LPG Distributors Association retweeted
Replying to @NEWS4PETRO
खपत गिरने की एक मुख्य वजह ये भी है की प्रधान मंत्री की सबसे महत्वकांची उज्ज्वला योजना के लाभार्थी द्वारा गैस का उठाओ कम या बंद कर दिया जाना है। विगत दिनों 45 दिनों की व्यवस्था ने लाभार्थियों का विश्वास सरकार से कम हो गया है। और लाभ भी अब सीमित कर चार गैस लेने तक कर दिया गया है। क्या चार सिलिंडर काफ़ी है एक साल के लिए। बाक़ी का इस्तेमाल अधिक क़ीमतों से बेहतर ये लोग फिर से कोयले, लकड़ी आदि पे लौट गये हैं। अब धुआँ मुक्त गाँव नहीं चाहिए। अब गाँव की महिलों को धुआँ से कोई बीमारी नहीं होगी। वाह जब जैसी ज़रूरत वैसी व्यवस्था। उपभोक्ता और वितरक हैरान परेशान।
LPG Distributors Association retweeted
# Provide Temper Proof Seal.
# Stop Blaming Distributors.
# Fix Accountabilty transparently.
LPG Distributors Association retweeted
ना तो उपभोक्ता हित और ना ही वितरकों के हित । सभी एसोसिएशन और फेडरेशन पाले हुए हैं OMC द्वारा। नए कनेक्शन पे रोक लगा के कमर्शियल रेट पे 10Kg वाला गैस लेने के लिए उपभोक्ता को मजबूर करना किसके हित में है ?
LPG Distributors Association retweeted
Replying to @NEWS4PETRO @PMOIndia
DAC बेहद जरूरी। अगर डिलीवरी DAC से हुआ तो कोई डायवर्सन नहीं। MDG से डायवर्सन का प्रावधान समाप्त किया जाना चाहिए। यहाँ भी कंपनी सिस्टम में बाईपास दे कर वितरक पे दबाब बनाते हैं। इसलिए One Nation One LPG Software ( under controlled bu Ministry) जरूरी। सिस्टम में बायपास दिए जाने का प्रावधान समाप्त करना चाहिए और ऐसा करने वाले अधिकारी को सेवा से विमुक्त।
क्या मंत्रालय करेगी। ????
LPG Distributors Association retweeted
Replying to @HardeepSPuri
@HardeepSPuri @PMOIndia @ChairmanIOCL @Secretary_MoPNG @PetroleumMin Government should immediately hold discussion with the @lpgdai24 regarding the distributors' demands
एलपीजी डिलीवरी चार्ज बढ़ाने की मांग पर एलपीजी एसोसिएशन द्वारा आव्हान!
@HardeepSPuri
@PetroleumMin
LPG Distributors Association retweeted
#WATCH | Delhi: When asked if the Ministry is considering a compensation package for OMCs (oil marketing companies) for their losses, Union Minister for Petroleum and Natural Gas Hardeep Singh Puri says, "OMCs are good corporate citizens. It's not a question of a compensation package. Every day they're losing God know how many 100 crores. So what happened is, if I remember correctly, on LPG one particular year, their loss was 28,000 crores and I think we reimbursed them Rs 22,000 crores. So, that is a continuous process because the last thing you want is that, as a result of their good corporate citizenship, their companies collapse because they're also answerable to their shareholders. So that is going on."
#WATCH | Delhi: On meeting the LPG Distributors Association, Union Minister for Petroleum and Natural Gas Hardeep Singh Puri says, "I am meeting the Petrol (Association) today. I meet them all the time. I meet them all the time."
He also says, "It's a very comprehensive discussion. Commission is only one part of it. If you focus on commission, only that commission, something will go wrong. We need to support them. We need to support them for the simple reason that when you are in a battle kind of scenario as we've been for the last 4 years and certainly since 28th February, they have been very strong supporters, not only LPG distributors, the petroleum distributors. So I meet them periodically. I've told them to sit down with our ministry people and work out what all we can do. There's several things you can do, including what you mentioned."
