दिनांक:-17/11/2026 को पुलिस अधीक्षक, चतरा के द्वारा लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-मड़वा में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती पर पूर्णतः रोक लगाना, किसानों एवं आमजनों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, चतरा ने उपस्थित ग्रामीणों एवं किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अवैध अफीम की खेती न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इसका समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं नैतिक ताने-बाने पर भी अत्यंत प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मादक पदार्थों का अवैध उत्पादन एवं कारोबार युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बनाने के साथ-साथ परिवारों में आर्थिक संकट, सामाजिक अशांति एवं विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देता है। इसके कारण समाज में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती है तथा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने ग्रामीणों एवं किसानों से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में अवैध अफीम की खेती न करें और न ही किसी व्यक्ति को अपने खेतों अथवा जमीन पर इसकी खेती करने दें। अवैध अफीम की खेती एवं मादक पदार्थों के कारोबार से दूर रहकर अपने परिवार, समाज एवं क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, चतरा की उपस्थिति में उपस्थित ग्रामीणों एवं किसानों को अवैध अफीम की खेती नहीं करने तथा अपने गांव एवं क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही किसानों को अवैध अफीम की खेती के स्थान पर वैकल्पिक एवं लाभकारी कृषि गतिविधियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। इसके तहत दलहन, तिलहन एवं अन्य व्यावसायिक फसलों की खेती करने की सलाह दी गई, ताकि किसान अपनी मेहनत से वैध एवं स्थायी आमदनी अर्जित कर सकें। उन्हें बताया गया कि वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाकर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सकता है, बल्कि समाज एवं क्षेत्र को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
चतरा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत NDPS एक्ट के विभिन्न कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय, चतरा द्वारा निर्गत इश्तेहार का विधिवत तामिला कराया गया। उल्लेखनीय है कि सदर थाना कांड संख्या-117/2024, दिनांक-14.03.2024, धारा-08/15/18/22/27(a)/29/30 NDPS एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त संजय यादव उर्फ टुनी यादव, उम्र-35 वर्ष, पिता-स्वर्गीय लखन यादव, ग्राम-सिरम बजरमरी बरैनी, थाना एवं जिला-चतरा तथा सदर थाना कांड संख्या-313/2021, दिनांक-22.11.2021, धारा-18/25/27(a)/29 NDPS एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त लालू गंझु, पिता-खीरू गंझु, ग्राम-कदले तिलैया, थाना एवं जिला-चतरा के विरुद्ध पूर्व में अनुसंधान के क्रम में वारंट का तामिला कराया गया था। इसके अतिरिक्त सदर थाना कांड संख्या-379/2024, दिनांक-13.12.2024, धारा-08/27(a)/28/29/30 NDPS एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त (1) परमेश्वर गंझु, पिता-भुनेश्वर गंझु, (2) किशोरी गंझु, पिता-खिरू गंझु, दोनों ग्राम-कदले तथा (3) बिनोद कुमार, पिता-पुनाई गंझु, ग्राम-पटेर, सभी थाना एवं जिला-चतरा के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही थी। उक्त सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने हेतु पूर्व में अनुरोध एवं निर्देश दिया गया था, परंतु उनके द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया गया। कांडों के अनुसंधान एवं विधिसम्मत कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए माननीय न्यायालय, चतरा द्वारा उक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तेहार निर्गत किया गया। इसके आलोक में चतरा पुलिस द्वारा संबंधित अभियुक्तों के आवास पर स्थानीय लोगों की उपस्थिति में पर्याप्त पुलिस बल एवं चौकीदार के साथ विधिवत इश्तेहार का तामिला कराया गया तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करने हेतु निर्देशित किया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
8
990
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चतरा में पुलिस अधीक्षक, चतरा एवं अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की फोटो पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर धरती आबा के अदम्य साहस, अद्वितीय संघर्ष, त्याग एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया गया। साथ ही उनके स्वाभिमान, सामाजिक चेतना, नेतृत्व क्षमता, मातृभूमि के प्रति समर्पण तथा अन्याय और शोषण के विरुद्ध उनके ऐतिहासिक संघर्ष से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
4
364
