारी बसपा मप्र
विशिष्ट अतिथि श्री Jiya Lal Ahirwar जी प्रदेश अध्यक्ष बसपा मप्र साथ में, मुख्य जोन इंचार्ज श्री कमलेश बौद्ध, जोन इंचार्ज श्री शरण चौधरी, जोन इंचार्ज, पूर्व प्रदेश प्रभारी श्री बालकिशन, लोकसभा प्रभारी श्री रत्नेश सिंह, लोकसभा प्रभारी श्री ओम समद तथा जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी और सभी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
देश की मजबूरी है बहन जी जरूरी हैं।
बीएसपी की क्या पहचान नीला झण्डा हाथी निशान।
@Mayawati ji
@AnandAkash_BSP
@AnandKumar_BSP
@bspindia @ramjigautambsp @satishmisrabsp @PalVishwnathbsp @IshuAnandBSP @CPSinghBSP @Advt_Arvind @AdvRajniBauddh @KumarSudeshArya
BSP Madhya Pradesh retweeted
आज मेरे पिताजी श्रद्धेय: बाबूलाल पिप्पल जी की छठवीं पुण्यतिथि पर मैं एवं परिवार की ओर से आपके चरणों में शत् शत् नमन...🙏🙏🙏 कर श्रद्धा सुमन अर्पित...💐🌹💐🌷 करते हैं!!
आपका आशीर्वाद सदा हम सब पर बना रहे..
🙏🌹🙏
Miss you PAPA JI
😢😢😢
BSP Madhya Pradesh retweeted
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में महिलाओं, दलितों,पिछड़ों एवं आदिवासियों के साथ लंबे समय हो रहे लूटपाट, हत्या और महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, उनके समाधान तथा आमजन को न्याय दिलाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक संपन्न होने के पश्चात पार्टी के समस्त पदाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचे, जहाँ उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। इस दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।
बहुजन समाज पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत है साथ ही 2028 में मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
BSP Madhya Pradesh retweeted
बसपा भोपाल जोन द्वारा मा कांशीराम जी स्मृति दिवस का आयोजन किया, #मुख्य_अतिथि मा #पूर्णेन्द्र_अहिरवार जी, विशेष अतिथि मा. डॉक्टर विद्याराम कौशल जी, मा उमाकांत बंदेवार जी, माननीय, ज्ञानेश्वर गजभिए जी एवं लोकसभा प्रभारीगण, सभी जिलाध्यक्षगण,भोपाल/ अन्य जिलों की टीम/समर्थकों का आभार
देश में जाति के आधार पर सदियों से तोड़े व पछाड़े गये ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों एवं अन्य कमज़ोर तबक़ों आदि को उनके वोट की ताक़त के माध्यम से सत्ता की मास्टर चाबी देकर उन्हें शोषित से शासक वर्ग बनाने हेतु इनके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के रुके एवं बिखरे हुये कारवाँ को आगे मंज़िल तक पहुँचाने के लिये बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर बी.एस.पी. परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।
मान्यवर श्री कांशीराम जी के मिशनरी संकल्प का ही यह सुखद परिणाम था कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल व महत्वपूर्ण राज्य में मेरे नेतृत्व में बी.एस.पी. की चार बार सरकार बनी और इसके माध्यम से ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ के ऐतिहासिक कार्य करके ’बहुजन समाज’ में समय-समय पर जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों में भी ख़ासकर महात्मा ज्योतिबा फुले, श्री नारायणा गुरु, राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज व बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर आदि के समता व समानता के हक़ के लिये उनके अतुलनीय संघर्ष व बहुमूल्य योगदान को ज़मीनी स्तर पर उतारकर संविधान के पवित्र मंशा की पूर्ति की गयी।
यही नहीं बल्कि इन महापुरुषों की प्रेरणा से, यूपी में सर्वसमाज के हित में अपराध नियंत्रण व क़ानून व्यवस्था के मामलों में क़ानून द्वारा क़ानून का राज क़ायम करके तथा जनहित, जनकल्याण एवं विकास के मामलों में भी, बेहतरीन सरकार देकर मान्यवर श्री कांशीराम जी को सच्ची श्रद्धांजलि व श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।
BSP Madhya Pradesh retweeted
मान्यवर श्री कांशीराम जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित हैं।

1. जैसाकि यह विदित है कि श्री आकाश आनन्द को कल बी.एस.पी. में वापिस लेकर व पार्टी का पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाकर इनको पार्टी के कार्यो में लगा दिया है।
2. लेकिन आज अधिकांशः मीडिया में इस बात को काफी बढ़ा-चढ़ाकर लिखा है कि श्री आकाश आनन्द को चार बार पार्टी से निकालकर अब पुनः पार्टी में वापिस ले लिया है और इनको फिर से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है।
3. जबकि इस सम्बन्ध में इनको मैं यह भी अवगत कराना चाहती हूँ कि श्री आकाश आनन्द की शादी होने से पहले ही वे पार्टी में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, जिसकी वजह से इनको पार्टी से कभी भी नहीं निकाला गया है।
4. लेकिन इनका रिश्ता श्री अशोक सिद्धार्थ के साथ होने के बाद से फिर इन्होंने अपने ख़ुद के स्वार्थ मे श्री आकाश आनन्द की इमेज को काफी कुछ ख़राब करने का प्रयास किया है।
* जिसके कारण फिर श्री आकाश आनन्द में सुधार लाने के ख़ास उद्देश्य से इनको पार्टी से कई बार निकालना भी पड़ा है और ग़लती का एहसास होने के बाद फिर इनको वापिस भी लेना पड़ा है।
5. लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि श्री अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद से अब ऐसी कोई भी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिये कि पार्टी को फिर से इनको अलग करना पडे़।
6. अर्थात् जिस प्रकार से इन्होंने शादी से पहले पार्टी को कभी भी कोई शिकायत का मौक़ा नहीं दिया है, जिसके कारण इनको कभी भी पार्टी से निकालना नहीं पड़ा है और अब श्री अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है कि इनको अब आगे कभी भी पार्टी से निकालने की ज़रूरत पडे़गी और अब वे राजनीति में आगे ही बढ़ेंगे, ऐसी सभी को पूरी-पूरी उम्मीद भी है।
7. इसलिए मीडिया को यह सब सच्चाई को उजागर करते हुये तब इनके बारे में पार्टी से कई बार निकालने का उल्लेख करना चाहिये तो यह बेहतर होगा।
