Rohit (@Kumar89R) header
Rohit (@Kumar89R) profile picture

Student | always happy | Enjoy every moment.

India
Joined August 2024
Photo by Rohit (@Kumar89R)Photo by Rohit (@Kumar89R)Photo by Rohit (@Kumar89R)Photo by Rohit (@Kumar89R)Photo by Rohit (@Kumar89R)Photo by Rohit (@Kumar89R)Photo by Rohit (@Kumar89R)Photo by Rohit (@Kumar89R)Photo by Rohit (@Kumar89R)Photo by Rohit (@Kumar89R)
"खड़ा हूँ अकेला इस दुनिया की राह पर, हाथ बाँधे, नज़रें आगे, दिल में आग भर।" 🔥 "My first photo on X. How is it?" 🤔
21
4
23
862
चलो लख़नऊ...
3
51
1
222
2,813
पुलिस वाले ने एक ड्राइवर को बहुत पीटा। उसकी बस यही गलती थी कि वह रोड पर थोड़ा साइड नहीं दे पाया ! बस इतनी सी गलती के कारण पुलिस ने बहुत पीटा क्या यह सही हे ग़रीब को मारना ?
16
112
7
163
3,731
पंजाब में बहुजन समाज पार्टी की सियासी गूंज तेज हो रही है! 🔥 पहले गठबंधन से चौंकाया और अब नए रैंप सॉन्ग से सियासत में हलचल मचा दी। क्या इस बार पंजाब बहुजन समाज पार्टी के साथ इतिहास रचने को तैयार है? 💙🔥 #BSP #Punjab #बहुजन_समाज_पार्टी @AnandAkash_BSP @Mayawati @IshuAnandBSP
49
2
233
1,704
सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की होगी बात, 2027 की मास्टर चाबी है बीएसपी के हाथ। #BSP4GenZ #बहन_जी_का_संदेश #6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
5
123
2
457
3,370
गुजरात में GRD की इस महिलाकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद समझ नहीं आ रहा कि इन मैडम को समाज और कानून का रक्षक कहूँ या वर्दधारी गुंडी? @GujaratPolice
99
385
13
1,141
138,975
बहन जी का आह्वान… 6 दिसंबर को लखनऊ पहुँचने का ऐलान। तारीख और जगह याद रखिए 6 दिसंबर 2026 (रविवार) डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर, लखनऊ। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने बहन कुमारी मायावती जी लखनऊ आ रही हैं। आइए, इस अवसर पर बाबा साहेब के प्रति अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता अपने परिवार, साथियों और शुभचिंतकों के साथ व्यक्त करें। बहन जी ने बुलाया है… अब घर में नहीं बैठना है, बाबा साहेब को नमन करने, लखनऊ जरूर पहुँचना है। @Mayawati @bspindia #6_दिसंबर_चलो_लखनऊ #बहन_जी_का_संदेश #BSP #जयभीम #जयभारत #bsp4genz #मिशन_2027
17
304
7
1,062
9,837
सिर्फ वर्दी के नशे की ताकत है वरना एक लपड़ में ही रोने लग जाती, सिधे साधे लड़के थे तब इतनी मार खाई है ऐसे नही मारना चाहिए कुछ इज्जत लड़कों की भी होती है यही लड़के अगर बदमाश होते तो बता देते
779
2,108
113
7,701
3,572,774
Rohit retweeted
महिला आरक्षण पर मायावती का बयान। 33% महिला आरक्षण का स्वागत- मायावती SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटा हो- मायावती #ATVideo #WomenReservationBill #DelimitationBill | @anjanaomkashyap | @aap_ka_santosh
12
144
6
876
25,317
दलितों एवं महिलाओं के उत्थान हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाले महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने वंचितों के अधिकारों की रक्षा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास किए। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया। महिला शिक्षा और सामाजिक समानता के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार और आदर्श राष्ट्र को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
4
93
621
2,787
