आज हमारे फायरब्रांड नेता आकाश आनंद ने मंच से ऐसा पंच मारा कि पूरा पंडाल हंसते हंसते लोटपोट हो गया!!
बोले, भैया भाजपा वाले बड़े गर्व से कहते हैं यूपी में डबल इंजन चल रहा है। मैंने सोचा चलो आज इंजन खोलकर देख ही लेते हैं। खोलकर देखा तो पता चला इंजन तो सच में दो हैं। एक इंजन दिन रात महंगाई खींच रहा है, दूसरा विज्ञापन खींच रहा है। और जनता? जनता बेचारी डिब्बे में बैठी खिड़की से बाहर झांक रही है कि गाड़ी कब चलेगी। गाड़ी एक इंच आगे नहीं बढ़ी, बस हॉर्न बज रहा है।
असली मजा तो तब आया जब बात दो डिप्टी सीएम पर आई..!! 😭 बोले, सरकार कहती है हमने एक ब्राह्मण समाज से, एक पिछड़े समाज से डिप्टी सीएम बना दिया, सबको हिस्सेदारी दे दी। मैंने कहा हिस्सेदारी कहां है भैया, ये तो शोकेसिंग है।
पद है, गाड़ी है, बंगला है, बाहर चमकती हुई नेमप्लेट भी है। बस उनकी फाइल पर कलम नहीं चलती।
मतलब जैसे ड्राइंग रूम में दो सुंदर शोपीस सजा दिए हों। मेहमान आए तो फटाफट झाड़ू पोंछा करके आगे रख दो कि देखिए जी, हमारे पास हर समाज के नेता हैं। लेकिन जब बीकापुर के किसान या नौजवान की सुनवाई की बारी आए तो पता चलता है, अरे ये तो सिर्फ देखने के लिए हैं, काम करने के लिए है ही नहीं।
स्कूल और भर्तियां बंद होने पर आकाश आनंद में जनता से सवाल पूछा कि आखिर प्रदेश में खुला क्या है,
जवाब - "ठेका! ठेका खुला है और इनके विज्ञापनों के दफ्तर खुले हैं, अरे 7,000 करोड़ भी तो खर्चने हैं भाई!"
“कल तक 'P' का मतलब पिछड़ा था, फिर रातोंरात पंडित हो गया, और चुनाव आते-आते शायद 'पता नहीं' हो जाएगा। और बेचारे 'D' और 'A' घबराए बैठे हैं पीछे कतार में कि हमारा नंबर अगला ना लग जाए!”
~ आकाश आनंद
आज अयोध्या के बीकापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक फायरब्रांड नेता आकाश आनंद ने स्थानीय विकास और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
अयोध्या में हर साल बनने वाले दीयों के विश्व रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दीये जलना अच्छी बात है, लेकिन यह भी पूछा जाना चाहिए कि असल में कितने घरों तक रोशनी पहुंच रही है, क्योंकि प्रदेश में बेरोजगारी का रिकॉर्ड भी हर साल टूट रहा है। इसी मंच से उन्होंने संविधान की ताकत का उल्लेख करते हुए कहा कि बीकापुर के किसी कच्चे घर में डिबरी की रोशनी में पढ़ने वाली बेटी भी एक दिन लखनऊ चला सकती है।
बीकापुर के मौजूदा भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान जोपेशे से डॉक्टर है, उसकी खिंचाई ली। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बनना बड़ी मेहनत का काम है और उन्हें लगा था कि जहां विधायक ही डॉक्टर हों वहां के अस्पताल चमक रहे होंगे, लेकिन हकीकत यह है कि डॉक्टर साहब विधानसभा में बैठे हैं और बीकापुर का मरीज आज भी इलाज के लिए बस पकड़कर लखनऊ जाने को मजबूर है।
चुनाव से दो महीने पहले गांव-गांव घूमकर फोटो खिंचवाने और आश्वासन देने वाले नेता जीतने के बाद पांच साल तक जनता का फोन तक नहीं उठाते। विधायक जी अमित सिंह पर तंज कसते हुए आकाश आनंद ने कहा कि चुनाव सर पर है, शायद वे अब फोन उठा लें…! और अगर अभी भी नहीं उठा रहे हैं, तो जनता को बात अच्छी लगे तो हंस लेना चाहिए और बुरी लगे तो आने वाले चुनाव में हाथी के सामने वाला बटन दबाकर पूरा हिसाब कर देना चाहिए।
अंत में उन्होंने बीकापुर से बसपा प्रत्याशी “जितेंद्र सिंह बबलू” के समर्थन में एकजुट होकर बहन मायावती जी के नेतृत्व में काम करने वाली सरकार बनाने का आह्वान किया।
खान को कुछ शर्तों पर बाहर छोड़ा है!
