DC Rewari (@DC_Rewari) header
DC Rewari (@DC_Rewari) profile picture

Official Twitter Handle Of District Administration Rewari

Rewari, India
Joined December 2022
Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)
DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जिला यमुनानगर के बिलासपुर में आयोजित कपाल मोचन मेले में पहुंचने पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री @gssjodhpur का स्वागत करते हुए। #Haryana #NayabSinghSaini #KapalMochan
29
30
1,504
DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने यमुनानगर के बिलासपुर में श्री कपाल मोचन आदि बद्री मेले के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने ₹187 करोड़ की 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। "आस्था और विकास दोनों को साथ लेकर चलना सरकार का संकल्प है। प्रदेश में गुरु परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।" - मुख्यमंत्री #KapalMochanMela #AdiBadri #NayabSinghSaini #Haryana
29
28
1,516
DC Rewari retweeted
स्वास्थ्य मंत्री @ArtiSinghRao ने दवा विक्रेताओं से अपील की कि बिना वैध चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न करें और दवाओं की खरीद-बिक्री में निर्धारित नियमों का पूरी सख्ती से पालन करें। "हरियाणा में नकली दवाओं, फर्जी इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" #Haryana #DrugFreeHaryana #HaryanaGovernment
35
35
1,862
DC Rewari retweeted
संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं वंदन। उनका जीवन प्रेम, भक्ति, परिश्रम और समानता का संदेश देता है। उन्होंने अपनी वाणी और विचारों से समाज को जातिगत भेदभाव, छुआछूत और असमानता से ऊपर उठकर मानवता अपनाने की प्रेरणा दी। उनकी शिक्षाएँ आज भी हमें सच्ची भक्ति, सेवा भाव और सभी के प्रति सम्मान का मार्ग दिखाती हैं। 🙏
32
62
84
1,899
DC Rewari retweeted
देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। इस मंगलमय अवसर पर भगवान श्रीहरि विष्णु जी एवं माता तुलसी जी की असीम कृपा सभी पर बनी रहे। हर घर में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आनंद का वास हो तथा हरियाणा निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे।
21
49
78
1,486
DC Rewari retweeted
🔴 LIVE: मेला श्री कपाल मोचन - श्री आदि बद्री 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह (यमुनानगर) xitter.gq/i/broadcasts/2ybQnPrNE…
11
49
74
1,826
DC Rewari retweeted
हरियाणा में खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान धान सहित सभी फसलों की सरकारी खरीद सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर ने इसका श्रेय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और किसान हितैषी नीतियों को दिया। सरकार ने खरीद सीजन से पहले ही मंडियों में बारदाने की उपलब्धता, फसलों का समय पर उठान और किसानों के खातों में भुगतान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। #Haryana #KharifProcurement #HaryanaGovernment
1
35
34
8,587
DC Rewari retweeted
श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा के पावन संगम मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री 2026 के भव्य उद्घाटन समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री @gssjodhpur तथा समारोह की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा श्री @NayabSainiBJP करेंगे। आइए, इस पावन मेले में आस्था, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं के अद्भुत संगम का हिस्सा बनें। 📅 दिनांक: 20 नवम्बर 2026 📍 स्थान: यमुनानगर, हरियाणा
4
35
47
4,179
DC Rewari retweeted
‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से विख्यात, महान धावक पद्म श्री मिल्खा सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। विभाजन की पीड़ा और तमाम चुनौतियों को पार कर विश्व एथलेटिक्स के शिखर तक पहुँचने की उनकी जीवन यात्रा हर देशवासी के लिए एक मिसाल है। खेल जगत में उनका अतुलनीय योगदान और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सदैव हमारी युवा पीढ़ी को बड़े लक्ष्य साधने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
18
46
89
2,154
DC Rewari retweeted
आस्था, संस्कृति और परंपरा के पावन संगम श्री कपाल मोचन–श्री आदि बद्री मेला 2026 के तहत आयोजित प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आज शुभारंभ होने जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री @gssjodhpur मुख्य अतिथि तथा मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। #Haryana #NayabSinghSaini #KapalMochan
39
40
1,872
DC Rewari retweeted
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा लेवल-1, 2 और 3 की परीक्षा 26 व 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। #HTET2026 #Haryana #TeacherEligibilityTest #HaryanaGovernment
1
44
64
11,055
DC Rewari retweeted
हर पात्र एवं जरूरतमंद परिवार को अपना घर उपलब्ध करवाना हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने अधिकारियों को शहरी एवं ग्रामीण आवास योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को प्लॉट और मकान उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आवासों में पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ 2 किलोवाट के सोलर पैनल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। #Haryana #NayabSinghSaini #HaryanaGovernment
6
40
56
3,371
DC Rewari retweeted
हरियाणा के शहरों में अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त कम्युनिटी सेंटर विकसित किए जाएंगे। साथ ही, सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में तैयार कर शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने अधिकारियों को कम्युनिटी सेंटरों के लिए एकरूप एवं आधुनिक डिजाइन तैयार करने तथा निर्माण में गुणवत्ता, सुंदरता और नागरिकों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। #Haryana #NayabSinghSaini #UrbanDevelopment #HaryanaGovernment
4
39
57
2,619
DC Rewari retweeted
🚀 उभरते हुए आधुनिक हरियाणा की एक झलक! 🌆 (GTA VI स्टाइल में! )
25
66
3
175
4,662
DC Rewari retweeted
जय श्री श्याम 🙏🚩 शीश के दानी, हारे के सहारे श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की आप सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #KhatuShyamJi
47
84
5
243
4,092
DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के नगर निकायों में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश के सभी 87 नगर निकायों में स्मार्ट रोड विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें 11 नगर निकायों में निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि 10 में परियोजनाएं स्वीकृति सहित विभिन्न चरणों में हैं। मुख्यमंत्री ने कम्युनिटी सेंटरों के एकरूप एवं आधुनिक डिजाइन तैयार करने तथा स्मार्ट रोड परियोजनाओं में साइकिल ट्रैक, पैदल पथ, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी और हरित क्षेत्रों जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
23
43
74
7,214
DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' की शुरुआत के साथ 7 अहम घोषणाएं की #Haryana #NayabSinghSaini #KisanKalyan
3
38
53
2,531
आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा है, जिसकी विकास दर लगभग 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी #FICCIAGM
18
81
200
2,982
हर भारतीय के लिए गर्व का पल है। 🇮🇳 वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार ...
18
102
2
251
6,691
DC Rewari retweeted
हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का संशोधित कार्यक्रम जारी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास के अनुसार, दावे एवं आपत्तियों के निपटान की अवधि अब 15 दिसंबर 2026 तक रहेगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर 2026 को होगा। #Haryana #SIR #VoterList #ElectionCommission
43
49
5,427