
#Police~Official Twitter account of DIG Range Devipatan Gonda Police. Pls do not report crime here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
Joined January 2016
- Tweets37.2K
- Following171
- Followers40.8K
- Likes40.9K
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में @muzafarnagarpol द्वारा विगत 03 माह में गुम हुए 256 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹28 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को @saharanpurpol द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए हुए लगभग ₹40 से 45 लाख मूल्य के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा UPI के माध्यम से पीड़ित से साइबर ठगी किए गए ₹99 हजार 999/- @bhadohipolice द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी कर धनराशि निकलने की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का @azamgarhpolice द्वारा अनावरण कर दिनांक 18.11.2026 को 02 अभियुक्तों एवं आज दिनांक 19.11.2026 को गिरोह के सरगना को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लगभग ₹20 लाख मूल्य का चोरी किया हुआ सामान बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा गैंग बनाकर चार पहिया वाहन से रात्रि में विभिन्न जनपदों के बाजारों एवं दुकानों की रेकी की जाती थी। सुनसान स्थानों एवं दुकानों को चिह्नित कर मोटरसाइकिल, मोबिल ऑयल, टायर, बैटरी, इन्वर्टर, लैपटॉप, प्रिंटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किराना एवं हार्डवेयर का सामान चोरी किया जाता था।
गैंग लीडर के विरुद्ध जनपद आजमगढ़ एवं जौनपुर में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 50 अभियोग पंजीकृत हैं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा UPI एवं वाहन दिलाने के नाम पर दो पीड़ितों से साइबर ठगी किए गए ₹04 लाख 84 हजार/- @mirzapurpolice थाना चील्ह एवं थाना कोतवाली कटरा, साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ितों को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी कर धनराशि निकलने की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
“Sir, गलती हो गई… अब दोबारा ऐसा नहीं करेंगे!”
हापुड़ पुलिस का कड़ा संदेश।
हापुड़ में गढ़ गंगा मेला मार्ग पर भैंसा-बुग्गी दौड़ के दौरान अवैध रूप से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर किया।
कार्तिक पूर्णिमा मेलों में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए, शांति, सुरक्षा और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है।
हुड़दंग के लिए कोई जगह नहीं। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं!
#HapurPolice #UPPolice #ZeroTolerance #GarhMela2026
🤖 Made with AI
जब वादी निकला अपराधी—
कलेक्शन एजेंट द्वारा कम्पनी की धनराशि हड़पने के उद्देश्य से रचे गए ₹06 लाख 49 हजार के झूठे लूट के षड्यंत्र का @shahjahanpurpol द्वारा मात्र 06 घण्टे के अंदर अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त द्वारा कम्पनी की धनराशि हड़पने एवं उसे वापस न करना पड़े, इस उद्देश्य से लूट की झूठी घटना की पूर्व नियोजित कहानी गढ़ी गई। इसके तहत वह घर से एक खाली बैग लेकर निकला, जिसमें कुछ कागज के टुकड़े रखे हुए थे। रास्ते में दुकान पर पहुंचकर उसने बताया कि उसके पास ₹6,49,000/- हैं, जिन्हें वह बैंक में जमा करने जा रहा है। इसके बाद रास्ते में बैग को झाड़ियों में फेंककर एक सुनसान स्थान पर पहुंचा, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। वहां जोर-जोर से रोने एवं चीखने-चिल्लाने लगा तथा राहगीरों को अपने साथ लूट होने की बात बताकर UP-112 पर लूट की झूठी सूचना दे दी।
#UPPAgainstCrime
#SatyamevJayate
#GoodWorkUPP
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @Etahpolice, @hamirpurpolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा पॉक्सो एक्ट के अभियोग में आरोपी अभियुक्तों को 20 वर्ष कठोर कारावास एवं अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को @PoliceShamli द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 15 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#VahanUP
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में @meerutpolice द्वारा 221 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹52 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
विदेश में कंपनियां स्थापित कर नौकरी दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क का @sonbhadrapolice द्वारा अनावरण कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा संगठित अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से विदेश में कंपनियां स्थापित कर लोगों को नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया जाता था। इसके लिए लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक एवं सिम कार्ड प्राप्त किए जाते थे। साथ ही, विभिन्न व्यक्तियों से सेविंग खाते खरीदे जाते थे और इन्हें आगे साइबर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाता था। इन बैंक खातों का उपयोग शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश, गेमिंग, ऑनलाइन शॉपिंग एवं अन्य प्रकार की साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन एवं हस्तांतरण में किया जाता था। प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से आगे भेजकर नकद निकासी एवं क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित कर साइबर अपराधियों तक पहुंचाया जाता था।