पहला - अपने पुराने अंदाज़ को वापस लाना है। ऐसा बिल्कुल न लगे कि उनकी जेल में रेल बना दिए थे!
दूसरा - चूँकि अबकी बार ओवैसी और केतली मैदान में हैं, तो उन पर जितना हो सके तंज़ कसिए। ताकि राजनीति मुस्लिमों के इर्द-गिर्द घूमे और उसका फायदा भाजपा को मिले।
तीसरा - जितना हो सके धर्म की राजनीति करिए। (अभी आगे देखिएगा।)
देख लेना, पिछली बार ज़मानत मिली थी तब उनका तेवर डरा हुआ, सहमा-सा, ज़िन्दगी झंड जैसी थी।
अभी कुछ अलग देखने को मिल रहा है... क्या डील हुई होगी?
इन जाहिलो का कुछ होगा? लीचड़ है लीचड़! ऊपर से नाम के आगे “बौद्ध” लगा रखा है।
अब इस लंपट को कौन समझाए… टैक्स का पैसा तो हर मुख्यमंत्री के पास होता है। टैक्स का पैसा तो 1950 से ही इस देश में लग रहा है। तो फिर 1995 से पहले लखनऊ में बाबा साहेब का इतना भव्य स्मारक क्यों नहीं बना? क्यों नहीं बना अंबेडकर स्टेडियम, अंबेडकर पुस्तकालय, अंबेडकर गेस्ट हाउस? क्यों किसी और मुख्यमंत्री की हिम्मत नहीं हुई कि दलित महापुरुषों को पत्थर में नहीं, इतिहास में अमर कर दे?
क्योंकि पैसा होना अलग बात है, और उस पैसे को बाबा साहेब के नाम पर लगाने का कलेजा होना अलग बात है। वो कलेजा बहन जी ने दिखाया।
इस पार्क को बनाने के लिए बहन जी को क्या फेस करना पड़ा कभी सोचा है??
इस पार्क पर कोर्ट में केस हुए। सुप्रीम कोर्ट ने निर्माण और रखरखाव तक पर रोक लगा दी। 2600 करोड़ के खर्च पर सवाल उठे। मीडिया में रोज मजाक उड़ाया गया। हाथी की मूर्ति पर मीम बने। हर दिन यही कहा गया, पैसा बर्बाद हो रहा है।
इसके चक्कर में इतना कुछ सहना पड़ा और ये भूतिये लोग उस केतलीलाल की लीला से ही बाहर बाज नहीं आ रहे।
सरकारी योजनाओं का ढोल पीटने वाले नेताओं को आदरणीय श्री उमाशंकर सिंह जी के परिवार की कार्यशैली से सीख लेनी चाहिए।
प्रिंस युकेश सिंह ने बताया कि बलिया स्थित उनके घर के दरवाजे सुबह से देर रात तक हर जरूरतमंद के लिए खुले रहते हैं। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उन्होंने बलिया, मऊ, वाराणसी और लखनऊ तक में अपने प्रतिनिधि तैनात कर रखे हैं। इतना ही नहीं, अपनी कंपनी 'छात्र शक्ति' में उन्होंने बलिया के करीब 2,000 लोगों को रोजगार दिया है और खुद प्रिंस ने 500 युवाओं की भर्ती करवाई है, जहां कम अंक आने पर भी युवाओं को तीन महीने की पेड इंटर्नशिप देकर काबिल बनाया जाता है।
उन्होंने एक बेहद प्रेरक बात बताई कि वे नौकरी मांगने आने वाले माता-पिता से पहले उनके बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाते हैं और खुद फीस भरते हैं। इसके अलावा, 2011 में 251 और 2017 में 351 गरीब हिंदू-मुस्लिम बेटियों का सामूहिक विवाह बिना किसी सरकारी मदद के करवाया गया, जिसे बाद में सरकारों ने भी अपनाया।
यह उस दौर की सच्चाई है जब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आम आदमी को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। वहां माननीय श्री उमाशंकर जी एक सच्चे क्षत्रिय एवं बीएसपी के सच्चे सिपाही बनकर अपना वादा निभाया।
@Mayawati , @AnandAkash_BSP
असदुद्दीन ओवैसी ने फिर सांप्रदायिक राजनीति शुरू कर दी है। अभी उनका मेरठ का भाषण सुना, जिसमें वे कह रहे थे कि अखिलेश यादव वहां जा रहे हैं, जहां हमारे बुजुर्गों ने 400 साल नमाज़ पढ़ी थी।
