Jalore Police (@JalorePolice) header
Jalore Police (@JalorePolice) profile picture

Official handle of Jalore Police, #Rajasthan. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve). Do not report crime here. Emergency #Police Helpline 100

Jalor, India
Joined December 2016
Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)
रंग, रौनक, अपनापन और शाही विरासत, हमारी प्यारी गुलाबी नगरी ‘जयपुर’ आज हुई 299 वर्ष की! 18 नवंबर 1727 को महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय और वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य द्वारा बसाया गया यह शहर भारत के सबसे पहले नियोजित शहरों (Planned Cities) में से एक है। बहुत कम लोग जानते हैं कि स्थापना के समय जयपुर की इमारतें सफेद और पीले रंग की हुआ करती थीं, जिन्हें 1876 में आतिथ्य और सौम्यता के प्रतीक टेराकोटा गुलाबी रंग में रंगा गया और तब से पूरी दुनिया इसे 'Pink City' के नाम से जानती है। आमेर की पहाड़ियों से लेकर हवा महल की झरोखों तक, और UNESCO World Heritage में शामिल परकोटे से लेकर आधुनिक Smart City के रूप में 300वें वर्ष की ओर कदम बढ़ाते इस शहर की हर धड़कन में सुरक्षा, सौहार्द और शांति बनाए रखना राजस्थान पुलिस के लिए गर्व की बात है। जयपुर स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! #JaipurFoundationDay #PinkCity #JaipurDiaries #HeritageCity #RajasthanPolice
22
38
2,929
ऑफिस में Boss के नाम से आया एक मैसेज आपकी निजी और वित्तीय जानकारी को खतरे में डाल सकता है! साइबर ठग अब वरिष्ठ अधिकारियों या HR की फर्जी पहचान बनाकर WhatsApp और Email पर संदिग्ध .zip फाइल्स भेज रहे हैं। ऐसी फाइल खोलने से आपके डिवाइस में Malware इंस्टॉल हो सकता है, जिससे पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी और निजी डेटा चोरी होने का खतरा रहता है। साइबर ठगी से बचने के लिए अपनाएँ ये सावधानियाँ: 1. पहचान की पुष्टि करें: किसी अनजान नंबर से आए मैसेज या संदिग्ध अटैचमेंट को खोलने से पहले संबंधित अधिकारी से कॉल पर पुष्टि करें। 2. Linked Devices चेक करें: WhatsApp Settings में जाकर Linked Devices की जाँच करें और किसी भी अनजान डिवाइस को तुरंत Log Out करें। 3. सुरक्षा मजबूत रखें: WhatsApp पर Two-Factor Authentication चालू रखें और Antivirus को नियमित रूप से अपडेट करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत शिकायत करें: साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, WhatsApp नंबर 9256001930, 9257510100 या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर संपर्क करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। #RajasthanPolice #CyberCrime #1930 #DigitalSafety #CyberAwareness
2
21
31
5,588
भारतीय इतिहास में साहस, पराक्रम और स्वाभिमान की पर्याय, वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! रानी लक्ष्मी बाई केवल एक योद्धा नहीं थीं, बल्कि वे उस अदम्य नारी शक्ति का प्रतीक थीं जिसने विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानकर इतिहास की धारा को बदल दिया। उनका जीवन हर महिला और बेटी को अपने अधिकारों के लिए लड़ने, आत्मनिर्भर बनने और बिना डरे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। राजस्थान प्रदेश की हर महिला की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस सदैव तत्पर है। यदि कोई भी महिला किसी संकट या आपात स्थिति में हों, तो तुरंत आपातकालीन नंबर 112 या महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त आप निर्भया व्हाट्सएप हेल्पलाइन: 8764866090 / 91 / 92 / 93 की भी सहायता ले सकते है। #RaniLakshmiBaiJayanti #NariShakti #WomenEmpowerment #WomenSafety #RajasthanPolice
1
28
47
2,615
बच्चों को उनके अधिकारों, डिजिटल सुरक्षा और यातायात अनुशासन के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सार्थक कदम! 'बाल संरक्षण सप्ताह' के अंतर्गत आज राजस्थान पुलिस और यूनिसेफ (UNICEF) की बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) परिसर, जयपुर में 'वात्सल्य वार्ता' का आयोजन किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं यूनिसेफ विशेषज्ञों ने लगभग 200 छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें बाल अधिकारों, Online Cyber अपराधों से बचाव, यातायात नियमों और पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक किया। बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और सुरक्षित माहौल प्रदान करने में अपना योगदान दें। बच्चों के अधिकारों के हनन या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए Child Helpline 1098 या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें। #ChildProtectionWeek #ChildSafety #UNICEFIndia #CyberAwareness #RajasthanPolice
21
33
2,567
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 19.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Vira
18
41
3,590
