बसपा परिवार (@BspPariwar) header
बसपा परिवार (@BspPariwar) profile picture

Bsp Supporter

Joined February 2019
Photo by बसपा परिवार (@BspPariwar)Photo by बसपा परिवार (@BspPariwar)Photo by बसपा परिवार (@BspPariwar)Photo by बसपा परिवार (@BspPariwar)Photo by बसपा परिवार (@BspPariwar)Photo by बसपा परिवार (@BspPariwar)Photo by बसपा परिवार (@BspPariwar)Photo by बसपा परिवार (@BspPariwar)Photo by बसपा परिवार (@BspPariwar)Photo by बसपा परिवार (@BspPariwar)
बहुजनों के उद्धारक, शोषित वंचितों को सत्ता का स्वाद चखाने वाले, वोट का सही इस्तेमाल सिखाने वाले बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत-शत नमन।
7
9
82
1. मध्यप्रदेश के गुना पुलिस व प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर दलित परिवार को कर्ज लेकर तैयार की गई फसल को जेसीबी मशीन से बबार्द करके उस दम्पत्ति को आत्महत्या का प्रयास करने को मजबूर कर देना अति-क्रूर व अति-शर्मनाक। इस घटना की देशव्यापी निन्दा स्वाभाविक। सरकार सख्त कार्रवाई करे।
8
57
311
2. एक तरफ बीजेपी व इनकी सरकार दलितों को बसाने का ढिंढोरा पीटती है जबकि दूसरी तरफ उनको उजाड़ने की घटनाएं उसी तरह से आम हैं जिस प्रकार से पहले कांग्रेस पार्टी के शासन में हुआ करती थी, तो फिर दोनों सरकारों में क्या अन्तर है? खासकर दलितों को इस बारे में भी जरूर सोचना चाहिए। @Mayawati
2
8
54
बसपा समर्थकों द्वारा शुरू कि गई इस मुहिम मे सभी साथी साथ दें। #बाबासाहेब_का_हाथी_सबका_साथी
1
8
1
49
1. भारत सरकार की रैंकिग में जेएनयू लगातार चैथी बार देश की दूसरी सर्वोत्तम यूनिवर्सिटी घोषित हुई है जबकि दिल्ली के ही जामिया मिल्लिया ने दो रैंक बेहतर करके 10वाँ स्थान प्राप्त किया है। इससे वे लोग जरूर सीख लें जो इन प्रतिष्ठित संस्थानों को बदनाम करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ते।
2
13
2
64
2. यूपी के बीएचयू को भी तीसरा रैंक प्राप्त करने पर बधाई। इन नामी उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे और भी ज्यादा लगन व निष्ठा से काम करें, विवादों में न पड़ें व अपनी उपलब्धियों से भारत देश का नाम दुनिया में रौशन करें। @Mayawati
4
1
25
देश मे कोरोना महामारी से पीड़ितों व उससे बढ़ती मौतों की चिन्ताओं के बीच आज 69वें दिन लाॅकडाउन-5 कुछ छुट के साथ प्रारम्भ हो गया है जो 30 जून तक चलेगा जबकि अभी भी पूरा देश कोरोना की मार से त्रस्त है तो ऐसे में केन्द्र-राज्य सरकारों को और भी ज्यादा गंभीर होने की जरूरत है। @Mayawati
1
9
41
1.चीन छोड़कर भारत आने वाली कम्पनियों की प्रतीक्षा के बजाए केन्द्र व यूपी सरकार को अपने बूते आत्मनिर्भर बनने का प्रयास शुरू करना चाहिए क्योंकि शेनजेन इकोनोमिक जोन जैसी सड़क, पानी, बिजली आदि की फ्री आधारभूत सुविधा व श्रमिकों को कार्यस्थल के पास रहने की व्यवस्था आदि यहाँ कहाँ है।1/4
1
9
1
59
2. किन्तु शेनजेन स्पेशल इकोनोमिक ज़ोन जैसी सुविधायें भारतीय उद्यमियों को देकर उनका सदुपयोग उत्कृष्ट वस्तुओं के उत्पादन हेतु सुनिश्चित किया जाए तो उजड़े छोटे व मझोले उद्योग, पीड़ित श्रमिक वर्ग का हित व कल्याण तथा भारत को सही मायने में आत्मनिर्भर बनाना थोड़ा जरूर आसान हो जाए। 2/4
1
7
1.केन्द्र व महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद के कारण लाखों प्रवासी श्रमिक अभी भी बहुत बुरी तरह से पिस रहे हैं जो अति-दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण। जरूरी है कि आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर इन मजलूमों पर ध्यान दें ताकि कोरोना की चपेट में फंसकर इन लोगों की जिन्दगी पूरी तरह बर्बाद होने से बच सके।
