MatramKavya retweeted
“सूरज और दीप-ज्योति”!
सूरज,
तुम आते हो बड़े क्षितिज पर,
आसमान में हो उठते-चढ़ते!
पर, मैं बैठती हूँ धरती पर,
छोटे-से-छोटे द्वार,देहरी पर,
- -
हे सूर्य-देव,
मेरे अस्तित्व के उल्लास-पर्व के आने के बाद ही
आता है तेरा त्योहार!
यही है धर्म-प्रकृति का व्यवहार;
- -
#सूर्य #लेखनी
#लेखनी पर दिनांक 16 नवम्बर 2026
के कार्यक्रम,
सौजन्य :
{ @AarTee33 } { @pareeknc7 }
👇
lekhni-schedule.blogspot.com…
#सूर्य 🌞 #लेखनी ✍️
MatramKavya retweeted
#सूर्य
-
हे सूर्य देव!
आकाश में रहकर भी
धरती के कोने-कोने तक पहुँचने की
तुम्हारी इच्छा-शक्ति नमस्य है!
आकाश में एक लघु आकार में आकर भी
तुम पूरे संसार में छा जाते हो!
इसलिए, तुम आराध्य हो!
धरा पर रहकर भी हम उसकी ओर मुड़ नहीं पाते,
- -
#लेखनी #छठ_महापर्व #नमन #छठ_पूजा #छठ
#लेखनी पर दिनांक 16 नवम्बर 2026
के कार्यक्रम,
सौजन्य :
{ @AarTee33 } { @pareeknc7 }
👇
lekhni-schedule.blogspot.com…
#सूर्य 🌞 #लेखनी ✍️
MatramKavya retweeted
नमन। सूर्य देव। जय छठी मैया।
#लेखनी : आप सबों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
MatramKavya retweeted
वाह! अति सुन्दर।
Replying to @AarTee33 @pareeknc7 @madhuleka @Lekhni_ @speakingmico @ShwetaJha24 @jaincp61 @VineshGaba @Chandra25316864 @KundanS43937985 @RuchiraTripathi @arorafbd @ArchanaVed
रात:
पर मैं जी रहा हूँ निड़र
जैसे कमल
जैसे पंथ
जैसे #सूर्य
क्योंकि
कल भी हम खिलेंगे
हम चलेंगे
हम उगेंगे
और वे सब साथ होंगे
आज जिनको रात नें भटका दिया है!
~धर्मवीर भारती
#सूर्य #लेखनी
#छठ_महापर्व #ChhathPuja #ChhathPuja2026
MatramKavya retweeted
Poetry is not
What we write !
Poetry is
What we do!
#Life #vss365 ! #poetrycommunity #poetry #Writingmap
MatramKavya retweeted
“माँ”!
माँ, तुम
जीवन की पूरी आराधना हो,
भोली-भाली साधना हो,
हमें रचने-गढ़ने हेतु आई,
सृष्टि की अमोलक कर्म-चेतना हो!
जीवन की रात की भीगी पलकों पर,
सुस्मित भोर की स्वर्ण-छवियों में
तेरी प्रवृत्तियों, समिधाओं, तेरी आहुतियों के
रूप-स्वरूप झलकते रहते हैं!
सतीश
जनवरी 4, 2026
MatramKavya retweeted
“Life was happening”!
Invariably true!
MatramKavya retweeted
“कैसी अखंड यह चिर समाधि,
यतिवर,कैसा यह अमिट ध्यान?
तू महाशून्य में खोज रहा
किस जटिल समस्या का निदान?”
- -
“रे तपी! आज तप का न काल!
तू जाग-जाग मेरे विशाल!”
- #दिनकर जी #लेखनी
#जन्मतिथि ! नमन !
(हर काल-खंड में ये पंक्तियाँ अन्यमनस्क व्यवस्था,
उसके नायकों को जगाती रहेगी)
#लेखनी पर दिनांक 23 सितंबर 2026 के कार्यक्रम,
सौजन्य :
{ @AarTee33 } { @pareeknc7 }
👇
lekhni-schedule.blogspot.com…
#रामधारी_सिंह 'दिनकर'
#जन्मजयंती 💐 #लेखनी✍️
@MahakaviDinkar
@RamdhariDinkar_
MatramKavya retweeted
#दिनकर जी #जन्मदिन ! नमन !
“दिनकर”!
“तुम्हारी कृतियों से हमने सीखा-
‘प्रकाश की किरणें सीधी रेखाओं में गमन करती हैं’!
हमने सीखा -
सूर्य अस्पष्ट नहीं होता।
यह भी कि
वह आकाश में क्रीड़ा करना जानता है,
और
धरती के क्रिया-धर्म को भी पहचानता है।”!
- -
#लेखनी
“दिनकर”!
तुम्हारी कृतियों से हमने सीखा-
‘प्रकाश की किरणें सीधी रेखाओं में गमन करती हैं’!
