
प्रदेश अध्यक्ष : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) दिल्ली प्रदेश @AzadSamajParty | @ASP4Delhi_
NEW DELHI
Joined August 2025
- Tweets366
- Following199
- Followers431
- Likes353
Balak Ram retweeted
आज जिला बनारस की विधानसभा शिवपुर में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।
जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली बनारस की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
#ASP_K_Mission2027
Balak Ram retweeted
आइची-नागोया, जापान में आयोजित पैरा एशियाई खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, अथक मेहनत और अदम्य जज्बे से देश का मान बढ़ाया है।
30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित किया और 2023 के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया।
देश का गौरव बढ़ाने वाले सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
आपकी मेहनत, लगन और अटूट संकल्प ने तिरंगे की शान बढ़ाई है और करोड़ों देशवासियों का सिर गर्व से ऊँचा किया है। आपका यह ऐतिहासिक प्रदर्शन पूरे देश के लिए प्रेरणा है।
हमें आप पर गर्व है!
#ParaAsianGames
#ParaAsianGames2026 #IndiaAtParaAsianGames #TeamIndia #Cheer4Bharat #AichiNagoya
Balak Ram retweeted
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 100 वर्ष से अधिक पुरानी ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के लिए छह दिन का नोटिस दिए जाने और बिजली-पानी की आपूर्ति बंद किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है। मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद हारून साहब के अनुसार, मस्जिद पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है और नमाज़ियों को मस्जिद में नमाज़ अदा करने से रोका जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मस्जिद वक़्फ़ की जमीन पर स्थित है और इसका उल्लेख 1977 के दिल्ली गजट तथा NDMC की विरासत सूची में होने का दावा किया गया है।
@KirenRijiju जी, मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें। मस्जिद की बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल कराई जाए, नमाज़ियों की आवाजाही और नमाज़ अदा करने में आ रही बाधाएं दूर की जाएं तथा किसी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। मस्जिद के संरक्षण और नमाज़ियों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
@mygovindia @PMOIndia @narendramodi @MOMAIndia
Balak Ram retweeted
IIT-बॉम्बे के विद्यार्थी साहिल वोकाडे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की CBI जांच कराने एवं न्याय की मांग कर रहे विद्यार्थियों के साथ पुलिस के बर्बरतापूर्ण व्यवहार के संबंध में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री @AmitShah जी को पत्र लिखा।
@mygovindia
@HMOIndia
@iitbombay
Balak Ram retweeted
अशोक विजयादशमी एवं धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ
Balak Ram retweeted
📢 संगठनात्मक नियुक्ति | ASP(K) दिल्ली प्रदेश ✊
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), दिल्ली प्रदेश की ओर से आर. पी. सिंह जी को महासचिव, उत्तर पूर्व लोकसभा नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। 💐
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
आपकी सक्रिय भागीदारी, समर्पण एवं नेतृत्व से उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र में संगठनात्मक विस्तार को नई मजबूती मिलेगी और “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” का संकल्प और अधिक सशक्त होगा।
💐 नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
📞 संपर्क नंबर: 9654457585
✊ मिशन बहुजन | लक्ष्य सामाजिक परिवर्तन
💙 जय भीम! जय भारत!
