Pinned Tweet
🎬 महिला सुरक्षा संकल्प अभियान | डॉक्यूमेंट्री
सुरक्षित महिला, सशक्त समाज और संवेदनशील पुलिस व्यवस्था की दिशा में एक सार्थक पहल।
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान की प्रेरणादायी यात्रा को दर्शाती यह डॉक्यूमेंट्री—जागरूकता, संवाद और सुरक्षा के संकल्प की कहानी।
Kota City Police retweeted
हिंसा कभी भी "घर का मामला" नहीं होती, यह अपराध है और इसके खिलाफ आवाज़ उठाना हम सबका अधिकार व कर्तव्य है!
हिंसा सहें नहीं, खुलकर बोलें।
#Rajasthanpolice #Kalikaunit #womenssafety #Domesticviolence #1090
Kota City Police retweeted
♻️दिवाली के अवसर पर पटाखों को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों की विस्तृत जानकारी देतीं सुश्री निहारिका भट्ट / @DcpNorthDelhi
@LtGovDelhi
#DPUpdates
Kota City Police retweeted
Double your market power with Alpari. Make your first deposit and get up to $500 in trading credits matched instantly. Trading is risky. Terms & Conditions apply.
Kota City Police retweeted
लोकतंत्र की असली खूबसूरती जमीनी स्तर पर जनता की भागीदारी से जुड़ी होती है। राजस्थान पंचायत के चुनाव आपके गाँवों और ढाणियों के विकास की दिशा तय करने का सबसे बड़ा अवसर हैं।
राजस्थान पुलिस यह सुनिश्चित करती है कि हर मतदाता बिना किसी डर या दबाव के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। कानून व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से तैनात है।
इसके साथ ही आपको भी चाहिए कि अफवाहों से दूर रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूरा सहयोग करें। इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने कीमती वोट का सही इस्तेमाल करें।
आपकी सुरक्षा हमारी प्रतिज्ञा, आपका सहयोग ही हमारी असली ताकत।
#Panchayatelection2026 #Rajasthanpolice #Safeelections #Democracy #vote
Kota City Police retweeted
सेना ने किया कोटा पुलिस टीम का सम्मान, टाइगर श्रॉफ हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी में निभाई थी भूमिका
#Kota #KotaPolice #IndianArmy #RajasthanPolice #News21National @News21National @KotaPolice @PoliceRajasthan @adg_raj @SpKotaCity
कोटा दशहरा मेले में हुड़दंग मचाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कोटा शहर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 हुड़दंगी गिरफ्तार। कानून हाथ में लेने वालों की खैर नहीं!
#KotaCityPolice #ZeroTolerance #सुरक्षितकोटा
Kota City Police retweeted
सड़क पर आपकी थोड़ी-सी समझदारी, किसी की ज़िंदगी बचा सकती है।
एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को रास्ता देना केवल यातायात नियमों का पालन नहीं, बल्कि हमारी मानवीय जिम्मेदारी भी है।
सायरन सुनते ही सतर्क हों, सुरक्षित तरीके से अपने वाहन को किनारे करें और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखें।
*आपातकालीन सहायता:*
- 112 – आपातकालीन हेल्पलाइन
- 108 – एम्बुलेंस सेवा
याद रखें, आपका कुछ सेकंड का इंतज़ार किसी के लिए जीवनदान बन सकता है।
#RajasthanPolice #TrafficAwareness #GiveWayToAmbulance #RoadSafety
Kota City Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 03.11.2026
#surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
Kota City Police retweeted
जल है तो कल है!
