Bundipolice (@BundiPolice) header
Bundipolice (@BundiPolice) profile picture

Official handle of Bundi Police, #Rajasthan. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve). Do not report crime here. Emergency #Police Helpline 100

Bundi, India
Joined November 2016
Photo by Bundipolice (@BundiPolice)Photo by Bundipolice (@BundiPolice)Photo by Bundipolice (@BundiPolice)Photo by Bundipolice (@BundiPolice)Photo by Bundipolice (@BundiPolice)Photo by Bundipolice (@BundiPolice)Photo by Bundipolice (@BundiPolice)Photo by Bundipolice (@BundiPolice)Photo by Bundipolice (@BundiPolice)Photo by Bundipolice (@BundiPolice)
पुलिस अधीक्षक श्री अवनीश कुमार शर्मा (IPS) ने चुनाव ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बून्दी पुलिस की अपील: निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। #BundiPolice #PanchayatElection2026 #RajasthanPolice
8
🚔 पंचायत राज आम चुनाव-2026 को लेकर #बून्दी_पुलिस अलर्ट! चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम। 3300 पुलिस अधिकारी, जवान एवं होमगार्ड तैनात। 65 मोबाइल पुलिस पार्टियां करेंगी निरंतर गश्त।
1
79
अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु थाना सदर एवं जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही 02 किलो 690 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा जब्त आरोपी देवराज गुर्जर को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल जब्त #BundiPolice @IgpKota @PoliceRajasthan
103
सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बसों या ट्रेनों में कई बार लावारिस अवस्था में बैग, पैकेट या वस्तुएं दिख जाती हैं। ऐसी स्थिति में जिज्ञासावश उनके पास जाना या उन्हें छूने की कोशिश करना बेहद खतरनाक हो सकता है। अज्ञात या संदिग्ध वस्तुओं को लेकर कभी भी लापरवाही न बरतें। तुरंत सुरक्षित दूरी बनाएं, अन्य लोगों को भी दूर रखें और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी जरा सी सजगता और सावधानी किसी बड़े खतरे को टाल सकती है। ऐसी स्थिति में सहायता के लिए Emergency नंबर 112 डायल करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है! #PublicSafety #StayAlert #PublicAwareness #RajasthanPolice #Suspicious
12
21
2,910
यह उपलब्धि प्रशासनिक सुधार, तकनीकी दक्षता, बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी एवं समस्त पुलिसकर्मियों की मेहनत और टीम भावना का परिणाम है। बून्दी पुलिस – बेहतर पुलिसिंग, सुरक्षित समाज! 🚔 #BundiPolice #SmartPolicing @RajasthanPolice @IgpKota
18
स्मार्ट पुलिसिंग में बून्दी पुलिस का शानदार प्रदर्शन! पुलिस अधीक्षक बून्दी श्री अवनीश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में बून्दी पुलिस ने पुलिस मुख्यालय की नवीनतम कार्यकुशलता रैंकिंग में 93.67 अंक हासिल कर कोटा रेंज में द्वितीय एवं राजस्थान के टॉप-10 जिलों में स्थान प्राप्त किया।
1
169
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 12.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
11
22
3,257
दीपावली के इस पावन पर्व के उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा को आगे बढ़ाते हुए, आज पुलिस मुख्यालय, जयपुर के मुख्य पोर्च के सामने स्थित लॉन में 'दीपावली स्नेह मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में पुलिस मुख्यालय और जयपुर कमिश्नरेट व शहर में कार्यरत समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने एक परिवार की तरह एकत्रित होकर एक-दूसरे को दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि "जब पूरा प्रदेश अपने परिवार के साथ दीवाली की खुशियां मना रहा था, तब हमारे पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी को सर्वोपरि रखते हुए मुस्तैदी से कानून-व्यवस्था संभाली।" दिन-रात प्रदेश की सुरक्षा में समर्पित हमारे जवानों के लिए यह आपसी मेल-मिलाप और उत्सव के पल बेहद खास रहे। #SnehaMilan #Diwali2026 #RajasthanPolice #PublicService #SafeRajasthan