बहन कुमारी मायावती जी का कहा कि उत्तर प्रदेश में चार 4-4 बार सरकार चलाई लेकिन दलित वर्ग या अन्य किसी ग़रीब वर्ग के भाइयों की ज़मीन हमने नहीं छीनी बल्कि जो सरकार के पास जो खेती करने के लिए ख़ाली ज़मीन पड़ी थी उस ज़मीन को हमने 3-3 एकड़ के पट्टे काटकर भूमिहीन गरीबों को बांटने का काम किया था। और आगे कहा कि जिन लोगों ने आपकी ज़मीन पर कब्जा किया है उन्हें बता देना चाहती हूँ कि जिस दिन मेरी सरकार बनेगी उस दिन ज़मीन छिनने वालों को ऐसा तोड़ा जाएगा ऐसा तोड़ा जाएगा कि फिर वो कभी किसी की ज़मीन छीनने लायक़ नहीं बचेंगे। उत्तर प्रदेश के इतिहास में बहन मायावती जी जैसी शख्सियत मुख्यमंत्री नहीं बनी क्योंकि प्रदेश की जनता आज भी बहनजी के शासनकाल को याद करते हैं चाहे स्वास्थ्य की बात हो या शिक्षा की बात हो या फिर कानून व्यवस्था की बात हो।
5
155
1
821
14,808
तो केवल मैं कहती नही थी कर के दिखाती थी - मायावती जी #6_दिसंबर_चलो_लखनऊ – at Rasra, India
6
86
2
343
2,351
Rohit retweeted
1. जैसाकि यह सर्वविदित है कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अति-मानवतावादी, कल्याणकारी व समतामूलक संविधान की पवित्र मंशाओं/उद्देश्यों आदि के प्रति सदा ही निष्ठावान एवं ईमानदार रहने के नाते बी.एस.पी. शुरू से ही देश में सर्वसमाज की महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा सहित उन्हें राजनीति में भी उचित आदर/अवसर दिये जाने की ज़बरदस्त पक्षधर रही है और इसीलिये देश की लोकसभा व राज्यों की विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण को जल्द से जल्द लागू करने की माँग लगातार करती रही है तथा इस बारे में केन्द्र सरकार के ताज़ा फैसले का स्वागत भी करती है। 2. किन्तु अच्छा बल्कि ऐतिहासिक होता अगर सदियों से शोषित-पीड़ित व उपेक्षित रहीं ख़ासकर एससी व एसटी समाज की महिलाओं को इसी में ही अलग से आरक्षण देने की व्यवस्था कर दी जाती, ताकि संकीर्ण, जातिवादी, धन व बाहुबल आदि से ग्रसित यहाँ की चुनावी राजनीति में उन्हें भी सही से भाग लेकर थोड़ा आगे बढ़ने का मौक़ा मिल जाता तो यह निश्चय ही देश व जनहित की बेहतर बात होती। इस पर केन्द्र सरकार अभी भी सहानुभूतिपूर्वक विचार कर ले तो यह ज़रूर ही उचित व न्यायपूर्ण भी होगा। 3. वैसे देश की लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभा में मौजूदा सीट संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि आदि से सम्बंधित तीन विधेयकों तथा तत्सम्बंधी परिसीमन निर्धारण करने के दौरान में सीटों की सीमा तय करने में गड़बड़ी करके राजनीतिक व चुनावी स्वार्थ की पूर्ति करने का आरोप कोई नई बात नहीं है। 4. वास्तव में जो भी पार्टी केन्द्र की सत्ता में रहती है वह ऐसे अधिकतर मामलों में देश व जनहित की परवाह कम तथा पार्टी हित/स्वार्थ को अधिक महत्व देती है, जो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है। 5. ऐसे में देश में सर्वसमाज के लोग अच्छी सरकार के लिये, बिना किसी धर्म, जाति व क्षेत्रीयता आदि की भावना में बहे हुये तथा बिना किसी लुभावने वादे, दावे व घोषणाओं आदि के छलावा में आये हुये, अच्छे लोगों को ही चुनने का संकल्प लें तो यह यहाँ देश के लोकतंत्र एवं संविधान की सुरक्षा और सम्मान में असली गारण्टी होगी, जिसके लिये बी.एस.पी. तत्पर है।
171
1,010
56
2,404
102,624
Rohit retweeted
1. देश में ’बहुजन समाज’ के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों व अन्य उपेक्षितों को, जातिवादी तत्वों की दया पर निर्भर अर्थात जातिवादी शोषण व गुलामी आदि के असहाय जीवन से मुक्ति दिलाकर, उन्हें चुनाव व लोकतंत्र द्वारा ’शासक वर्ग’ बनाने के लिये आजीवन कड़ा संघर्ष, ज़बरदस्त त्याग-तपस्या आदि करने वाले उन सबके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का ’आत्म-सम्मान व स्वाभिमान’ का मिशन सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथ में नहीं ले पाने के कारण आज भी अधूरा है तो इस पर ख़ासकर ’बहुजन समाज’ को आज ’संविधान दिवस’ पर सोच-विचार व गंभीर चिन्तन ज़रूर करना चाहिये। 