Kondagaon retweeted
छत्तीसगढ़ सरकार की हिंदी मासिक पत्रिका
'छत्तीसगढ़ जनमन' अंक 11, अक्टूबर 2026
मासिक पत्रिका पढ़ने के लिए क्लिक करें....
cgjanman.in/file.php?id=326
#Chhattisgarh #Janman #जनमन #छत्तीसगढ़_जनमन
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Kondagaon retweeted
विद्यालयों के निजीकरण की खबर भ्रामक, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास ही रहेगा, वर्तमान विद्यार्थियों की निःशुल्क शिक्षा रहेगी जारी, गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों एवं विकासखंड मुख्यालयों में बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, इन विद्यालयों की भूमि, भवन एवं अन्य संपत्तियों का शत-प्रतिशत स्वामित्व राज्य शासन के पास ही रहेगा। प्रदेश के पांच संभागों में संचालित 207 इग्नाइट (IGNITE) विद्यालयों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से संचालित करने का प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित अंग्रेजी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।
प्रस्ताव के अनुसार, इग्नाइट विद्यालयों का संचालन ओएमटी (ऑपरेशन, मेंटेनेंस एंड ट्रांसफर) मॉडल पर किया जाएगा। विद्यालयों की भूमि, भवन और सभी संपत्तियों का स्वामित्व राज्य शासन के पास ही रहेगा तथा विद्यालयों का नाम भी इग्नाइट ही रहेगा। यह निजीकरण नहीं, बल्कि बेहतर प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की पहल है।
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO @SchoolEduCgGov
Kondagaon retweeted
“छत्तीसगढ़ में उद्योगों और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है। सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से निवेशकों को कम समय में आवश्यक स्वीकृतियां मिल रही हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण बने और औद्योगिक विकास को नई गति मिले।”
-- श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
📍 छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग – चैप्टर 3, नवा रायपुर अटल नगर
#ChhattisgarhIndustryDialogue #InvestChhattisgarh #IndustrialGrowth #SushasanSarkar #VishnuDeoSai
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Kondagaon retweeted
बस्तर में खनिज संपदा और खनन के साथ पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर की खनिज संपदा, खनन और पर्यटन की संभावनाओं को नई दिशा दे रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में चित्रकोट जलप्रपात को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे बस्तर को वैश्विक पहचान मिल सके।
-- श्री विकासशील
मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन
📍 Chhattisgarh Industry Dialogue – Chapter 3, नवा रायपुर अटल नगर
#ViksitChhattisgarh #IndustrialDevelopment #Investment #सुशासन_सरकार #GoodGovernance #Bastar #चित्रकोटजलप्रपात
#TourismHub
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO @BastarDistrict
Kondagaon retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों सुहेला में नवीन महाविद्यालय का शुभारंभ हुआ। इससे आसपास के 35-40 गांवों के विद्यार्थियों को अब अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। यह पहल ग्रामीण बच्चों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
-- श्री टंकराम वर्मा
राजस्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
📍 भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम
दुर्गोत्सव मैदान सुहेला, बलौदाबाजार
#ViksitChhattisgarh #BalodabajarBhatapara #SushasanSarkar #GoodGovernance #सुशासन_सरकार #EducationForAll
@vishnudsai @tankramvermabjp @BalodaBazarDist
Kondagaon retweeted
छत्तीसगढ़ में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जा रहा है। इस साल 360 नए धान खरीदी केंद्र भी शुरू किए गए हैं, ताकि किसानों को अपने नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिले। किसान जितना धान बेचेंगे, उन्हें 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से पूरी राशि का लाभ मिलेगा। किसानों की सुविधा, सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
-- श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
📍भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम
दुर्गोत्सव मैदान सुहेला, बलौदाबाजार
#समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026 #ViksitChhattisgarh #सुशासन_सरकार #GoodGovernance
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO @BalodaBazarDist