दिनांक:-11/11/2026 को वादिनी सिताबिया देवी, पति- प्रियाचन्द भारती, ग्राम-चट्टी अनंतपुर, पंचायत-चन्द्री गोविन्दपुर, थाना-प्रतापपुर, जिला-चतरा के द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी के संबंध में प्रतापपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। प्राप्त आवेदन के आधार पर प्रतापपुर थाना कांड संख्या-103/2026, दिनांक-11/11/2026, धारा-97 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई। कांड की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। गठित एस०आई०टी० टीम द्वारा मामले के उद्भेदन एवं नाबालिग बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार छापामारी एवं तकनीकी तथा मानवीय साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक-13/11/2026 को पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्ची का शव उसके घर से लगभग 150 मीटर पश्चिम दिशा में स्थित झाड़ी एवं धान के खेत से बरामद किया गया। तत्पश्चात घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा विभिन्न पहलुओं पर गहनता से अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों एवं अन्य तथ्यों के विश्लेषण से यह बात सामने आई कि बच्ची की मौसी घर में कथित रूप से ओझा-गुनी एवं झाड़-फूंक का कार्य करती थी। अनुसंधान में सामने आए तथ्यों के अनुसार, कथित तांत्रिक सिद्धि प्राप्त करने एवं दीपावली की अमावस्या की रात्रि में बलि देने के अंधविश्वासपूर्ण उद्देश्य से महिला ने अन्य दो व्यक्तियों के साथ मिलकर नाबालिग बच्ची की हत्या करने की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। घटनास्थल के निरीक्षण एवं तलाशी के दौरान लाल रंग की टूटी हुई चूड़ियां, लाल रंग की टूटी हुई बाली, खून लगा प्लास का पत्ता, खून लगा घास को बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्त महिला के घर से कथित टोना-टोटका एवं झाड़-फूंक में उपयोग की जाने वाली सामग्री तथा अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं, जिनमें सिंदूर, इत्र, गुलाब जल, धूप, हल्दी, खून लगा हंसुआ, खून लगी करनी एवं खून लगा लोहे का छेनी शामिल हैं। उक्त सभी सामग्रियों को विधिवत जप्त किया गया है। उक्त कांड में संलिप्तता के आरोप में कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
@JharkhandPolice , @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
7
353
दिनांक:-27/10/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक लग्जरी वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध गांजा की तस्करी की जा रही है। प्राप्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,चतरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित क्षेत्र में सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में चतरा शहर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार को जाँच के लिए रुकने का संकेत दिया गया। परंतु वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर तेज गति से वाहन भगाने लगा। इसके बाद छापामारी दल द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने के दौरान वाहन चालक एवं वाहन में सवार दो अन्य व्यक्ति ग्राम-सिकिद स्थित नदी के किनारे वाहन खड़ा कर पास के जंगल की ओर भाग निकले। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन की विधिवत जाँच की गई। जाँच के क्रम में वाहन के अंदर कुल 82 पैकेट अवैध गांजा, जिसका कुल वजन 164 किलोग्राम पाया गया। पुलिस टीम द्वारा बरामद अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की हुंडई वरना कार, जिसका पंजीकरण संख्या UP14CF-5803 है, को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जब्त कर लिया गया। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या-448/2026, दिनांक:- 28/10/2026 दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है। साथ ही, अवैध गांजा की तस्करी से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी जाँच की जा रही है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
13
741
आमजनों में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने तथा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक मालिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से चतरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन भरोसा के तहत एक माह का विशेष अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा विगत एक माह में दर्ज सनहा एवं CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु विशेष प्रयास किए गए। इस अभियान के दौरान चतरा जिला एवं अन्य जिलों से कुल- 17 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन को आज दिनांक:- 25/10/2026 को चतरा स्थित समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधिवत सत्यापन के उपरांत उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, चतरा द्वारा उपस्थित आमजनों को CEIR पोर्टल के उपयोग तथा गुम हुए मोबाइल फोन की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे इस संबंध में अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी जागरूक करें, ताकि गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा सके। मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले लोगों ने चतरा पुलिस के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए पुलिस के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-22/10/2026 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नयकी हेसाग के प्रधानाध्यापक द्वारा राजपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया कि दिनांक:- 17/10/2026 से 21/10/2026 के बीच अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय में लगे तड़ित चालक को तार सहित चोरी कर लिया गया है। उक्त आवेदन के आधार पर राजपुर थाना कांड संख्या- 81/2026, दिनांक 22/10/2026, धारा-305(e) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की गई। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर छापामारी की गई। पुलिस टीम की तत्परता एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप उक्त कांड में चोरी गए तड़ित चालक को बरामद कर लिया गया तथा चोरी की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन संख्या JH13L-0454 को भी बरामद किया गया। तथा गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