LPG Distributors Association retweeted
कौन सुनेगा पुकार!
@KrishnaPooniaIN
LPG Distributors Association retweeted
गौरतलब है कि एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ही सुनियोजित लूट मे मशगुल है.
क्या एलपीजी एसोसिएशन और फेडरेशन भी लूट और शोषण का माध्यम बन रही है.
हमारे सूत्रों के अनुसार गैस वितरक प्रति गैस सिलेंडर बिक्री पर अधिकारियो को सुविधा शुल्क का भुगतान कर रहे है. पारदर्शिता के आंकड़े झूठे है
उपभोक्ता हित का कोई पैमाना नहीं है ना कोई SOP.
LPG Distributors Association retweeted
# घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत, GST और सब्सिडी का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग
**PMUY लाभार्थियों के लिए ₹300 की सब्सिडी के अलावा ₹325.24 की अतिरिक्त सरकारी सहायता का दावा; राशि की गणना और भुगतान प्रक्रिया पर उठे सवाल**
नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर की कीमत, उस पर लगने वाले GST तथा सरकारी सब्सिडी को लेकर पारदर्शिता की मांग उठने लगी है। उपभोक्ताओं के सामने सिलेंडर के वास्तविक मूल्य और सरकार की ओर से दी जाने वाली वित्तीय सहायता का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की जा रही है।
प्रस्तुत गणना के अनुसार, 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर का मूल मूल्य ₹1,206.90 दर्शाया गया है। इस पर 5 प्रतिशत GST के रूप में ₹60.34 जोड़ने के बाद सिलेंडर का कुल मूल्य ₹1,267.24 बताया गया है।
वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए ₹300 की सब्सिडी के अतिरिक्त ₹325.24 की अतिरिक्त सरकारी सहायता दर्शाई गई है। इस प्रकार कुल सरकारी सहायता ₹625.24 बताई गई है और लाभार्थी द्वारा देय अंतिम राशि ₹642 निर्धारित की गई है।
हालांकि, इस अतिरिक्त ₹325.24 की सहायता का आधार क्या है, इसकी गणना किस सरकारी आदेश या योजना के तहत की गई है और इसका भुगतान किस माध्यम से किया जाता है, इन सवालों पर आधिकारिक स्पष्टीकरण आवश्यक है।
**दो अलग-अलग विवरण सार्वजनिक करने की मांग**
इस संबंध में मांग की गई है कि तेल विपणन कंपनियां (IOCL, BPCL एवं HPCL) और पेट्रोलियम मंत्रालय दो स्वतंत्र एवं विस्तृत गणनाएं सार्वजनिक करें। पहली गणना में सब्सिडी के बिना एलपीजी सिलेंडर के मूल मूल्य, GST और अन्य शुल्कों का पूरा विवरण हो। दूसरी गणना में उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी, अतिरिक्त सरकारी योगदान, उसके कानूनी एवं वित्तीय आधार तथा तेल कंपनियों को होने वाली प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया स्पष्ट की जाए।
साथ ही ₹300 की PMUY सब्सिडी और ₹325.24 के अतिरिक्त योगदान से संबंधित सरकारी आदेश, सर्कुलर एवं वित्तीय दस्तावेज भी सार्वजनिक करने की मांग की गई है।
**उपभोक्ताओं का सवाल है कि जब एलपीजी एक आवश्यक घरेलू ईंधन है, तो उसके मूल्य निर्धारण, कर और सरकारी सहायता का हिसाब इतना स्पष्ट क्यों नहीं है? उपभोक्ताओं को केवल अंतिम भुगतान राशि ही नहीं, बल्कि उस राशि के पीछे की पूरी वित्तीय गणना जानने का भी अधिकार मिलना चाहिए।**
पूरे मामले में पेट्रोलियम मंत्रालय और तेल विपणन कंपनियों से आधिकारिक स्पष्टीकरण की अपेक्षा की जा रही है।
@grok
@PPACIndia
@PetroleumMin
@IndianOilcl
@LPGDistributors
@lpgdai24
@LPGfederation
@aildfdelhi
#IndianOil #LPG #PMUY
@HardeepSPuri @PetroleumMin @Secretary_MoPNG @neerajmittalias @ChairmanIOCL @sahneyas
LPG Distributors Association retweeted
तेल कंपनियों की नीतियों पर चुप्पी, वितरकों के शोषण और उपभोक्ता हितों की अनदेखी के बीच संगठनों की स्वतंत्रता पर उठे सवाल!
