Sunil Kumar Minj (@ExpressLive2020) header
Sunil Kumar Minj (@ExpressLive2020) profile picture

Always desire more.political commentator. स्वच्छ सोच से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है।

Hatthi bazar,world
Joined November 2014
Photo by Sunil Kumar Minj (@ExpressLive2020)Photo by Sunil Kumar Minj (@ExpressLive2020)Photo by Sunil Kumar Minj (@ExpressLive2020)Photo by Sunil Kumar Minj (@ExpressLive2020)Photo by Sunil Kumar Minj (@ExpressLive2020)Photo by Sunil Kumar Minj (@ExpressLive2020)Photo by Sunil Kumar Minj (@ExpressLive2020)Photo by Sunil Kumar Minj (@ExpressLive2020)Photo by Sunil Kumar Minj (@ExpressLive2020)Photo by Sunil Kumar Minj (@ExpressLive2020)
जिनका जमीर जिंदा है वे सरकारी अत्याचार, तानाशाही और शोषण के खिलाफ आंदोलन करते हैं। आपको क्या लगता है?आंदोलन नहीं होना चाहिए! जबतक दुनिया कायम है तब तक जन आंदोलन होते रहेंगे। इसे कोई रोक नहीं सकता।
This quoted post is unavailable.
2
16
2,801
Sunil Kumar Minj retweeted
अपने गिरते हुए ग्राफ को क्या प्रधानमंत्री मोदी ने संभाल लिया है? पहले समाजवादी पार्टी का 26 सीटें देने का फैसला और फिर उसे अपमानजनक तरीके से बताना! क्या मोदी सरकार ने इसे कोई संकेत समझा है? इसी की तत्काल बाद जो सत्र 100 दिन से ऊपर हो जाने के बाद भी बुलाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे वह अचानक दो दिन के नोटिस पर बुला लिया! सपा की कांग्रेस से दूरी क्या मोदी से नजदीकी बनेगी? देखिए ताजा राजनीतिक हालातों पर आज शनिवार का साप्ताहिक काॅलम वर्तमान कोलकाता में।
13
44
3
223
11,071
Sunil Kumar Minj retweeted
राहुल की प्रेस कांफ्रेंस और NCP का यू टर्न दोनों एक साथ हुआ है। NCP SP के चीफ व्हिप ने साफ कर दिया है कि अभी तक बिल पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हम सोमवार को बैठक कर फैसला लेंगे।
17
228
2
1,368
44,856
Sunil Kumar Minj retweeted
हमने कहा था कि राहुल गांधी अकेला है जो इस बिल के ख़िलाफ़ अंतिम दम तक लड़ेगा। राहुल गांधी ने दिन रात एक करके इस बिल को गिराने के लिए अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है। नायडू का मैं नहीं जानता, जगन संभवतः इस बिल का प्रबल विरोध करेगा। भाजपा के खेमे में राहुल के प्रेस से हुई बातचीत के बाद हलचल तेज हो गई है। अगर यह बिल पास होता है तो यह डीएमके और एनसीपी की हार होगी, अगर बिल पास नहीं होता तो मोदी की यक़ीनन इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। इस बिल का पास ना होना भारत के राजनीतिक इतिहास में सबसे करारे जवाब के तौर पर देखा जाएगा।
19
225
1
1,019
14,440
Sunil Kumar Minj retweeted
अब तय तय हो गया है कि स्टालिन, पवार भाजपा के साथ डिलिमिटेशन के मुद्दे पर जायेंगे। देश की जनता खासतौर से दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के लिए इस बिल के पास होने के बाद उत्पीड़न और शोषण का एक और दौर शुरू हो जाएगा। हमारा पैसा, हमारा लोकतंत्र, हमारे संविधान का इस्तेमाल करके बीजेपी इस देश की सत्ता को हथियाने की एक और कोशिश करने जा रही है। डिलिमिटेशन बिल देश के ख़िलाफ़ अपराध है। यह बात हम सबको समझ लेनी चाहिए। हमारा ऊपरी सदन इस बिल के पास होने के बाद अप्रासंगिक हो जाएगा। जातीय जनगणना से जुड़े सवाल हमेशा के लिए दफ़न हो जाएँगे। यूजीसी बिल पर हाय हाय कर रहे सवर्णों को सरकार कहेगी लो तुम्हें तो वह तोहफ़ा दे रही हैं जिसकी तुमने कल्पना नहीं की थी। यह बिल आपको भयभीत भले ना करता हो हमारी रातों की नींद उड़ा चुका है। इस देश की ग़रीब, वंचित, मजदूर, महिलाओं समेत हाशिये का समाज केवल दर्शक बना रहेगा। संविधान निर्माताओं ने भी ऐसी स्थिति की कल्पना नहीं की होगी। बीजेपी यह एक दो दिन नहीं सालों की तैयारी के बाद इस महापाप को सफल करने की कोशिश कर रही है।
