उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के ऋषिकेश आगमन पर एम्स हेलीपैड पहुंचकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी का ऋषिकेश की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सफल एवं मंगलमय प्रवास की कामना की।
@pushkardhami
गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) के अवसर पर रेलवे रोड ऋषिकेश स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा, जोगीवाला माफी (छिद्दरवाला) एवं डोईवाला स्थित गुरुद्वारों में माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त संगत को गुरुपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने प्रेम, सत्य, सेवा, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाते हुए समाज को जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा दी। उनकी महान शिक्षाएं सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।
इस पावन अवसर पर जोगीवाला माफी स्थित गुरुद्वारे मे विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये तथा रेलवे रोड स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा के विकास कार्यों के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की।
गुरु नानक देव जी के चरणों में नमन करते हुए अरदास है कि उनकी कृपा हम सभी पर बनी रहे और समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा एवं भाईचारे की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।
1
78
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित 'समरसता संकल्प यात्रा' जो की पंजाब से प्रारंभ होकर पांवटा साहिब होते हुए ऋषिकेश विधानसभा आगमन पर नेपाली फार्म में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय श्री लाल सिंह आर्य जी कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित जनों को लड्डू का प्रसाद भी वितरित किया।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने अपने विचारों और शिक्षाओं के माध्यम से समाज को समानता, प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उनका आदर्श 'ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न' एक ऐसे समरस समाज की कल्पना प्रस्तुत करता है, जहां किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो और प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान एवं अधिकार प्राप्त हों।
'समरसता संकल्प यात्रा' केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव और समरस समाज के निर्माण का संकल्प है। आइए, हम सभी संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात कर जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर एक सशक्त, समरस एवं एकजुट समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री फणीन्दरनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, यात्रा संयोजक सीताराम भट्ट ने भी कार्यकर्ताओं से भेंट कर साधुवाद दिया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश में आयोजित कमला नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित होकर मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 138 छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय के लिए यह गौरव का विषय है कि यहां के 11 विद्यार्थियों ने प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस दौरान अपने छात्र जीवन को स्मरण करते हुए बताया कि कक्षा 5 एवं कक्षा 8 में मुझे भी छात्रवृत्ति प्राप्त की थी।
विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ माता-पिता और शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं समर्पण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सभी मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि वे शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा के बल पर उत्तराखंड का नाम रोशन करें। हम सभी अपने दायित्वों को समझें और अपने-अपने क्षेत्र में योगदान देकर उत्तराखंड को उन्नति एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में सहभागी बनें।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति
ऋषिकेश विधानसभा के छिद्दरवाला में गत रात्रि ओम स्टार परिवार की ओर से आयोजित उत्तराखंड के लोकपर्व इगास महोत्सव में सम्मिलित होकर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक आदरणीय नरेंद्र सिंह नेगी जी की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। उनके लोकगीतों पर उपस्थित जनसमूह जमकर झूमा। कार्यक्रम के अंत में पारंपरिक भैलो नृत्य के साथ सभी ने इगास की खुशियां साझा कीं।
हमारा दायित्व है कि अपनी समृद्ध लोक परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत बनाएं।
कार्यक्रम मे ओम स्टार परिवार के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक इगास बग्वाल हमारे पहाड़ की मिट्टी, संस्कृति और सामूहिक उल्लास से जुड़ा पर्व है।
लोकगीतों, भैलो, पारंपरिक नृत्य और अपनों के साथ खुशियों के पल इस पर्व को विशेष बनाते हैं। इगास हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और अपनी समृद्ध लोक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक सहेजने का संदेश देता है।
आइए, अपनी संस्कृति, परंपराओं और लोकपर्वों को गर्व के साथ जीवंत बनाए रखें।
इगास बग्वाल की हार्दिक शुभकामनाएँ।
गढ़ सेवा संस्थान द्वारा हरिद्वार रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका में देर शाम आयोजित लोकपर्व इगास बग्वाल का संघ के प्रांत कार्यवाह श्री दिनेश सेमवाल आदि के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मशहूर पांडवास बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा, वहीं यो यो रेडियो के आरजे काव्या ने अपनी शानदार अंदाज से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इगास हमारी प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और विरासत का अभिन्न हिस्सा है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों, लोकसंस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम है। मेरा विगत कई वर्षों से निरंतर प्रयास रहा है कि उत्तराखंड के ऐसे पारंपरिक तीज-त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित किया जाए।
कार्यक्रम में लकी ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा के साथ उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया तथा पारंपरिक भैलो नृत्य में भी सहभागिता की साथ ही साथ ही उत्तराखंड के अमर शहीदों के परिजनों एंव सामाजिक कार्यकर्ताओ को भी सम्मानित किया।
आइए, हम सभी मिलकर अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं को सहेजें और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में कुंभ निधि से ₹176.81 लाख की लागत से आईडीपीएल कैनाल गेट से सिटी गेट तक बनने वाली लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का विभागीय अधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भूमि पूजन कर एंव नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों के साथ ऋषिकेश आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी।
हमारा निरंतर प्रयास है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो और विकास कार्यों का लाभ प्रत्येक क्षेत्रवासी तक पहुंचे।
गोमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न अंग है। पावन गोपाष्टमी के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। गौमाता का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
जय गौमाता!
बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप हुए सड़क हादसे में मृतकों के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
ॐ शांति!
छठ महापर्व के पावन अवसर पर वीरभद्र में आयोजित कार्यक्रम में महामाई छठ पूजा समिति वीरभद्र के सदस्यों एंव पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस शुभ अवसर पर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही त्रिवेणी घाट एंव आस्था पथ पर (गौरी शंकर मंदिर के समीप) भी छठ मे सम्मिलित हुआ एंव बड़ी संख्या मे उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मिलकर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
छठी मैया और भगवान सूर्य देव की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समस्त प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
जय छठी मैया!
सितारगंज विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। आप सदैव जनसेवा के कार्यों में इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहें।
सादर शुभकामनाएँ!
@BahugunaUK
सप्तऋषि हरिद्वार में आयोजित ‘कामधेनु लोक’ के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री @BSKoshyari जी, प.पू. आत्मा दास महाराज जी,प.पू.ईश्वर दास महाराज जी, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, पूज्य संत-महात्माओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
‘कामधेनु लोक’ भारतीय संस्कृति, गौ-संरक्षण एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह आयोजन हमारी आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक पावन पर्व भाई दूज के अवसर पर बहन ने तिलक कर मेरी दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
इस शुभ अवसर पर हम सभी भाई-बहनों के परिवारों ने साथ मिलकर भाई दूज मनाया एंव त्योहार की खुशियां साझा कीं। अपनों के बीच बिताए ये अनमोल पल रिश्तों में प्रेम, अपनत्व और पारिवारिक एकता को और भी मजबूत बनाते हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी भाई-बहनों का स्नेह और विश्वास सदैव बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के मायाकुंड में सार्वजनिक काली पूजा समिति द्वारा आयोजित 42वें वार्षिक "मां काली पूजा महोत्सव" में सम्मिलित होकर मां काली के चरणों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही पुजारी भोला गोस्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ ही समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर ऋषिकेश क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं आश्रमों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों और भंडारों में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर शीशम झाड़ी स्थित श्री नारायण स्वामी आश्रम, हरिद्वार रोड स्थित जयराम आश्रम, पुराना बस स्टैंड के समीप राजीव लोचन आश्रम तथा आवास विकास में आवास विकास कल्चरल एवं वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित भंडारे में सहभागिता की।
गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति, प्रकृति संरक्षण, गौ-सेवा एवं भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और समरसता की भावना को और मजबूत करते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।
ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर स्थित 'रजत जयंती पार्क' के लोकार्पण कार्यक्रम में पधारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @pushkardhami जी के समक्ष ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
मुझे हर्ष है कि मुख्यमंत्री जी ने क्षेत्रहित से जुड़ी इन मांगों को सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। इसके लिए उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि स्वीकृत मांगों के धरातल पर उतरने से ऋषिकेश के विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्रवासियों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री @SubodhUniyal1 जी, ऋषिकेश मेयर शम्भू पासवान सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा देहरादून आगमन पर देश के यशस्वी केंद्रीय गृहमंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आपका देवभूमि उत्तराखंड आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव एवं उत्साह का विषय है। आपके कुशल मार्गदर्शन एवं ओजस्वी नेतृत्व में राष्ट्र की सुरक्षा, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
देहरादून पुलिस लाइन में देश के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी एवं उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित “राष्ट्रपति निशान अलंकरण परेड” में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश के माननीय मंत्रिगण, विधायकगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
यह गौरवशाली समारोह उत्तराखंड पुलिस के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रतीक है।
राष्ट्र की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले उत्तराखंड पुलिस के सभी वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन एवं हार्दिक अभिनंदन।



