क्या एलपीजी वितरकों के संगठन वास्तव में वितरकों की आवाज हैं या तेल कंपनियों की व्यावसायिक नीतियों के साथ तालमेल बैठाने वाले मंच बनकर रह गए हैं?
#LPGASSOCIATION
#FIGHTFORRIGHT
#AILDF
#FLDI
#LADAI
#OMC
LPG Distributors Association retweeted
Underweight lete kyun ho? cylinder return kar do aur SDM ke yahan complain kariye. Seal laga ho to Company ke adhikari pe FIR kariye. sirf bolne se nahi hoga bhai. Niche diya hua letter dekhiye dhyan se hamare yahan ek ek customer ka is letter ka receiving hai. uske baad koi nahi sunega.
LPG Distributors Association retweeted
🚨 SERIOUS CONCERN: SHORT WEIGHT IN AN INDIANE LPG CYLINDER!
Today, I received a domestic LPG cylinder from Indian Oil (Indane). After delivery, I checked its weight and was shocked by what I found.
The cylinder clearly has a Tare Weight of 16.00 KG printed on it. With the standard LPG refill quantity of 14.2 KG, its total weight should be 30.20 KG.
However, my weighing scale showed just 28.15 KG — a difference of 2.05 KG!
What's even more concerning is that the company's seal appears completely intact.
How can a sealed LPG cylinder allegedly fall short by over 2 KG?
Are consumers paying for 14.2 KG of LPG but receiving considerably less?
I'm sharing the video as evidence and urge @IndianOilcl to investigate this matter urgently.
I request @PetroleumMin and @PMOIndia to take note and ensure accountability.
Consumers pay for 14.2 KG of LPG. They deserve every gram of it. No excuses. No compromise.
#IndianOil #Indane #ConsumerRights #LPG #Microsoft #phonetapping
LPG Distributors Association retweeted
if seal is there , company is responsible, FiR must be filed. Why customer accepted delivery of an underweight cylinder. something fishy. This is why Distributors demands temper proof seal. Company do not provide and play the word game that they provide temper evident seal. Now OMC will shift reponsibilties to distributors shoulder. @NEWS4PETRO @RajaRamjpr
LPG Distributors Association retweeted
फायर बॉल या और अन्य समान कंपनी के द्वारा जबरदस्ती बेचा जा सकता है और ORC के नाम पे कमीशन काँपने को जाता है। एजेंसी वाले तो बली का बकरा है। आपको बता दें तय कमीशन नहीं मिलने पे कंपनी एजेंसी के खाते से जबरन पैसे काट लेती है, अपने कमीशन के नाम पे। ये दलाली है खत्म होनी चाहिए।
LPG Distributors Association retweeted
# 26 हजार से अधिक एलपीजी वितरकों का आर-पार की लड़ाई का ऐलान, 26 नवम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
•डिस्ट्रीब्यूटर कमीशन में न्यूनतम ₹75 की वृद्धि सहित छह प्रमुख मांगों को लेकर केंद्र सरकार और तेल कंपनियों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की तैयारी
नई दिल्ली।देशभर के 26 हजार से अधिक एलपीजी वितरकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अब निर्णायक संघर्ष का संकेत दिया है। एलपीजी वितरकों की ओर से सोशल मीडिया पर जारी संदेश में मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में 26 नवम्बर 2026 से अखिल भारतीय स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
