Collector Singrauli retweeted
समृद्धि की सौगात...
भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी के साथ आज डही, जिला धार में 'जनजातीय गौरव दिवस' पर आयोजित कार्यकम में ₹1,353.18 करोड़ की लागत से निर्मित 'डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना' का लोकार्पण किया।
इस महत्वपूर्ण परियोजना से धार और आलीराजपुर जिले के 126 गांवों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और लाखों किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती @savitrii4bjp जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @KailashOnline जी, श्री @KrVijayShah जी, श्री @NagarSinghBJP जी, सांसद श्री @gajendra4bjp जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#JanjatiyaGauravDiwas
Collector Singrauli retweeted
देश की दो बड़ी उपलब्धियों की चर्चा हर जगह हो रही है...
पहली उपलब्धि है, देश के करीब 50 करोड़ लोगों का भीषण गरीबी को परास्त करना और दूसरी उपलब्धि है, देश का नक्सलवाद-माओवादी आतंक से मुक्ति पाना। ये दोनों उपलब्धियां हमारे जनजातीय भाइयों-बहनों के जीवन से गहराई से जुड़ी हैं।
हमने संकल्प लिया था, जो दशकों से विकास की सुविधाओं से वंचित रहे, उन्हें प्राथमिकता देनी है। जैसे-जैसे हमारे संकल्प वास्तविकता बनकर जमीन पर उतरने लगे, सकारात्मक बदलावों की श्रृंखला बनने लगी।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#JanjatiyaGauravDiwas
Collector Singrauli retweeted
जन-नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज धार जिले के डही में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर आशीर्वचन प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भी होगा।
Collector Singrauli retweeted
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। उनका जीवन साहस, संघर्ष, स्वाभिमान और जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपनी संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के सम्मान के लिए जो संघर्ष किया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
जनजातीय गौरव दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मध्यप्रदेश सरकार गौरवशाली जनजातीय विरासत के संरक्षण के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के अवसरों के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा संकल्प जनजातीय समाज का सम्मान, सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।
#भगवान_बिरसा_मुंडा #BhagwanBirsaMunda #जनजातीय_गौरव_दिवस #JanjatiyaGauravDivas
Collector Singrauli retweeted
मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों से प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति...
18 जिलों में 21 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर निवेश, उद्यमशीलता और रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा।
Collector Singrauli retweeted
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday
🗓️ 13 नवंबर 2026
पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇
open.spotify.com/episode/3VY…
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh
Collector Singrauli retweeted
भोपाल में आयोजित ‘26वीं राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप’ का आज शुभारंभ कर देशभर से आए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विभिन्न राज्यों के 400 से अधिक पैरा तैराक इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 100 से अधिक महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। भोपाल तेजी से वाटर स्पोर्ट्स के हब के रूप में उभर रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हों और मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाए।
@VishvasSarang
Collector Singrauli retweeted
आज पिछोर, शिवपुरी से माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी के साथ 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' अंतर्गत प्रदेश की 1.24 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ₹1,831 करोड़ से अधिक की राशि एवं स्व-सहायता समूहों को ₹200 करोड़ के ऋण का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया।
सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई।
#LadliBahnaMP
Collector Singrauli retweeted
बहनों के स्वावलंबन से प्रदेश की समृद्धि...
आज पिछोर, शिवपुरी में ‘लाड़ली बहना योजना’ की राशि अंतरण कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी के साथ सहभागिता कर ₹221.22 करोड़ की लागत के 121 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया तथा हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।
पशुपालन को बढ़ावा देकर किसानों, पशुपालकों और महिलाओं की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पिछोर में सांदीपनि विद्यालय, सर्वसुविधायुक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बामोरकलां में महाविद्यालय, मोतीसागर झील का सौंदर्यीकरण और पिछोर किले में ₹5 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराने सहित क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
#LadliBahnaMP
Collector Singrauli retweeted
आज ग्वालियर के कुलैथ से 'सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना' के अंतर्गत 34 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में ₹207 करोड़ की राशि का अंतरण किया।
साथ ही 'मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना' के अंतर्गत 7000 से अधिक श्रमिक परिवारों के खातों में ₹175 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की।
Collector Singrauli retweeted
मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए #जनसंपर्क_खबरें
🗓️ 04 नवंबर 2026
➡️पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें 👇
open.spotify.com/episode/33B…
@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh
@rshuklabjp @NirmalaBhuria @VishvasSarang @gautamtetwalbjp #Jansampark_Khabren #JansamparkMP
कलेक्टर अंकित अस्थाना ने की जनसुनवाई, आमजनों की समस्याओं को सुन अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
सिंगरौली कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
Collector Singrauli retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर राज्य की गौरवशाली विरासत, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, जनसामान्य के परिश्रम और विकास यात्रा के प्रति आपके आत्मीय भाव हम सभी प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मध्यप्रदेश के साथ आपका विशेष जुड़ाव और जन-जन के प्रति अपार स्नेह हम सभी के लिए सदैव अनमोल रहा है। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी, श्रद्धेय अटल जी और प्रदेश की महान विभूतियों के योगदान का स्मरण करते हुए आपने मध्यप्रदेश की उस गौरवशाली परंपरा को रेखांकित किया है, जो हमें सेवा, समर्पण और जनकल्याण की प्रेरणा देती है।
आपके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। गरीब कल्याण, किसान की समृद्धि, सिंचाई, अधोसंरचना, जनजातीय उत्थान, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार हमारी विकास यात्रा के प्रमुख संकल्प हैं।
आपके 'विकसित भारत @ 2047' के विजन के अनुरूप विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी, प्रदेश के प्रति आपके स्नेह, विश्वास एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार।
#मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस
#MPFoundationDay
सिंगरौली, 21 अक्टूबर 2026।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अंकित अस्थाना ने आज 21 अक्टूबर को सिंगरौली जिले के कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया।
श्री अस्थाना 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी है।
@JansamparkMP
1
6
2,010
Collector Singrauli retweeted
तियरा में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल हुईं राज्यमंत्री राधा सिंह
राज्यमंत्री ने आमजन से किया संवाद,समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्राथमिकता
R:M
facebook.com/share/19QRA5gGC…
Collector Singrauli retweeted
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा अवसर
विशेष शिविर: 7, 8 और 9 अक्टूबर 2026
नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के साथ अलग से नहीं देना होगा कोई घोषणा
ऑनलाइन आवेदन: voters.eci.gov.in या ECINET Mobile App के माध्यम से करें आवेदन
@ECISVEEP
Collector Singrauli retweeted
फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री संजीव कुमार झा
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने प्रदेश में 7,8 और 9 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाने के दिए निर्देश
RM-shorturl.at/FsCpP
@ECISVEEP
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं
कलेक्टर श्री बैनल को जिलेभर से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए।कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए।
Collector Singrauli retweeted
युवाओं के सपनों को अवसरों से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम🚀
‘सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने प्रदेश के युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh
@Indersinghsjp
#CMYouthConclave2026
Collector Singrauli retweeted
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday
🗓️ 30 सितंबर 2026
पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇
open.spotify.com/episode/0aE…
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh































