Pinned Tweet
राजस्थान की जनता से हाथ जोड़ कर विनती है एक मौका @RLPINDIAorg को दे।
जिसमें किसान,जवान के भविष्य का एक ईमानदार ओर संघर्षशील के हाथ में आए।🙌
@hanumanbeniwal 🔰
जायल पंचायत समिति में बड़े उलटफेर की खबर भाजपा के जीते हुए पंचायत समिति सदस्यों ने की रालोपा ज्वाइन नागोर प्रभारी कनिका बेनीवाल की मौजूदगी में की पार्टी ज्वाइनिंग की फ़ोटो आई बाहर!!
3
22
जिसने सारी जिंदगी खपा दी अपनों के लिए ,
ये पहला बंदा है जो न झुका न बिका न डरा,
जिसने सत्ता की कुर्सी को ठोकर मारी, पर किसान की पगड़ी को कभी झुकने नहीं दिया,
रातों की नींद गंवाई, दिन का चैन गंवाया, पर अपनों के लिए लड़ना नहीं छोड़ा,
आपने उसी के साथ धोखा किया डूब मरो।।
#RLP🥺💎
RLP में रहकर गुटबाजी करने वालों थोड़ा समझो बात को, गुटबाजी से तुम्हारा भले ही कोई नुक्सान ना हो रहा हो लेकिन इस इंसान का हो रहा है.....
आपसी गुटबाजी नेताजी पर भारी मत पड़ने देना...🙏 @hanumanbeniwal
RLP से नव निर्वाचित नागौर के जिला प्रमुख पांचाराम जी मेघवाल जब प्रमुख बनने के बाद पहली बार घर पहुँचे तो भावुक हो गए..❤️
बालोतरा जिला प्रमुख चुनाव के घटनाक्रम से मन बेहद दुखी है… 💔
आज सबसे ज्यादा तकलीफ इस बात की है कि जिस संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की, उसी संगठन के भीतर भरोसे पर सवाल खड़े हो गए।
@RvSingh_IND कसम के लिए तैयार है भाई किसी तीसरे ने ही गद्दारी की है
1
4
171
jaydev Godara RLP retweeted
RLP में फूट या भीतर की घुटन?👇
बालोतरा जिला परिषद के वार्ड संख्या 15 के प्रतिनिधि ताजा राम सियाग के लेख में छलकता दर्द, पीड़ा और संगठन के भीतर पनप रही नाराजगी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या यह महज एक प्रतिनिधि की व्यक्तिगत व्यथा है या RLP के भीतर बढ़ती टूट का संकेत?
“एक आम आदमी चुनाव के दिन सुबह-सुबह नहाकर, अच्छे कपड़े पहनकर मतदान केंद्र पहुंचता है। लंबी कतार में घंटों खड़ा रहता है। जब उसकी बारी आती है तो गर्व से अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाता है। उसे लगता है कि आज उसने सिर्फ वोट नहीं दिया, बल्कि अपने गांव, अपने समाज और अपने बच्चों के भविष्य की नींव रखी है।
वह घर लौटकर परिवार से कहता है, कि इस बार अपना प्रतिनिधि चुन लिया है वो ही जीतेगा, अब गांव की तस्वीर बदलेगी। हमारी आवाज पंचायत से विधानसभा तक पहुंचेगी।
चुनाव जीतने वाला प्रतिनिधि भी उस दिन हाथ जोड़कर कहता है,आपका एक-एक वोट मेरे लिए अनमोल है। मैं जिंदगी भर आपका एहसान नहीं भूलूंगा।
लेकिन कुछ दिन बीतते ही तस्वीर बदलने लगती है। जिस प्रतिनिधि को जनता ने अपना भरोसा सौंपा था, वह अचानक अपनी निष्ठा, अपने वादे और जनता की उम्मीदों का सौदा करने लगता है। कभी सत्ता के लिए, कभी पद के लिए और कभी चंद पैसों के लिए इधर से उधर हो जाता है।
और उधर वही आम आदमी अपनी स्याही लगी उंगली को देखकर सोचता है कि आखिर गलती कहां हुई? जिस उंगली पर स्याही लगाकर वह लोकतंत्र का हिस्सा बनने पर गर्व कर रहा था, उसी लोकतंत्र में उसके विश्वास को ठेंगा दिखा दिया गया।
सबसे बड़ा दुख हारने का नहीं होता, सबसे बड़ा दुख उस भरोसे के टूटने का होता है, जिसे एक आम आदमी बड़ी उम्मीदों के साथ किसी के हाथों में सौंपता है।
नेता दल बदल सकता है, प्रतिनिधि पाला बदल सकता है, लेकिन आम आदमी 5 साल तक पछताता हैं, फिर इस उम्मीद के साथ वापस वोट करता है कि इस बार तो ऐसा नहीं होगा फिर वैसा ही हो जाता है, कुल मिलाकर हर बार आत्मा की ठगी का शिकार।
बिकने वालों को सोचना चाहिए कि वोट सिर्फ एक निशान नहीं होता, वह लाखों उम्मीदों, विश्वास और लोकतंत्र की आत्मा होता है।
एक आम कार्यकर्ता का दर्द”
"उसूलों पर आस आए तो टकराना जरूरी है"
थार का हनुमान कोई ऐसे थोड़ी है,,
@DoliThansingh