8
1,760
दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार चतरा पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना, पर्व के दौरान शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों को किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि से दूर रहने का स्पष्ट संदेश देना है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि दुर्गा पूजा पर्व के दौरान जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चतरा पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। पुलिस द्वारा पर्व के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी भय के पूजा-अर्चना कर सकें तथा आम नागरिक शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व का आनंद उठा सकें। चतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे दुर्गा पूजा पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, पारस्परिक सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। पर्व के दौरान सभी नागरिक प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा पूजा एवं विसर्जन के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार के विवाद, तनाव अथवा अफवाह की स्थिति उत्पन्न होने पर स्वयं कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस पदाधिकारी को दें। साथ ही, सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, असत्यापित अथवा भड़काऊ सूचना, फोटो या वीडियो साझा करने से बचें। किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे प्रसारित न करें। अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चतरा पुलिस जिले के सभी नागरिकों, पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से अपील करती है कि वे आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-14/10/2026 को वादी के लिखित आवेदन के आधार पर ट्रेलर चोरी के संबंध में टंडवा थाना कांड संख्या-235/2026 दर्ज किया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में इस कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर उक्त वाहन को बरामद कर लिया गया तथा गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
6
1,386
दिनांक:-13/10/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को सूचना प्राप्त हुई कि डाड़ा पंचायत भवन में रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर ताला तोड़ते हुए अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली गई है। चोरी किए गए सामानों में मॉनिटर, सीपीयू, बैट्री, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, प्रिंटर सहित अन्य उपकरण शामिल थे। इस संबंध में वादी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर सदर थाना कांड संख्या-423/2026, दिनांक:-13/10/2026, धारा-331(4)/305 बी0एन0एस0, 2023 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड के त्वरित उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए सामानों को बरामद कर विधिवत् जब्त किया गया। साथ ही, इस कांड में संलिप्त अन्य दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
5
921
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व मे दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चतरा पुलिस द्वारा केशरी चौक, चतरा पर एक हाई-इंटेंसिटी एवं रियल-टाइम सिमुलेशन आधारित मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में परिचारी प्रवर, उपस्कर/परिवहन परिचारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से संभावित भीड़ दबाव, आकस्मिक उपद्रव एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु पुलिस बल की तत्परता, समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम की प्रभावशीलता का सशक्त प्रदर्शन किया गया।
ड्रिल के प्रमुख आयाम:
▪️ भीड़ नियंत्रण एवं डायनेमिक रूट मैनेजमेंट
▪️ संवेदनशील स्थलों पर त्वरित फोर्स डिप्लॉयमेंट
▪️ उपद्रव/अराजकता की स्थिति में प्रभावी एक्शन
▪️ इमरजेंसी रिस्पॉन्स एवं रेस्क्यू समन्वय
▪️ वायरलेस कम्युनिकेशन एवं ग्राउंड लेवल कोऑर्डिनेशन