2
15
28
2,471
ऑपरेशन ‘वज्र प्रहार’ ⚡ बारां में राजस्थान पुलिस का नशा तस्करों के अवैध आर्थिक साम्राज्य पर बड़ा प्रहार! तस्कर अरविन्द मीणा और उसके परिजनों की करीब ₹3.76 करोड़ की अवैध संपत्तियां फ्रीज। वाहन, भूखण्ड और बैंक खातों में करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा। तस्करी नेटवर्क के छह जिलों तक फैले तार उजागर। वर्ष 2026 में संपत्ति फ्रीज करने की 10वीं बड़ी कार्रवाई। नशे के कारोबार पर प्रहार, अपराधियों की आर्थिक कमर पर वार! #RajasthanPolice #BaranPolice #OperationVajraPrahar #DrugFreeRajasthan
11
31
10,775
तकनीक रास्ता बता सकती है, लेकिन सतर्कता और सावधानी ही आपका असली सुरक्षा कवच है! आज के समय में सफर को आसान बनाने के लिए हम सब Online Maps या GPS (Google Maps) पर भरोसा करते हैं। यह तकनीक हमें सही रास्ता दिखाने में मदद जरूर करती है, लेकिन सड़क की वास्तविक स्थिति, अचानक आने वाले खतरे या सुरक्षा संबंधी अनिश्चितताओं से केवल आपकी अपनी सतर्कता ही बचा सकती है। किसी भी अनजान जगह की यात्रा करते समय जल्दबाजी से बचें, स्थानीय नियमों का सम्मान करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता का उपयोग करें। तकनीक सुविधा के लिए है, सुरक्षा के लिए आपकी अपनी सजगता सबसे जरूरी है। किसी भी मुसीबत या आपात स्थिति में तुरंत आपातकालीन नंबर 108 या 112 डायल करें। #RoadSafety #TrafficAwareness #SafeTravel #GPSNavigation #RajasthanPolice
1
16
27
3,438
Driving license होना और सही नियमों के साथ वाहन सड़क पर चलाना, दोनों में बहुत फर्क है! सड़क पर बनी सफेद और पीली लाइनें कोई साधारण पेंट नहीं, बल्कि भारतीय यातायात नियमों के तहत आपकी और दूसरों की जान बचाने वाले बेहद महत्वपूर्ण संकेत हैं। हम अक्सर जल्दबाजी में इन लाइनों के नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो सड़क पर एक बड़ी दुर्घटना या चालान का कारण बन सकता है। अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए इन नियमों को समझना और उनका पालन करना बेहद जरूरी है। Traffic नियमों का पालन करें, अपनी और अपनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें। #RoadSafety #TrafficRules #DriveSafe #Overtaking #RajasthanPolice
1
25
56
6,969
*पुराने सिक्के खरीदने का झांसा देकर महिला से लाखों की साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का हुआ पर्दाफाश* पुराने सिक्कों को लाखों में खरीदने का लालच… फिर फर्जी पुलिस नोटिस, AI से तैयार डरावने फोटो-वीडियो और बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकी! साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग के इस खौफनाक जाल ने एक महिला की जान ले ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए झालावाड़ में राजस्थान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों, UPI ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल का विश्लेषण कर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। 🔹 बिहार में दबिश देकर 6 आरोपी गिरफ्तार। 🔹 2 बालक और 1 बालिका निरुद्ध। 🔹 मुख्य आरोपी अजीत यादव सहित अन्य पर वॉयस कॉल और वॉयस नोट से धमकाने के आरोप। 🔹 सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया पुलिस के सहयोग से करीब 1500 किलोमीटर दूर कार्रवाई। ⚠️ सावधान रहें! पुराने सिक्कों और नोटों को लाखों-करोड़ों में खरीदने के विज्ञापनों के झांसे में न आएं। रजिस्ट्रेशन, GST, कूरियर या RBI अप्रूवल के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें। याद रखें, कोई भी जांच एजेंसी WhatsApp या वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती और न ही केस खत्म करने के नाम पर ऑनलाइन पैसे मांगती है। साइबर ठगी या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। #RajasthanPolice #JhalawarPolice #CyberSafety #साइबरक्राइम
16
41
13,156