@BhimArmyChief @BalakRamASP
#ASPKDelhi #AzadSamajParty #JaiBhim #BahujanEkta #सामाजिकन्याय #संगठनात्मकनियुक्ति #उत्तरपूर्वलोकसभा
Balak Ram retweeted
जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्रांतर्गत पत्रकार नसीम अहमद जी की दिनदहाड़े, लगभग दोपहर 2 बजे बेरहमी से पीट-पीटकर की गई हत्या बेहद दुखद, दण्डनीय और चिंताजनक है। हमलावरों ने उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
@UPGovt से हमारी मांग है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
मृतक नसीम अहमद जी के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रकृति शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
इस दुःख की घड़ी में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला टीम एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व हापुड़ विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिरिश जी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना और अधिकारियों से वार्ता की।
मुंबई में भीम आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी
मुंबई के शिवाजी पार्क में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अशोक कांबले ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को हर हाल में इस्तीफा देना होगा और जब तक इस्तीफा नहीं दिया जाता, प्रदर्शन जारी रहेगा।
#ReporterDiary #BhimArmy #GyaneshKumar #MumbaiProtest #ShivajiPark | @dipeshtripathi0
Balak Ram retweeted
📢 संगठनात्मक नियुक्ति | ASP(K) दिल्ली प्रदेश ✊
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), दिल्ली प्रदेश की ओर से शशि कमल जी को दिल्ली प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी, नजफगढ़ ज़ोन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं साधुवाद। 💐
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
आपकी सक्रिय भागीदारी, समर्पण एवं नेतृत्व से नजफगढ़ ज़ोन में संगठनात्मक विस्तार को नई मजबूती मिलेगी और “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” का संकल्प और अधिक सशक्त होगा।
🙏 नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
📞 संपर्क नंबर: 9560230887
✊ मिशन बहुजन | लक्ष्य सामाजिक परिवर्तन
💙 जय भीम! जय भारत
@BhimArmyChief @VinayRatanSingh
@BalakRamASP @HimanshuValmi13
#ASPKDelhi #AzadSamajParty #ShashiKamal #JaiBhim #BahujanEkta #सामाजिकन्याय #संगठनात्मकनियुक्ति
Balak Ram retweeted
☸️ 14 अक्टूबर | धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस | 70वाँ दीक्षा दिवस ✊
14 अक्टूबर 1956 केवल धर्म परिवर्तन की ऐतिहासिक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय समाज की चेतना में एक वैचारिक क्रांति का उद्घोष था।
नागपुर की दीक्षाभूमि पर डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध धम्म स्वीकार कर यह स्पष्ट संदेश दिया कि मनुष्य की गरिमा जन्म से निर्धारित नहीं होती, बल्कि स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व उसके मूलभूत अधिकार हैं।
बाबासाहेब का धम्म परिवर्तन किसी धर्म के प्रति मात्र आस्था का विषय नहीं था, बल्कि उस सामाजिक व्यवस्था को बौद्धिक चुनौती थी, जिसने सदियों तक जन्म के आधार पर मनुष्यों के अधिकार, अवसर और सम्मान निर्धारित किए।
बाबासाहेब ने हमें संविधान के माध्यम से राजनीतिक समानता का अधिकार दिया और धम्म के माध्यम से सामाजिक समानता, नैतिक चेतना तथा मानवीय बंधुत्व का मार्ग दिखाया।
यही इस ऐतिहासिक घटना का सबसे गहरा संदेश है—
“जिस समाज में राजनीतिक लोकतंत्र तो हो, लेकिन सामाजिक और आर्थिक असमानता बनी रहे, वहाँ लोकतंत्र की वास्तविक आत्मा अधूरी रह जाती है।”
आज नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी @BhimArmyChief , भीम आर्मी प्रमुख एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बाबासाहेब के सामाजिक न्याय, शिक्षा, संवैधानिक अधिकारों और बहुजन सशक्तीकरण के विचारों को सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
लेकिन इस ऐतिहासिक दिवस का वास्तविक अर्थ केवल महापुरुषों का स्मरण करना नहीं, बल्कि स्वयं से कुछ मौलिक प्रश्न पूछना है—
क्या हमने जाति से ऊपर उठकर मनुष्य को देखना सीखा?
क्या शिक्षा ने हमारे भीतर वैज्ञानिक चेतना विकसित की?
क्या संवैधानिक समानता हमारे सामाजिक व्यवहार में भी दिखाई देती है?
क्योंकि बाबासाहेब की सबसे बड़ी विरासत केवल हमारे अधिकार नहीं, बल्कि अन्याय को पहचानने की बौद्धिक क्षमता और उसे बदलने का नैतिक साहस भी है।
आइए, इस दीक्षा दिवस पर केवल इतिहास का उत्सव न मनाएँ, बल्कि प्रज्ञा, करुणा, समता और संवैधानिक नैतिकता को अपने विचारों, व्यवहार और सामाजिक जीवन का आधार बनाने का संकल्प लें।
💙 धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
☸️ जय भीम | जय संविधान | नमो बुद्धाय 🙏
@BalakRamASP @HimanshuValmi13
✍️ Produced by IMASP_Delhi
@ManojBASF_4_ASP
Www.aspkdelhi.org
#DikshaDiwas2026 #DhammachakraPravartanDiwas #BabasahebAmbedkar #ChandrashekharAzad #BhimArmy #SocialJustice #JaiBhim #NamoBuddhay
Balak Ram retweeted
📢 संगठनात्मक नियुक्ति | ASP(K) दिल्ली प्रदेश ✊
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), दिल्ली प्रदेश की ओर से जगदीश भगत जी को प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष, उत्तर पूर्वी जिला नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। 💐
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
आपके अनुभव, समर्पण और सक्रिय नेतृत्व से दिल्ली प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार को मजबूती मिलेगी तथा “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” का संकल्प और अधिक सशक्त होगा।
✊ नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं साधुवाद !
