भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM) header
भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM) profile picture

भीम आर्मी भारत एकता मिशन का ऑफिसियल हैंडल। बाबा साहेब अम्बेडकर और मान्यवर साहेब कांशीराम के मिशन को समर्पित एक बहुजन संगठन। जय भीम,जय भीम आर्मी

Uttar Pradesh, India
Joined June 2018
Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)Photo by भीम आर्मी भारत एकता मिशन (@BhimArmy_BEM)
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
कागजी घोड़े दौड़ाने में माहिर एनडीए की डबल इंजन वाली सरकार! शासनादेश और कैबिनेट की मंजूरी के बाद भी छात्रवृत्ति लंबित है।
35
217
6
629
25,109
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
शराब की मॉडल शॉप खोलने वाली सरकार सरकारी स्कूलों को मर्ज करके कंपोजिट विद्यालय बना रही है। पिछले 10 वर्षों में देश के करीब 94,000 सरकारी स्कूल कम हो गए। सरकार ने स्कूलों को तो समेट दिया, लेकिन इसका खामियाजा गरीब परिवारों के बच्चों और बेटियों को भुगतना पड़ रहा है। बिटिया विद्या जैसी करोड़ों बेटियों और करोड़ों बच्चों के भविष्य को भी अज्ञानता और गरीबी के अंधकार में मर्ज कर दिया। विडंबना देखिए, शराब की बिक्री के लिए मॉडल शॉप और बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूलों का विलय! हमारा वादा है कि हम सरकारी स्कूलों को बंद या मर्ज करने के बजाय उन्हें मजबूत करेंगे। हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्याप्त शिक्षक और उसके घर के नजदीक स्कूल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शिक्षा पर समझौता नहीं होगा, बच्चों का भविष्य हमारी प्राथमिकता होगा।
39
389
8
1,194
29,212
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में थाना बिथरी चैनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर दलित युवक अनिल जाटव के साथ थाने में जातिसूचक गालियां देने और बेरहमी से मारपीट करने के मामले में माननीय न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज न होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पीड़ित के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को पुलिस की पिटाई में उसका दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके हाथ के कई ऑपरेशन हुए, लगभग 45 टांके लगे और 8 से 10 यूनिट खून चढ़ाना पड़ा। आज भी वह अपने दाहिने हाथ से कोई काम करने में असमर्थ है। पीड़ित द्वारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। आखिरकार, माननीय विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट), बरेली ने 7 अक्टूबर 2026 को पीड़ित की याचिका स्वीकार करते हुए थाना बिथरी चैनपुर के प्रभारी को उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानून के अनुसार विवेचना करने तथा 7 दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। लेकिन बेहद चिंताजनक है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इतना ही नहीं, घटना के बाद से लेकर न्यायालय के आदेश के बावजूद संबंधित थानाध्यक्ष को उस थाने से हटाया तक नहीं गया है। पुलिसकर्मियों पर गंभीर अपराध के आरोप हों और न्यायालय के आदेश के बावजूद एफआईआर दर्ज न हो तथा संबंधित थानाध्यक्ष अपने पद पर बना रहे, तो यह कानून के शासन और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। @UPGovt से हमारी मांग है कि न्यायालय के आदेश का तत्काल पालन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित हो तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल थाने से हटाया जाए। पीड़ित अनिल और उसके परिवार को सुरक्षा एवं उचित मुआवजा भी दिया जाए। @myogiadityanath @CMOfficeUP @dgpup @NCSC_GoI
36
337
5
942
37,171
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खैरगढ़ थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या का प्रयास किए जाने की घटना बेहद गंभीर, शर्मनाक और चिंताजनक है। पीड़िता के परिजनों से मेरी बात हुई है। परिजनों के मुताबिक, 31 अक्टूबर की शाम बिटिया शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी काफी तलाश की। अगले दिन, 1 नवंबर की सुबह वह खेत में मरणासन्न हालत में मिली। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसे मरणासन्न हालत में खेत में छोड़ दिया। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बिटिया की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है। @UPGovt से हमारी मांग है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए। पीड़िता को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा, उसके परिवार को सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सके। बिटिया को न्याय दिलाने और उसकी बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित कराने के लिए सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए। हम बिटिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
644
4,137
339
10,025
762,716
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