सुरक्षित और शांत रिहायश पुलिस और हम सबकी जिम्मेदारी है! CLG (नागरिक संपर्क समूह) के माध्यम से हम अपने क्षेत्र को अधिक सुरक्षित और भयमुक्त बना सकते हैं। पुलिस और जनता के बीच का यह मजबूत तालमेल ही हमारे समाज की असली ताकत है। आस-पास की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय पर पुलिस और CLG सदस्यों के साथ साझा करें। पुलिस बैठकों में हिस्सा लें और अपने क्षेत्र को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। आइए, एक जिम्मेदार नागरिक बनें और अपने क्षेत्र को सुरक्षित व भयमुक्त बनाएं! #CLG #CommunityPolicing #PublicSafety #LawAndOrder #RajasthanPolice
2
22
41
21,692
दीपावली के इस पांच दिवसीय महापर्व के अंतिम और बेहद खूबसूरत पर्व 'भाई दूज' की आप सभी को बहुत-बहुत बधाइयाँ! यह दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम, आत्मीयता और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। त्योहार के इस उल्लास के दौरान जब आप अपने भाई या बहन से मिलने यात्रा कर रहे हैं, तो सड़क पर पूर्ण सावधानी बरतें। यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें, क्योंकि आपकी सुरक्षित वापसी ही आपके परिवार की असली खुशी है। #BhaiDooj #BhaiDooj2026 #SiblingBond #RajasthanPolice #FestivalGreetings
6
28
99
3,408
डेटिंग ऐप के जरिए जाल में फंसाकर अपहरण, मारपीट और ₹1.42 लाख की वसूली करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार। जैसलमेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद और पीड़ित के खाते से ट्रांसफर की गई पूरी राशि होल्ड करवाई। राजस्थान पुलिस – अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई, आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि। #JaisalmerPolice #RajasthanPolice #PoliceAction
6
24
1
84
70,811
शराब पीकर खुद को रेसर समझने की भूल न करें! शराब के नशे में Steering संभालना किसी की भी जिंदगी के साथ सीधा खिलवाड़ है। Party का सुरूर कुछ पलों का होता है, लेकिन 'Drink and Drive' का अंजाम बहुत भारी पड़ सकता है। Motor Vehicle Act की धारा 185 के तहत नशे में गाड़ी चलाने पर दस हजार रुपये तक का भारी जुर्माना और छह महीने तक की जेल का सख्त प्रावधान है। यह आपकी जेब और जिंदगी दोनों को तबाह कर सकता है। सुरक्षित Drive करें और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें। हर नागरिक की सुरक्षा, राजस्थान पुलिस की प्राथमिकता। #Rajasthanpolice #Drivesafe #roadsafety #trafficrules #challans
1
24
55
9,233
दिनांक 10.11.2026 को जिला बून्दी में निम्न अधिकारियों की #रात्रिकालीन_गश्त रहेगी। रात्रि में किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्न अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं। #आपकी_सुरक्षा_हमारी_सर्वोच्च_प्राथमिकता_है #staysafe #Nightpatrolling #Bundipolice #Igpkotarange #RajasthanPolice
128
अस्पताल और स्कूल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक हॉर्न बजाना न सिर्फ शिष्टाचार के खिलाफ है, बल्कि यह मरीजों की रिकवरी और मासूम बच्चों की पढ़ाई में भी बड़ी बाधा बनता है। * अस्पताल और स्कूल के 100 मीटर के दायरे में हॉर्न के प्रयोग से पूरी तरह बचें। * थोड़ी सी खामोशी किसी बीमार की सांसें और किसी बच्चे का भविष्य सुरक्षित कर सकती है। * 'No Honking' नियमों का पालन करें और एक सकारात्मक बदलाव लाएं। आइए, राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। सुरक्षित सड़कें, अनुशासित राजस्थान! सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें। #Rajasthanpolice #Nohorn #Silence #roadsafety #trafficrules
6
31
54
4,679
अवैध धारदार बटनदार चाकु व एक जिन्दा कारतुस सहित कोटा शहर का सक्रिय अपराधी गिरफ्तार । वारदात में प्रयुक्त स्कुटी को किया जब्त आरोपी विकास पुर्व में अवैध हथियार, गंभीर मारपीट का चालान शुदा अपराधी है जिसके विरुद्ध उक्त अपराधो के 05 प्रकरण दर्ज है #BundiPolice @PoliceRajasthan
181