
@INCIndiai
iAccount based inIndia
About this account
- Account based in
- India
- Connected via
- India App Store
Account-level information from X, not a live location or the device used for a specific post.
India’s Most Vibrant Political Movement - Indian National Congress | Jai Samvidhan ✊🇮🇳
New Delhi, India
Joined February 2013
- Tweets184K
- Following523
- Followers11.6M
- Likes1.2K
मोदी सरकार में 'वोट चोरी' और 'चंदा चोरी' के बाद 'अंगूठा चोरी' किया जा रहा है।
'अंगूठा चोरी' वो कांड है, जिसमें अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए ग्राम सभा के मरे हुए लोगों का अंगूठा लगाया जा रहा है।
ऐसा पहले मध्य प्रदेश के सिंगरौली में हुआ था और अब ओडिशा में हो रहा है।
यहां अडानी को बॉक्साइट खदानें देने के लिए 600 से ज्यादा ग्रामीणों के अंगूठे लगा दिए गए, जिसमें सरकार की पूरी मिलीभगत चल रही है।
वहीं, जो लोग इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उन्हें जेल में डाल दिया जा रहा है।
: @INCAdivasi के चेयरमैन @VikrantBhuria जी
मोदी-ज्ञानू की काली करतूत
यूपी में SIR खत्म हो चुका है- फाइनल वोटर लिस्ट आ गई है, लेकिन 'वोट चोरी' का खेल शुरू है।
मामला पीलीभीत विधानसभा का है, जहां हजारों मतदाताओं ने पाया 👇
⦿ फाइनल वोटर लिस्ट में नाम होने के बावजूद, उनकी पहचान बदल गई। यानी- लोगों के EPIC नंबर वही हैं, लेकिन नाम बदल दिए गए।
⦿ जैसे: आशीष राज का नाम मिलिन पटेल हो गया और अखलाक का नाम अकील अहमद कर दिया गया।
साफ है- हजारों मतदाताओं के वोट चुरा लिए गए और अब ये 2027 विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे।
देखिए ये रिपोर्ट 👇
'वोट चोरी' कर जनादेश को लूटना देशद्रोह है। इसके लिए ज्ञानेश कुमार को कभी माफ नहीं किया जा सकता।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे "वोट बचाओ-देश बचाओ" अभियान के तहत पूरे उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है।
आज इस अभियान के पहले दिन उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी के नेतृत्व में श्री बद्रीनाथ मंदिर से जोशीमठ तक न्याय यात्रा निकाली गई।
इस दौरान विधायक विक्रम सिंह नेगी जी और विधायक लखपत सिंह बुटोला जी वहां मौजूद रहे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अपनी आवाज बुलंद की।
📍 उत्तराखंड
AAP सरकार ने पंजाब को Terror State बना दिया है।
लुधियाना में मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई।
ये पहली बार नहीं है, इससे पहले 👇
⦿ 13 अक्टूबर: एक्टविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या
⦿ 11 अक्टूबर: तरन-तारण में ASI इकबाल सिंह की हत्या
⦿ 18 सितंबर: ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या
⦿ 11 सितंबर: ASI जसवंत सिंह पर फायरिंग
⦿ 24 मई: ASI जोगा सिंह की गोली मारकर हत्या
⦿ 22 फरवरी: गुरदासपुर में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या
AAP सरकार में अपराधी बेखौफ और बेलगाम हैं, उनके मन में कानून का रत्ती भर भी खौफ नहीं बचा है।
केजरीवाल और CM भगवंत मान दावे तो हवा-हवाई करते हैं, लेकिन ध्वस्त लॉ एंड ऑर्डर की असलियत सबके सामने है।
साफ है- पंजाब में पूरी तरह से माफियाराज हावी है और AAP सरकार नाकाम है।
Trump के दबाव में Compromised Modi अमेरिका से भारी मात्रा में महंगी LPG खरीद रहे हैं.
भारत में अमेरिकी राजदूत Sergio Gor के मुताबिक, भारत सबसे ज्यादा LPG अमेरिका से खरीद रहा है. पिछले एक साल में अमेरिका की हिस्सेदारी 10% से बढ़कर 67% हो गई है.
अमेरिका से आने वाली LPG हमें बहुत महंगी पड़ती है, क्योंकि अमेरिका से दूरी और जहाज किराया बहुत ज्यादा होता है.