पंजाब के जिला फाजिल्का के अबोहर में भाई अजय वाल्मीकि की हत्या का मामला बेहद दुखद, गंभीर और चिंताजनक है। पीड़ित परिवार के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को अजय वाल्मीकि पर जानलेवा हमला हुआ और 19 अक्टूबर 2026 को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। आज 4 नवंबर को उनकी मृत्यु के 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनका शव अब भी मोर्चरी में रखा है। एक परिवार अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए शव के साथ धरने पर बैठने को मजबूर है। @PbGovtIndia से हमारी मांग है कि: 1. अजय के मृत्यु पूर्व दर्ज बयानों और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जाए। 2. अजय के बयानों में नामजद सभी संबंधित आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर तत्काल कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। 3. पुलिस की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। 4. पीड़ित परिवार को सुरक्षा, उचित आर्थिक सहायता और शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए। पंजाब सरकार 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। अन्यथा भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और प्रशासन की होगी। इस दुखद घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। @BhagwantMann
28
231
5
682
13,345
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती-2023 के 709 पदों पर पूरी चयन प्रक्रिया के बावजूद तीन साल से अभ्यर्थी अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यह युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी चुनाव से छह महीने पहले युवाओं को नौकरियों और रोजगार के आश्वासन बांटकर अगली सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि जिन भर्तियों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनका परिणाम तक जारी नहीं हो रहा है। सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय तारीखों और इंतजार में उलझाए रखना चाहती है। हमारा वादा है उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं से कि हमारी सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में सभी लंबित भर्तियों को पहले ही वर्ष में पूरा करने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही, प्रतिवर्ष नियमित और समयबद्ध भर्तियां सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि युवाओं को अपने भविष्य के लिए वर्षों तक इंतजार न करना पड़े। #ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
22
152
3
401
17,639
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर की विधानसभा बाजपुर में आयोजित विशाल रैली में अपनों के बीच। जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली उधम सिंह नगर की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन। आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी। जय भीम! जय भारत! जय मंडल! #ASP_K_Mission2027
33
244
3
1,037
23,469
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
7
89
1
274
4,050
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कहते हैं कि “बेटी, बहन की सुरक्षा में सेंध लगाई तो दो ही जगह है, या तो जेल होगी या जहन्नुम।” लेकिन राजधानी लखनऊ में ही 15 वर्षीय छात्रा के पिता 18 दिनों तक पुलिस के चक्कर काटते रहे, न्याय की गुहार लगाते रहे, लेकिन शोहदे के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ। आखिरकार बेटी की जान चली गई। यह घटना महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के दावों की हकीकत बयां करती है। स्मृति शेष बिटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। साथ ही प्रदेश की मृतप्राय कानून-व्यवस्था और मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के महिला सुरक्षा के खोखले दावों को भी श्रद्धांजलि!
27
257
6
714
24,417
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली में सड़क निर्माण कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से आठ मजदूरों की मौत की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में कई अन्य मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रकृति शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। साथ ही, हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हम @RajGovOfficial से आग्रह करते हैं कि घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए, मृतक मजदूरों के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा एवं हरसंभव सहायता दी जाए तथा हादसे की निष्पक्ष जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
32
181
3
696
31,740
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय दलित नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना बेहद शर्मनाक और दंडनीय है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने पहले भी उसके साथ दुष्कर्म किया था और पिछले करीब डेढ़ वर्ष से उसे लगातार परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, घटना के बाद किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एक नाबालिग बच्ची के साथ इस तरह का जघन्य अपराध और लंबे समय तक उसका उत्पीड़न बेहद गंभीर मामला है। @CMMadhyaPradesh से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट सहित सभी संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाए और उसे सख्त सजा दिलाई जाए। पीड़िता और उसके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा, न्याय एवं नियमानुसार समुचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
37
296
6
934
43,091