वितरकों का कहना है कि लंबे समय से उनकी आर्थिक समस्याओं और व्यावसायिक कठिनाइयों की अनदेखी की जा रही है। बढ़ती परिचालन लागत, कर्मचारियों के वेतन, परिवहन खर्च और अन्य व्यावसायिक दायित्वों के बीच वर्तमान कमीशन पर वितरण व्यवसाय चलाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।
**ये हैं वितरकों की छह प्रमुख मांगें**
1. **कमीशन में ₹75 की वृद्धि:** 14.2 किलोग्राम घरेलू LPG सिलेंडर पर वितरक कमीशन में न्यूनतम ₹75 की तत्काल वृद्धि की जाए।
2. **डेनोवो कमेटी की सिफारिशें:** कमेटी की कमीशन संबंधी सिफारिशों के क्रमांक 1 एवं 2 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
3. **जबरन डंपिंग पर रोक:** ND, 19 किलोग्राम, 5 किलोग्राम FTL सिलेंडरों एवं गैर-ईंधन उत्पादों की जबरन बिक्री और बिलिंग बंद की जाए।
4. **PNG की अनिवार्यता समाप्त हो:** उपभोक्ताओं और एलपीजी वितरकों पर PNG अपनाने का दबाव बंद किया जाए।
5. **MDG कार्रवाई में पारदर्शिता:** वितरकों पर मनमाने एवं कथित अनुचित MDG जुर्माने लगाने की कार्रवाई रोकी जाए।
6. **नए कनेक्शन और DBC बहाल हों:** नए घरेलू LPG कनेक्शन तथा डबल बॉटल कनेक्शन (DBC) जारी करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।
**आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है सीधा असर**
यदि यह आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में परिवर्तित होता है तो घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इससे आम उपभोक्ताओं, विशेषकर घरेलू रसोई गैस पर निर्भर परिवारों को परेशानी हो सकती है।
वितरकों की ओर से जारी संदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में 26 नवम्बर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। आंदोलन के कारण आम जनता को होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा भारत सरकार की होगी।
**25 या 26 नवम्बर? हड़ताल की तारीख पर भी असमंजस**
इस पूरे घटनाक्रम में एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेशों में कहीं 25 नवम्बर तो कहीं 26 नवम्बर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की बात कही गई है। ऐसे में हड़ताल की अंतिम तिथि और आंदोलन की आधिकारिक रणनीति को लेकर स्पष्टता आवश्यक है।
**अब सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी निगाहें**
एलपीजी वितरण क्षेत्र से जुड़े इस संभावित देशव्यापी आंदोलन ने पेट्रोलियम मंत्रालय, PPAC और तीनों सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों IOCL, BPCL एवं HPCL के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वितरकों का मूल सवाल है कि जब तेल कंपनियां उनसे बेहतर सेवा, जवाबदेही, सुरक्षा मानकों और नियमों के शत-प्रतिशत अनुपालन की अपेक्षा करती हैं, तो उनकी आर्थिक व्यवहार्यता और उचित कमीशन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?
अब देखना होगा कि केंद्र सरकार और तेल विपणन कंपनियां 26 हजार से अधिक एलपीजी वितरकों की मांगों पर बातचीत और समाधान का रास्ता अपनाती हैं या देश को एक बड़े एलपीजी वितरण संकट का सामना करना पड़ता है।
#LPGSTRIKE
@PetroleumMin
@HardeepSPuri
@lpgdai24
@LPGfederation
@aildfdelhi
LPG Distributors Association retweeted
Replying to @PetroleumMin
@PetroleumMin का नियंत्रण,
तेल कम्पनियो द्वारा संचालित सॉफ्टवेयर पर ना होने से सब्सिडी का दुरूपयोग बड़े पैमाने पर होने की आशंका!
तेल कम्पनियो द्वारा अलग अलग सॉफ्टवेयर होने से शक्तियों का दुरूपयोग!