1
15
1
87
2.वैसे भी चाहे भाजपा की सरकार हो या फिर कांग्रेस पार्टी की, कोरोना महामारी व लम्बे लाॅकडाउन से सर्वाधिक पीड़ित प्रवासी श्रमिकों व मेडिकलकर्मियों के हितों की जो उपेक्षा व प्रताड़ना लगातार की जा रही है वह भी उचित व देशहित में कतई नहीं है। सरकारें तुरन्त ध्यान दें। @Mayawati
5
22
पवित्र रमज़ान में 1 माह की इबादत के बाद अब ईद-उल-फित्र, जिसकी खासकर सभी मुस्लिम भाई-बहनों को दिली मुबारकबाद व शुभकामनाएं। जिस तरह आपने लाॅकडाउन के नियमों पर अमल करते हुए रमजान बिताया, उसी प्रकार आप ईद भी मनाएं व अपनी इस खुशी में अपने गरीब पड़ोसी को उसके खुशी के हक को कतई न भूलें।
8
48
1. आज पूरे देश में कोरोना लाॅकडाउन के कारण करोड़ों प्रवासी श्रमिकों की जो दुर्दशा दिख रही है उसकी असली कसूरवार कांग्रेस है क्योंकि आजादी के बाद इनके लम्बे शासनकाल के दौरान अगर रोजी-रोटी की सही व्यवस्था गाँव/शहरों में की होती तो इन्हें दूसरे राज्यों में क्यों पलायन करना पड़ता? 1/4
5
12
61
2. वैसे ही वर्तमान में कांग्रेसी नेता द्वारा लाॅकडाउन त्रासदी के शिकार कुछ श्रमिकों के दुःख-दर्द बांटने सम्बंधी जो वीडियो दिखाया जा रहा है वह हमदर्दी वाला कम व नाटक ज्यादा लगता है। कांग्रेस अगर यह बताती कि उसने उनसे मिलते समय कितने लोगों की वास्तविक मदद की है तो यह बेहतर होता।2/4
1
3
9
1. राजस्थान की कांग्रेसी सरकार द्वारा कोटा से करीब 12000 युवा-युवतियों को वापस उनके घर भेजने पर हुए खर्च के रूप में यूपी सरकार से 36.36 लाख रुपए और देने की जो माँग की है वह उसकी कंगाली व अमानवीयता को प्रदर्शित करता है। दो पड़ोसी राज्यों के बीच ऐसी घिनौनी राजनीति अति-दुखःद। 1/3
1
14
2
104
2. लेकिन कांग्रेसी राजस्थान सरकार एक तरफ कोटा से यूपी के छात्रों को अपनी कुछ बसों से वापस भेजने के लिए मनमाना किराया वसूल रही है तो दूसरी तरफ अब प्रवासी मजदूरों को यूपी में उनके घर भेजने के लिए बसों की बात करके जो राजनीतिक खेल खेल कर रही है यह कितना उचित व कितना मानवीय? 2/3
2
3
23
1. केन्द्र सरकार से अपील है कि वह राज्यों की आर्थिक स्थिति को खास ध्यान में रखकर तथा मानवता व इन्सानियत के नाते भी खुद अपने खर्च से श्रमिक प्रवासियों को बसों व टेªनों आदि से सुरक्षित भिजवाने के लिए जरूर सकारात्मक कदम उठाए। 1/3
1
5
44
2. इसके साथ ही, राज्यों की सरकारों से भी यह कहना है कि वे अपने-अपने राज्यों में श्रमिक प्रवासियों की खाने व ठहरने तथा उन्हें सरल प्रक्रिया के ज़रिये बसों व ट्रेनों आदि से भेजने की उचित व्यवस्था जरूर करें। 2/3
1
2
18
देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी उपेक्षा के कारण लाखों प्रवासी मजदूरों की सर्वाधिक दुर्दशा व इसके बाॅर्डर पर अफरातफरी हर दिन देश-दुनिया को देखने को मिल रही है, जिसकी आज अति हो चुकी है जो अति-दुःखद। अतः यहाँ के सीएम की खास जिम्मेदारी है कि वे बातें कम व इनके प्रति अधिक गंभीर हों।
5
22
1. जैसाकि विदित है कि बीजेपी-शासित राज्यों में भी प्रवासी मजदूरों की लगातार हो रही घोर उपेक्षा आदि के कारण काफी श्रमिकों के परिवारों को आयेदिन दुर्घटना का भी शिकार होना पड़ रहा है, जिसमें अभी तक इनकी काफी दर्दनाक मौतें भी हो चुकी हैं, जो अति-दुःखद हैं।
2
9
55
