Live Cities (@Live_Cities) header
Live Cities (@Live_Cities) profile picture

बिहार का सबसे बड़ा डिजिटल मीडिया नेटवर्क

Joined September 2016
Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)Photo by Live Cities (@Live_Cities)
बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दो निर्दलीय एमएलसी उम्मीदवारों को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल कराए जाने को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बीजेपी की इस राजनीतिक रणनीति पर निशाना साधते हुए पार्टी के फैसले पर सवाल उठाया है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि जिन लोगों को महज 15 दिन पहले पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, अब उन्हीं लोगों का बीजेपी में स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने इस घटनाक्रम को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इतनी जल्दी ऐसा क्या बदल गया कि जिन नेताओं को पहले पार्टी के लिए अनुशासनहीन या अनुपयुक्त माना गया, अब उन्हें दोबारा राजनीतिक रूप से स्वीकार किया जा रहा है? #UmeshKushwaha #BiharPolitical #MLCElection #IndependentMLC #BiharPoliticsUpdate #BJPJoining #JDUvsBJP #PoliticalStatement #Bihar #BiharNews #LiveCities
415
ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक ऐसी बड़ी खुशखबरी दी है, जो सफर के दौरान सुरक्षा की गारंटी को और मजबूत बना देगी. अब तक अगर आप घर बैठे आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते थे, तो आपको चंद पैसों में लाख रुपये के यात्रा बीमा का विकल्प मिलता था. लेकिन रेलवे काउंटर की लाइन में लगकर खिड़की से टिकट खरीदने वाले यात्री इस सहूलियत से पूरी तरह वंचित रह जाते थे. अब सरकार ने इस बड़े फर्क को खत्म कर दिया है. भागलपुर समेत देश के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर अब काउंटर से कंफर्म टिकट कटाने पर भी मात्र 45 पैसे में 10 लाख रुपये तक का वैकल्पिक यात्रा बीमा दिया जा रहा है. #IndianRailways #TrainTravel #TravelInsurance #IRCTC #RailwayInsurance #10LakhInsurance #45PaisaInsurance #BhagalpurNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
382
Abhishek Jha से CM Samrat Choudhary और Sanjay Jha ने फोन पर की बात, विवाद सुलझेगा? #AbhishekJha #SamratChoudhary #SanjayJha #PhoneCall #BiharGovernment #JDU #BJP #BiharBreaking #BiharPolitics #Patna #PatnaNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
536
शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के पहनावे को लेकर जारी नए निर्देश पर बिहार शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है. विभाग ने शिक्षकों को विद्यालय में जींस और टी-शर्ट जैसे परिधान पहनकर आने से परहेज करने और औपचारिक एवं शालीन कपड़ों में विद्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है. इस आदेश को लेकर बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी और पटना के एक सरकारी विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि शिक्षा विभाग को शिक्षकों के पहनावे पर निर्देश जारी करने के बजाय शिक्षा व्यवस्था की बुनियादी समस्याओं को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए. मनोज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि यदि सरकार को शिक्षकों के पहनावे को लेकर इतनी ही चिंता है तो उनके लिए बाकायदा ड्रेस कोड तय कर दे और कपड़े भी सिलवाकर उपलब्ध करा दे, ताकि शिक्षक पुलिसकर्मियों की तरह एक ही तरह की पोशाक में विद्यालय पहुंचें. उन्होंने कहा कि देश में शिक्षकों के लिए इस तरह का कोई अनिवार्य ड्रेस कोड नहीं है. शिक्षक का पद स्वयं में गरिमामय और शालीन है. ऐसे में शिक्षकों को शालीनता का पाठ पढ़ाना उचित नहीं है. #TeacherProtest #BiharTeachers #TeacherUnion #EducationDepartment #BiharEducationDepartment #TeacherDressCode #Bihar #BiharNews #LiveCities
399