अप्रत्यक्ष रूप से वे अयोध्या की बात कर रहे थे। सोचिए, यह भाजपा के लिए बल्लेबाज़ी करने की पिच तैयार करना ही तो है।
दुख यह नहीं है। दुख यह है कि इस गठबंधन के चक्कर में बहुत से SC ST युवा धार्मिक रूप से गलत दिशा में जाएंगे।
जय भीम के नारे को गलत तरीके से पेश किया जाएगा। जैसे किसी व्यक्ति ने जय भीम, जय मीम का नारा दिया था। ऐसे में यह अंबेडकरवाद के लिए खतरनाक साबित होगा।
असदुद्दीन ओवैसी जी से एक साफ, स्वच्छ और मुद्दों पर आधारित राजनीति की अपेक्षा की जाती है। उन्हें समझना चाहिए कि वे इस बार अकेले नहीं हैं, बल्कि हमारे पूर्ण बहुमत वाले एवं भावी मुख्यमंत्री श्री केतली लाल वाले भी उनके साथ हैं।
कुछ नहीं तो सौ में से एक युवा भी उनके चक्कर में ऐसी राजनीति का शिकार न हो जाए। उन्होंने आगे यह भी कहा था कि चंद्रशेखर आज़ाद ने खड़े होकर नमाज़ पढ़वाई है।
अब इससे क्या अपेक्षा की जाए? बौद्ध धर्म से इनका कोई नाता नहीं है। ये सिर्फ एक मुस्लिम समाज के नेता बने हुए हैं।
उम्मीद है कि बहुजन समाज, खासकर SC ST समाज के युवा, इनकी ऐसी बेकार राजनीति को गंभीरता से नहीं लेंगे।
It's not only Afghanistan. India is in the same situation. Whatever little progress they have made is because of the INDIAN Constitution.
But it's still not perfect.
बिजनौर में इस बार आकाश आनंद ने एक नहीं, दोनों बड़े दलों को एक ही मंच से कठघरे में खड़ा कर दिया। मान्यवर कांशीराम साहब और बहन मायावती जी के विचारों को दोहराते हुए उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के दोहरे चरित्र को बेहद स्पष्ट शब्दों में बेनकाब किया और दोनों को एक ही सिक्के के दो पहलू और सांपनाथ नागनाथ बताया।
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के नेता हर मंच पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का संविधान लेकर घूमते हैं, लेकिन आजादी के बाद 40 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया। जब मान्यवर कांशीराम साहब और बहन जी के दबाव में वी.पी. सिंह सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न दिया, तो भाजपा ने उसी बात से नाराज होकर सरकार से समर्थन खींच लिया और सरकार गिरा दी। इतना ही नहीं, पेपर लीक आंदोलन का श्रेय लेने पहुंचने वाले कांग्रेसी नेता अपने ही शासित राज्यों में छात्रों पर लाठियां बरसाते हैं और आरक्षण के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों पर चुप्पी साध लेते हैं।
हकीकत यही है कि दोनों ही पार्टियों ने दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को हमेशा सिर्फ वोट बैंक समझा, एक ने डर दिखाकर वोट लिया तो दूसरे ने नफरत फैलाकर।
इन दोनों के विपरीत, बहुजन समाज पार्टी ही वह एकमात्र आंदोलन और राजनीतिक शक्ति है, जिसने बाबा साहब के संविधान को असली मायनों में जमीन पर उतारा, पदोन्नति में आरक्षण से लेकर बैकलॉग भरने तक हर कदम पर वंचित समाज को सत्ता में हिस्सेदारी और आत्मसम्मान दिलाया।
जय भीम।
जिसके पास अपनी तारीफ छपवाने के लिए 7,000 करोड़ हैं, उसके पास स्कूल चलाने के लिए पैसा कैसे नहीं है?