@DirMktg_iocl
#LPG
LPG Distributors Association retweeted
# एलपीजी डिलीवरी चार्ज में बढ़ोतरी और पारदर्शिता की मांग भी अधर में!
• ₹34 ( GST सहित ) में घर तक सिलेंडर पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी, वाहन भाड़ा, हमाली और सुरक्षा जोखिम भी वितरकों के माथे
एलपीजी वितरकों की मार्जिन वृद्धि के साथ अब डिलीवरी चार्ज का मुद्दा भी गंभीर होता जा रहा है। वर्तमान में प्रति सिलेंडर लगभग ₹34 मिलने वाले डिलीवरी चार्ज में गोदाम से उपभोक्ता के घर तक सिलेंडर पहुंचाने का वाहन भाड़ा, हमाली, खाली सिलेंडर वापस लाने सहित कई परिचालन संबंधी जिम्मेदारियां शामिल हैं।
इतना ही नहीं, डिलीवरी कर्मियों को भारी सिलेंडर उठाने, परिवहन और उपभोक्ता के घर तक पहुंचाने के दौरान विभिन्न सुरक्षा जोखिमों का भी सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर, बाजार में तेजी से बढ़ रहे अन्य गिग वर्कर्स की डिलीवरी व्यवस्था की तुलना में एलपीजी डिलीवरी कहीं अधिक जटिल और जवाबदेह है।
इस व्यवस्था की सबसे बड़ी दुविधा OTP, DAC और ऑनलाइन बुकिंग की अनिवार्यता के साथ तकनीकी समस्याएं हैं। सर्वर या सिस्टम फेलियर, OTP नहीं आना, उपभोक्ता का मोबाइल उपलब्ध नहीं होना तथा अन्य तकनीकी बाधाएं डिलीवरी कर्मियों के काम को और कठिन बना देती हैं। इसके बावजूद समयबद्ध डिलीवरी और उपभोक्ता संतुष्टि की जिम्मेदारी वितरकों पर बनी रहती है।
LDAI के आंदोलन की पृष्ठभूमि में तेल विपणन कंपनियों द्वारा FLDI और AILDF के साथ संयुक्त बैठक कर जल्द समाधान की घोषणा का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक डिलीवरी चार्ज में बढ़ोतरी और उसकी पारदर्शी व्यवस्था को लेकर कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है।
अब विचारणीय सवाल यह है कि **FLDI के राष्ट्रीय महासचिव पवन सोनी, AILDF के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव, AIHPDA के कैलाश दुदानी AIBDA के पी एन सेठ और LDAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस. शर्मा** क्या आपसी समन्वय से एक साझा मंच पर बैठकर वितरकों की इन प्रमुख मांगों का समाधान निकाल पाएंगे?
देश के लगभग 26,000 एलपीजी वितरकों और उनसे जुड़े लाखों कर्मचारियों एवं डिलीवरी कर्मियों को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि डिलीवरी चार्ज का व्यावहारिक पुनर्निर्धारण, लागत के अनुरूप बढ़ोतरी और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता चाहिए।
आखिर कब तक एलपीजी वितरक और उनके डिलीवरी कर्मी पुरानी दरों पर बढ़ती जिम्मेदारियों और खर्चों का बोझ उठाते रहेंगे? क्या तीनों राष्ट्रीय संगठन मिलकर वितरकों की आवाज को निर्णायक परिणाम तक पहुंचाएंगे या डिलीवरी चार्ज में बढ़ोतरी और पारदर्शिता की उम्मीद भी अधूरी रह जाएगी?
अब सवाल यह है : ₹33 में सिलेंडर की डिलीवरी की पूरी जिम्मेदारी निभाने वाले डिलीवरी कर्मियों के श्रम, जोखिम और वास्तविक परिचालन लागत का मूल्यांकन आखिर कौन करेगा?
@PetroleumMin
@PPACIndia
@PNGRB_
@SunilTatkare
@lpgdai24
@LPGfederation
@aildfdelhi
@LPGDistributors
@neerajmittalias
@HardeepSPuri
@PMOIndia
@BJP4India
@myogiadityanath
@AmitShah
LPG Distributors Association retweeted
एलपीजी वितरको के राष्ट्रीय संगठनों की मांगे एक जैसी पर विचारो मे भिन्नता से असमंजस की स्थिति बरकरार!
@lpgdai24
@LPGDistributors
@LPGfederation

