राजधानी समेत प्र देश में तीन माह से चल रही छापेमारी में खाद्य संरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाने वाले प्रतिष्ठानों की गड़बड़ी अब प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में भी सामने आने लगी है। 110 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई और 30 लाख रुपये से अधिक की घटिया खाद्य सामग्री नष्ट कराने के बाद विभाग ने अब कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमानक नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार या मंगलवार से ऐसे कारोबारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। खाद्य कारोबारियों को रिपोर्ट के विरुद्ध अपील करने के लिए 30 दिन का समय मिलेगा। वहीं, जिन लोगों को पहले नोटिस किया गया था, उनके खिलाफ सोमवार से कोर्ट में मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। रविवार को पटना में कार्यरत पांच टीमों ने नोटिस व मुकदमा करने की तैयारी पूरी कर ली है। मोटे जुर्माने से मिलावटखोरी में कमी आने की बात कही जा रही है। #FoodSafety #FoodSafetyDepartment #FoodAdulteration #AdulterationFreeFood #Patna #PatnaNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
385
बिहार के वैशाली जिले में रहने वाली रितु ने इंस्टाग्राम वाले प्यार के चक्कर में पड़ कर अपने पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल के बाद रितु की इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। दरअसल यहां स्थानीय थाने के लखरांव बाग से तिवारी चकिया जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की शाम में नहर के पास झाड़ियों से रामपुकार भगत का शव बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने अब हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर शुरू हुए प्रेम-प्रसंग में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। #InstagramLove #PoliceInvestigation #MurderMystery #LoveAffair #HusbandMurder #VaishaliPolice #CrimeNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
372
मधेपुरा के प्रमोद सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर अपने घर का बिजली बिल शून्य कर दिया है। उन्होंने 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाकर 406 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को भेजी और अब गैस सिलेंडर की जगह इंडक्शन का उपयोग करते हैं। #PMSuryaGharYojana #PMSuryaGharMuftBijliYojana #SolarEnergy #InductionCooking #SolarRevolution #BiharDevelopment #MadhepuraNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
399
मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव लदमा में होने जा रही है। अमेरिका में रहने वाले ऋषिकेश कुमार से तय हुई यह शादी 10 बीघा जमीन पर भव्य तरीके से आयोजित की जाएगी, जिसमें घुड़दौड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। #AnantSingh #Mokama #ShivangiSingh #AnantSinghDaughter #LadmaVillage #WeddingNews #Patna #PatnaNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
1
361
गंगा के कटाव और बाढ़ से ऐतिहासिक तटबंधों को बचाने के लिए भागलपुर में डिजिटल मैपिंग की जाएगी। यह पहल उपग्रह और ड्रोन तकनीक का उपयोग कर तटबंधों की स्थिति का डेटाबेस बनाएगी, जिससे भविष्य की सुरक्षा रणनीति तैयार होगी। #DigitalMapping #DroneSurvey #SatelliteMapping #BiharDevelopment #DisasterManagement #BhagalpurNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
477
पटना में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड का मौसम शुरू होते ही चोरों और असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ने लगी है। ताजा मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के पॉश इलाके राजेंद्र नगर से सामने आया है, जहां देर रात दो चोरों ने तार चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। चोरी की यह पूरी करतूत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना रविवार की देर रात राजेंद्र नगर रोड नंबर-12 में OPP ट्रेंड्स सैलून के समीप हुई। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दो चोर मौके पर पहुंचे और तार चोरी करने लगे। दोनों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फिर वहां से फरार हो गए। #PatnaCrime #RajendraNagar #Kad​​amkuan #WireTheft #CCTVFootage #LawAndOrder #WinterCrime #Patna #PatnaNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
357
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट से राजधानी के सर्राफा बाजार में चमक बढ़ गई है। सोना-चांदी की दर 10 माह के न्यूनतम मूल्य पर पहुंच गई है। धनतेरस और छठ के बाद लग्न शुरू होने का प्रभाव अच्छी बुकिंग में दिख रहा है। ग्राहकों को ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए कारोबारी भी बुकिंग पर आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने ग्राहकों को प्रतिदिन के भाव की जानकारी के लिए क्यूआर कोड जारी किया है, जिसे स्कैन करते ही उस दिन का भाव पता चल जा रहा है। #GoldPrice #SilverPrice #GoldRate #SilverRate #GoldSilverPrice #SarafaBazaar #PatnaSarafaMarket #GoldPriceDrop #SilverPriceDrop #JewelleryShopping #Dhanteras #ChhathPuja #Patna #PatnaNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