8
92
2
258
3,076
Sunil Kumar Minj retweeted
जब नफ़रतों, खरीद फरोख्त, बिकवाली के दौर में मन उदास हो और लगे पराजय सामने हैं दो लोगों को जरूर सुनना एक राहुल गांधी @RahulGandhi दूसरा पवन खेड़ा @Pawankhera। "लोकतंत्र को बचाएंगे" यह कितना बड़ा मंत्र है। कितनी बड़ी शपथ है।
6
179
674
6,715
Sunil Kumar Minj retweeted
Mr @mkstalin , from now on, you and the DMK are just history. We will remember you just like we remember Nathuram Godse and Savarkar. Politics isn't bad. Playing games with the public under the guise of politics is bad. You aren't asking @RahulGandhi to withdraw support for TVK, you're blackmailing him. He's Rajiv Gandhi's son; he won't be blackmailed. He won't keep losing, even then. You've come to your senses after losing one election. He loses elections again and again, but he hasn't given up on his commitment to public concern.
5
61
263
2,411
Sunil Kumar Minj retweeted
डिलिमिटेशन बिल पर वोटिंग के दौरान सदन में अखिलेश यादव की चलेगी या रामगोपाल यादव जी की? यह सवाल पूरा यूपी पूछ रहा है। बेहतर होता कि अखिलेश खुलकर कहते कि हम और हमारे सांसद हर कीमत पर बिल के खिलाफ और कांग्रेस के पीछे खड़े हैं। हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हर कीमत पर वोटिंग में हिस्सा लेंगे।
28
22
6
109
4,769
Sunil Kumar Minj retweeted
25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को आदेश दिया कि टीएमसी के बागी 20 सांसदों की योग्यता को लेकर के निश्चित समयसीमा के भीतर फैसला लें। ओम बिड़ला इस मामले को महीनों से टाल रहा है। यह सोचने की बात है कि जब 20 सांसदों की योग्यता का मामला अदालत में लंबित हो वैसे में वो वोटिंग प्रक्रिया में किस हैसियत से हिस्सा ले सकते हैं। मेरा मानना है कि विपक्ष को इस बिनाह पर तत्काल सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाना चाहिए।
40
302
13
901
11,938
Sunil Kumar Minj retweeted
चारों तरफ एटप्पनों की भरमार है। यकीन मानिए कांग्रेस को छोड़कर देश में ऐसा कोई भी दल नहीं है जो भाजपा के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में ईमानदार हो। DMK, NCP, NCPI सब देश की जनता के साथ गद्दारी पर आमादा हैं। यह कांग्रेस से नहीं देश की जनता से बदला ले रहे हैं। अगर बिल पास हुआ इन सबका दोगुनी ताकत से विरोध किया जाएगा उससे भी ज्यादा जितना RSS और बीजेपी का किया जा रहा है।
84
847
20
3,299
60,845
Sunil Kumar Minj retweeted
समाजवादी सोच रहे हैं कि नाथवानी अंकल , अमित अंकल से कहकर उन्हें यूपी जीता देंगे। यह बकलोल तो हैं ही बेसिक पॉलिटिकल समझ नहीं है। कांग्रेस अगर टीवीके का सपोर्ट नहीं करती तो तामिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगना तय था यही बीजेपी चाहती थी। कांग्रेस यूपी में सपा के साथ बिल्कुल ठीक कर रही है क्योंकि सपा जमीन से नदारद है कांग्रेस को ही कमान संभालनी होगी। यूपी की जनता नहीं चाहती गालीबाज सपाई फिर से गुंडई करें।
