Dholpur Police (@DholpurPolice) header
Dholpur Police (@DholpurPolice) profile picture

Official handle of Dholpur Police, #Rajasthan. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve). Do not report crime here. Emergency #Police Helpline 100

Joined January 2017
Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)
"आख़िर मेहनत कभी बेकार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।" परिस्थितियां कितनी भी विकट क्यों न हो लेकिन हमें उम्मीद नहीं छोडनी चाहिए| जब रीट लेवल-2 गणित विज्ञान का परिणाम आया और रेखाराम मेघवाल का चयन हुआ तब वह तपती धूप में सीमेंट का ट्रक खाली कर रहा थे
140
875
47
6,303
259,638
पावन पर्व 'देवउठनी एकादशी' और बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ! इस विशेष अवसर पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में खाटू नगरी पहुँच रहे श्याम भक्तों की सुरक्षा, सुगम दर्शन और निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा मज़बूत इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी रखी जा रही है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। इस अवसर पर हमारी श्रद्धालुओं अपील है कि दर्शन के दौरान कतारबद्ध रहें, धैर्य बनाए रखें और पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी यातायात निर्देशों का पालन करें। अपने कीमती सामान, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए निकटतम पुलिस सहायता केंद्र या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें। श्रद्धा, अनुशासन और जन-सहयोग से ही यह पावन जन्मोत्सव पर्व सुरक्षित और यादगार बनेगा! #KhatuShyamJanmotsav #DevUthaniEkadashi #KhatuShyamJi #RajasthanPolice #PublicSafety
4
33
88
4,336
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 20.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
1
16
26
4,225
अवैध खनन और संसाधनों के अवैध भंडारण के विरुद्ध जयपुर पुलिस की प्रभावी और आधुनिक तकनीक आधारित कार्रवाई! जयपुर के नारायण विहार क्षेत्र में अवैध बजरी भंडारण की सूचनाओं और हालिया घटनाक्रम के बाद पुलिस ने हाई-टेक ड्रोन कैमरों से आसमान से निगरानी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खाली भूखंडों, चारदीवारी और संकरे रास्तों की आड़ में छिपाए गए बजरी के Stock को Drone Footage के माध्यम से चिन्हित किया गया। राजस्थान पुलिस और माइनिंग विभाग की टीम ने नारायण विहार क्षेत्र के लगभग 10 ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए 165 टन अवैध बजरी जब्त की है। अवैध Stock से जुड़ी गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाने के लिए आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे और कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध खनन, अवैध परिवहन या भंडारण जैसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या आपातकालीन नंबर 112 पर दें। #GroundZeroSuccessStory #DroneSurveillance #IlegalMining #ActionAgainstCrime #RajasthanPolice
2
19
42
4,204
क्या आप भी बिना पढ़े या बिना सोचे-समझे किसी मैसेज को आगे बढ़ा देते हैं? सोशल मीडिया पर हर 'Forward' click से पहले यह सोचना बेहद जरूरी है कि आपकी Share की गई जानकारी सच है या सिर्फ एक अफवाह। बिना जाँचे-परखे संदेशों को आगे बढ़ाने से समाज में अनावश्यक भ्रम, डर और अशांति फैल सकती है। एक जिम्मेदार नागरिक बनें, अफवाहों के वाहक नहीं! किसी भी सनसनीखेज या चौंकाने वाली खबर पर आँख मूंदकर विश्वास न करें। किसी भी अपुष्ट या भ्रामक संदेश को आगे Forward न करें। हमेशा आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से ही तथ्यों की पुष्टि करें। पहले पढ़ें, परखें और फिर आगे बढ़ाएँ क्योंकि सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है! अफवाह फैलाने वालों या किसी भी Cyber Fraud की सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 112 या Cyber Helpline 1930 पर दें। #StopfakeNews #FakeNews #Rumours #RajasthanPolice #CyberAwareness
1
25
46
12,611
संकट की घड़ी में समय पर पहुँची राजस्थान पुलिस की त्वरित सहायता ने पोलिंग पार्टी को उपद्रवियों से बचाया! 16 नवंबर 2026 को चतुर्थ चरण के मतदान एवं मतगणना के दौरान हुए अचानक हिंसक उपद्रव और आगजनी के बीच राजस्थान पुलिस व जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ा संकट टाल दिया। पोलिंग पार्टी के सदस्य ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह Siren की आवाज़ और पुलिस व प्रशासन के समय पर पहुँचने से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। जब परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण होती हैं, तब कर्तव्य और तत्परता ही सबसे बड़ा सहारा बनते हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित बनाए रखने और संकट के समय नागरिकों व Duty कर्मियों की रक्षा करने के लिए राजस्थान पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना के लिए तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें। #RajasthanPolice #PublicSafety #DutyFirst #LawAndOrder #PanchayatElection