484
बिहार के लाखों पेंशनभोगियों के लिए राहत की खबर है. अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए उन्हें बैंक या सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. केंद्र सरकार नवंबर में पांचवां राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (Digital Life Certificate) अभियान चलाने जा रही है. इसके तहत बिहार के अलग-अलग जिलों और शहरों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे. यह अभियान 1 से 30 नवंबर तक चलेगा. इसमें बुजुर्गों और चलने-फिरने में असमर्थ पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवाने की सुविधा मिलेगी. जरूरत पड़ने पर उनके घर जाकर भी प्रमाणपत्र तैयार किया जाएगा. इससे उन लोगों को खास राहत मिलेगी, जिन्हें उम्र या बीमारी के कारण बाहर आने-जाने में परेशानी होती है. #Pensioners #DigitalLifeCertificate #JeevanPramaan #PensionYojana #PensionUpdate #CentralGovernment #DigitalIndia #Bihar #BiharNews #LiveCities
387
पटना जू में एक बार फिर ट्वाय ट्रेन की सीटी सुनाई देने वाली है। करीब 11 साल से बंद पड़ी ट्वाय ट्रेन अब नए रंग-रूप और आधुनिक सुविधाओं के साथ लौटने की तैयारी में है। इस बार इसका कलेवर वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर होगा। बैट्री चालित चार कोच की इस ट्रेन में एक साथ 80 पर्यटक सफर कर सकेंगे। करीब 9.88 करोड़ रुपये की लागत से 3.77 किलोमीटर लंबा नया ट्रैक बिछाया जा रहा है। जनवरी 2027 के अंत तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है। ट्रेन से करीब 40 मिनट की सैर के दौरान पर्यटक जू की हरियाली, जंगल ट्रेल और तालाब के प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकेंगे। #PatnaZoo #VandeBharatExpress #PatnaZooToyTrain #BiharTourism #ZooSafari #BatteryTrain #TourismDevelopment #PatnaZooUpdate #January2027 #BiharDevelopment #Patna #PatnaNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
412
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भव्य समारोह में बिहार के गया जिले से पहुंचे विशेष आमंत्रित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. ‘एकता का पर्व, भारत का गर्व’ संदेश के साथ आयोजित इस समारोह में देश की एकता, अखंडता, आंतरिक सुरक्षा, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव की झलक देखने को मिली. इस वर्ष समारोह की मुख्य थीम ‘नक्सलमुक्त भारत’ रखी गई थी. #NationalUnityDay #SardarVallabhbhaiPatel #EktaDiwas #RashtriyaEktaDiwas #EktaNagar #Kevadia #GujaratNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
2
489
पटना: दीपावली और छठ पूजा के दौरान दूसरे राज्यों से बिहार आने और बिहार से बाहर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने विशेष त्योहारी बस सेवा की शुरुआत की है. इसके तहत 1 नवंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है. निगम की ओर से बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए करीब 200 विशेष बसों का परिचालन किया जाएगा. ये बसें 5 नवंबर से 20 नवंबर तक निर्धारित मार्गों पर चलेंगी. इसकी जानकारी परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने दी. त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए निगम ने एसी सीटर, एसी स्लीपर, नॉन एसी सीटर, स्लीपर और सेमी स्लीपर बसों की व्यवस्था की है. यात्री घर बैठे निगम की आधिकारिक वेबसाइट bsrtc.bihar.gov.in/ पर जाकर अपनी सुविधानुसार टिकट बुक कर सकते हैं. निगम का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती परिवहन सेवा उपलब्ध कराना है. #BSRTC #BiharTransport #DiwaliSpecialBus #ChhathPuja #FestivalSpecialBus #OnlineTicketBooking #BiharToDelhi #BiharToUP #BiharToHaryana #BiharToWestBengal #BiharToJharkhand #200SpecialBuses #TransportMinister #Patna #PatnaNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
2
299