BRICS Sustainable Lifestyle Week के तीसरे दिन राजस्थान पुलिस अकादमी में ‘Save Water’ थीम के तहत वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट की सफाई की गई।
इस अवसर पर प्रशिक्षुओं एवं अधिकारियों ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया।
जल की हर बूंद अनमोल है। आइए, पानी बचाने को अपनी आदत और जिम्मेदारी बनाएं।
#RajasthanPolice #RPABricksWeek #SaveWater #WaterConservation #SustainableLifestyle
Kota City Police retweeted
‘दीपावली से पहले, सुरक्षा का संकल्प’
अभियान के तहत राजस्थान पुलिस की अपील है कि इस त्योहार पर खुशियाँ खूब मनाएँ, लेकिन अपने जश्न में बेज़ुबान पशु-पक्षियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
पटाखे जलाते समय उन्हें सुरक्षित दूरी पर रखें। तेज़ आवाज़ और धमाकों से बचें, ताकि हमारी खुशियाँ उनके लिए डर की वजह न बनें।
*इस दीपावली, खुशियाँ बाँटें, डर नहीं।*
#Diwali #RajasthanPolice #FYP #CelebrateResponsibly
Kota City Police retweeted
हिंसा कभी भी "घर का मामला" नहीं होती, यह अपराध है और इसके खिलाफ आवाज़ उठाना हम सबका अधिकार व कर्तव्य है!
चुप रहना इस जुल्म को और बढ़ावा देता है। यदि आप या आपके आसपास कोई भी महिला घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार के खतरे का सामना कर रही है, तो खामोश न रहें।
तत्काल मदद के लिए महिला हेल्पलाइन 1090 पर Call करें। याद रखें, दरवाजा बंद हो सकता है लेकिन मदद का रास्ता हमेशा खुला है। राजस्थान पुलिस हर कदम पर आपके साथ है।
हिंसा सहें नहीं, खुलकर बोलें।
किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न होने पर महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 या निर्भया WhatsApp Helpline नंबर 8764866090 पर तुरंत संपर्क करें।
#Rajasthanpolice #Kalikaunit #womenssafety #Domesticviolence #1090
Kota City Police retweeted
Speedometer की सुई सिर्फ रफ़्तार नहीं, बल्कि आपकी ज़िंदगी और मौत के बीच का फासला भी बताती है!
सड़क पर गाड़ी चलाते समय थोड़ी सी जल्दबाजी और Overspeeding न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आपके और आपके परिवार के भविष्य के साथ एक बड़ा जोखिम है। सड़क पर तय की गई Speed Limits सिर्फ नियम नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करती है|
गति पर नियंत्रण रखें, ज़िम्मेदारी से Drive करें!
सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 डायल करें।
#Roadsafety # Rajasthanpolice#Trafficawareness #Overspeeding #Drivesafe #Speedlimit
Kota City Police retweeted
कोटा मिलिट्री स्टेशन के GOC मेजर जनरल संजय कुमार कांदपाल एवं उनकी टीम ने टाइगर श्रॉफ हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली कोटा शहर पुलिस टीम का सम्मान कर बढ़ाया मनोबल। उत्कृष्ट कार्य और समर्पण को मिला सेना का सराहनीय प्रोत्साहन। 🇮🇳👏
#KotaCityPolice #IndianArmy #ProudMoment
#जिला_कोटा_शहर क्षेत्र में निम्न अधिकारियों की #रात्रिकालीन_गश्त 12 AM से 05 AM तक रहेगी। रात्रि में किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्न अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#KotaCityPolice #NightPatrolNumbers #staysafe
कोटा मिलिट्री स्टेशन के GOC मेजर जनरल संजय कुमार कांदपाल एवं उनकी टीम ने टाइगर श्रॉफ हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली कोटा शहर पुलिस टीम का सम्मान कर बढ़ाया मनोबल। उत्कृष्ट कार्य और समर्पण को मिला सेना का सराहनीय प्रोत्साहन। 🇮🇳👏
#KotaCityPolice #IndianArmy #ProudMoment
Kota City Police retweeted
वर्दी का विश्वास, सेवा का जज़्बा और सुरक्षा का संकल्प — यही है कोटा शहर पुलिस की पहचान! 👮♀️❤️#KotaCityPolice #KotaDussehraMela #KalikaPatrollingUnit #YCLG #SurakshaSakhi #WomenSafety
वर्दी का विश्वास, सेवा का जज़्बा और सुरक्षा का संकल्प — यही है कोटा शहर पुलिस की पहचान! 👮♀️❤️#KotaCityPolice #KotaDussehraMela #KalikaPatrollingUnit #YCLG #SurakshaSakhi #WomenSafety
Kota City Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 02.11.2026
#surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
Kota City Police retweeted
पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में राजस्थान पुलिस का एक और महत्वपूर्ण कदम!