BSP Madhya Pradesh retweeted
आदरणीय बहन कु. मायावती जी, सादर चरणस्पर्श।
आपने मुझे क्षमा किया और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की ज़िम्मेदारी दोबारा सौंपी। इस भरोसे के लिए मैं तहे दिल से आपका आभारी हूँ, और इसे मैं हल्के में कभी नहीं ले सकता हूँ।
पिछले कुछ समय ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। सबसे बड़ी सीख यह है कि यह मूवमेंट किसी एक व्यक्ति से कहीं बड़ा है। परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी और मान्यवर श्री कांशीराम जी ने जो रास्ता दिखाया, और जिस पर आपने अपना पूरा जीवन लगा दिया, उस पर चलना मेरा सौभाग्य है।
इसलिए आपके दिशा-निर्देशन में पार्टी और मूवमेंट का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। मैं अपने सभी व्यक्तिगत हितों को त्यागकर, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ, संगठन को मज़बूत करने के लिए दिन-रात काम करूँगा।
आपने मुझ पर भरोसा किया है। अब उसे अपने काम से सही साबित करना मेरी ज़िम्मेदारी है।
जय भीम, जय भारत।
1. जैसाकि सर्वविदित है कि परमूपज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके परम अनुयायी मान्यवर श्री कांशीराम जी की देश भर में बहुजन-हित हेतु ज़बरदस्त त्याग-तपस्या, आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके उच्च आदर्श हमेशा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, जिस पर चलकर ही बी.एस.पी. ने देश की राजनीति में अभूतपूर्व सफलतायें अर्जित की हैं और अब ख़ासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर सर्वसमाज के साथ उत्साहपूर्ण ज़बरदस्त तैयारी भी की जा रही है।
2. यहाँ यह भी कहना हैं कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा ’बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्देनज़र रखते हुये व ख़ासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिये ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख़्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-ज़ाहिर है।
3. वैसे तो श्री आकाश आनन्द का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ ज़रूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अन्ततः श्री आकाश आनन्द के ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है।
* जिसके बाद से श्री आकाश आनन्द के व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में काफी कुछ बदलाव भी लोग देख रहे हैं, जिसका ख़ास प्रमाण पार्टी में वापिसी हेतु अभी हाल ही में सोशल मीडिया ’एक्स’ पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिसकी काफी चर्चा भी है।
4. इसको लेकर पार्टी के अधिकांशः लोगों का यही कहना है कि श्री आकाश आनन्द के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई ज़िम्मेवारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौक़ा दिया जाये, जिसके लिए इनके पिता के साथ-साथ इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द ने भी अपनी सहमति जताई है। वास्तव में श्री ईशान आनन्द ने तो अपनी मिशनरी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में मा. बहनजी के दिशा-निर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ज़रूर निभायेंगे।
5. ऐसे में अब पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही है। उम्मीद है कि श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति सेे संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालाँकि यह काफी कुछ श्री आकाश आनन्द के ऊपर भी निर्भर करेगा।
6. इन्ही कुछ ज़रूरी बातों के साथ ही अब मैं पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आज लिये गये इस फैसले के साथ ही श्री आकाश आनन्द के राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही इनको (श्री आकाश आनन्द) व इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द को तथा इनके पिता श्री आनन्द कुमार को भी अपना बहुत-बहुत प्यार व आशीर्वाद देती हूँ। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाने के लिए ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के सभी लोगों का व अपने सभी शुभचिन्तकों आदि का भी मैं पूरे तहेदिल से व सम्मान के साथ उनका आभार भी प्रकट करती हूँ।

परम आदरणीय बहन जी,
आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं।
राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूँ।
पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की ख़बरें और अफ़वाहें चल रही हैं। मैं साफ़ कर देना चाहता हूँ: मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ़ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है।
श्री अशोक सिद्धार्थ जी को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फ़ैसला पूरी तरह उचित है, और मैं उस फ़ैसले के साथ खड़ा हूँ। रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी ज़िम्मेदारी है।
उस समय मैंने ख़ुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, इसलिए आपके उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाया। मेरी उस चुप्पी को ग़लत समझा गया, और अफ़वाहों को जगह मिली। अगर इससे आपको ठेस पहुँची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूँ।
मैं सिर्फ़ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूँ। विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूँगा।
बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता, और आपका नेतृत्व। यही मेरी राजनीति है।
जय भीम।
जय बसपा।
BSP Madhya Pradesh retweeted
दिनांक 29/09/2026, को 150, उत्तर विधानसभा समीक्षा मीटिंग रखी गई जिसके मुख्य अतिथि पूर्णेन्द #रिंकू_अहिरवार जी प्रदेश प्रभारी #बसपा एवं विशिष्ट अतिथि #सुधीर_उबनारे जी जिला अध्यक्ष #बसपा भोपाल रहे क्षेत्रीय नागरिकों सहित विधानसभा उत्तर के पदाधिकारियों पार्टी के शुभ चिंतको ने 1/1