
#सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जागरूक करता है ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके
Joined November 2019
- Tweets33.1K
- Following149
- Followers5.6K
- Likes19K
DIPRO Rewari retweeted
आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने हरियाणा लोक भवन में माननीय राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
DIPRO Rewari retweeted
दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं एवं हार्दिक बधाई।
दीपों की स्वर्णिम आभा आपके जीवन में उल्लास, वैभव, आरोग्य और सौभाग्य का संचार करे। माँ लक्ष्मी जी एवं भगवान श्रीगणेश जी की कृपा से हर घर-आँगन खुशियों से आलोकित हो।
इस शुभ पर्व पर आइए, नवचेतना और सामूहिक सहभागिता के साथ प्रगतिशील एवं विकसित हरियाणा के स्वप्न को साकार करने का संकल्प लें। 🙏
DIPRO Rewari retweeted
गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब जी की पावन धरती पर शीश नवाना और आशीर्वाद पाना सदैव आत्मिक शांति एवं असीम आनंद की अनुभूति कराता है। 🙏
पंचकूला स्थित इस ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाकर अलौकिक आभास हुआ। सच्चे पातशाह की कृपा सभी परिवारजनों पर बनी रहे एवं सब का भला हो ऐसी अरदास की।
DIPRO Rewari retweeted
घर लौटे प्रभु राम.. 30 लाख दीयों से जगमग अयोध्याधाम 🙏🪔🚩
#Deepotsav2026Ayodhyapuri
#दीपोत्सव_2026_अयोध्यापुरी
DIPRO Rewari retweeted
दीपावली का उत्साह, देशभक्ति का जुनून, चेहरे पर मुस्कान और दिल में हिंदुस्तान… हमारे वीर जवानों की जिंदादिली को सलाम! 🙏🇮🇳
इस दीपावली एक दीप उन वीर जवानों के नाम, जिनकी सजग निगाहों से देश सुरक्षित है। 🪔
#IndianAirForce
DIPRO Rewari retweeted
हरियाणा सिर्फ खेलों का पावरहाउस नहीं, बल्कि देश की स्पोर्ट्स सुपरपावर है! 💪
लगभग ₹189 करोड़ के नकद पुरस्कार खिलाड़ियों के हौसले को नई उड़ान देंगे और हरियाणा को खेलों के क्षेत्र में और मजबूत बनाएंगे। 🏆🔥
DIPRO Rewari retweeted
दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
“दीपावली हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन की याद दिलाती है, जो सत्य, धर्म, त्याग और मर्यादा का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि अंधकार कितना भी गहरा हो, प्रकाश की विजय निश्चित है।
प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद और माँ लक्ष्मी की कृपा हर घर पर बनी रहे। आइए, हम सब मिलकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के दीप जलाएँ।”
#Diwali #Deepavali #Haryana
DIPRO Rewari retweeted
दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
“दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व जीवन में सकारात्मकता, नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने के साथ सामाजिक एकता एवं सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।”
— मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
#Diwali #Deepawali #Haryana #FestivalOfLights
DIPRO Rewari retweeted
नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध!
“नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के दौरान एफडीए विभाग ने 13,590 बिक्री और 423 निर्माण इकाइयों की जांच की। अनियमितताएं पाए जाने पर 966 ड्रग सेल लाइसेंस और 12 मैन्युफैक्चरिंग/ब्लड सेंटर लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि 15 लाइसेंस पूरी तरह रद्द किए गए।
नकली दवाओं और इंजेक्शनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। बाजार में बिकने वाली दवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और प्रत्येक नागरिक को शुद्ध, सुरक्षित व उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
— स्वास्थ्य मंत्री @ArtiSinghRao
#Haryana #Healthcare
-वन स्टॉप सेंटर का किया दौरा-
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने शनिवार को वन स्टॉप सेंटर, रेवाड़ी का दौरा किया।
डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर हिंसा और
DIPRO Rewari retweeted
हरियाणा लोक भवन में माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
यह मंगलमय पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। 🙏
DIPRO Rewari retweeted
15 नवंबर से आम जनता के लिए खुलेगा अंबाला छावनी स्थित आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक
“15 नवंबर से आम जनता शहीद स्मारक का दीदार कर सकेगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आदेश अनुसार पहले एक महीने तक प्रतिदिन 500 लोगों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। स्मारक देखने के लिए ऑनलाइन और मौके पर टिकट बुकिंग की व्यवस्था रहेगी तथा नि:शुल्क प्रवेश के लिए भी टिकट बुक करानी होगी। लोग ambalawarmemorial.com पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
— ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री @anilvijminister
#ShaheedSmarak #AmbalaCantt #Haryana
DIPRO Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने महान वैज्ञानिक, नोबेल पुरस्कार एवं भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सी. वी. रमन की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।
“डॉ. सी. वी. रमन की असाधारण प्रतिभा, अटूट जिज्ञासा और अथक परिश्रम ने विज्ञान के क्षेत्र में भारत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनका जीवन हमें सिखाता है कि जिज्ञासा, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। वे सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।”
#CVRaman #CVRamanJayanti #Haryana
-सैनिक स्कूल रेवाड़ी में कक्षा छठी व नौवीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू-
-ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम-2027 के लिए 2 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन, 31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा-
सैनिक स्कूल गोठड़ा अहीर रेवाड़ी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी और
बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए सामान्य शुल्क अवधि 2 दिसंबर तक रहेगी। विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ 3 से 6 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन में संशोधन 7 से 9 दिसंबर तक किया जा सकेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-scho… पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और विवरणिका भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध है।