बिजनौर की रैली में आज श्री आकाश आनंद ने मौजूदा सरकार पर सबसे तीखा हमला शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर बोला। आंकड़ों के साथ उन्होंने सरकार को आइना दिखाते हुए कहा कि एक तरफ सरकार के पास अखबारों, टीवी चैनलों और बड़े बड़े होर्डिंग्स के जरिए अपनी प्रशंसा छपवाने के लिए 7,000 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट है, वहीं दूसरी तरफ पूरे प्रदेश में 25,000 से अधिक सरकारी स्कूल यह कहकर बंद कर दिए गए कि सरकार के पास न पैसे हैं और न शिक्षक।
आज डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं, दस से अधिक भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं और दो करोड़ से अधिक पढ़े लिखे नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं!!
सरकार की सच्चाई यही है कि वह गरीब और वंचित समाज के बच्चों के हाथ से कलम छीनकर उन्हें बेरोजगारी और मुफ्त राशन की कतार में खड़ा रखना चाहती है, ताकि वे कभी अपने अधिकारों के लिए सवाल न उठा सकें।
इसके ठीक उलट, बहनजी का शासनकाल शिक्षा क्रांति का दौर था। सावित्रीबाई फुले बालिका शिक्षा योजना के तहत 600 करोड़ रुपये खर्च कर 7 लाख से अधिक बेटियों को मुफ्त शिक्षा से जोड़ा गया। गांव गांव में 5,000 से अधिक प्राइमरी स्कूल, 550 से अधिक हाईस्कूल, 200 से अधिक डिग्री कॉलेज, सैकड़ों आईटीआई और विश्वविद्यालय बनाए गए।
बसपा ने कभी जाति या सरनेम पूछकर नहीं, बल्कि डिग्री और काबिलियत के दम पर लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियां दी थीं।
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
#बहनजी_का_संदेश
वाह भाई, आज बिजनौर की बड़ी जनसभा में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भाई ने फिर से गर्दा उड़ा दिया।
उन्होंने कहा, जिस बिजनौर की धरती का गन्ना, चीनी और गुड़ पूरे देश की चाय में मिठास घोलता है, आज उसी बिजनौर का किसान अपनी ही मेहनत की कमाई के लिए दर दर भटकने को मजबूर है।
उन्होंने पूछा, ये कैसी व्यवस्था है, चीनी मिलों पर किसानों के करोड़ों रुपये बकाया पड़े हैं, और वही मिल मालिक किसानों को उन्हीं के पैसों के बदले खाद और दवाई उधार में दे रहे हैं। न फसल बर्बाद होने पर मुआवजा मिलता है, न टाइम पर बीमा की रकम मिलती है।
ऊपर से गंगा, रामगंगा, मालन और खो नदी की बाढ़ हर साल किसानों के खेत और उपजाऊ मिट्टी बहा ले जाती है, लेकिन सरकार की तरफ से इसका कोई पक्का समाधान ही नहीं निकलता।
उन्होंने आगे कहा, सरकार की असलियत यही है, बड़े बड़े मंचों से किसानों की आय दोगुनी करने के दावे तो खूब किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में अन्नदाता आज भी मिलों की चौखट पर हाथ फैलाए खड़ा है।
वहीं जब उत्तर प्रदेश में बहन मायावती जी की सरकार थी, तब बिना किसी शोर शराबे के गन्ना खरीद के दाम दोगुने कर दिए गए थे, किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बोरिंग कनेक्शन दिए गए थे और खेतिहर मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी रातों रात बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई थी। बसपा की नीति हमेशा से किसान को कर्जदार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनाने की रही है।
कुल मिलाकर आज आकाश आनंद भाई ने गर्दा उड़ा दिया, मौजूदा भाजपा सरकार के सारे धागे खोलकर रख दिए।
Bravo - @AnandAkash_BSP 🔥
योगी आदित्यनाथ घोर जातिवादी इंसान है!
