ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मुंबई में बच्चों के साथ नजर आए। प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। उनका यह दौरा 2026 के 'अर्थशॉट प्राइज' पर केंद्रित है।
#PrinceWilliam #PrincessKate #Mumbai #EarthshotPrize #InKhabar
54
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के उरण में प्लैटिनम वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
#Raigad #Uran #Maharashtra #FireIncident #InKhabar
48
ICC ने 2035 तक होने वाले पुरुष क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया है। इसके मुताबिक, 2028 का टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा। 2029 में इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और भारत में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। 2030 का टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में आयोजित होगा। वहीं, 2031 में भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। ऐसे में भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने का मौका मिलेगा।
#ICC #Cricket #WorldCup2031 #T20WorldCup #InKhabar
35
गाजियाबाद की PMLA कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें डासना जेल भेजा गया। मामले में अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।
#AzamKhan #SamajwadiParty #Ghaziabad #DasnaJail #InKhabar
58
अभिनेत्री सोनी राजदान ने फिल्म 'गुमराह' की शूटिंग से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि साल 1993 में फिल्म के एक स्मोकिंग सीन के दौरान उन्होंने एक दिन में करीब 100 सिगरेट पी ली थीं। उस समय उन्हें पता नहीं था कि वह आलिया भट्ट के साथ गर्भवती हैं। सोनी ने यह भी बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म के एक फांसी वाले सीन की शूटिंग की थी और बाद में उनके कॉस्ट्यूम में बदलाव करना पड़ा था।
#SoniRazdan #AliaBhatt #Gumrah #Bollywood #InKhabar
42
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए NDMC ने एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल शुरू किया है। रफी मार्ग और कर्तव्य पथ के आसपास पानी का छिड़काव कर धूल और प्रदूषण को कम करने की कोशिश की जा रही है।
#DelhiPollution #AntiSmogGun #NDMC #AirPollution #InKhabar
47
मुंबई में गली क्रिकेट खेलने के बाद ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट बच्चों से मिले। प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स तीन दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे हैं। उनका यह दौरा 2026 के अर्थशॉट प्राइज पर केंद्रित है।
#PrinceWilliam #PrincessKate #Mumbai #EarthshotPrize #InKhabar
47
38 साल के जय शाह को दोबारा ICC के चेयरमैन के पद के लिए बिना किसी विरोध के चुना गया है. सोमवार (16 नवंबर) को ICC ने पोस्ट जारी कर इसका एलान किया है. जय शाह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए बिना किसी विरोध के ICC का चेयरमैन नियुक्त किया गया है.जय शाह को एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चेयरमैन चुना गया है. जय शाह को दूसरे कार्यकाल के लिए बिना किसी विरोध के ICC का चेयरमैन नियुक्त किया गया है.
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ओर से रखे गए प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई. हाल ही में इंडोनेशिया के बाली में ICC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई. इसमें ICC मेंबर्स ने ऑर्गनाइजेशन में कंटिन्यूटी और स्टेबिलिटी की जरूरत बताई. इन बातों को ध्यान में रखते हुए, मेंबर्स ने जय शाह के नाम का प्रस्ताव रखा और 3 साल के और टर्म के लिए मंजूरी दे दी. जय शाह ने दोबारा चेयरमैन चुने जाने के बाद ICC का धन्यवाद किया है.
#JayShah #ICC #Cricket #inkhabar
38
पटना, बिहार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन छठ पूजा के अंतिम दिन पत्नी दीपमाला के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने सिर पर दउरा उठाया, जबकि उनकी पत्नी दीपमाला ने छठ पूजा के पारंपरिक अनुष्ठान पूरे किए।
#ChhathPuja #NitinNabin #BJP #InKhabar
37
मुंबई में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने युवा क्रिकेटरों के साथ गली क्रिकेट खेला। इस दौरान प्रिंसेस केट और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रहे। प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स तीन दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे हैं। उनका यह दौरा 2026 के 'अर्थशॉट प्राइज' पर केंद्रित है।
#PrinceWilliam #KateMiddleton #SachinTendulkar #Mumbai #InKhabar
79