1
18
38
4,661
राजस्थान अपनी समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक मेलों और भव्य उत्सवों के लिए विश्व भर में जाना जाता है। इन खुशियों भरे अवसरों को और भी यादगार बनाने के लिए हम सभी का सहयोग और अनुशासन बेहद जरूरी है। जब हम सार्वजनिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धैर्य, सौहार्द और यातायात नियमों का पालन करते हैं, तो हर नागरिक बिना किसी असुविधा के उत्सव का पूरा आनंद ले पाता है। आपकी सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस हर कदम पर आपके साथ खड़ी है, लेकिन इस प्रयास की असली सफलता आपके सक्रिय सहयोग से ही संभव है। उत्सव और मेलों में किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए निकटतम पुलिस सहायता केंद्र या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें। आपकी सुरक्षा हमारी प्रतिज्ञा, आपका सहयोग हमारी ताकत। #PublicSafety #CommunitySupport #SafeCelebrations #FestivalSafety #RajasthanPolice
26
43
3,121
राजस्थान पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दिसंबर के प्रथम सप्ताह से मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी (यूके) के सहयोग से ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ पुलिसकर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे। इसके प्रभाव का वैज्ञानिक विश्लेषण भी किया जाएगा, जिससे पुलिसकर्मियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझने और उनके कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय में डीजीपी श्री @Rajeev_ips ने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर एमओयू के क्रियान्वयन एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। #RajasthanPolice #PoliceWelfare #MentalHealth #StressManagement #PoliceTraining
28
79
6,318
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 21.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #viral
15
30
6,431
2 DAYS LEFT. Have you registered yet? साइबर सुरक्षा के लिए अगर आपके पास कोई आइडिया है, तो उसे हकीकत में बदलने का मौका अब आपके पास है। अपने आइडिया को सिर्फ सोच तक सीमित मत रखिए। आगे आइए, इनोवेशन कीजिए और Rajasthan Police Hackathon 2026 का हिस्सा बनिए। रजिस्ट्रेशन 22 नवंबर को बंद हो जाएंगे। #RajasthanPoliceHackathon2026 #2DaysLeft #CyberSafety #Innovation #RajasthanPolice अभी रजिस्टर करें: rajasthanpolicehackathon.in
2
26
41
6,246
Digital राजस्थान को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस और Rajasthan Cyber Crime Control Centre (R4C) लेकर आई है Cyber Security Hackathon 2026! यह Hackathon Cyber Safety, Digital Forensics और उभरती तकनीकों में नए समाधान विकसित करने का शानदार अवसर है। कुल ₹5,00,000 के Prize Pool के साथ, प्रत्येक Problem Statement में विजेता टीम को ₹50,000 का प्रथम पुरस्कार (तथा दूसरा ₹35,000 और तीसरा ₹15,000) जीतने का अवसर मिलेगा। मुख्य विवरण: 1. फ़ाइनल तिथि व स्थान: 28–29 नवंबर 2026 | राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA), जयपुर (24 घंटे का Invite-Only Final ) 2. पात्रता: सभी कॉलेज विद्यार्थियों के लिए खुला (अधिकतम 4 सदस्यों की टीम)। 3. Registration की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2026 4. Action Plan सबमिशन: 24 नवंबर 2026 तक Startups भी Exhibitors के रूप में भाग ले सकते हैं। इसके लिए Registrations जल्द ही शुरू होंगे। ज़्यादा जानकारी और Registration के लिए rajasthanpolicehackathon.in पर जायें। #RajasthanPoliceHackathon2026 #CyberSecurity #Hackathon2026 #DigitalRajasthan #RajasthanPolice
1
23
43
4,010
