Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv) header
Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv) profile picture

This is the official account of Dharmendra Yadav, Member of Parliament - Azamgarh (Samajwadi Party).

Badaun, UP
Joined September 2017
Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)
लखनऊ में ‘शिब्ली डे’ के अवसर पर आयोजित पुरस्कार एवं अभिनंदन समारोह एक यादगार आयोजन रहा। इस दौरान शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और सम्मानित विभूतियों से मुलाक़ात और संवाद का अवसर मिला। दुनिया भर में आज़मगढ़ का नाम रौशन करने वाले प्रख्यात शिक्षाविद अल्लामा शिब्ली नोमानी साहब की शैक्षिक और साहित्यिक विरासत हम सबका गौरव है। शिब्ली कॉलेज ने इस विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया है। उनके विचार आज भी युवाओं को पढ़ने, सवाल करने और समाज के लिए काम करने की प्रेरणा देते हैं। अपने काम से पूर्वांचल का मान बढ़ाने वाली सभी सम्मानित विभूतियों को हार्दिक बधाई। विशिष्ट अतिथि शाह आलम गुड्डू जमाली जी और सभी वक्ताओं का आभार। इस आत्मीय आयोजन के लिए पूर्वांचल फ्यूचर फ़ोरम, संयोजक आफ़ाक़ अहमद आज़मी जी और उनकी पूरी टीम को हार्दिक धन्यवाद।
9
41
357
3,824
देश की आज़ादी और स्वाभिमान की रक्षा के लिए रणभूमि में अद्वितीय पराक्रम दिखाने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर सादर नमन। उनका त्याग और संघर्ष हमें सदैव देश व समाज की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
9
23
231
2,291
माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आदरणीय आज़म खान साहब को दी गई अंतरिम ज़मानत संविधान,लोकतंत्र और इंसाफ की जीत है। सत्यमेव जयते! #AzamKhan #SatyamevJayate
आदरणीय आज़म ख़ान साहब की ज़मानत मंज़ूर होना इंसाफ़ की जीत है। यही सदाक़त की ताक़त होती है कि आख़िर में सच ही जीतता है।
8
95
1,030
8,989
बिसौली ब्लॉक (बदायूं) के पूर्व प्रमुख एवं बिसौली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे श्री रामवीर सिंह यादव जी के निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ। मुझे एहसास है बिसौली में पार्टी की मजबूती के लिए वे पूरा जीवन समर्पित रहे। उनका जाना समाजवादी परिवार के लिए अपूर्णनीय क्षति है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें, तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।ओम शांति 🙏
9
28
2
285
9,318
आप सभी को गोपाष्टमी के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं! भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपका जीवन सदैव मंगलमय और खुशहाल रहे।
13
55
564
3,855
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समस्त पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया जगत से जुड़े सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
5
45
286
3,147
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर नायिका, अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक वीरांगना ऊदा देवी पासी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
9
43
389
3,304
आस्था, पवित्रता , विश्वास और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की आपको और आपके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं!
6
26
1
273
2,492
सैफई के प्रथम ब्लॉक प्रमुख एवं सैफई महोत्सव के संस्थापक स्व. श्री रणवीर सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर आयोजित हवन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
21
75
1
869
11,190
आप सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
35
76
1
874
6,856
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
62
78
4
734
5,651
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आज हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित श्रीकृष्ण सदर सम्मेलन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस मौक़े पर तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी जी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी तथा फिरोजाबाद के सांसद श्री अक्षय यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। सम्मेलन में यादव समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं, सामाजिक एकता और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज की एकजुटता, शिक्षा, सम्मान और उत्थान के संकल्प को आगे बढ़ाना ही ऐसे आयोजनों की सार्थकता है। इस भव्य आयोजन के आयोजक सांसद श्री अनिल कुमार यादव जी एवं श्री अंजन कुमार जी का विशेष आभार एवं धन्यवाद।
38
258
3
2,048
20,753