📞 संपर्क नंबर: 7303343648
✊ मिशन बहुजन | लक्ष्य सामाजिक परिवर्तन
💙 जय भीम! जय भारत!
@BhimArmyChief @AzadSamajParty
@BalakRamASP
#ASPKDelhi #AzadSamajParty #JagdishBhagat #JaiBhim #BahujanEkta #सामाजिकन्याय #संगठनात्मकनियुक्ति
Balak Ram retweeted
झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना बेहद शर्मनाक और दुखद है।
9 अक्टूबर को हुई इस जघन्य घटना के बाद अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी न होना कानून-व्यवस्था और बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
@JharkhandCMO से हमारी मांग है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच हो, दोषियों को कानून के तहत कठोरतम सजा मिले और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
@HemantSorenJMM
Balak Ram retweeted
📢 संगठनात्मक नियुक्ति | ASP(K) दिल्ली प्रदेश
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), दिल्ली प्रदेश की ओर से वीरेंद्र सिंह गौतम जी को दिल्ली प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी, सिविल लाइन्स ज़ोन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं साधुवाद। 💐💙
हमें विश्वास है कि आप बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” को आगे बढ़ाते हुए संगठन की मजबूती एवं बहुजन समाज के अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
📞 संपर्क नंबर: 9818504092
✊🏽 मिशन बहुजन | लक्ष्य सत्ता परिवर्तन
जय भीम! जय भारत! 💙
@BhimArmyChief @AzadSamajParty
@BalakRamASP @MaheshPahwalASP
#ASPKDelhi #AzadSamajParty #JaiBhim #BahujanEkta
Balak Ram retweeted
राहुल गांधी
नेहा बोरा
अभिजीत दीपके
ध्रुव राठी
सब ठीक है।
लेकिन जब तक चंद्र शेखर इस आंदोलन में सड़क पर नहीं उतरता तब तक तुम दिल्ली का दि तक नहीं हिला सकते। लिख कर रखलो।
Balak Ram retweeted
लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ!✊
लोकतंत्र के सम्मान में, बड़े भैया जी चन्द्रशेखर आज़ाद जी @BhimArmyChief मैदान में।
@ASP4Delhi_ @AzadSamajParty
@BalakRamASP @MaheshPahwalASP
Balak Ram retweeted
हमारे ऊपर कर्ज है उन महापुरुषों का, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन बहुजन समाज के स्वाभिमान, अधिकार, समानता और मुक्ति के लिए समर्पित कर दिया। यह ऐसा कर्ज है, जिसे हम अपना सब कुछ न्योछावर करके भी कभी पूरी तरह नहीं चुका सकते।
मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर, मंगोलपुरी विधानसभा के अंबेडकर पार्क में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का प्रत्येक कार्यकर्ता यह संकल्प दोहराता है कि हमारे शरीर में बहने वाला खून का एक-एक कतरा और हमारे जीवन का एक-एक क्षण "बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय" के सिद्धांत पर चलते हुए बहुजन समाज के उत्थान, सम्मान, अधिकार और सत्ता में भागीदारी के लिए समर्पित रहेगा।
हमारा संकल्प केवल श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि महापुरुषों के अधूरे मिशन को मंजिल तक पहुँचाना है।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, मान्यवर साहब कांशीराम जी और तमाम महापुरुषों ने जिस समतामूलक समाज का सपना देखा था, उस सपने को साकार करने के लिए हम अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे।
न झुकेंगे, न रुकेंगे, न अपने मिशन से भटकेंगे!
महापुरुषों का कारवां रुकेगा नहीं, बहुजन आंदोलन झुकेगा नहीं!