Kondagaon retweeted
छत्तीसगढ़ की धरती रत्नगर्भा है। ऊर्जा, जल, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और कुशल श्रमशक्ति जैसी हर आवश्यक सुविधा यहां उपलब्ध है।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Industry Dialogue Chapter 3
📍 नवा रायपुर अटल नगर
#ChhattisgarhIndustryDialogue #IndustryDialogue3 #InvestChhattisgarh #Chhattisgarh #NavaRaipur #IndustrialGrowth #InvestmentDestination #ViksitChhattisgarh #Sushasansarkar #VishnuDeoSai
Kondagaon retweeted
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सुशासन सरकार ने कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। सिंगल विंडो सिस्टम से उद्योग स्थापना की प्रक्रिया सरल, सुगम और तेज हुई है। अब निवेशकों को कम समय में जरूरी स्वीकृतियां और प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Industry Dialogue Chapter 3
📍 नवा रायपुर अटल नगर
#ChhattisgarhIndustryDialogue #IndustryDialogue3 #InvestChhattisgarh #Chhattisgarh #NavaRaipur #IndustrialGrowth #InvestmentDestination #ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #VishnuDeoSai
Kondagaon retweeted
"भूमिपूजन एवं लोकार्पण" कार्यक्रम
📍 दुर्गोत्सव मैदान सुहेला, बलौदाबाजार
#Bhoomipujan #ViksitChhattisgarh #Balodabazar #SushasanSarkar #VikasKaNayaAdhyay
Kondagaon retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही सुशासन का आधार हैं। डिजिटल भुगतान, ई-वाउचर, IFMIS और AI के उपयोग से वित्तीय व्यवस्था को और सरल एवं पारदर्शी बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने
उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर जमा करने और ऑडिट रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
#SushasanSarkar #AuditFortnight2026 #FinancialTransparency #ViksitChhattisgarh
Kondagaon retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने 24 उद्योग समूहों को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर सौंपे। कार्यक्रम में प्रदेश को 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 20 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नई औद्योगिक नीति और निवेश के अनुकूल वातावरण से छत्तीसगढ़ देश-विदेश के निवेशकों के लिए आकर्षक केंद्र बन रहा है। पिछले डेढ़-दो वर्षों में प्रदेश को साढ़े आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और लगभग 60 औद्योगिक परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।
#InvestChhattisgarh #ChhattisgarhIndustryDialogue #IndustrialGrowth #EmploymentGeneration #BastarDevelopment #ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar
Kondagaon retweeted
इस वर्ष 360 नए धान खरीदी केंद्र बढ़ाए गए हैं। साथ ही, किसानों को अंतर की राशि अतिरिक्त आदान सहायता के रूप में दी जाएगी। इससे कृषकों को आर्थिक संबल मिलेगा और खेती-किसानी को और अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
📍 "भूमिपूजन एवं लोकार्पण" कार्यक्रम, दुर्गोत्सव मैदान सुहेला, बलौदाबाजार
#SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh #DhanKharidi2026 #KrishakUnnatiYojana #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026
Kondagaon retweeted
सेवा सेतु पोर्टल ने जनसेवाओं को बनाया आसान और सुलभ। अब 36 विभागों की 700 से अधिक सेवाओं का लाभ घर बैठे, सिर्फ एक क्लिक पर मिल रहा है।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
📍 "भूमिपूजन एवं लोकार्पण" कार्यक्रम, दुर्गोत्सव मैदान सुहेला, बलौदाबाजार
#SevaSetu #DigitalGovernance #SushasanSarkar #DigitalChhattisgarh #EaseOfLiving #JanSeva #ViksitChhattisgarh
महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान! कोण्डागांव में उड़ान महिला प्रोड्यूसर कंपनी परिसर में प्रशिक्षण केंद्र, दुग्ध उत्पादन शेड (गौशाला) एवं किड्स प्ले जोन का शुभारंभ विधायक सुश्री लता उसेंडी ने किया।
1
30
इन सुविधाओं से महिलाओं को प्रशिक्षण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिलेंगे।
#महिला_सशक्तिकरण #LakhpatiDidi #Kondagaon
3
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू एवं पीएमश्री विद्यालय डिपोपारा का निरीक्षण किया।
1
39
उन्होंने नवजात शिशुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ संगीत एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
#Kondagaon #सुशासन #शिक्षा #स्वास
5
































