Expose Now (@ExposeNowNews) header
Expose Now (@ExposeNowNews) profile picture

Your source for fearless news. We cover deep research insights, investigative stories, sting operations, and the latest breaking updates.

Joined December 2025
Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)
राजस्थान हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में स्पष्ट किया है कि प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए लगे कर्मचारियों को भी न्यूनतम वेतनमान का लाभ मिलेगा। जोधपुर में न्यायाधीश कुलदीप माथुर की पीठ ने बांसवाड़ा के दो कर्मचारियों की याचिका पर यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि समान काम करने पर केवल नियुक्ति के तरीके के कारण कर्मचारियों को उनके हक से वंचित नहीं किया जा सकता। सरकार को 60 दिन में इसे लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। #Rajasthan #RajasthanHighCourt #SarkariNaukri
4
17
771
जयपुर की हवामहल विधानसभा से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दिवाली की रात खराब सड़कों और पेचवर्क न होने पर विधायक ने निगम अधिकारियों को फोन पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आज रात भर में सड़कों का काम पूरा नहीं हुआ, तो कल किसी भी अधिकारी को छुट्टी नहीं मनाने दी जाएगी। #Jaipur #Rajasthan #BalmukundAcharya
2
2
9
1,533
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (अजमेर) ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाओं में 40 प्रश्नों की केजिंग वाली नई उत्तर पुस्तिकाओं का ही उपयोग किया जाएगा। पिछले वर्षों की कॉपियों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। हालांकि, अतिरिक्त कॉपी मांगने पर पुरानी 8 पन्नों वाली कॉपी ही मिलेगी। #Rajasthan #RBSE #RajasthanBoard #BoardExams2027
1
21
1,455
जयपुर: PHED में डेढ दर्जन कंपनियों को 'पेमेंट' के साथ 'बोनस' फ्री! एनआईसी व बैंक के बीच तकनीकी मिस्टेट से हुआ बड़ा गड़बड़झाला, जेजेएम में बड़ी कंपनियों को 140 से ज्यादा कार्यों में किया डबल-ट्रिपल पेमेंट, करीब 250 करोड़ की से ज्यादा राशि का पेमेंट हो गया एक्सट्रा, मामले का खुलासा होने पर वित्तीय सलाहकार ने आनन-फानन में जारी किया सर्कुलर, सभी संबंधित अधिशाषी अभियंताओं को जारी किए सख्त निर्देश, डबल पेमेंट वाले सभी ठेकेदारों से संपर्क कर तत्काल पैसा कराएं रिफण्ड, करीब आधा दर्जन कंपनियों ने एक्सट्रा पैसा किया रिफण्ड @RajGovOfficial @OnlineKanhaiya #Jaipur #PHED #JJM
1
3
1
17
2,735
शिक्षकों की पदोन्नति पर कानूनी अड़ंगा, स्कूलों में विषय विशेषज्ञों का टोटा! @VipinPrakashSh7 @madandilawar #ExposeNow #EducationNews
2
15
1,017
राजस्थान से इंसानियत का एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है, जो हर किसी का दिल जीत रहा है। जाट समाज के सेठ रामस्वरूप जी मुंड ने अपने कर्मचारियों (खासकर महिलाओं) को अपने हाथों से नोटों की गड्डियां गिफ्ट कीं। उनका यह दरियादिली भरा अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। #Rajasthan #RamswaroopJiMund #JatSamaj
13
80
2,172
राजस्थान के उदयपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महुवाड़ा गांव में एक कलयुगी बेटे ने पंचायतीराज चुनाव के एक मामूली विवाद में अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी राहुल परमार ने अपनी सगी मां की बेरहमी से हत्या कर दी और पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे आरोपी राहुल घर पहुंचा और इस बात पर विवाद शुरू कर दिया कि उसके परिवार ने पंचायत चुनाव में उसके दोस्त को वोट क्यों नहीं दिया। बहस इतनी बढ़ गई कि राहुल ने लोहे की रॉड उठाकर अपनी मां पुष्पा के सिर पर जोरदार वार कर दिया। जब पिता लालचंद और बड़ा भाई गणेश अपनी मां को बचाने आए, तो खून सवार आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी राहुल मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में बड़ा भाई आनन-फानन में माता-पिता को डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर भागा, लेकिन रास्ते में ही मां ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वहीं पिता जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। कल्याणपुर थाना पुलिस अब फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। #Udaipur #RajasthanElections #PanchayatChunav
1
7
806
पुलिस परिवार में दिखा भाईचारा, SP लोकेश सोनवाल ने दिया एकजुटता का संदेश.. @KarauliPolice #karauli #ExposeNow