ड्रिल के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा द्वारा पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि हर परिस्थिति में संयम, सतर्कता, पेशेवर दक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि बनी रहे।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-11/10/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर स्थित एक लाइन होटल के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है तथा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर अवस्थित लाइन होटल के पास पहुंचकर छापामारी की गई। इसी दौरान एक व्यक्ति मैदान से जंगल की ओर भागने लगा। छापामारी दल के सदस्यों द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा एवं 10 जिंदा गोली बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, अभियुक्त की निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखे गए 50 जिंदा गोली एवं 02 खोखा भी बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि उक्त व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से क्षेत्र की रेकी कर रहा था। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या-421/2026, दिनांक:-12/10/2026, धारा 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। तथा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-10/10/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम- हेडुम में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध अफीम की खरीद-बिक्री की जाने वाली है तथा अफीम की खेप लेकर कुछ ही देर में पंजाब जाने की तैयारी की जा रही है। प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी, लावालौंग थाना के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-हेडुम में छापामारी की गई। इस दौरान अवैध अफीम की खरीद-बिक्री में संलिप्त तथा अफीम की खेप लेकर पंजाब जाने की तैयारी कर रहे कुल चार व्यक्तियों को पकड़ा गया, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा। छापामारी के दौरान- 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम, ₹4,00,000/- (चार लाख रुपये) नकद राशि, 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 03 मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या-74/26, दिनांक:-11/10/2026, धारा 17(C)/18(B)/27(A), एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। सभी चार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अग्रतर अनुसंधान एवं फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-09/10/2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-जोगियारा के समीप जोरी–प्रतापपुर मुख्य मार्ग से एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी, चतरा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी, प्रतापपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मार्ग पर वाहन जाँच के क्रम में एक संदिग्ध पिकअप वाहन को पकड़ा गया। पुलिस को आते देख वाहन का चालक एवं सहचालक मौके से फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर उसके डाले में मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई 110 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें कुल 5,280 बोतलें तथा लगभग 950 लीटर शराब शामिल है। पुलिस द्वारा अवैध शराब की उक्त खेप एवं उसके परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो मैक्सी पिकअप वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया । इस संबंध में प्रतापपुर थाना कांड संख्या- 90/2026, दिनांक- 09/10/2026 दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अवैध शराब के इस कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की जाँच के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
5
605
दिनांक:-04/10/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की डाक-पार्सल पिकअप वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध शराब बिहार राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी, वशिष्ठनगर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच हेतु वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में एक सफेद रंग की संदिग्ध डाक-पार्सल पिकअप वाहन को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन के कंपार्टमेंट से अवैध शराब की कुल- 200 पेटी बरामद हुई, जिसे विधिवत जब्त करते हुए मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में वशिष्ठनगर थाना कांड संख्या-135/2026, दिनांक-04/10/2026, धारा 274/275/3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 47(a) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-02/10/2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिहार राज्य के गोपालपुर के रास्ते सैयपुर एवं मायापुर होते हुए चोरी की बोलेरो वाहन के साथ एक अपराधकर्मी जजलो बाजार की ओर आने वाला है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी, चतरा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी, हण्टरगंज के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मिरपुर कब्रिस्तान के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में चोरी की बोलेरो वाहन के साथ एक अपराधकर्मी को पकड़ा गया। पकड़े गए अपराधकर्मी से बोलेरो वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात की मांग किए जाने पर वह वाहन का कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा वाहन के संबंध में आवश्यक सत्यापन एवं जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पकड़ा गया अपराधकर्मी पूर्व में भी कई संपत्ति संबंधी एवं गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है तथा पूर्व में जेल जा चुका है। पूछताछ एवं जांच के क्रम में यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि उक्त अपराधकर्मी अपने अन्य आपराधिक सहयोगियों के साथ मिलकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। इस संबंध में हण्टरगंज थाना कांड संख्या-164/26, दिनांक-02/10/2026, धारा-317(5) बी०एन०एस० के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा गिरफ्तार अपराधकर्मी के विरुद्ध विधिक प्रकिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