आज पुलिस मुख्यालय, जयपुर के प्रांगण में 'Mission LiFE' (Lifestyle for Environment) के तहत पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और सतत जीवनशैली अपनाने की शपथ ली गई।
दिनांक 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक मनाए जा रहे "BRICS Sustainable Lifestyle Week" के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में महानिदेशक (Law & order), राजस्थान पुलिस श्री संजय अग्रवाल जी सहित पुलिस मुख्यालय में कार्यरत समस्त अन्य अधिकारीगण एवं अन्य कार्मिकों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर सभी ने दैनिक जीवन में प्रकृति के अनुकूल आदतों को अपनाने, ऊर्जा व जल की बचत करने और पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।
आइए, हम सब भी मिलकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और एक सुरक्षित व हरित भविष्य की नींव रखें।
#MissionLiFE #Lifestyleforenvironment #BRICSSustainableLifestyleWeek #Rajasthanpolice #Environmentprotection
Kota City Police retweeted
अनुसंधान, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठता की मिसाल: 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित राजस्थान पुलिस के 7 अधिकारी!
राजस्थान पुलिस प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अत्यंत जटिल, गंभीर अपराधों के अनुसंधान (Scientific Investigation) में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस 2026) के अवसर पर घोषित प्रतिष्ठित 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' (अनुसंधान श्रेणी) की सूची में राजस्थान पुलिस के 6 आईपीएस (IPS) और 1 आरपीएस (RPS) अधिकारी का चयन हुआ है।
इन अधिकारियों ने Layered Voice Analysis, DNA Evidence, Cyber Intelligence और अंतरराज्यीय नेटवर्किंग के जरिए ऐसे पेचीदा और गंभीर मामलों को सुलझाया, जो मिसाल बन चुके हैं।
प्रमुख उपलब्धियां एवं सम्मानित अधिकारी:
* IPS डॉ. अजेय सिंह राठौड़: किशनगढ़ में 7 दिन पुराने डी-कंपोज शव और लेयर्ड वॉयस तकनीक से टॉर्चर का वीडियो निकाल कर मात्र 24 घंटे में हत्यारे दंपति को गिरफ्तार किया।
* IPS अनुष्ठा कालिया: भारत-पाक सीमा (खाजूवाला) पर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई 5 विदेशी पिस्टल व 325 कारतूस बरामद कर अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया।
* IPS कांबले शरण गोपीनाथ: नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (NCRP) पर ₹100 करोड़ से अधिक की ठगी के 4 हजार से ज्यादा मामलों में 17 आरोपियों व बैंक अधिकारियों को जेल भेजा।
* IPS मनीष कुमार: 'दृश्यम' फिल्म देखकर वृद्धा की हत्या कर शव जलाने और साक्ष्य मिटाने वाले आरोपी को कंकाल की डीएनए जांच से बेनकाब कर सलाखों के पीछे पहुँचाया।
* IPS जतिन जैन: नागौर में पॉक्सो/गैंगरेप के गंभीर मामले में मात्र 7 दिन में वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल कर त्वरित न्याय सुनिश्चित किया।
* IPS रोशन मीणा: टोंक में 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या व लूट के अंधे कत्ल (Blind Murder) की गुत्थी को चाबियों की पहचान से सुलझाया।
* RPS प्रेम कुमार (DSP): 'ऑपरेशन शटर डाउन' के तहत 4 राज्यों में 30 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर सिंडिकेट के 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
राजस्थान पुलिस अपने सभी अधिकारियों और जवानों की इस बेमिसाल कार्यशैली, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व महसूस करती है।
सुरक्षा हमारी प्रतिज्ञा, आमजन का विश्वास ही हमारी ताकत।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 डायल करें।
#RajasthanPolice #GroundZeroSuccessStories #Medals #CrimeInvestigaton #Saferajasthan
