बंद रेलवे फाटक को पार करने की कोशिश बिलकुल न करें! अक्सर Railway Crossing पर बंद फाटक देखकर जल्दबाजी में लोग वाहन निकालने की कोशिश करते हैं, जो एक बहुत बड़ा और जानलेवा जोखिम साबित हो सकता है। ट्रेन की गति और उसकी दूरी का अनुमान लगाना मुश्किल होता है, इसलिए थोड़ी सी नासमझी या जल्दबाजी पल भर में भारी पड़ सकती है। फाटक बंद होने पर मिलने वाला Signal और इंतजार आपकी ही सुरक्षा के लिए है। रेलवे ट्रैक पार करते समय हमेशा पूर्ण सतर्कता बरतें और नियमों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति या सड़क दुर्घटना की सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 108 या 112 पर दें। #RailwayCrossing #RoadSafety #TrafficRules #RajasthanPolice #PublicSafety
20
35
3,385
Jalore Police retweeted
Gaming की दुनिया का सबसे बड़ा इंतज़ार तो ख़त्म हो गया, लेकिन क्या आपकी डिजिटल सतर्कता भी उतनी ही Update है? Online Gaming, Fake Rewards, संदिग्ध Links और लुभावने Offers के जाल में फंसाकर Cyber Frauds पल भर में आपकी मेहनत की कमाई उड़ा सकते हैं। इसलिए डिजिटल दुनिया में कदम रखते ही अपनी आँखें और दिमाग दोनों खुले रखें! अपना OTP, PIN, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी किसी के भी साथ Share न करें। अनजान Link, Free Gifts या संदिग्ध Payment Request पर Click करने से बचें। यदि आप किसी Cyber Fraud का शिकार हो जाते हैं, तो बिना देर किए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। इसके अलावा आप WhatsApp Helpline नंबर 9256001930, 9257510100 पर भी संपर्क कर सकते हैं। खेलें समझदारी से, पर Click करें सतर्कता से! साइबर सुरक्षित राजस्थान, हमारी साझा जिम्मेदारी! #GTAVI #CyberAwareness #CyberSafety #1930 #RajasthanPolice
5
21
1
55
9,537
Jalore Police retweeted
Registrations Date Extended !! अब रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई है। अगर अब तक अपने आइडिया को हकीकत बनाने का मौका नहीं मिला, तो अब देर मत कीजिए! साइबर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के लिए अपने आइडिया, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के साथ आगे आइए। इस बार मौका आपके पास है। नई रजिस्ट्रेशन डेडलाइन: 22 नवंबर 2026 Rajasthan Police Hackathon 2026 📅 28–29 नवंबर 2026 📍 राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA), जयपुर रजिस्टर करें और साइबर सुरक्षा के लिए कुछ नया करने की शुरुआत करें। 🌐 rajasthanpolicehackathon.in #RajasthanPoliceHackathon2026 #RegistrationExtended #CyberSafety #Innovation #RajasthanPolice
1
19
34
4,919
Jalore Police retweeted
पावन पर्व 'देवउठनी एकादशी' और बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ! इस विशेष अवसर पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में खाटू नगरी पहुँच रहे श्याम भक्तों की सुरक्षा, सुगम दर्शन और निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा मज़बूत इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी रखी जा रही है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। इस अवसर पर हमारी श्रद्धालुओं अपील है कि दर्शन के दौरान कतारबद्ध रहें, धैर्य बनाए रखें और पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी यातायात निर्देशों का पालन करें। अपने कीमती सामान, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए निकटतम पुलिस सहायता केंद्र या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें। श्रद्धा, अनुशासन और जन-सहयोग से ही यह पावन जन्मोत्सव पर्व सुरक्षित और यादगार बनेगा! #KhatuShyamJanmotsav #DevUthaniEkadashi #KhatuShyamJi #RajasthanPolice #PublicSafety
4
25
66
3,149
Jalore Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 20.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
1
7
11
2,622
डिजिटल सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए 'Rajasthan Police Hackathon 2026' का आयोजन! यदि आपके पास Cyber अपराधों से निपटने, तकनीकी सुरक्षा बढ़ाने या नए Software समाधान विकसित करने के लिए बेहतरीन Ideas हैं, तो यह मंच आपके लिए है। आइए, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और एक सुरक्षित डिजिटल राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दें। देश के सभी युवा developers, Tech Experts और Innovators बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। Participate करने के लिए rajasthanpolicehackathon.in पर रजिस्टर करें। #RajasthanPoliceHackathon2026 #CyberSecurity #Hackathon2026 #RajasthanPolice #CyberAwareness
5
26
2
45
8,065
झालावाड़ में राजस्थान पुलिस का Digital Fraud और Blackmailing पर कड़ा प्रहार! पुराने और दुर्लभ सिक्के खरीदने के नाम पर शुरू हुआ ठगी का यह जाल इस कदर खौफनाक हो गया था कि आरोपियों ने फर्जी पुलिस नोटिस, AI से तैयार डरावने वीडियो और झूठे मामलों में बेटे को फंसाने की धमकियों से प्रताड़ित कर एक महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब 1500 किलोमीटर दूर बिहार में कार्रवाई की योजना बनाकर तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। इन टीमों को थानाधिकारी बकानी हरि सिंह, थानाधिकारी रायपुर मोहनलाल और थानाधिकारी मण्डावर रोहित कुमार के नेतृत्व में बिहार रवाना किया गया। बिहार के सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया जिलों में दबिश देकर मुख्य आरोपी अजीत यादव समेत 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और हिरासत में लिया गया है। सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापनों के झांसे में न आएं, और किसी भी फर्जी नोटिस या धमकी से डरें नहीं। याद रखिए, सतर्कता ही आपका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। यदि आपके साथ भी किसी तरह का Cyber Fraud होता है तो बिना देर किए तुरंत Cyber Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। #RajasthanPolice #CyberSecurity #Jhalawar #CyberFraud #GroundZeroSuccessStory