वादी कमल किशोर पे0- रविन्द्रनाथ दुबे, ग्राम–टटरा, थाना–राजपुर, जिला–चतरा, के टंकित आवेदन के आधार पर सदर थाना काण्ड संख्या–358/2024, दिनांक–25/11/2024 धारा- 08/27(a)/28/29/30 एन०डी०पी०एस० एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी अभियुक्त 1. दीपक उराँव पे0- बोया उराँव उर्फ बोथा उराँव 2. रमेश उराँव पे०- कल्लु उराँव 3. लालु कु० भारती पे०- बालो भुईयाँ 4. फनटुश उराँव पे० - स्व० लालदेव उराँव सभी सा0- लुटु, थाना- सदर, जिला- चतरा के विरुद्ध अवैध रुप से अफीम एंव पोस्ता की खेती के लिये जोत–कोड़ करने के आरोप मे काण्ड प्रतिवेदित किया गया था । उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध काण्ड अनुसंधान के क्रम में वारण्ट भी तामिला किया गया था एवं माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का अनुरोध भी किया गया था, परन्तु उक्त अभियुक्तों के द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया गया। काण्ड के अनुसंधान हेतु उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय, चतरा द्वारा ईश्तेहार निर्गत किया गया जिसे विधिवत रुप से उक्त अभियुक्तों के घर पर स्थानीय लोगों के समक्ष उपलब्ध बल एवं चौकीदार के साथ ईश्तेहार तामिला किया गया, साथ ही माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने हेतु निर्देशित किया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
आज दिनांक:-29/09/2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल से अवैध ब्राउन शुगर लेकर चतरा से हजारीबाग की ओर जाने वाला है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी, चतरा के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना अंतर्गत सलीमपुर मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग लगाया गया। एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चतरा की ओर से आ रहे काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को पुलिस बल द्वारा रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से तत्परता पूर्वक पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20.98 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 01 मोबाइल फोन, ₹15,500/- नगद, 01 सिल्वर रंग की चेन, 01 मोटरसाइकिल तथा व्हाट्सऐप चैटिंग का प्रिंटआउट बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। उक्त कार्रवाई के संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या-94/26, दिनांक-29/09/2026, धारा 17(बी)/21(बी)/22(बी)/27(ए)/28/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-26/09/2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम-सलीमपुर मोड़ से ग्राम-पेक्सा जाने वाली सड़क के किनारे आमतारी स्थित मुर्गी फार्म से चोरी हुए मुर्गीदाना को एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में छिपाकर रखा गया है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार गिद्धौर थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल की टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति के घर पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में उसके घर से चोरी किया गया Viotonic कम्पनी का Pven Plus मुर्गीदाना कुल-21 बोरा प्रत्येक 50 किलोग्राम बरामद किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या:-93/26 दर्ज कर अग्रेतर अनुसंधान एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-26/09/2026 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सिमरिया-बगरा रोड, ग्राम-बन्हे के पास स्थित एक गुमटी दुकान में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी की जा रही है। प्राप्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया-बगरा रोड, ग्राम-बन्हे के पास सघन छापामारी एवं वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बन्हे-हर्षनाथपुर रोड पर हर्षनाथपुर की ओर जा रहे एक पिक-अप सवारी वाहन को रोककर विधिवत जाँच-पड़ताल की गई। जाँच के दौरान उक्त वाहन में दुकान का सामान तितर-बितर अवस्था में लदा हुआ पाया गया। पुलिस द्वारा वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में उसके द्वारा बताया गया कि वाहन में गुमटी दुकान से चोरी किया गया सामान लदा हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि चोरी की घटना में उसके साथ दो अन्य सहयोगी शामिल थे, जो मोटरसाइकिल से उसके पीछे आ रहे थे। पुलिस वाहन को देखकर दोनों सहयोगी मौके से फरार हो गए। छापामारी के दौरान पिक-अप सवारी वाहन रजि० नं०-JH13A5244, दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त सब्बल, VOLTAS कम्पनी का फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक एवं स्नैक्स सहित विभिन्न सामग्री को जप्त किया गया। इस संबंध में सिमरिया थाना काण्ड सं0-162/26 दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तथा घटना में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापामारी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani




