💙 मान्यवर साहब कांशीराम जी को शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। 💙
जय भीम! जय भारत!
जय संविधान!
बहुजन एकता जिंदाबाद!
— भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
@BhimArmyChief @VinayRatanSingh
@BalakRamASP @MaheshPahwalASP
Balak Ram retweeted
चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने, मतदाता डेटा के केंद्रीकरण और चुनावी सॉफ्टवेयर से जुड़े मामलों में “अनधिकृत” और “अवैध” कदम उठाए जाने की गंभीर आशंकाएँ सामने आने के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए बदलावों ने अनेक सवाल खड़े किए हैं।
26 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में निर्वाचन आयोग ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय की मंजूरी के बाद फॉर्म-6 में बदलाव किया गया। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि अब SIR से पहले वाला फॉर्म-6 मान्य है और जिन मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, वे दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन 5 अक्टूबर 2026 को माननीय उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया कि फॉर्म-6 में किए गए किसी भी संशोधन को न्यायालय ने मंजूरी नहीं दी है। यह अपने आप में बेहद चिंताजनक है और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
@mygovindia से हमारी प्रमुख माँगें हैं:
1. SIR के बाद हुए सभी चुनाव रद्द किए जाएँ, ताकि मतदाता सूची में अनियमितताओं से प्रभावित चुनावी प्रक्रिया पर जवाबदेही तय हो सके।
2. इस पूरे मामले की जाँच माननीय मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की पीठ की निगरानी में कराई जाए। यह पता लगाया जाए कि इस मामले में कौन-कौन लिप्त है, किसके निर्देश पर ये कदम उठाए गए और किन लोगों या राजनीतिक पक्षों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया। ज्ञानेश कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जाँच हो और दोषियों की जवाबदेही तय की जाए।
3. वर्ष 2023 में चुनाव आयुक्तों से संबंधित कानून में किए गए बदलाव रद्द किए जाएँ। इस कानून के तहत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में किए गए बदलावों के साथ-साथ धारा 16 में आधिकारिक कार्यों के संबंध में दिए गए कानूनी संरक्षण के प्रावधान की भी समीक्षा हो और इसे रद्द किया जाए, ताकि चुनाव आयुक्तों की जवाबदेही सुनिश्चित हो सके तथा कानून के तहत जाँच और कार्रवाई में अनुचित बाधाएँ न आएँ।
4. चुनाव आयुक्तों के चयन की प्रक्रिया निर्धारित करने के लिए संसद में विस्तृत चर्चा हो। राजीव कुमार के बाद ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने। भविष्य में भी नियुक्तियों के जरिए निर्वाचन आयोग पर सत्ता का प्रभाव पड़ने की आशंका को समाप्त करने के लिए ऐसी पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था बनाई जाए, जिसमें किसी भी सरकार को अपनी पसंद के व्यक्तियों की नियुक्ति करके इस संवैधानिक संस्था की स्वतंत्रता प्रभावित करने का अवसर न मिले।
5. ईवीएम से चुनाव कराने की व्यवस्था समाप्त कर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएँ, ताकि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो तथा मतदाताओं का चुनाव प्रणाली पर विश्वास मजबूत हो।
लोकतंत्र में मतदाता सूची के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उठने वाले सवालों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। देश की जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है और इसकी जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है।
Balak Ram retweeted
“जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” का नारा देकर सोए हुए समाज को जगाने वाले और “वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा” के नारे से शोषित समाज में राजनीतिक चेतना पैदा करने वाले बहुजन नायक, मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कृतज्ञता पूर्ण नमन एवं विनम्र आदरांजलि। हम संकल्प लेते हैं कि आपके “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” के अधूरे सपने को मंजिल तक पहुंचा कर ही दम लेंगे।
Balak Ram retweeted
Caste and Merit: Who Gets to Belong in India’s Elite Institutions?
An article exploring caste, merit, discrimination, and the question of belonging in India’s elite educational institutions.
Credit: Akhilesh Kumar (IMASP_Delhi) & Telangana Today (E-Paper).
@BhimArmyChief @AzadSamajParty
@BalakRamASP @MaheshPahwalASP





































