Cyber Police Station Alwar retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 26.11.2026
#surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
Cyber Police Station Alwar retweeted
संवैधानिक मूल्यों, कानून के शासन और पारदर्शी प्रक्रियाओं की समझ प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाती है तथा समाज में विश्वास और सहयोग को सुदृढ़ करती है।
कानून व्यवस्था हमें संज्ञेय अपराध की सूचना पर FIR दर्ज कराने, निःशुल्क प्रति पाने तथा किसी भी थाने में Zero FIR दर्ज होने के बाद संबंधित थाने को स्थानांतरण की सुविधा देती है।
इन संवैधानिक सुरक्षाओं के साथ-साथ सही जानकारी साझा करने, कानूनी नोटिस का अनुपालन करने और आपातकालीन सेवाओं जैसे 112 व साइबर हेल्पलाइन 1930 / cybercrime.gov.in का जिम्मेदार उपयोग भी काफ़ी महत्वपूर्ण है।
#LegalAwareness #CitizenRights #FIR #ZeroFIR #RajasthanPolice
Cyber Police Station Alwar retweeted
(थाना अखैपुरा)
करीब 03 माह से अपहर्त नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपीः- 1. मारूफ पुत्र समी उल्लाह जाति खां साहिब मुसलमान
2. प्रदीप पुत्र स्व. लालचन्द जाति मेघवाल
@PoliceRajasthan @DeeJay0584
Cyber Police Station Alwar retweeted
04 माह से फरार कुटरचित दस्तावेज तैयार कर धौखाधडी करने के प्रकरण में आरोपी को साहगढ जिला सागर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार आरोपीः- संजय जैन पुत्र दीवान चन्द जैन जाति महाजन उम्र 53 साल निवासी बी-106 कर्मचारी कॉलोनी पुलिस थाना शिवाजी पार्क जिला अलवर
@PoliceRajasthan
Cyber Police Station Alwar retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 25.11.2026
#surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
Cyber Police Station Alwar retweeted
🚨 बस 3 दिन बाकी हैं!
नवाचार, तकनीक और साइबर सुरक्षा के नए विचारों को हकीकत में बदलने का वक्त आ गया है।
Rajasthan Police Hackathon 2026 में जुटेंगे इनोवेटर्स, टेक एक्सपर्ट्स और युवा प्रतिभाएं, ताकि तकनीक के माध्यम से साइबर खतरों का बेहतर समाधान खोजा जा सके।
📍 राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर
📅 28–29 नवंबर 2026
Ideas that innovate. Solutions that secure.
#RajasthanPoliceHackathon2026 #CyberSecurity #Innovation #RajasthanPolice
Cyber Police Station Alwar retweeted
रिहायशी मकान में दिनदहाडे चोरी करने वाले 02 शातिर चोर 24 घण्टे में गिरफ्तार
वारदात का तरीकाः- दिन में कबाड खरीदने के नाम पर गांवो मे फेरी लगाकर सूने मकान चिन्हित कर निशाना बनाना।
@PoliceRajasthan @IgpJaipur @DeeJay0584
Cyber Police Station Alwar retweeted
यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाली 08 मोडीफाईड साईलेंसर मोटर साईकिल जब्त
इसके अलावा तीन सवारी, बिना हेलमेट, मोबाईल फोन पर बात करने, सीट बैल्ट लगाकर गाड़ी नहीं चलाने पर कुल 332 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालान किये गये
@PoliceRajasthan @DeeJay0584
Cyber Police Station Alwar retweeted
राष्ट्रीय मंच पर फिर चमका राजस्थान पुलिस का बैंड!