कांग्रेस ने DMK को धोखा न दिया होता तो परिसीमन कभी लागू नहीं होता जो काम कांग्रेस यूपी में सपा के साथ कर रही है वही काम वो अपने सभी साथियों के साथ हमेशा से करती आई है कांग्रेस को परिसीमन से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है उसका बस एक ही उद्देश्य है कैसे क्षेत्रीय पार्टियां कमजोर हो जाएं
47
71
7
422
17,149
Sunil Kumar Minj retweeted
जिस बिल को आठ महीने पहले सदन ने ठुकरा दिया था, उसी को नए पैकेज में इस बार मोदी सरकार दोबारा संसद में पेश कर रही है। नए परिसीमन बिल में सभी राज्यों की लोकसभा सीटें आनुपातिक तरीक़े से 50 फ़ीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव है। हर राज्य की हिस्सेदारी 2051 तक फ़्रीज़ रहेगी। एकबारगी सुनने पर लग सकता है कि इसमें किसी को कोई नुक़सान नहीं होगा, लेकिन इसकी शर्तें ध्यान से पढ़नी चाहिए। ******** परिसीमन की बहस को देखने का सबसे आसान नज़रिया है कि किसे कितनी सीटें मिलेंगी। यही सबसे भ्रामक भी है। असली सवाल यह है कि फ़ैसला कौन करेगा? परिसीमन कब होगा? किस जनगणना से होगा? संसदीय क्षेत्रों का नक़्शा किस तरह खिंचेगा और इसे कौन तय करेगा? अप्रैल वाले बिल में भाजपा ने ये सभी चाबियां अपनी जेब में रखी हुई थीं। इस बार भी वही है। यानी बीजेपी इस खेल में अंपायर भी थी और खिलाड़ी भी। अब तक हर जनगणना के बाद परिसीमन करना संवैधानिक बाध्यता था। कोई सरकार चाहे या न चाहे, तय वक़्त पर ऐसा करना पड़ता था। अप्रैल वाले बिल में इसके साथ खिलवाड़ किया गया था। कब होगा और किस जनगणना से होगा, यह सरकार तय कर रही थी। यानी सरकार चाहती है कि यह फ़ैसला साधारण बहुमत का फ़ैसला बनकर रह जाए। यानी जो पार्टी जीतेगी, वही तय करेगी कि अगली दफ़ा नक़्शे में कब और कैसे फेरबदल करना है। संवैधानिक प्रावधान को बहुमत की मर्ज़ी में बदलने की कोशिश लगातार चल रही है। नए बिल में ये प्रावधान रहेंगे या बदलेंगे, यह बिल देखने वाले लोग बेहतर बता पाएंगे। मैंने देखा नहीं है। 1976 में 42वें संशोधन ने 1971 की जनगणना के आधार पर सीटें फ़्रीज़ की गई तीं। 2001 में 84वें संशोधन ने यह रोक 2026 के बाद की पहली जनगणना तक बढ़ा दी गई। अब मोदी सरकार चाहती है कि पिछले संवैधानिक संशोधन को ताक पर रखते हुए 2011 की जनगणना के आधार पर ही परिसीमन हो जाए। ***** इस पूरे पैकेज में महिला आरक्षण को ढाल बनाया गया है। इसका विरोध कोई नहीं कर रहा। इसलिए परिसीमन बिल को बार-बार उसके साथ बांधा जा रहा है। अगर कोई परिसीमन बिल का विरोध करता है, तो पालतू मीडिया उसे महिला आरक्षण बिल का विरोध बता देता है। पिछली बार सबने यह नंगा नाच देखा था। मूल बात परिसीमन की है, हल्ला महिलाओं के नाम पर मचाया जाता है। अगर मक़सद सिर्फ़ आरक्षण लागू करना होता, तो मौजूदा 543 सीटों में से एक-तिहाई आरक्षित की जा सकती थीं। सदन को डेढ़ गुना करने की इसके लिए कोई ज़रूरत नहीं। ******** 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर इतना ज़ोर क्यों है? नई जनगणना की गिनती कुछ ही महीनों में होनी है। नियम के हिसाब से परिसीमन उसी आधार पर होना चाहिए था। पंद्रह साल पुराने आंकड़ों से 2051 तक सीटों की संख्या और नक़्शे को फ़्रीज़ करने की जल्दबाज़ी का कोई ठोस कारण अब तक नहीं दिया गया। कारण शायद आंकड़ों में नहीं, जाति में छिपा है। 2027 की जनगणना में पिछड़ी जातियों की असली संख्या सामने आएगी। 