2. जबकि इससे कांग्रेसी नेताओं को भी सबक सीखना चाहिये क्योंकि पंजाब व चण्डीगढ़ से काफी प्रवासी यूपी के मजदूर लोग, सरकार की अनदेखी व उपेक्षा होने की वजह से, यमुना नदी के जरिये भी घर वापसी कर रहे हैं, जिनके साथ कभी भी कोई दुर्घटना आदि हो सकती है। 2/4 @Mayawati
3
19
कोरोना महामारी के कारण लाॅकडाउन (देशबन्दी) के आज 48वें दिन यह पहली राहत भरी खबर है कि रेलयात्री सेवा चरणवार कलसे शुरू हो रही है, जिसके लिए आजसे टिकट बुकिंग होगी। संभव है कुछ और अच्छी खबर देश को पीएम-सीएम वीडियो-वार्ता में आज मिले। लोगों अपील है कि वे पूरा सहयोग करें। @Mayawati
8
46
कोरोना प्रकोप में मजदूरों/श्रमिकों का बहुत बुरा हाल है, फिर भी उनसे 8 के बजाए 12 घण्टे काम लेने की शोषणकारी व्यवस्था पुनः देश में लागू करना दुर्भाग्यपूर्ण है। श्रम कानून में बदलाव देश की रीढ़ श्रमिकों के व्यापक हित में होना चाहिये ना कि कभी भी उनके अहित में। #श्रम_कानून_बहाल_करो
2
21
1
70
कोरोनावायरस महामारी से तत्परता से लड़ने के लिए दुनिया मे हर जगह खूनी लड़ाई/संघर्ष रोकने सम्बंधी संकल्प पर संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा 2 माह के विमर्श के बाद भी सहमत नहीं होना अति-दुःखद, जो साबित करता है कि कोविड से मुक्ति के मामले में विश्व अभी भी एकजुट नहीं है। @Mayawati
6
25
1. महामानवतावादी तथागत गौतम बुद्ध, जिन्होेंने सत्य, अहिंसा, भाईचारा व मानवता की आदर्श ज्योति को पूरी दुनिया में फैलाकर भारत को विश्व में जगद्गुरु का सम्मान दिलाया, की जयन्ती पर देश/विदेशों में रहने वाले उनके सभी अनुयाईयों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई व लाखों शुभकामनायें। 1/3
7
18
138
2.एशिया के ’ज्योति पुंज’ गौतम बुद्ध ने भारतीय इतिहास को सत्यपरक ज्ञान से सुशोभित किया तथा उनके अनुयाईयों में खासकर सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य व महान सम्राट अशोक ने ’बहुजन हिताय व बहुजन सुखाय’ को अपने संविधान के मूल सूत्र के रूप में स्थापित कर सामाजिक क्रान्ति की मजबूत नींव डाली।2/3
1
5
17
1.अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस जिसे मई दिवस के रूप में मजदूर व मेहनतकश वर्ग हर वर्ष धूम से मनाते हैं परन्तु वर्तमान कोरोना महामारी व लाॅकडाउन के कारण उनकी रोजी-रोटी पर अभूतपूर्व गहरा संकट छाया हुआ है। ऐसे में केन्द्र व राज्यों की कल्याणकारी सरकार के रूप में भूमिका बहुत ही जरूरी है
2
10
77
2. केन्द्र व राज्य सरकारों से अपील है कि वे करोड़ों गरीब मजदूरों व मेहनतकश परिवार वालों के जीवनदायी हितों की रक्षा में सार्थक कदम उठाएं व उन बड़ी प्राइवेट कम्पनियों का भी संज्ञान लें जो अपना मुनाफा ही बरकरार रखने के लिए कर्मचारियों की सैलरी में मनमानी कटौती कर रही हैं। @Mayawati
2
24
1. जैसाकि विदित है कि केन्द्र में कांग्रेस के राज में हुये दिल्ली कामनवेल्थ गेम्स की तैयारी में खासकर विदेशों से मंगाये गये सामान में भयंकर भ्रष्टाचार हुआ था। साथ ही गरीब दलितों के कल्याण हेतु स्पेशल कम्पोनेट प्लान का भी पैसा डाइवर्ट करके इसी पर अनुचित तौर पर खर्च कर दिया गया था।
1
3
39
2. अतः केन्द्र की वर्तमान भाजपा सरकार को उससे सबक सीखकर कोरोना बीमारी की विशेषकर जाँच से जुड़ी टेस्टिंग उपकरणों आदि को विदेशों से मंगाते समय जरूर पूरी-पूरी सावधानी बरतनी चाहिये ताकि कोरोना प्रकोप से लड़ाई किसी भी प्रकार कमजोर न पड़े। बी.एस.पी. की यह माँग व अपील भी है। @Mayawati
1
1
14