इस नेटवर्क के माध्यम से जनपद सोनभद्र में लगभग ₹37 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन तथा देशभर में लगभग 200 साइबर शिकायतें प्रकाश में आई हैं, जबकि कुल साइबर ठगी की धनराशि ₹100 करोड़ से अधिक होने की आशंका है। इसके अतिरिक्त, अभियुक्त द्वारा वीजा में हेरफेर कर फर्जी वीजा उपलब्ध कराने तथा विभिन्न मार्गों से लोगों को यूरोपीय देशों में भेजने जैसी गतिविधियां भी किए जाने की जानकारी प्रकाश में आई है।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
Zero tolerance Against Narcotics—
मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को #ANTFUP, थाना मेरठ द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 177 किलो 950 ग्राम गांजा व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा उड़ीसा से सस्ते दामों पर अवैध गांजा खरीदकर ट्रक में बनी कैविटी में छिपाकर तस्करी की जाती थी। इसके बाद गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट क्षेत्र के रास्ते गांजे की डिलीवरी की जाती थी।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
#ANTF
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @bareillypolice, @kheripolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी अभियुक्तों को 20 वर्ष कारावास एवं अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
@UPGovt की कुख्यात माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की नीति के अनुपालन में @ghazipurpolice द्वारा IS-191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी (वर्तमान में मृत) के मुख्य शार्प शूटर अंगद राय की अवैध तरीके से अर्जित लगभग ₹07 करोड़/- मूल्य की अवैध अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
लगभग 350 ग्राम सोने एवं चांदी के आभूषण हड़पने की घटना का @meerutpolice द्वारा मात्र 10 घण्टे में अनावरण कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से शत-प्रतिशत सामान बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का संचालन करने वाले दो अभियुक्तों को @firozabadpolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से 12 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
जनपद बहराइच में पंजीकृत लूट/छिनैती के अभियोग में वांछित ₹50 हजार/- के पुरस्कार घोषित अभियुक्त/गैंग सरगना को @uppstf द्वारा लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा संगठित गिरोह बनाकर विशेष रूप से सर्राफा व्यवसायियों की रेकी की जाती थी तथा मौका पाकर उनसे लूट एवं छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#WellDoneSTF
रणनीति, सामरिक कौशल और अदम्य साहस का शानदार प्रदर्शन!
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त Comprehensive Capacity Building Training Program के शुभारंभ अवसर पर आज पुलिस लाइंस, लखनऊ में NSG द्वारा विशेष Operational Capability Demonstration प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान NSG कमांडोज ने अपनी उत्कृष्ट परिचालन दक्षता का प्रदर्शन करते हुए—
▪️ MI-17 हेलीकॉप्टर द्वारा स्लिदरिंग
▪️ स्पेशल एंट्री तकनीक (Top Down Demonstration)
▪️ HIT's द्वारा बिल्डिंग इंटरवेंशन
▪️ K-9 डेमोंस्ट्रेशन
▪️ UAC एवं क्राव-मागा प्रदर्शन
▪️ RSP प्रदर्शन
▪️ VVIP सुरक्षा एवं टैक्टिकल ड्राइविंग
▪️ एंटी-ड्रोन प्रदर्शन
जैसी विशेष सामरिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया।
18 नवम्बर से 18 दिसम्बर 2026 तक संचालित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 690 पुलिसकर्मी प्रतिभाग करेंगे। इसके अंतर्गत PSO, टैक्टिकल ड्राइविंग, अर्बन असॉल्ट (UAC), स्नाइपर, काउंटर ड्रोन, K-9, काउंटर IED, कस्टमाइज्ड काउंटर टेररिज्म (CT) एवं होस्टेज नेगोशिएशन सहित 10 विशेषीकृत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त NSG एवं ATS/SPOT के 150 कार्मिक संयुक्त अभ्यास एवं मॉक ड्रिल में प्रतिभाग करेंगे।
#UPPolice #NSG #OperationalExcellence
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
लखनऊ इकाई द्वारा जनपद हरदोई में नगर पालिका कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक को ₹50 हजार/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
कृपया भ्रष्टाचार के प्रकरणों को एसीओ की हेल्पलाइन:📱9454402484, 📧[email protected] पर रिपोर्ट करें।
#UPPolice
सुरक्षा की नई चुनौतियों के लिए तैयार, अधिक सक्षम और आधुनिक उत्तर प्रदेश पुलिस!
मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज पुलिस लाइंस, लखनऊ में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित Comprehensive Capacity Building Training Program का शुभारंभ किया गया।
दिनांक 18 नवंबर से 18 दिसंबर 2026 तक आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश पुलिस की आतंकवाद निरोधक क्षमताओं, विशेष अभियान कौशल एवं परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करना तथा NSG एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस कार्मिकों को आधुनिक तकनीक, नवीन प्रशिक्षण पद्धतियों, विशेष अभियान रणनीतियों एवं अद्यतन मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही, व्यावहारिक अभ्यास एवं संयुक्त मॉक ड्रिल के माध्यम से उनकी परिचालन तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
बदलती सुरक्षा चुनौतियों के अनुरूप प्रशिक्षित, दक्ष एवं तकनीक-सक्षम पुलिस बल के निर्माण की दिशा में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक महत्वपूर्ण कदम।
#UPPolice #NSG #CapacityBuilding



