इन्हें कतई शर्म नहीं आई, पिछड़े समाज के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को बीच में घसीटकर “भैंस चराने वाला” तंज कस दिया।
सोचिए... ये खुद को साधु संत की परिभाषा में फिट करते हैं। अगले चुनाव में इन्हें सत्ता से हटाना बहुत जरूरी है।
अच्छा! फिर सहीह अल-बुख़ारी की किताब 88, जिसका नाम है "मुरतदों का बयान", उसमें हदीस नंबर 6922 है।
उसमें लिखा है: - जिसने अपना इस्लामी धर्म बदल लिया, तो उसे क़त्ल कर दो।
इसी चैप्टर में आगे 6923 में एक मिसाल भी है, जिसमें एक आदमी यहूदी था, फिर मुसलमान हुआ, फिर वापस यहूदी हो गया।
इसपर क्या कहोगे?
बिना किसी कंधे के पढ़े होते तो कुछ समझ आता।
👉आपकी बात से बिल्कुल उलट इस्लाम में इल्म (ज्ञान) और तालीम की बहुत बड़ी फजीलत (महत्ता) है।
इस्लाम की सबसे पहली नाज़िल होने वाली आयत 'इक्रा' (पढ़ो) से शुरू होती है जो खुद इल्म और रिसर्च की दावत देती है।
कुरआन मजीद में बार-बार अक्ल (बुद्धि) तफ़क्कुर (चिंतन)करने पर जोर दिया गया है।
पढ़ो ना पढ़ो लेकिन गलत मत सीखो।
👉जहां तक औरतों के हुकूक (अधिकार) का सवाल है इस्लाम ने चौदह सौ साल पहले ही महिलाओं को विरासत तालीम और शादी में मर्जी का हक दिया था।
हजरत खदीजा (रजि.) खुद एक कामयाब और पढ़ी-लिखी ताजिर थीं।
अगर कोई शिक्षित व्यक्ति रूढ़िवादिता या असमानता का बचाव करता है तो यह उसकी अपनी सोच या संस्कृति की कमी हो सकती ह न कि इस्लामी तालीम।
तपस्या सफल हुई...🤣🤣
भाजपा में मचा हड़कंप! हमारे रावण भैया सरकार बनाने जा रहे हैं। सरकार बनने पर पहला फैसला: शराब बंद करेंगे।
♥️
धरम बँटा जब जात में, बँट गई घर की रीत।
पालकी ढोने वाले से, तुमने तोड़ी प्रीत॥
जड़ को कर के पराया, सींच रहे तुम पात।
सुन्न पड़ी है देहरी, अँधियारी है रात॥
मूरत से सत्कार है, माटी से है बैर।
नींव उखाड़ी महल की, कैसे होगी खैर॥
धनतेरस के बाज़ारों, पीतल चमके खूब।
सोना उसके घर नहीं, जो माटी की दूब॥
कंधा जिनका धरम पर, उनके काटे पाँव।
दीप जले चौपाल पर, रोए पूरा गाँव॥
आँगनों में दीप हैं, पर वो पुराना उजास नहीं।
जिनपे पालकी टिकी थी, वो ही तेरे पास नहीं।
जात और उपजात में, तुमने जो बाँटा है धरम,
अब सजे इस जिस्म पर, माटी का कोई लिबास नहीं।
धनतेरस की भीड़ में, मयस्सर हों वो भी तुम्हें,
पर वो हाशिए से उठें, यह तो तुमको रास नहीं।
नीतियों को कोस कर, तुमने दबाए हक़ उनके,
पेड़ कैसे जी सकेगा, अगर जड़ में ही साँस नहीं।
रौशनी के जश्न में तुम, पूजते हो मूरतें,
जो खड़ा है हाशिए पर, क्या वो तेरा इतिहास नहीं?
