असम के काजीरंगा में हुए भीषण सड़क हादसे में अनेक लोगों की मृत्यु तथा घायल होने का समाचार हृदयविदारक है।
ईश्वर मृतात्माओं को शांति एवं शोक-संतप्त परिजनों को इस विकट परिस्थिति में धैर्य प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
सूर्यदेव की आराधना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिवस नहाय-खाय की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
लोक भवन में आज राज्यपाल श्री रमेन डेका की उपस्थिति में दीपावली मिलन समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोक भवन परिवार के सदस्यों और उनके बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
राज्यपाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली के उपहार भी भेंट किए।
1
109
राज्यपाल श्री रमेन डेका से लोक भवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल एवं श्री आशु चंद्रवंशी ने सौजन्य भेंट की।
भाई-बहन के असीम स्नेह के परम पवित्र पर्व 'भाई दूज' की प्रदेश एवं समस्त देशवासियों को अनंत मंगलकामनाओं सहित हार्दिक बधाई।
राज्यपाल श्री रमेन डेका से लोकभवन में डॉ. कमलेश अग्रवाल एवं श्री अनुप अग्रवाल ने सौजन्य भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल ने भी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दी।
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त श्री उमेश अग्रवाल, श्री आलोक चंद्रवंशी तथा श्री शिरीष मिश्रा ने सौजन्य भेंट की।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर रायपुर के सदर बाजार स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान श्री बांके बिहारी जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर, आइए हम समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ऐसा वातावरण निर्मित करने का संकल्प लें, जहाँ हर नागरिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर न्याय के पथ पर अग्रसर हो।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज दीपावली के अवसर पर रायपुर स्थित माँ काली मंदिर एवं माना स्थित काली माता पंडाल पहुंचकर माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।राज्यपाल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस ने सौजन्य भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएँ दी।
राज्यपाल श्री डेका ने भी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दी।




