तेलंगाना राज्य के रंगारेड्डी जिले में 16 से 20 नवंबर तक आयोजित 27वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता-2026 में राजस्थान पुलिस के बैंड दलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
राजस्थान पुलिस महिला पाइप बैंड (गर्ल्स टीम) ने बैंड मास्टर कांस्टेबल पूनम सपेरा के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के साथ महिला पाइप बैंड ने लगातार तीसरे वर्ष पदक हासिल करने की गौरवशाली उपलब्धि दर्ज की है। इससे पूर्व टीम ने 25वीं प्रतियोगिता (2024) में स्वर्ण पदक और 26वीं प्रतियोगिता (2025) में कांस्य पदक जीता था।
वहीं, राजस्थान पुलिस ब्रास बैंड टीम ने बैंड मास्टर हेड कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार की अगुवाई में शानदार लय और अनुशासन का परिचय देते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। इससे पहले भी टीम 24वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता (2023) में रजत पदक जीत चुकी है।
जयपुर लौटने पर महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips एवं सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दोनों टीमों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर डीजी (कानून एवं व्यवस्था) श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (आर्म्ड बटालियन) श्री रूपिंदर सिंघ, उप महानिरीक्षक पुलिस (आरएसी) श्रीमती श्वेता धनकड़, उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कुंवर राष्ट्रदीप सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी बैंड वादकों को प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी जवानों और बैंड मास्टर्स को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#AllIndiaPoliceBandCompetition #RajasthanPolice #PipeBand #ProudMoment #PoliceBand
Cyber Police Station Alwar retweeted
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को संविधान दिवस (26 नवंबर) की हार्दिक शुभकामनाएं!
भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है, जो प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के साथ गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है।
राजस्थान पुलिस संविधान की गरिमा बनाए रखने, कानून के शासन (Rule of Law) को सुदृढ़ करने और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों व सुरक्षा की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और समाज में सौहार्द व शांति बनाए रखने का प्रण लें।
#ConstitutionDay #SamvidhanDivas #IndianConstitution #26November #RuleOfLaw #RajasthanPolice
Cyber Police Station Alwar retweeted
(थाना शिवाजी पार्क)
रॉयल इन्फील्ड शौरुम में नकबजनी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार व 01 नाबालिग निरुद्ध
बरामदगीः- 50100 रूपये
@PoliceRajasthan @IgpJaipur @DeeJay0584
Cyber Police Station Alwar retweeted
The countdown is on! Cybersecurity needs fresh ideas, bold thinking and innovative solutions.
सिर्फ 5 दिन बाकी! तैयार हो जाइए ऐसे समाधान विकसित करने के लिए, जो साइबर अपराध के विरुद्ध सुरक्षा को और मजबूत बना सकें।
📍 राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA), जयपुर
28–29 नवंबर 2026
आपका आइडिया, साइबर सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा बदलाव ला सकता है!
#RajasthanPoliceHackathon2026 #CyberSecurity #Innovation #CyberCrime #RajasthanPolice
Cyber Police Station Alwar retweeted
संतों की वाणी हमें मानवता, सेवा, समानता और सद्भाव का मार्ग दिखाती है। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ आज भी हमें प्रेम, विनम्रता और सत्य के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं।
गुरु नानक देव जी की जयंती एवं प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#RajasthanPolice #GuruNanakJayanti #PrakashParv #गुरुनानकजयंती
Cyber Police Station Alwar retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 24.11.2026
#surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
Cyber Police Station Alwar retweeted
Luxury और Convenience के लिए 'Keyless Entry' और 'Push Start-Stop' वाली गाड़ियां तो ले लीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये स्मार्ट गाड़ियां चोरों के रडार पर हैं?
आजकल चोर चाबी चुराने की जहमत नहीं उठाते, बल्कि 'Relay Attack' जैसी High Tech तकनीक का इस्तेमाल करके घर के अंदर रखी चाबी के Signal को बाहर ही Capture कर लेते हैं। थोड़ी सी लापरवाही आपकी लाखों की गाड़ी को पलभर में गायब कर सकती है!
कुछ आसान तरीकों का इस्तेमाल कर आप अपनी कार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते है।
चाबी के Radio Signal को Block करने के लिए 'Faraday Pouch' या किसी बंद मेटल बॉक्स का उपयोग करें।
* अगर पाउच नहीं है, तो चाबी को एल्युमिनियम फॉयल में कसकर लपेटकर रखें ताकि Signal बाहर न जा सके।
* घर के मुख्य दरवाजे या खिड़की के पास कभी भी कार की चाबी न रखें।
* अपनी गाड़ी की Security को Next Level पर Upgrade करने के लिए Hidden GPS Tracker जरूर Install करवाएं।
* स्मार्ट बनिए, सुरक्षित रहिए! थोड़ी सी तकनीकी सावधानी आपकी कार को पूरी तरह से सेफ रखेगी!