महिला सुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में जयपुर पुलिस की अभिनव पहल! महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री @Rajeev_ips ने पत्रिका गेट, जवाहर सर्किल स्थित महिला सुरक्षा एवं सहायता बूथ (पिंक बूथ) का उद्घाटन किया। साथ ही अशोक नगर टी-पॉइंट, गौरव टावर एवं सिटी पार्क, मानसरोवर स्थित तीन अन्य पिंक बूथों का वर्चुअल शुभारंभ किया। जयपुर के चार प्रमुख स्थानों पर शुरू हुए इन पिंक बूथों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सार्वजनिक स्थानों पर त्वरित पुलिस सहायता, शिकायत संबंधी मार्गदर्शन और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा। पिंक बूथ की प्रमुख सुविधाएं: 🔹 सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती। 🔹 छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्र व्यवहार एवं घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस सहायता। 🔹 CCTV, राजकॉप सिटीजन ऐप एवं QR कोड आधारित सुविधाएं। 🔹 सुरक्षित प्रतीक्षा स्थल, प्राथमिक उपचार एवं सैनिटरी पैड की सुविधा। 🔹 महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 एवं आपातकालीन हेल्पलाइन 112 से संपर्क। 🔹 महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता और आत्मरक्षा प्रशिक्षण। सुरक्षा का भरोसा, सहायता का संबल – जयपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध। #JaipurPolice #PinkBooth #WomenSafety #RajasthanPolice #WomenEmpowerment #SafeJaipur #महिलासुरक्षा
25
49
3,856
महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जयपुर पुलिस ने शहर के चार प्रमुख स्थानों पर पिंक बूथ शुरू किए हैं। महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री @Rajeev_ips ने पत्रिका गेट, जवाहर सर्किल स्थित पिंक बूथ का उद्घाटन किया तथा अशोक नगर टी-पॉइंट, गौरव टावर एवं सिटी पार्क, मानसरोवर स्थित तीन अन्य बूथों का वर्चुअल शुभारंभ किया। इन बूथों पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्र व्यवहार एवं घरेलू हिंसा जैसी परिस्थितियों में सहायता के साथ शिकायत संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध होगा। CCTV, राजकॉप सिटीजन ऐप, QR कोड, प्राथमिक उपचार, सैनिटरी पैड एवं सुरक्षित प्रतीक्षा स्थल जैसी सुविधाओं के साथ महिलाओं को जागरूकता और आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सुरक्षा का भरोसा, सहायता का संबल। जयपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध। #JaipurPolice #PinkBooth #WomenSafety #RajasthanPolice #SafeJaipur #महिलासुरक्षा
1
22
45
4,737
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 22.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
1
19
35
9,500
पर्यटकों की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में राजस्थान पुलिस की एक और बड़ी सफलता! उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में हरियाणा से घूमने आए एक पर्यटक की कार से लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस चुराने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोनीपत (हरियाणा) निवासी परिवादी भटियानी चौहट्टा स्थित होटल मनोर में ठहरे हुए थे। आरोपी जयप्रताप सिंह जो पेशे से टैक्सी चालक है, सूरत से पर्यटकों को लेकर उदयपुर आया था। उसने होटल की पार्किंग में कार को साइड में लगाने के बहाने चाबी ली और डैशबोर्ड में रखी लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस चोरी कर फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास के 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया तथा मुखबिर तंत्र की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए बलीचा क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई संपूर्ण लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और सभी 20 जिंदा कारतूस सुरक्षित बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यदि आपके साथ भी ऐसी कोई घटना होती है तो उसकी सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर दें। #GroundZeroSuccessStory #RajasthanPolice #Udaipur #Crime #QuickAction
17
30
4,736
Cyber Frauds ने लोगों की मेहनत की कमाई लूटने के लिए 'Screen Sharing Scam' को बनाया अपना सबसे बड़ा हथियार। अक्सर बैंक प्रतिनिधि, Customer Care या सरकारी अधिकारी बनकर ठग कॉल करते हैं और तकनीकी समस्या सुलझाने के बहाने आपको AnyDesk, TeamViewer या Chrome Remote Desktop जैसे स्क्रीन शेयरिंग Apps डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। जैसे ही आप अपनी Screen Share करते हैं या इनका Code साझा करते हैं, आपके मोबाइल पर आने वाले सभी OTP, पासवर्ड और बैंकिंग विवरण सीधे ठगों की स्क्रीन पर दिखने लगते हैं। इसके अलावा, इंटरनेट पर इन Apps के मिलते-जुलते नामों वाले कई नकली Clone वर्जन भी मौजूद हैं, जिन्हें गलती से डाउनलोड करने पर आपका डिवाइस Hack हो सकता है। किसी भी अनजान Caller के कहने पर कभी भी स्क्रीन शेयरिंग App डाउनलोड न करें और न ही अपनी स्क्रीन शेयर करें। यदि आवश्यक हो, तो ऐसे ऐप्स हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या App Store से ही डाउनलोड करें। यदि आपके साथ ऐसी कोई घटना हो जाती है, तो तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। #ScreenSharing #CyberAwareness #DigitalSafety #CyberCrime #RajasthanPolice