मुजफ्फरपुर : सरकारी खाद्यान्न की अवैध अनलोडिंग और कालाबाजारी के मामले में घोर लापरवाही बरतने पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है. पानापुर (मीनापुर) ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश भी दिया गया है. थाने की कमान सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला आसूचना इकाई में तैनात दारोगा शिव शंकर सिंह को पानापुर ओपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. #PanapurOP #Minapur #PoliceAction #BiharPolice #SSP #AbhishekKumarMishra #Suspended #FoodGrainScam #BlackMarketing #MuzaffarpurNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
1
324
मुंगेर जिले में करीब 16 वर्षों से बंद पड़े पत्थर उद्योग को फिर से शुरू करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है. वन एवं पर्यावरण विभाग की आपत्ति के कारण वर्ष 2010 से बंद पत्थर उत्खनन का रास्ता अब साफ होने लगा है. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भीमबांध वन्यजीव आश्रयणी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांच स्टोन ब्लॉक को वन क्षेत्र से बाहर कर दिया है. इससे करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्र में पत्थर उत्खनन की संभावना बन गई है. खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव और जिला प्रशासन के प्रयास से मिली इस मंजूरी के बाद अब खनन पट्टा निर्गत करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. जिला खनन कार्यालय की ओर से जिला सर्वेक्षण प्रतिवेदन (डीएसआर) तैयार किया जाएगा. इसके बाद खनन पट्टा के लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी. जिलाधिकारी निखिल धनराज के अनुसार, जनवरी 2027 तक नीलामी प्रक्रिया शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. पत्थर उद्योग के दोबारा शुरू होने से जिले को सालाना 25 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व मिलने का अनुमान है. वहीं, वर्षों से बंद पड़े इस कारोबार के फिर से शुरू होने से क्षेत्र के हजारों मजदूरों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सकती है. #StoneMining #StoneIndustry #BiharDevelopment #MiningDepartment #25CroreRevenue #BiharGovernment #Bihar #BiharNews #LiveCities
1
551
बिहार के 22 बाढ़ प्रभावित जिलों में नदियों के किनारे जमा बालू और गाद का वैज्ञानिक सर्वे कराया जाएगा. ड्रोन और सैटेलाइट की मदद से इनकी मात्रा, गुणवत्ता और जमाव की मोटाई का पता लगाया जाएगा. इसके आधार पर सरकार नीलामी का रोडमैप तैयार करेगी. इससे राजस्व बढ़ाने के साथ गाद के इस्तेमाल का रास्ता भी खुलेगा. #BiharGovernment #BiharFlood #FloodAffectedDistricts #SandMining #SandSurvey #Bihar #BiharNews #LiveCities
439
बिहार की राज धानी पटना में सफाई पर हर महीने 28 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद गलियों से सड़कों तक पर कचरे का अंबार। कचरा उठाव की व्यवस्था वाहनों की कमी से बेपटरी होती जा रही है। नगर निगम के 40 प्रतिशत वाहन खराब हैं, जबकि 350 नए वाहनों की खरीद की योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। कहीं दोपहर तक कचरे का ढेर लगा रहता है, तो कहीं घरों से कचरा उठाने वाले वाहन कई दिनों तक नहीं पहुंचते। #PatnaMunicipalCorporation #PatnaNagarNigam #Cleanliness #WasteManagement #UrbanDevelopment #CivicIssues #Patna #PatnaNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
2
416
बिहार की गया रेल पुलिस ने 2.92 करोड़ के सोना लूटकांड का खुलासा कर लिया है. इनके पास से 612.74 ग्राम सोने की भी बरामदगी की गई है. गया रेल डीएसपी गुलशन कुमार ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि बीते 24 अक्टूबर को सोना लूट का मामला सामने आया था. इस कांड में संलिप्त कुछ अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है. वहीं, बाकी सोना की बरामदगी की कोशिश जारी है. गया रेल डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले संजय कुमार खंडेलवाल के फर्म के कर्मचारी संजीव चौहान के साथ बीते 24 अक्टूबर को सोना लूट की घटना हुई थी. संजीव कुमार कोलकाता से चंबल एक्सप्रेस से सोना लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली को लौट रहे थे, इसी दौरान भभुआ रोड स्टेशन पर अपराधियों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर संजीव चौहान के पास रहे सोना और मोबाइल छीन लिए. 2 किलो 6 ग्राम सोने की लूट की गई. #BhabhuaRoadStation #ChambalExpress #GoldTheft #GoldSmuggling #2KgGold #RailwayPolice #GRP #RPF #PoliceAction #GoldRecovery #BhabhuaNews #KaimurNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
514