5
317
चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया में स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में आस्था का एक अनोखा और भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला है। जालौर जिले के रहने वाले एक श्रद्धालु ने भगवान के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट करते हुए उन्हें 21 ग्राम सोने से बना एक 'हार्ट' (दिल) भेंट किया है। इस सोने के दिल की कीमत 3 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। दरअसल, यह श्रद्धालु हार्ट की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। इलाज और ऑपरेशन के दौरान उसने भगवान सांवलिया सेठ से प्रार्थना की थी कि अगर उसका ऑपरेशन सफल हो जाता है और वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है, तो वह भगवान को सोने का दिल अर्पित करेगा। ऑपरेशन सफल होने और बीमारी ठीक होने के बाद श्रद्धालु ने अपना यह वादा पूरा किया। उसने मंदिर के भेंट कक्ष में पहुंचकर विधिवत रूप से यह 21 ग्राम सोने का मॉडल जमा कराया और मंदिर मंडल से इसकी आधिकारिक रसीद भी प्राप्त की। भगवान के प्रति आस्था जताने का यह अनूठा तरीका अब मंदिर में आने वाले अन्य श्रद्धालुओं के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। #Chittorgarh #SanwaliyaSeth #Jalore
7
562
जयपुर: एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कोऑपरेटिव सबऑर्डिनेट सर्विसेज (ARCSS) ने एक बड़े फर्जीवाड़े और भ्रामक सूचना का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने 1 नवंबर 2026 को सरकारी Webex डोमेन का गलत इस्तेमाल करते हुए एक अनधिकृत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की। इसमें उन्होंने एसोसिएशन के नाम पर 12 दिसंबर 2026 को चुनाव कराने की झूठी घोषणा कर दी। ​इस फर्जीवाड़े पर ARCSS की अध्यक्ष सुमित्रा चौधरी ने कड़ा एतराज जताते हुए इसका पूर्ण रूप से खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 12 दिसंबर को कोई चुनाव तय नहीं है और आधिकारिक चुनाव तारीख का ऐलान एसोसिएशन द्वारा अलग से किया जाएगा। सरकारी आईडी के इस गंभीर दुरुपयोग को लेकर रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां, राजस्थान) को लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही, एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी भ्रामक और अनधिकृत सूचना के झांसे में न आएं। #Jaipur #RajasthanNews #ARCSS #FakeNewsAlert
1
4
394
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आज जयपुर में कोटा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET)-2026 का परीक्षा परिणाम जारी किया। इस अवसर पर राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत और कृषि विश्वविद्यालय कोटा की कुलगुरु प्रो. अनीता डूंगरवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। #Jaipur #SET2026 #KotaUniversity #RajasthanNews
8
417
राजस्थान के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का एक बड़ा और सुनहरा अवसर सामने आया है। राज्य सरकार ने 235 सामान्य एवं पैरा खिलाड़ियों को 'आउट ऑफ टर्न' नियुक्ति देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में जयपुर शासन सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय समिति की 7वीं बैठक में इन नियुक्तियों पर मुहर लगाई गई। इस फैसले के तहत 'श्रेणी-ए' के 9 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीधे पुलिस उप अधीक्षक (DSP) बनाया जाएगा। वहीं, 'श्रेणी-बी' में दो खिलाड़ियों को आबकारी विभाग में पेट्रोलिंग ऑफिसर और सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति मिलेगी। इसके अलावा 'श्रेणी-सी' के तहत 224 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में क्लर्क, कांस्टेबल और उप जेलर सहित अन्य पदों पर नौकरी दी जाएगी। खास बात यह है कि इन 224 नियुक्तियों में 73 पैरा खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिससे दिव्यांग खिलाड़ियों का मनोबल भी काफी बढ़ेगा। #Rajasthan #DSP #SportsNews #Athletes
4
28
912