चोरी की कोई भी घटना होने पर तुरंत 112 पर कॉल करें ताकि समय पर पुलिस कार्रवाई की जा सके।
#RelayAttack #CarSafety #KeylessEntry #RajasthanPolice #AntiTheft
Cyber Police Station Alwar retweeted
महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आइए हम सब मिलकर एक ऐसे सुरक्षित, सम्मानजनक और संवेदनशील समाज के निर्माण का संकल्प लें, जहाँ हर महिला और बालिका बिना किसी भय के अपने सपनों को पूरा कर सके।
महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और हिंसा की रोकथाम के लिए राजस्थान पुलिस सदैव तत्पर है। जागरूकता, संवेदनशील पुलिसिंग और जन-सहभागिता के माध्यम से सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसका एक नवीन उदाहरण हाल ही में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद (RCScE) और राजस्थान पुलिस के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन(MOU) है। इसके तहत राजकीय विद्यालयों में कक्षा 06 से 12 की बालिकाओं को आत्मरक्षा तकनीकों, आपातकालीन सहायता व हेल्पलाइन सेवाओं के प्रभावी उपयोग तथा कालिका पेट्रोलिंग व महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी प्रदान करने की पहल की गई।
#EndViolenceAgainstWomen #InternationalDayForTheEliminationOfViolenceAgainstWomen #WomenSafety #WomenEmpowerment #RajasthanPolice
Cyber Police Station Alwar retweeted
ऑपरेशन साईबर संग्राम अभियान 3.0 के तहत साईबर सैल व Alwar 4C की सराहनीय कार्यवाही।
CEIR पोर्टल पर दर्ज गुमशुदा मोबाईलों को ट्रेस कर 114 मोबाईल फोन वास्तविक मोबाईल धारकों को सुपुर्द किये गये है।
करीब 33 लाख रूपये की कीमत के 114 मोबाईल फोन बरामद किये गये।
@PoliceRajasthan
Cyber Police Station Alwar retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 22.11.2026
#surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
Cyber Police Station Alwar retweeted
Cyber Frauds ने लोगों की मेहनत की कमाई लूटने के लिए 'Screen Sharing Scam' को बनाया अपना सबसे बड़ा हथियार।
अक्सर बैंक प्रतिनिधि, Customer Care या सरकारी अधिकारी बनकर ठग कॉल करते हैं और तकनीकी समस्या सुलझाने के बहाने आपको AnyDesk, TeamViewer या Chrome Remote Desktop जैसे स्क्रीन शेयरिंग Apps डाउनलोड करने के लिए कहते हैं।
जैसे ही आप अपनी Screen Share करते हैं या इनका Code साझा करते हैं, आपके मोबाइल पर आने वाले सभी OTP, पासवर्ड और बैंकिंग विवरण सीधे ठगों की स्क्रीन पर दिखने लगते हैं। इसके अलावा, इंटरनेट पर इन Apps के मिलते-जुलते नामों वाले कई नकली Clone वर्जन भी मौजूद हैं, जिन्हें गलती से डाउनलोड करने पर आपका डिवाइस Hack हो सकता है।
किसी भी अनजान Caller के कहने पर कभी भी स्क्रीन शेयरिंग App डाउनलोड न करें और न ही अपनी स्क्रीन शेयर करें। यदि आवश्यक हो, तो ऐसे ऐप्स हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या App Store से ही डाउनलोड करें।
यदि आपके साथ ऐसी कोई घटना हो जाती है, तो तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
#ScreenSharing #CyberAwareness #DigitalSafety #CyberCrime #RajasthanPolice
Cyber Police Station Alwar retweeted
राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मंदिरों के शहर झालरापाटन में कार्तिक मास के पावन अवसर पर लगने वाला ऐतिहासिक 'चंद्रभागा मेला 2026' अपनी भव्यता के साथ सज चुका है। चंद्रभागा नदी के पवित्र तट पर आयोजित होने वाला यह मेला धार्मिक आस्था, पारंपरिक पशु व्यापार और लोक संस्कृति का एक अनूठा केंद्र है।
पवित्र स्नान, प्राचीन ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन और लोक कलाओं के इस महाकुंभ में भाग लेने के लिए दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु और सैलानी पहुँच रहे हैं। आगंतुकों की सुरक्षा, सुगम यातायात और मेले में पूर्ण शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस और प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं।
आपकी सुरक्षा हमारी प्रतिज्ञा, आपका सहयोग हमारी ताकत।
#PublicSafety #CommunitySupport #SafeCelebrations #FestivalSafety #RajasthanPolice

