2011 पर परिसीमन का मतलब है कि इन आंकड़ों का असर सीटों पर अगले चक्र तक नहीं पड़ेगा। और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के आरक्षण की मांग भी तब तक दबी रहेगी। इसलिए यह जल्दबाज़ी नहीं, बीजेपी की रणनीति है। ********* 1976 और 2001 में देश ने एक तरह से दक्षिण से कहा था कि आबादी पर क़ाबू पाओ, तुम्हें इसका नुक़सान नहीं होगा। तकनीकी बात यही है। दक्षिण ने बात मानी, परिवार नियोजन अपनाया। अप्रैल वाले बिल ने दक्षिण की सफलता को उसकी सज़ा में बदल दिया। इसी आधार पर उनकी हिस्सेदारी घटाने का आधार रखा गया। यह संघीय ढांचे के दिए भरोसे को तोड़ना है। दक्षिण अड़ा, तो अब सरकार ने आनुपातिक बढ़ोतरी का नया जुमला पेश किया है। नया फ़ॉर्मूला कहता है कि सबकी सीटों में बराबर 50 फ़ीसदी की बढ़ोतरी होगी। यानी, आनुपातिक तौर पर हर राज्य की हिस्सेदारी जस की तस बनी रहेगी। पर यहां एक बारीक खेल है। "सीटें नहीं घटेंगी" वाला तर्क अपने आप में भ्रम है, क्योंकि राजनीति प्रतिशत से तय नहीं होती। यह संख्या से चलती है। केरल को 10 नई सीटें मिलेंगी, लेकिन उत्तर प्रदेश को 40. दोनों के बीच का फ़ासला 60 से बढ़कर 90 हो जाएगा। आकलन यह है कि हिंदी पट्टी के राज्यों को कुल 104 नई सीटें मिलेंगी, जबकि दक्षिणी राज्यों को सिर्फ़ 38. सरकार बनाने के लिए संख्या को साधना होता है। अनुपात का क्या अचार डलेगा? हार के बाद डीएमके जैसी पार्टियां बीजेपी के इस अरेंजमेंट को सहमति देती नज़र आ रही है। डील क्या है, स्टालिन जानें। ******** इस बिल का एक प्रचलित तर्क यह है कि ज़्यादा सांसद मतलब ज़्यादा ताक़त। उत्तर प्रदेश इस वहम का सबसे बड़ा जवाब है। उसने दशकों से देश में सबसे ज़्यादा सांसद भेजे, फिर भी वह देश के सबसे पिछड़े राज्यों की पांत में खड़ा है।
4
32
2
173
12,402
Sunil Kumar Minj retweeted
PRS के आकलन के मुताबिक़ बड़ी लोकसभा के बाद करीब 56 फ़ीसदी लोकसभा सीटों वाली सरकार राज्यसभा में विपक्ष के दो-तिहाई बहुमत को भी पलट सकेगी। इसे दोबार पढ़ लीजिए, आपको समझ में आ जाएगा कि राज्यसभा को लगातार कमज़ोर करने की दिशा में मोदी सरकार का यह आख़िरी वार है। संयुक्त बैठकें अब तक कम हुई हैं, क्योंकि गणित कभी इतना साफ़ नहीं था। अब गणित फ़िट बैठ जाएगा। ऊपरी सदन का "ना" बस एक देरी बनकर रह जाएगा। वह किसी बिल को रोक नहीं सकेगा। ********** दुर्दांत संघियों की ओर से एक कुतर्क दिया जा रहा है कि सांसद बढ़ेंगे, तो लोगों की आवाज़ मज़बूत होगी। दिलचस्प यह है कि सांसद तो बढ़ेंगे, लेकिन संसद के घंटे नहीं बढ़ने वाले। इसका दूसरा मतलब यह है कि बहस घटेगी, पार्टी का व्हिप बढ़ेगा, और संसद क़ानून पर सोचने-विचारने की जगह कम, मुहर लगाने का अड्डा ज़्यादा बन जाएगी। बढ़ेगी मंत्रियों की संख्या भी। क़ानून के मुताबिक़ मंत्रियों की संख्या लोकसभा का 15 फ़ीसदी तक हो सकती है। सदन बढ़ा तो मंत्रियों की अधिकतम संख्या 81 से बढ़कर करीब 122 हो सकती है। ज़्यादा पद बांटने का मतलब है अपने खेमे के सांसदों की वफ़ादारी आसानी से ख़रीदना। इसलिए, यह प्रतिनिधित्व का नहीं, कार्यपालिका का विस्तार है. ********* परिसीमन कोई अलग प्रोजेक्ट नहीं है। बीजेपी के सिलसिले की यह एक कड़ी भर है। पलटकर देखिए। जम्मू-कश्मीर का दर्जा छीनना, राज्यपालों और चुनी हुई सरकारों का टकराव, राज्यों का पैसे के लिए कतार में खड़ा होना, सब एक ही दिशा में जाते हैं। दिशा यह है कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने अपनी ताक़त में विस्तार किया है, राज्यों की ताक़त को सिकोड़ा है। ******* अप्रैल की हार एक सबक़ थी। संविधान ने दो-तिहाई बहुमत की शर्त इसीलिए रखी थी कि संघ की बनावट कोई एक दल अकेले न बदल सके। सरकार ने इससे सिर्फ़ इतनी सबक़ ली कि उसने फ़ॉर्मूला बदल दिया। तरीक़ा नहीं। अब तक बीजेपी सिर्फ़ संख्या बल साधने में जुटी थी। परिसीमन पर जो तकनीकी आपत्तियां थीं, उन्हें ठीक करने का उसका न कोई इरादा था, न उसने कोई कोशिश की। बीजेपी ने तोड़-फोड़ करके कुछ संख्या अपने पास हासिल की और आनन-फानन में संसद की बैठक बुला ली। - दिलीप खान (वरिष्ठ पत्रकार)
2
7
372
Sunil Kumar Minj retweeted
परिसीमन विधेयक पर NCP में बवाल हो गया है। सुप्रिया सुले के रुख का पार्टी की महासचिव नताशा आव्हाड ने विरोध किया है। नताशा का कहना है कि महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे दो अलग-अलग मुद्दों को एक साथ जोड़ना गलत है और यह विधेयक लोकतंत्र पर हमला है। इसके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने भी कहा है कि इस समर्थन को लेकर पार्टी में कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई थी।
14
92
2
291
4,845
Sunil Kumar Minj retweeted
नड्डा ने कुछ साल पहले पटना में कहा था धीमे धीमे सभी क्षेत्रीय दल खत्म हो जाएंगे। देखिए कैसे सब एक के बाद भाजपा के कुएं में कूद आत्महत्या कर रहे है। मुझे लग रहा है कि DMK ने अगर सपोर्ट किया तो 2029 में शून्य पर चली जाएगी। यकीनन उसकी जगह तमिलनाडु में TVK ले लेगी। स्टालिन जैसे नेता को सामने आती विदा की घड़ी काश नजर आ जाती।
23
128
799
19,392
Sunil Kumar Minj retweeted
डिलिमिटेशन बिल पर इतनी सारी चर्चा हो रही है पर कोई नहीं बता रहा है कि इसके प्रस्तावित प्रावधानों से देश और जनता के हितों का कितना और कैसे संवर्धन होगा? मेरी साधारण समझ है कि संसदीय राजनीति और संसदीय कामकाज में सक्रियता और देश हित के लिए प्रतिबद्धता संसद और विधानसभाओं में माननीय सदस्यों की संख्या बढाने से नहीं; संसदीय कामकाज में गुणवत्ता, लोकतांत्रिकता और जनपक्षधरता के बढने से आयेगी! इसके लिए सामाजिक आर्थिक प्रगति के लिए उनकी सजगता, समझदारी, प्रतिबद्धता और जनपक्षधरता जरूरी है. सिर्फ संख्या बढाने से क्या हासिल होगा? हमारे सामने दुनिया के अनेक मजबूत और समृद्ध देशों के उदाहरण हैं. अमेरिका की बेहद शक्तिशाली सीनेट में महज 100 सदस्य होते हैं! उनकी प्रतिनिधि सभा( हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) में भी 435 वोटिंग का अधिकार रखने वाले सदस्य हैं. पिछली शताब्दी के शुरुआती दौर से वहां यही संख्या कायम हैं! पर हम अपनी लोकसभा की सदस्य संख्या 850 तक और राज्य विधान सभाओं की सदस्य संख्या 6000 से भी ज्यादा करना चाहते हैं? इस भारी बढोत्तरी से माननीय सदस्यों पर के वेतन-भत्ता और रखरखाव पर होने वाले खर्च में भारी बढोत्तरी होगी. चलो खर्च बढाने से अगर देश को कुछ हासिल होने वाला है तो उसे जायज माना जा सकता है पर अभी तक सरकार, किसी राजनीतिक दल या बडे नेता ने ये नहीं बताया कि इससे देश और उसकी आम जनता को हासिल क्या होगा? 50% की संख्या बृद्धि के लिए ठोस तर्क क्या हैं; सिवाय इसके कि इस फार्मूले को कुछ विपक्षी नेता भी पसंद कर रहे हैं. लिहाजा संविधान संशोधन विधेयक को पास कराने के दो-तिहाई बहुमत का जुगाड हो जायेगा! सवाल उठना लाजिमी है: ये जनतंत्र है या 'पार्टी और नेता तंत्र' है?