2
26
1
50
9,240
राजस्थान की प्राचीन संस्कृति, लोक कला, सजे-धजे ऊंटों और अरावली की पहाड़ियों के आंचल में बसे पवित्र तीर्थ स्थल पुष्कर में 'पुष्कर मेला 2026' का भव्य शुभारंभ हो चुका है। यह मेला न केवल पशु व्यापार और कला का अनूठा केंद्र है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। मेले के दौरान पुष्कर सरोवर की अलौकिक महाआरती, पारंपरिक प्रतियोगिताएं और लोक संगीत का आनंद लेने देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु व सैलानी पहुँच रहे हैं। आगंतुकों की सुरक्षा, सुगम यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। मेले का आनंद लें, स्थानीय परंपराओं का सम्मान करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त मेले में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को 112 नंबर पर दें। #PushkarMela2026 #PushkarCamelFair #RajasthanTourism #CulturalHeritage #RajasthanPolice
1
27
2
65
4,122
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 18.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
20
37
3,930
सड़क पर वाहन चलाते समय न केवल ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है, बल्कि गाड़ी के सभी कानूनी दस्तावेज और आपातकालीन उपकरण साथ रखना भी उतना ही अनिवार्य है। यात्रा के दौरान Documents Checking में असुविधा से बचने तथा अनहोनी के दौरान तुरंत समाधान के लिए ये 5 चीजें हमेशा अपनी गाड़ी में रखें। सुरक्षित और नियमबद्ध ड्राइविंग से ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। घर से निकलने से पहले हमेशा अपने दस्तावेजों की जांच कर लें। जिम्मेदार नागरिक बनें, कानून का पालन करें। सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 डायल करें। #TrafficRules #RajasthanPolice #Documents #RoadSafety #SafeDriving
2
27
44
8,066
आज के इस डिजिटल दौर में हमारे बच्चे पढ़ाई, Gaming और मनोरंजन के लिए इंटरनेट से तेजी से जुड़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें सुरक्षित डिजिटल आदतें सिखाना माता-पिता और हम सबकी जिम्मेदारी है। बच्चों का पहला Password केवल एक Code नहीं, बल्कि उनकी Online Privacy का पहला सुरक्षा कवच होता है। बच्चों को समझाएं कि वे कभी भी अपना Password दोस्तों के साथ Share न करें और अपनी Personal Details जैसे घर का पता, फोन नंबर या स्कूल का नाम अनजान Online Platforms पर Share करने से बचें। साथ ही बच्चों को Online games या Apps का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना सिखाएं। आपकी सतर्कता और समझदारी से ही बच्चों का डिजिटल सफर सुरक्षित बन सकता है! ऐसी किसी भी प्रकार के संदेहास्पद स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत Cyber Helpline 1930 या Child Helpline 1098 पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्त आप WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 अथवा cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। आइए मिलकर राजस्थान के हर बच्चे के लिए एक सुरक्षित डिजिटल माहौल तैयार करें! #Rajasthanpolice #childsafety #1930 #Cybersecurity #children
2
26
38
6,996
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और समाज को जागरूक करने वाले सभी पत्रकारों को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ! निष्पक्ष, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता न केवल आमजन की आवाज़ को सशक्त बनाती है, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जन-जागरूकता फैलाने और प्रशासन व जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य भी करती है। राजस्थान पुलिस पत्रकारिता के उच्च आदर्शों और समाज निर्माण में मीडिया के महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करती है। सत्य और पारदर्शिता की यह मशाल सदैव प्रज्वलित रहे और समाज को सकारात्मक दिशा देती रहे। #NationalPressDay #Journalism #MediaAwareness #RajasthanPolice #Press
1
25
1
63
3,514
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 16.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
3
19
45
6,345
सामाजिक कुरीतियों की आड़ में नाबालिग बालिकाओं के शोषण के खिलाफ राजस्थान पुलिस की बड़ी और निर्णायक कार्रवाई! कथित परंपराओं की आड़ में नाबालिग बालिकाओं को जबरन देह व्यापार में धकेलने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए झालावाड़ पुलिस ने 6 मासूम बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया है और 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मासूमों के भविष्य और सम्मान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। राजस्थान पुलिस पीड़ित बालिकाओं के संरक्षण, उपचार और न्याय के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है! ऐसी किसी भी प्रकार की स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 या 1090 डायल करें। #RajasthanPolice #Jhalawar #GroundZeroSuccess #ChildProtection #LawAndOrder
3
20
2
51
4,506