2. और आज 26 नवम्बर के दिन जब केन्द्र व राज्य सरकारें ’संविधान दिवस’ मना रही हैं तो ’बहुजन समाज’ को, समय-समय पर जन्मे अपने महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों में भी ख़ासकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के इस अमर संदेश कि, ’सत्ता वह मास्टर चाबी है जिससे तरक़्क़ी/विकास के तमाम बन्द दरवाज़े खुल जाते हैं’, देश की आज़ादी के इतने लम्बे अर्से के बाद तथा उनके द्वारा बनाये गये बहुजन-हितैषी मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान के होने के बावजूद भी, मंज़िल यानि कि दिल्ली की सत्ता दूर क्यों है? 3. अर्थात् इसी क्रम में सबसे महत्वपूर्ण बात तो यही है कि केन्द्र में अब तक रही सरकारों ने, आरक्षण के संवैधानिक दायित्व समेत ग़रीबी, बेरोज़गारी, शिक्षा, स्वास्थ्य व आत्म-सम्मान आदि की अति-महत्वपूर्ण बुनियादी ज़रूरतों को, क्या ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाया है? इस ज़िम्मेदारी को वास्तव में सही से नहीं निभाया है तो उसका हिसाब-किताब अभी क्यों नहीं? 4. वैसे भी दिनांक 26 नवम्बर सन् 1949, दिन शनिवार को तब संविधान की औपचारिक स्वीकृति से ठीक एक दिन पहले, संविधान सभा में अपने समापन भाषण में इन्हीं कुछ ख़ास बातों को लेकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने यही कहा था कि जातियाँ देश-विरोधी हैं, जातिवाद का परित्याग ज़रूरी है तथा भारत को देश से राष्ट्र में बदलने हेतु ठोस उपाय करने होंगे। 5. इतना ही नहीं बल्कि केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से संतुष्ट नहीं हो जाना चाहिये बल्कि सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र भी देश के सम्पूर्ण व समग्र विकास के लिये ज़रूरी है, जिस समता, समानता एवं बंधुता की बेहतरीन मिसाल बी.एस.पी. ने उत्तर प्र्रदेश में अपने चारों शासनकाल में ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त पर चलकर यहाँ ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ का सुखद सूत्रपात किया, मज़बूत बुनियाद डाली है। 6. और चूँकि ख़ासकर उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड व पंजाब राज्य में विधानसभा आमचुनाव अब काफी नज़दीक है तो बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान की पवित्र मंशा को सही से ज़मीन पर उतारना ज़रूरी है, जो संकीर्ण, सामंती व जातिवादी पार्टियों की सोच एवं कार्य संस्कृति से नहीं, बल्कि सर्वसमाज का हित एवं उनके जान, माल व मज़हब आदि सुरक्षित रखने की गारण्टी एकमात्र सच्ची अम्बेडकरवादी पार्टी बी.एस.पी., की तरक्की व उसके द्वारा ’बहुजन समाज’ के उत्थान से ही संभव है। 7. और जिसके लिये बी.एस.पी. को, ख़ासकर विरोधी पार्टियों, जातिवादी तत्वों व घोर स्वार्थी संगठनों आदि के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों प्रकार के हथकण्डों का सामना करते हुये सत्ता की मंज़िल तक पहुँचाना ज़रूरी है, 8. ताकि यहाँ यूपी में क़ानून द्वारा क़ानून का आयरन राज तथा जनहित, जनकल्याण व विकास के मामलों में भी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की बेहतरीन हुकूमत यहाँ फिर से स्थापित हो सके और ग़रीबी, बेरोज़गारी, पिछड़ापन, दुखद पलायन आदि से त्रस्त सर्वसमाज के लोग यहाँ सुख-शान्ति के साथ खुशहाल जीवन बसर कर सकें, 9. तभी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान का कल्याणकारी राज्य का सपना काफी हद तक साकार होगा। आज ’संविधान दिवस’ पर लोगों का यही संकल्प हो तो यह देश व जनहित में होगा। 10.साथ ही, आज इस मौके पर बी.एस.पी. पंजाब स्टेट यूनिट द्वारा ज़िला जालंधर के फिल्लौर में संविधान दिवस पर जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें केन्द्रीय यूनिट की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं। जय भीम, जय भारत, जय संविधान
180
1,436
78
3,331
82,499
जिसके कुछ लिखने से करोड़ों लोगों की ज़िंदगी बदल गई, उससे बड़ा राइटर कौन होगा !