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 20 हजार से अधिक अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी सात महीने बाद भी सरकारी सब्सिडी और बैंक ऋण का इंतजार कर रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बावजूद मूल्यांकन प्रक्रिया लंबित होने से हजारों युवाओं का स्वरोजगार शुरू करने का सपना अधर में लटका हुआ है। मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यह दलित युवाओं के भविष्य के प्रति आपकी सरकार की उदासीनता और प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला है। यह भाजपा सरकार की उस कार्यप्रणाली को दर्शाता है, जिसमें आरक्षित वर्ग के युवाओं को एक तरफ सरकारी नौकरियों में NFS और लेटरल एंट्री के जरिए आरक्षण के अवसरों से वंचित किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण उन्हें स्वरोजगार के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता से भी वंचित रखा जा रहा है। @UPGovt से मांग है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में हो रही देरी को तत्काल दूर कर सभी पात्र अभ्यर्थियों को बैंक ऋण एवं नियमानुसार अधिकतम 50 हजार रुपये की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाए। #ASP_K_Mission2027 #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
25
202
5
729
30,930
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
टीजीटी भर्ती विज्ञापन संख्या-07/2026 में SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को स्नातक स्तर पर 5 प्रतिशत अंकों की छूट प्रदान किए जाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा। @UPGovt @CMOfficeUP
199
275
35
877
59,616
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और परीक्षा प्रबंधन की बदहाली का यह आलम है कि PET की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को सुबह से ही परेशान होना पड़ रहा है। आगरा के RBS मेट्रो स्टेशन पर दोपहर 3 बजे की शिफ्ट में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी सुबह से इंतजार कर रहे हैं। विडंबना देखिए, इस परीक्षा से सीधे किसी को नौकरी नहीं मिलने वाली, बल्कि इसे पास करने के बाद भी युवाओं को सिर्फ परीक्षा पास करने का आभास होगा, नौकरी की गारंटी नहीं।इसके बावजूद लाखों बेरोजगार युवाओं को कितनी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। परीक्षा केंद्र सैकड़ों किलोमीटर दूर न होते तो शायद अभ्यर्थियों को ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। प्रधानमंत्री @narendramodi जी की कृपा है कि महीनों से तैयार मेट्रो के इस खंड का उद्घाटन करने के लिए अभी तक समय नहीं निकाल पाए, जिसके चलते कम से कम अभ्यर्थियों को बैठने के लिए एक स्थान तो मिल गया। यह परीक्षा व्यवस्था केवल सरकार के कुप्रबंधन का परिचय नहीं है, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या पहले से ही विकराल है। युवा वर्षों तक मेहनत और तैयारी करते हैं, लेकिन उन्हें समय पर भर्तियां, पारदर्शी परीक्षाएं और रोजगार के अवसर तक नहीं मिलते। हम आप सभी युवाओं को विश्वास दिलाते हैं कि हमारी सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में सभी लंबित भर्तियों को पहले ही वर्ष में पूरा करने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही, प्रतिवर्ष नियमित और समयबद्ध भर्तियां सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि युवाओं को अपने भविष्य के लिए वर्षों तक इंतजार न करना पड़े। सरकार युवाओं को केवल परीक्षाओं में उलझाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे। युवाओं को परीक्षा की औपचारिकताओं में नहीं, सम्मानजनक रोजगार और बेहतर भविष्य के अवसर चाहिए। #ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
25
280
6
1,018
35,474
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु के स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। हमारा विश्वास है कि किसी भी राज्य की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब वहां दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ शिक्षा, रोजगार, प्रतिनिधित्व और सम्मानजनक जीवन के समान अवसर मिलें। कामना है कि सभी राज्यों में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना और मजबूत हो तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जय भीम! जय मंडल! जय संविधान!
32
143
3
570
25,787
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
महामना रामस्वरूप वर्मा जी के साथ मिलकर ‘अर्जक संघ’ की नींव रखने वाले, वैज्ञानिक चिंतक, मानववादी विचारक, पूर्व सांसद महाराज सिंह भारती जी की जयंती (विज्ञान दिवस) पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि। जय अर्जक, जय भीम, जय मंडल, जय जोहार, जय संविधान।
21
127
1
390
14,842
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
आज जिला हापुड़ की विधान सभा हापुड़ में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच। जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली हापुड़ की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन। आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी। जय भीम! जय भारत! जय मंडल! #ASP_K_Mission2027
42
245
6
845
21,441
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
7
76
3
226
3,795
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
भारत रत्न से सम्मानित, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी जी के स्मृति दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवम विनम्र आदरांजलि।
40
319
2
2,961
49,164
भीम आर्मी भारत एकता मिशन retweeted
टुकड़ों में बंटी रियासतों को मिलाकर एक राष्ट्र बनाने वाले, भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
48
159
9
734
31,640