इसकी जगह UAE से आने वाली LPG हमें सस्ती पड़ती है और देश के पैसे बचते हैं.
ये सब जानते हुए भी Compromised Modi अमेरिका और Trump के दबाव में देश का नुकसान करवा रहे हैं.
न जाने अमेरिका के पास कौन सी फाइल है, जिसकी वजह से मोदी इतना डर रहे हैं.
'पूरा सिस्टम बना हुआ है - सबको कमीशन देना पड़ता है'
- ये बात यूपी के कासगंज का एक BDO संजीव कुमार कह रहा है
संजीव कुमार सरकारी काम के नाम पर 10% का कमीशन मांग रहा है। उसका कहना है- मुझे 4% कमीशन DM और ऊपर तक पहुंचाना पड़ता है।
ये दिखाता है कि यूपी में घपले और कमीशनखोरी का नेक्सस चल रहा है, जहां BJP नेताओं के इशारे पर अधिकारी लोगों को लूटने में लगे हैं।
उनका एजेंडा है- चुनाव से पहले वसूली कर तिजोरियां भरी जाएं और फिर उसे सत्ता हथियाने में इस्तेमाल किया जाए।
शर्मनाक!!
BJP सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की, लेकिन आज हालात ये हैं कि अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, दवाइयां और एंबुलेंस तक नहीं हैं।
सरकार ने वादा किया था👇
हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे, डायलिसिस सेंटर और ICU सेंटर बनेंगे, पर आज जमीन पर कुछ भी नहीं है।
BJP सरकार का वादा था - आयुष्मान योजना में लोगों को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज और 70 साल से ऊपर के लोगों को 5 लाख रुपए एक्स्ट्रा फ्री इलाज मिलेगा।
लेकिन आज अस्पतालों ने इस योजना के तहत इलाज देना बंद कर दिया है, क्योंकि उन्हें सरकार से फंड ही नहीं मिल रहा है।
: हरियाणा में नायब सैनी सरकार के दो साल होने पर प्रदेश अध्यक्ष @raonarenderinc जी का वक्तव्य-
📍हरियाणा
हरियाणा में 12 साल से BJP सरकार है और इस वर्तमान सरकार को अब 2 साल पूरे हो रहे हैं।
लेकिन दुख की बात है कि इन वर्षों में सरकार ने कोई बड़े कदम नहीं उठाए, जिन्हें बताया जा सके। यहां तक कि प्रदेश सरकार ने अपने वादे भी नहीं निभाए।
आज प्रदेश में भीषण बेरोजगारी है। पेपर लीक हो रहे हैं। हमारे युवा नशे की चपेट में हैं और राज्य में अपराध भी बहुत बढ़ गया है।
यानी हर क्षेत्र में प्रदेश के हालात खराब हैं।
: हरियाणा में नायब सैनी सरकार के दो साल होने पर कांग्रेस महासचिव @Kumari_Selja जी का वक्तव्य-
📍हरियाणा
नायब सिंह सैनी 24 फसलों को MSP पर खरीदने की बात कहते थे, लेकिन यहां आज भी फसलें MSP पर नहीं खरीदी जा रहीं।
अभी किसान हरियाणा की मंडियों में दो फसलें लेकर आए हैं- बाजरा और धान। बाजरे की MSP 2,500 रुपए है, लेकिन किसानों को पूरे राज्य में कहीं भी 2,100 रुपए से ज्यादा कीमत नहीं दी गई।
किसानों को अपने बाजरे की फसल पर 800 से 900 रुपए का कट झेलना पड़ा।
धान की MSP है 2,462 रुपए, लेकिन इसपर भी किसानों को 400 रुपए तक का कट झेलना पड़ा। ऐसी स्थिति बनी कि हरियाणा के बहुत से किसानों को अपना धान पंजाब लेकर जाना पड़ा।
चुनाव से पहले नायब सिंह सैनी कहते थे कि सरकार बनते ही 3,100 रुपए में धान खरीदी जाएगी, लेकिन उन्होंने वादा पूरा नहीं किया।
: हरियाणा में नायब सैनी सरकार के दो साल होने पर कांग्रेस सांसद @DeependerSHooda जी का बयान-
📍 हरियाणा