5
138
514
5,320
उत्तर प्रदेश – नोएडा में इंस्पेक्टर का बेटा नंबर प्लेट पर कागज चिपकाकर गाड़ी दौड़ा रहा था। ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल ने गाड़ी का चालान काट दिया। अब हेड कांस्टेबल ही लाइन हाजिर हो गए हैं। आखिर उन्होंने इंस्पेक्टर पुत्र की गाड़ी रोकने की कोशिश कैसे की? कैसे Video बनाकर पोल खोली? @Nishantkaushik0
220
2,037
84
3,942
183,096
बहुत ही बेहतरीन वीडियो बनाया है 6 दिसंबर 2026 लखनऊ के महारैली के लिए एकलव्य ने। – at Garhi Harsaru, India
2
102
1
381
2,843
दलितों की राजधानी आगरा में सर्वसमाज के बीच आज आदरणीय बहन कु. मायावती जी का संदेश पहुंचाया। आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी उम्मीदवार श्री सर्वेश बघेल को भारी मतों से जिताने और आदरणीय बहनजी को पांचवी बार यूपी का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। जय भीम।
143
854
35
2,271
22,952
सर्वजन के स्वाभिमान के जयघोष के साथ, 6 दिसंबर, लखनऊ चलो! चलो लखनऊ!! बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस तथा मान्यवर श्री कांशीराम जी के संघर्षों एवं सामाजिक परिवर्तन की महान विरासत का स्मरण करते हुए, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी की गरिमामयी उपस्थिति में 6 दिसंबर 2026, रविवार को लखनऊ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का हिस्सा बनें। आइए, सामाजिक समानता की आवाज़ को बुलंद करें, भाईचारे की भावना को मजबूत करें तथा सर्वसमाज के स्वाभिमान, सम्मान और अधिकारों का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ। || जय भीम || जय भारत || @Mayawati @bspindia
26
460
17
1,485
16,631
कल का दिन मेरे जीवन की उन अविस्मरणीय स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा, जिन्हें शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है। कल अपने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन एवं आयोजित भंडारों में सहभागिता के लिए लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते आगमन से लेकर संपूर्ण यात्रा के दौरान जिस प्रकार हजारों की संख्या में चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों के काफिले के साथ आप सभी ने अपनी सहभागिता की, सड़कों पर दूर-दूर तक उमड़ा अपार जनसैलाब और जगह-जगह अपने दैनिक कार्यों को छोड़कर घंटों प्रतीक्षा कर आप सभी ने जिस आत्मीयता से मेरा स्वागत एवं अभिनंदन किया, वह मेरे लिए अभूतपूर्व, अविस्मरणीय एवं हृदयस्पर्शी रहा। मेरे पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री उमाशंकर सिंह जी के हमारे बीच न होने पर आप सभी ने एक अभिभावक के रूप में जिस प्रेम, स्नेह, वात्सल्य और आशीर्वाद से मुझे अभिसिंचित किया, उसमें मुझे पिता की छत्रछाया और साक्षात दैवीय कृपा की अनुभूति हुई। आप सभी ने मुझे केवल अपना प्रेम ही नहीं दिया, बल्कि मेरे हौसले को मजबूती, मेरे संकल्पों को नई ऊर्जा और मेरे हृदय को यह विश्वास दिया कि मुझपर हमारे आप सभी अभिभावक स्वरूप देवतुल्य क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद है। आप सभी का यह असीम स्नेह मेरे जीवन की सबसे अनमोल पूँजी और सबसे बड़ी शक्ति है। ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आपका यह आत्मीय प्रेम, स्नेह एवं आशीर्वाद आजीवन मुझ पर और मेरे परिवार पर बना रहे। भावविभोर हृदय से अपने समस्त देवतुल्य रसड़ा विधानसभा क्षेत्रवासियों का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।🙏 #UmaShankarSinghJi #PrinceYukeshSingh #BSP #Rasra
1
76
2
475
3,410
दीयों के रिकॉर्ड के साथ-साथ बेरोजगारी का भी रिकॉर्ड टूटा। यही है भाजपा सरकार। – at Gurgaon, India
8
109
4
365
2,553