63
159
11
478
15,426
Sunil Kumar Minj retweeted
बीजेपी खरीद फरोख्त करके भी डिलिमिटेशन बिल क्यों पास कराना चाहती है? क्योंकि उन्हें भरोसा है कि 2029 में ये हारेंगे। इसलिए डिलिमिटेशन करके चुनाव और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। - जस्टिस बीजी कोलसे पाटिल
2
68
157
1,254
Sunil Kumar Minj retweeted
फिर तो जो परिसीमन बिल का समर्थन कर रहे हैं वो बीजेपी को खुश करना चाह रहे हैं❓ सबको मिलकर बीजेपी से लड़ना चाहिए था और देखो कैसे कांग्रेस से ही लड़ रहे हैं।👇
अखिलेश और तेजस्वी कांग्रेस को खुश करने के लिए बिना सोचे समझे परिसीमन बिल का विरोध किए जा रहे हैं। वही कांग्रेस है जो 1-2 मंत्री पद के लिए लंगोटिया यार स्टालिन को धोखा देकर नया यार चुन ली है। 2025 में तेजस्वी को टॉर्चर करके चुनाव से पहले हरा दी थी। वही अब अखिलेश के साथ कर रही है।
5
39
2
215
2,178
Sunil Kumar Minj retweeted
पर्सिमन बिल इसलिए नहीं बुरा है कि उससे सीट बढ़ जाएगी। इसलिए बुरा है कि विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों का बँटवारा इस तरह से होगा कि भाजपा के अलावा कोई जीत नहीं पाएगा। आसाम मॉडल अपनाया जाएगा। राहुल गांधी जी ही एक मात्र उम्मीद है इस अन्याय को रोकने के लिए! #DelimitationBill
72
414
4
1,806
24,623
Sunil Kumar Minj retweeted
महिलाएं 33 फीसदी मतलब 275 सीट जीत के आएंगी।।। लेकिन इसमें sc st obc महिलाएं नहीं होंगी। किसान और अल्पसंख्यक भी नहीं।। ये पूरा दो या तीन धन्ना सेठ जातियों की महिलाएं होंगी।।। मतलब अब बिना बहुजन 400 से ज्यादा जनरल में तीन जातियों के सांसद होंगे।।। अब संसद में तीन जातियों का कब्जा होगा।।। 426 या 409 की सरकार होगी।। आप लोग उन तीन जातियों का नाम बताएं।।।
42
102
7
355
13,887
Sunil Kumar Minj retweeted
जब भाजपा की ज़मीनी ही नहीं बची है, तो लोकसभाओं की गिनती बढ़ा ले या उनकी सीमाओं में हेरफेर कर ले, भाजपा को कुछ भी हासिल नहीं होगा। देश के किसान, मज़दूर, व्यापारी हों या युवा, महिला, मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा-दैनिककर्मी सब भाजपा के ख़िलाफ़ हैं। भाजपा के अपने लोगों ने ही जब भाजपा के झंडे हटा लिए हैं तो अब परिसीमन की कोई भी जोड़-तोड़ या चुनावी तंत्र की कोई भी घपले-घोटालेबाज़ी काम नहीं आनेवाली है। भाजपा भी जानती है कि ‘परिसीमन’ से उसे कुछ भी हासिल नहीं होगा, वो विशेष सत्र ‘परिसीमन’ के लिए नहीं, कुछ दिनों के लिए मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बुला रही है। हम फिर दोहरा रहे हैं कि ‘परिसीमन’ भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा।
122
860
19
3,654
83,983