डाका तो नहीं, डाला!
चोरी तो नहीं, की है,
हंगामा है, क्यूँ, बरपा,
कुछ ज्यादा जो, पी ली है!! – at New Delhi, India
ममता दी ने, कल प्रदर्शन के समय अपने कार्य कर्ता को झापड़ रसीद कर दिया।
बेचारा उनके लिए, रास्ता बना रहा था, सुरक्षित निकालने का मार्ग।
खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे,
जो मर्ज़ी, जिसकी वो, सोचे!
हार का दर्द कहीं, इनकी मानसिक संतुलन न बिगाड़ दे।
अनपेक्षित, हर कार्य कर रही है, आज कल।।
। – at Delhi, India
ओवैसी साब की साफगोई का कायल उनके विरोधी भी है!
उनकी बातों मे सारगर्भित आंकड़ो और तार्किक योग्यता झलकता है! उनकी इल्म और जानकारी कबीले गौर और तारीफ के लायक है! चाहे लाख शिकायते हो, उन्हे सत्ता से, मगर जरूरत के वक़्त, और मुल्क की बेहतरी के लिए वो सियासत को छोड़ उपलव्ध रहे है!
चाहे सिंदूर operation हो, या कोई भी राष्ट्र हित, उन्होंने सदा इस मुल्क का सर ऊँचा किया है।।
बस, एक खलिस है, जब उनकी शख्सियत का एहतराम हर वर्ग करता हो, तो वो सिर्फ एक खास कौम तक ही क्यों सिमट के रहे!. उनको मुखर रूप से हर मुद्दे और संप्रदाय के लिए आगे आना चाहिए।
ऐसे जहीन और मुखर लोगो की आज इस मुल्क को बहुत जरूरत है।
उम्मीद है, गौर फरमाएंगे।।
@asadowaisi – at Delhi, India
ये तो जुर्म की, इंतेहा हो गयी,
हत्यारो की सत्ता, पनाह हो गयी!
उठाये जो अपने, हक की आवाज,
आवाज ही उनकी, गुनाह हो गयी!
कोई माने न माने, मगर सच यही है,
सर उठाये, कोई तो, सजा हो गई।। – at Delhi, India
मेरे शहर मे ओला वृष्टि हो रही थी, बहुत समय के बाद ये दृश्य, कवि हृदय को रोमांचित कर रहा था।
मै कुछ लिखने बालकनी मे, पहुँचा ही था, की सामने वाले घर से आवाज आई " भैया, देख रहे हो, इतने बड़े बड़े ओले, अगर कोई उपर है, नही आसमां मे तो बनाता कौन है। फिर भी लोग कहते है, भगवान् नही है"
मै अचरज मे उस पंद्रह साल के लड़के को देख रहा था, और मुस्कुरा रहा था!
मै भी तब से सोच रहा, विज्ञान आज भी पहुँच से दूर है,
या हम अपनी आदत से मजबूर है।।। – at Delhi, India
केतन अग्रवाल और सौरभ राजपूत, कुटिल स्त्री का शिकार हुए,
दैव न जाने, नारी चरित फिर, मानव कैसे हृदय, छुवे!!! – at Delhi, India
स्त्री चरित्र, बड़ी जटिल है,
ज्ञानी खाये, मात,
बड़ी, कुशलता से, करे,
बड़े, से बड़ा, आघात!
चक्रव्यूःह है, काँटों का,
फूल नही, पारिजात!!
जो जानन का दंभ भरे,
वो निकले, नवजात!! – at Delhi, India
अपराध का महिमांडन, उचित नही, लेकिन,
सोचिये, किसी के घर से घरवालों के सामने उठा कर ले जाना और बाद मे मार डालना, क्या न्याय है।
मृत्यु नियति है, हर प्राणी का, परंतु, चक्र व्यूह रच कर हत्त्या!
आह!! उस मार्मिक क्षण मे उस प्राणी की दशा का वर्णन शब्दो मे संभव नहीं।
कितने असह्याय और कातर नेत्रों से देख गिड़गिड़ाता
अपने मृत्यु को अपनी ओर शनै शनै देखता, घबराता!
मृत्यु को प्राप्त होना, और मृत्यु के लिए बाध्य होना,
दो विपरोत बाते है!
किसी भी जाति, धर्म, और समुदाय के साथ ऐसा कृत्य,
अमानवीय और घृणित है।।। – at Delhi, India





















