IPRD Koderma (@IprdKoderma) profile picture
koderma
Joined July 2019
Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)
कोडरमा का पावन ध्वजाधारी धाम, ऋषि कर्दम की तपोभूमि और आस्था, शांति व प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम। अपनी अगली झारखंड यात्रा में यहाँ जरूर आएँ! #Koderma #VisitJharkhand #DhwajadhariPahad @HemantSorenJMM – at Nagri, India
2
7
1
47
1,379
IPRD Koderma retweeted
झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत कल दिनाँक- 18 नवंबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर "एक और अवसर" कैंप आयोजित किया जा रहा है। #SIR2026 #JharkhandSIR @ECISVEEP @ceojharkhand @IprdKoderma
1
4
1,968
झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर’ कैंप आयोजित किया जा रहा है। @ECISVEEP @ddnewsjharkhand @airnews_ranchi
3
20
36
3,102
IPRD Koderma retweeted
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 'धरती आबा' को शत-शत नमन...! आइए, उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों का 'सोना झारखंड' गढ़ने के लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान दें। @JharkhandCMO @prdjharkhand @IprdKoderma
2
5
292
IPRD Koderma retweeted
इस बार निशाना भी झारखंड का, मेजबानी भी झारखंड की! 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के लिए रांची का खेलगांव तैयार है। देशभर की पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज एक मंच पर दिखाएंगे अपना कौशल, सटीक निशाना और अदम्य साहस। लक्ष्य गोल्ड, जज्बा देश का, और मेजबान अपना झारखंड!
1
15
1
26
4,335
IPRD Koderma retweeted
दीपावली के पावन अवसर पर समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं जोहार। प्रकाश, उमंग और उल्लास का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। आइए, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के दीप जलाकर झारखंड को और उज्ज्वल एवं समृद्ध बनाने का संकल्प लें। आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
4
18
1
31
2,671
IPRD Koderma retweeted
आप सभी का भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। यहां पधारने और अपना स्नेह देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंड इस मेले में अपनी भागीदारी निभा रहा है। इस बार “विकास और विरासत” की भावना के साथ राज्य के विभिन्न विभागों ने झारखंड की उपलब्धियों और संभावनाओं को प्रस्तुत किया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला समूहों की सहभागिता, स्थानीय कारीगरों की कला और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की प्रगति की झलक आपको झारखंड पवेलियन में देखने को मिलेगी। हमारा प्रयास है कि विकास के साथ अपनी समृद्ध विरासत, संस्कृति और पहचान को भी आगे बढ़ाएं। जोहार! माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM 📍 न्यू दिल्ली
31
1
45
2,182
IPRD Koderma retweeted
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड पवेलियन के उद्घाटन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। झारखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति और वीर महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को नमन। 📍 न्यू दिल्ली
37
78
3,639
IPRD Koderma retweeted
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने झारखंड पवेलियन के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय कला एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय हुनर और उद्यमिता की झलक का अवलोकन किया। 📍 न्यू दिल्ली
36
51
2,930
IPRD Koderma retweeted
दिल्ली में आयोजित India International Trade Fair (IITF) 2026 में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और राज्य की विविध उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है। @HemantSorenJMM
3
38
84
4,859
IPRD Koderma retweeted
पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘मांदर’ की थाप पर झूमे माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM । भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली। जोहार झारखंड! 📍न्यू दिल्ली
1
39
51
2,771
IPRD Koderma retweeted
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 'धरती आबा' को शत-शत नमन. आइए, उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों का 'सोना झारखंड' गढ़ने के लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान दें।
2
26
50
2,145
IPRD Koderma retweeted
उन्नत झारखंड, समृद्ध झारखंड – जन-जन की सहभागिता, विकास की नई गाथा! झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा–2026 के अवसर पर 15 से 28 नवंबर तक राज्यभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भव्य मेला-सह-प्रदर्शनी और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से झारखंड की समृद्ध विरासत एवं विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आइए, इस उत्सव के साक्षी बनें और विकसित झारखंड के निर्माण में सहभागी बनें।
4
29
63
15,012
IPRD Koderma retweeted
छठ महापर्व के पावन अवसर पर राज्य के सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं जोहार। आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से समस्त झारखंडवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना है। 🙏🌅
1
24
47
1,975
IPRD Koderma retweeted
आज जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संचालन का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। सभी अभ्यर्थियों के लिए निष्पक्ष एवं सुचारू परीक्षा वातावरण सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। #जिला_प्रशासन_कोडरमा #JTET2026 @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma @spkoderma1
1
11
2,359
IPRD Koderma retweeted
#आवश्यक_सूचना झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर कोडरमा जिले के सभी 27 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह निषेधाज्ञा 01 नवंबर 2026 को सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान अनावश्यक भीड़, सभा, लाउडस्पीकर के उपयोग एवं परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। #JTET2026 #DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma @prdjharkhand
5
24
9,864
झारखंड के सभी पात्र भारतीय नागरिक जल्द से जल्द फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भरें और सुनिश्चित करें कि उनका नाम SIR की अंतिम मतदाता सूची में दर्ज हो। @ECISVEEP @airnews_ranchi @ddnewsjharkhand
4
21
4
35
3,501
IPRD Koderma retweeted
आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई एवं आवेदनों के ससमय निष्पादन का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @prdjharkhand @IprdKoderma
1
6
1,363
IPRD Koderma retweeted
समाहरणालय सभागार में आज समग्र शिक्षा अभियान, पीएम पोषण(मध्याह्न भोजन) योजना एवं शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित कर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, प्रोजेक्ट रेल के तहत नियमित टेस्ट, समयबद्ध पाठ्यक्रम पूर्ण करने तथा सभी विद्यार्थियों का आधार कार्ड एवं अपार आईडी निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @JepcJharkhand @IprdKoderma
1
9
1,222
IPRD Koderma retweeted
आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए कई मामलों का समाधान किया। साथ ही आमजनों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
1
1
6
2,063