देखिए... वैसे इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि यह धार्मिक विषय है।
लेकिन सत्य यही है कि श्री अखिलेश यादव परिवार सहित राम मंदिर दर्शन करने जा रहे हैं, तो यह कहीं न कहीं रणनीति का हिस्सा है।
वो कैसे...?? समझिए।
यह कोई अचानक जागी आस्था नहीं है। यह सोचा समझा टास्क है, जो बीएसपी को चर्चा से बाहर करने के लिए रचा गया प्रपंच है।
यह बात सबको पता है कि बहन जी की 6 दिसंबर की रैली ऐतिहासिक होगी। 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ के डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर विशाल श्रद्धा सुमन समारोह होगा, जिसमें बहन मायावती खुद नेतृत्व करेंगी।
रेली भी ऐसी जो लोगों के होश उड़ा दे। जिन्हें अंत तक लड़ाई से बाहर रखा था, वो अचानक पूरी ताकत के साथ शक्तिप्रदर्शन करें, तो लोगों में अलग ही संदेश जाएगा।
ऐसे में बीएसपी कम से कम एक महीने के लिए ट्रेंड रहेगी। लेकिन कहते हैं न, बीएसपी से नुकसान सिर्फ भाजपा को नहीं होगा, बल्कि समाजवादी पार्टी को भी होगा।
बीएसपी बढ़ेगी तो समाजवादी पार्टी का अस्तित्व संकट में होना तय है।
और ठीक इसके 6 दिन बाद, 12 दिसंबर को अखिलेश यादव परिवार सहित अयोध्या जा रहे हैं। यह जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनका पहला दर्शन होगा। पहले हनुमानगढ़ी, फिर रामलला के दर्शन का कार्यक्रम है, और यह 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहा है।
सोचिए, अगर यह सिर्फ आस्था थी तो जनवरी 2024 से दिसंबर 2026 तक, लगभग तीन साल तक इंतज़ार क्यों? नवंबर में कोई अच्छी तारीख देखकर क्यों नहीं गए?
क्योंकि ऐसे में रैली समाप्त होने के पश्चात चारों ओर बीएसपी की चर्चा को खत्म करने के लिए अखिलेश यादव ने धर्म की पिच पर लड़ना शुरू कर दिया है।
यह सत्य है कि राम मंदिर जाएंगे तो पूरा विरोधी, आईटी सेल, यहां तक कि मुस्लिम समाज का एक हिस्सा भी उनके विरोध में ही लिखेगा, बोलेगा, कहेगा। ऐलान होते ही योगी आदित्यनाथ ने कह भी दिया कि पहले राम भक्तों से माफी मांगें।
ऐसे में एकाएक... नेगेटिव ही सही, लेकिन समाजवादी पार्टी को फुटेज तो मिलेगी। और बीएसपी को कैसे भी करके ट्रेंड से बाहर कर दिया जाएगा।
99% यही प्लान है। अखिलेश यादव का राम मंदिर जाना आस्था से ज्यादा रणनीति का हिस्सा है। वैसे भाजपा को धर्म की पिच पर नहीं हराया जा सकता, यह तो शाश्वत सत्य है।
लेकिन उनकी नज़र में एक बार भाजपा फिर से आ जाए, लेकिन बीएसपी नहीं।
अगर मेरा अनुमान गलत हो तो अखिलेश यादव जी को नवंबर में ही कोई अच्छी तारीख देखकर वहां दर्शन के लिए जाना चाहिए था। एकाएक... रैली के ठीक बाद नहीं।
क्या लगता है… ऐसा कर पाएंगे?

