हमने सीखा -
सूर्य अस्पष्ट नहीं होता।
यह भी कि
वह आकाश में क्रीड़ा करना जानता है,
और
धरती के क्रिया-धर्म को भी पहचानता है।
- -
#दिनकर जी #नमन
#पुण्यतिथि #लेखनी
@MahakaviDinkar
MatramKavya retweeted
“स्वच्छ चिंतन से, निगूढ़ सूक्ष्मता से,
विराट् विचारों, तीक्ष्ण तर्कों से?
छोटे-बड़े पैने बिम्बों से,
युग-संघर्ष की पीड़ा से?
समय-वक्ष के शील-साहस से?
पता नहीं,ऐ सरस्वती-पुत्र,
तेरी भाषा में धार कहाँ से आती है?”
#नमन #दिनकर जी
#जन्मदिन #लेखनी
@MahakaviDinkar
Replying to @MatramSatish
“स्वच्छ चिंतन से, निगूढ़ सूक्ष्मता से,
विराट् विचारों,तीक्ष्ण तर्कों से?
छोटे-बड़े पैने बिम्बों से,
युग-संघर्ष की पीड़ा से?
समय-वक्ष के शील-साहस से?
पता नहीं,ऐ सरस्वती-पुत्र,
तेरी भाषा में धार कहाँ से आती है?”
#नमन #दिनकर जी
#पुण्यतिथि #लेखनी
@MahakaviDinkar
MatramKavya retweeted
स्वामिन्, अन्धड़-आग बुला दो,
जले पाप जग का क्षण-भर में।
डिम-डिम डमरु बजा निज कर में
नाचो, नयन तृतीय तरेरे!
ओर-छोर तक सृष्टि भस्म हो
चिता-भूमि बन जाय अरेरे !
रच दो फिर से इसे विधाता
तुम शिव, सत्य और सुन्दर !
नाचो, हे नाचो, नटवर
#रामधारी_सिंह_दिनकर
#लेखनी #Dinkar #Poetry
MatramKavya retweeted
Song Written by me... ✍🏿
Please listen and share your views..... Also share with your friends and family.
Thankyou ❤️
youtu.be/BLGtMy2T2TQ?si=Up-Q…
MatramKavya retweeted
.. and when seasons
went past her eyes,
she saw spring turn into
faded winter, and words
into silence…
MatramKavya retweeted
“प्रेम और वासना मिल-जुल कर बनाते हैं
जीवन का उज्ज्वल उपसर्ग,
जीवन का प्रतीति-पूर्ण प्रत्यय!
बस चाहता हूँ,चाहता रहता हूँ कि
अपनी भूखी-प्यासी वासना को मैं प्रेम दे दूँ,
प्रेम देता रहूँ!
और
सधे हुए,तपे-तपाये प्रेम को कुछ वासना सौंप दूँ,
वासना सौंपता रहूँ!”
#प्रेम #वासना #लेखनी
Replying to @MatramSatish
MatramKavya retweeted
“जग में कलम उठाने वालों!
अपनी स्याही के रग-रग में
ऐसा श्याम-रंग-#कर्मवीर भर दो,
जो प्रेम-रास तो किया करे,
पर, सबसे ऊपर, सबसे उठकर
जीवन के ओर-छोर में,
विन्दु-विन्दु, वर्ण-वर्ण, अक्षर-अक्षर में
अपने #कर्तव्य-धर्म को जिया करे।”
- (“माँ, मन और माटी”)
#कर्म #लेखनी
#लेखनी पर दिनांक 09 अगस्त 2026 के कार्यक्रम,
सौजन्य :
{ @AarTee33 } { @pareeknc7 }
👇
lekhni-schedule.blogspot.com…
#कर्म #लेखनी✍️
MatramKavya retweeted
हमारे नेतागण ! सचमुच ! शाश्वत प्रणेता !
चपरासी या कलर्क जब करना पड़े तलाश
पूछा जाता—क्या पढ़े, कौन क्लास हो पास
विवाहित हो या क्वारे
कह ‘काका’ कवि, छान-बीन काफ़ी की जाती
साथ सिफ़ारिश हो, तब ही सर्विस मिल पाती
#नेताजी के वास्ते, एक नहीं प्रतिबंध
मंच पर झाड़े लेक्चर
वैसे उनकी भैंस बराबर काला अक्षर
#काका_हाथरसी
#लेखनी
MatramKavya retweeted
#पत्रकार ! समीचीन ! सार्थक।
( साभार : @SonneUndSchnee4 जी)।
पत्रकार दादा बने, देखो उनके ठाठ।
काग़ज़ का कोटा झपट, करें एक के आठ॥
करे एक के आठ, चल रही आपाधापी।
दस हज़ार बतलाय, छपें ढाई सौ कापी॥
विज्ञापन दे दो तो, जय-जयकार कराए।
मना करो तो उल्टी-सीधी न्यूज़ छपाए॥
#काका_हाथरसी
#KakaHathrasi #PoetryCommunity #Satire
#लेखनी

































