
ALT जनता दरबार में आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए एवं समाधान की स्थिति की प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय में समयबद्ध रूप से समर्पित करें। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @IprdKoderma

ALT समाहरणालय स्थित एनआईसी में आज अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में चैलेंज ट्रैक के तहत प्रतिभागियों द्वारा पीपीटी प्रस्तुति दी गई। इस दौरान सतत औद्योगिकीकरण, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन एवं कौशल विकास जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हुए स्थानीय संसाधनों के सतत उपयोग के माध्यम से आर्थिक विकास को बढ़ावा देना रहा। #जिला_प्रशासन_कोडरमा Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Koderma

ALT समाहरणालय सभाकक्ष में आज शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, मध्याह्न भोजन, स्मार्ट क्लास एवं प्रोजेक्ट रेल की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी विद्यालयों में नियमित मॉनिटरिंग, निर्धारित समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूर्ण करने तथा विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड एवं अपार आईडी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren JEPC Jharkhand IPRD Koderma

ALT झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 15 से 21 नवंबर 2026 तक गृह प्रवेश सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, अबुआ आवास योजना, PM-JANMAN एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के अंतर्गत कुल 549 आवासों में लाभुकों का गृह प्रवेश कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत आज कुल 135 लाभुकों को आवास में गृह प्रवेश कराया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा शेष आवासों में भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर गृह प्रवेश सुनिश्चित कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। #DistrictAdministrationKoderma Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand IPRD Koderma































