राजस्थान के नागौर जिले में ग्राम पंचायत बाराणी में सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नवनिर्वाचित सरपंच लादूराम गोदारा ने 1 नवंबर को पदभार ग्रहण किया था, जिसके बाद से वे लगातार आमजन की समस्याएं सुनने के लिए पंचायत भवन पहुंच रहे थे। लेकिन 5 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कोई भी सरकारी कर्मचारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) या पटवारी वहां उपस्थित नहीं हुआ। मामला तब गरमा गया जब दोपहर 1 बजे सरपंच गोदारा ने VDO हरीश सारण को फोन कर पंचायत भवन की चाबी मांगी। VDO ने चाबी देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद सरपंच ने कड़ा रुख अपनाते हुए ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत भवन का ताला ही तोड़ दिया। सरपंच का कहना है कि पंचायत भवन किसी कर्मचारी की निजी जागीर नहीं है, बल्कि जनता की संपत्ति और न्याय का केंद्र है। @LaduGodara3 #Nagaur #RajasthanElections #PanchayatChunav
2
32
286
57,105
जयपुर: छह साल के लंबे इंतजार के बाद राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों की इस बार दिवाली बेहद खास है। 21 हजार तक वेतन वालों को बोनस और अधिक वेतन वालों को एक्स-ग्रेशिया दिया जाएगा। राशि का 75% कैश और 25% खाते में मिलेगा। इसके साथ ही अग्निशमन कर्मचारियों को भी राज्य कर्मचारियों के समान 'मैस भत्ते' का लाभ देने की घोषणा की गई है। #RajasthanRoadways #DiwaliBonus #RajasthanNews
1
31
1,068
राजस्थान के रींगस-खाटू श्यामजी (Reengus - Khatu Shyamji) मार्ग पर 4 नवंबर की सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बाइक सवार नियंत्रण खोकर सड़क किनारे पक्के स्ट्रक्चर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरा। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद युवक तुरंत अपने पैरों पर खड़ा हो गया। लोग इसे सीधे तौर पर 'बाबा श्याम का चमत्कार' मान रहे हैं। #Sikar #Reengus #CCTVFootage
8
1,030
#Karauli करौली में भयमुक्त मतदान के लिए कलेक्टर-SP अलर्ट, बूथों पर लगातार निरीक्षण.. @DmKarauli @KarauliPolice #ExposeNow #PanchayatElection2026
5
411
सांवरिया सेठ के दरबार में बदमाश ने पहले लगाई धोक, फिर उड़ाए मुकुट और बांसुरी मांडल थाने से महज 50 फीट की दूरी पर दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक अज्ञात शख्स ने पहले भगवान के सामने पूरी श्रद्धा के साथ शीश नवाया, परिक्रमा की और मौका पाते ही लगभग 2 लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। चोरी गए सामान में भगवान का मुकुट, बांसुरी और 10 कड़े शामिल हैं। इतनी पास पुलिस थाना होने के बावजूद हुई इस दुस्साहसिक वारदात से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी रोष है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है ताकि जल्द से जल्द भगवान के पवित्र आभूषण बरामद किए जा सकें और दोषियों को सख्त सजा मिल सके। #SanwaliyaSeth #RajasthanNews #Bhilwara
7
497
फुलेरा जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ते यात्रियों की जेब पर हाथ साफ करती युवतियों का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर फुलेरा जंक्शन का बताया जा रहा एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें दो युवतियां बड़ी चालाकी से ट्रेन में चढ़ रहे यात्रियों की जेब काटती दिखाई दे रही हैं। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर की जा रही इस चोरी की घटना का दृश्य सामने आने के बाद रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। @RailMinIndia @RPF_INDIA @GGRP_Rajasthan @NWRailways #PhuleraJunction #ViralVideo #IndianRailways #RPF #RailwaySecurity
1
3
289
लुदी झाबर में प्रशासनिक लापरवाही से उलझी सरपंच की कुर्सी: शून्य आबादी के बाद भी आरक्षित हुआ पद, केवल वार्ड पंचों का हुआ मतदान सादुलपुर की 44 में से 43 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए सुचारू रूप से मतदान संपन्न हुआ, लेकिन लुदी झाबर ग्राम पंचायत में सरपंच की कुर्सी प्रशासनिक पेच में उलझकर खाली रह गई। ग्रामीणों का कहना है कि 24 सितंबर को आरक्षण लॉटरी जारी होते ही उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया था कि गांव में अनुसूचित जनजाति वर्ग का एक भी मतदाता नहीं रहता। इसके बावजूद आरक्षण व्यवस्था में कोई संशोधन नहीं किया गया। स्थानीय स्तर पर जांच के बाद एकमात्र भरा गया नामांकन पत्र भी रद्द हो गया। नतीजतन, गांव के मतदाताओं ने केवल वार्ड पंचों के निर्वाचन के लिए वोट डाले, जो आपस में उपसरपंच का चयन करेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए इसे ग्रामीणों के लोकतांत्रिक अधिकारों से खिलवाड़ बताया है। #ChuruNews #Sadulpur #RajasthanPanchayatElection #ReservationIssue #RajasthanNews
10
396
डॉक्टरों की छवि पर चोट बर्दाश्त नहीं! SURYA फिल्म को लेकर आर-पार की चेतावनी.. #ExposeNow #karauli
1
6
381