28
1
46
9,607
राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मंदिरों के शहर झालरापाटन में कार्तिक मास के पावन अवसर पर लगने वाला ऐतिहासिक 'चंद्रभागा मेला 2026' अपनी भव्यता के साथ सज चुका है। चंद्रभागा नदी के पवित्र तट पर आयोजित होने वाला यह मेला धार्मिक आस्था, पारंपरिक पशु व्यापार और लोक संस्कृति का एक अनूठा केंद्र है। पवित्र स्नान, प्राचीन ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन और लोक कलाओं के इस महाकुंभ में भाग लेने के लिए दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु और सैलानी पहुँच रहे हैं। आगंतुकों की सुरक्षा, सुगम यातायात और मेले में पूर्ण शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस और प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। आपकी सुरक्षा हमारी प्रतिज्ञा, आपका सहयोग हमारी ताकत। #PublicSafety #CommunitySupport #SafeCelebrations #FestivalSafety #RajasthanPolice
1
26
68
3,331
अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप-2026 में मिक्स्ड डबल्स इवेंट में राजस्थान पुलिस ने जीता रजत पदक! बेंगलुरु में 16 से 21 नवंबर 2026 तक आयोजित अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप-2026 के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में राजस्थान पुलिस के IPS श्री राजेन्द्र सिंह सिसोदिया एवं IPS सुश्री वंदिता राणा की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया। महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने दोनों अधिकारियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों अधिकारियों को इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई!🎉 #RajasthanPolice #AllIndiaPoliceLawnTennisChampionship2026 #SilverMedal #Sports
17
1
37
2,914
कल, 22 नवंबर 2026 को महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips मुख्य सचिव श्री @svoruganti1466 से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। #RajasthanPolice #PoliceRajasthan #RajasthanGovernment #Rajasthan
1
17
48
3,270
Dholpur Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 23.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
1
15
34
3,921
Dholpur Police retweeted
राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, सुरक्षित भविष्य की दिशा में राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल प्रदेश की बालिकाओं को आत्मरक्षा में सक्षम बनाने, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और विद्यालयों में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद (RCSCE) ने संयुक्त पहल की है। इस पहल के तहत राजस्थान पुलिस और राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन संपादित किया गया। इसका उद्देश्य राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण देना, आपातकालीन सहायता एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रभावी उपयोग की जानकारी देना तथा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips की उपस्थिति में ADG (कम्युनिटी पुलिसिंग) श्रीमती लता मनोज कुमार एवं स्कूल शिक्षा परिषद की राज्य परियोजना निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में डीआईजी, क्राइम श्री दीपक भार्गव भी उपस्थित रहे। यह समझौता हस्ताक्षर की तिथि से आगामी 03 वर्षों तक प्रभावी रहेगा। इस पहल के दायरे में प्रदेश के 36,765 राजकीय विद्यालयों में कक्षा 06 से 12 तक अध्ययनरत 23.32 लाख बालिकाएं शामिल होंगी। प्रशिक्षण के लिए चरणबद्ध मॉडल अपनाया जाएगा। इसके तहत 11,701 PEEO/UCEEO विद्यालयों से चयनित शिक्षकों को ब्लॉक स्तर पर 03 दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुल 319 प्रशिक्षण बैच आयोजित होंगे, जिनमें प्रति बैच 15 से 60 प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रशिक्षित शिक्षक Master Trainer के रूप में विद्यालय स्तर पर महिला शिक्षकों और उनके माध्यम से बालिकाओं को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में आत्मरक्षा की तकनीकों, आपातकालीन सहायता एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रभावी उपयोग, कालिका पेट्रोलिंग तथा महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया जाएगा। बालिकाओं को आत्मरक्षा में सक्षम बनाना, उनमें सुरक्षा का विश्वास जगाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, इसी संकल्प के साथ राजस्थान पुलिस की यह पहल सुरक्षित एवं सशक्त राजस्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। #RajasthanPolice #WomenSafety #GirlEmpowerment #SelfDefense #SafeRajasthan
2
21
91
8,130