Milan Kumar retweeted
BIG ANNOUNCEMENT
SUPER INFINITY GOES GLOBAL
Starting November 1
You can watch and listen to Anand Kumar's mathematics lessons in English too.
#super30 #superinfinity #Anandkumar
#goglobal
Good
कभी-कभी गरीबी सिर्फ अवसर ही नहीं छीनती बल्कि इंसान के सपनों के रास्ते में भी दीवार बनकर खड़ी हो जाती है। मैं पटना के एक साधारण परिवार में पला-बढ़ा। सपना था कि एक दिन बड़ा गणितज्ञ बनूँगा। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ने का अवसर मिला, लेकिन हवाई जहाज़ के किराए तक के पैसे नहीं थे। फिर पिताजी भी इस दुनिया से चले गये लेकिन गणित के प्रति मेरा प्यार कभी कम नहीं हुआ।
परिवार के सहयोग से 30 गरीब बच्चों को अपने घर में रखकर पढ़ाना शुरू किया। यही छोटी-सी शुरुआत आगे चलकर सुपर 30 बनी। लेकिन मन में हमेशा एक सवाल उठता रहा कि उन लाखों बच्चों का क्या, जिन तक मैं कभी पहुँच ही नहीं पाया?
इसी सवाल से जन्म हुआ सुपर इन्फिनिटी का। मेरा सपना है कि गणित दुनिया के हर बच्चे के लिए आसान, रोचक और आनंददायक बने। इसकी शुरुआत पर लोगों का अपार प्यार और उत्साह मिला। लेकिन दुनिया भर से संदेश आने लगे कि भाषा के कारण बहुत से लोग इसे समझ नहीं पा रहे हैं। तब सोचा, क्यों न सुपर इन्फिनिटी को अंग्रेज़ी में भी शुरू किया जाए ताकि दुनिया के और अधिक लोग इससे जुड़ सकें।
सुपर 30 की शुरुआत 30 बच्चों की ज़िंदगी बदलने के सपने से हुई थी। सुपर इन्फिनिटी उसी सपने को पूरी दुनिया तक पहुँचाने की कोशिश है। क्योंकि गरीबी अवसरों को सीमित कर सकती है, लेकिन प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती।
#AnandKumar #Super30 #Superinfinity #English #mathematics
Milan Kumar retweeted
अगर शिक्षा के प्रति आग्रह और सम्मान है, तभी कोई देश विकसित होता है | इसका एक बड़ा उदाहरण है जापान | जापान ने मुझे खूब समान दिया | अभी हाल में ही जापान में इबाराकी प्रांत के मोरिया शहर में मेरे बायोपिक सुपर 30 की स्क्रीनिंग हुई। जब पता चला कि मोरिया सिटी सेंट्रल कम्युनिटी सेंटर के मुख्य सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जापानी विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय नागरिक पहुंचे, तो मन भर आया।
उन्हें सिर्फ फिल्म नहीं देखनी थी बल्कि वे मेरे संघर्ष, शिक्षा के प्रति मेरे जुनून और सुपर 30 की यात्रा को करीब से जानना चाहते थे। पटना की एक छोटी-सी कक्षा से शुरू हुआ सपना आज जापान तक दिलों को छू रहा है, इससे बड़ी खुशी क्या होगी |
इस खूबसूरत आयोजन के लिए ‘एसोसिएशन फॉर थिंकिंग अबाउट एजुकेशन लर्न्ड फ्रॉम इंडिया’ के प्रतिनिधि श्री एडा, मोरिया सिटी बोर्ड ऑफ एजुकेशन और सभी आयोजकों का हृदय से आभार।
जापानी दर्शकों, बच्चों और अभिभावकों ने जिस प्यार और उत्साह के साथ इस कहानी को अपनाया, वह मुझे बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए और भी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करने की हिम्मत देता है।
#AnandKumar #Super30 #Japan
Milan Kumar retweeted
अभी मैं टोक्यो पहुँचा हूँ | कुछ तो अच्छा होने वाला है | अंदाज़ा लगायें, और फिर कमेंट में बतायें | देखते हैं किसका गेस सही निकलता है |
#tokyo #AnandKumar #Super30 #SuperInfinity #education
Milan Kumar retweeted
जापान पहुँचते ही Government of Japan के Sakura Science Program के सलाहकार Shri Yuji Nishikawa ने जिस आत्मीयता और गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया, वह बेहद सुखद रहा। उनके साथ ही जापान की इस यात्रा का एक खूबसूरत और यादगार सफर शुरू हुआ। #Japan #Super30 #superinfinity #AnandKumar
Milan Kumar retweeted
आज जापान में Mr. Joi Ito से मुलाकात बेहद यादगार और भावुक करने वाली रही। करीब 16 साल पहले उनसे पहली बार मिला था। इतने लंबे अंतराल के बाद आज फिर उसी आत्मीयता, अपनापन और सादगी के साथ मिलना दिल को छू गया।
Mr. Joi Ito जापान के प्रतिष्ठित Technology Entrepreneur और Innovation Leader हैं। वे 2011 से 2019 तक MIT Media Lab, USA के Director रहे और वर्तमान में Chiba Institute of Technology के President हैं। उन्होंने Twitter, Flickr और Kickstarter जैसी कंपनियों के शुरुआती दौर में काफी सहयोग दिया है । साथ ही The New York Times, Sony और Mozilla Foundation से भी जुड़े रहे हैं।
इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय पहचान और उपलब्धियों के बावजूद उनकी सादगी और आत्मीयता अद्भुत है।
#Japan #Super30 #SuperInfinity
Milan Kumar retweeted
जब जापान के प्रतिष्ठित व्यावसायिक समूह CGC Group के चेयरमैन एवं CEO श्री अत्सुहिरो होरिउची के हाथों मुझे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ‘Special Achievement Award’ से सम्मानित किया गया, तो मैं स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा था।
CGC Group जापान का एक प्रमुख व्यावसायिक समूह है, जिसके नेटवर्क में 202 सदस्य कंपनियाँ और 5,083 स्टोर्स शामिल हैं। समूह का वार्षिक कारोबार 5.72 लाख करोड़ जापानी येन से अधिक बताया जाता है।
इस अवसर पर मुझे दिया गया प्रशस्ति-पत्र पढ़कर मैं भावुक हो गया। उसमें Super 30 के संस्थापक के रूप में मेरे उन प्रयासों की सराहना की गई थी, जिनके माध्यम से आर्थिक रूप से वंचित प्रतिभाशाली युवाओं को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलने का प्रयास किया गया है। इसमें यह भी उल्लेख था कि शिक्षा के क्षेत्र में मेरे प्रयासों और समाज के प्रति समर्पण ने न केवल भारत, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों को प्रेरित किया है।
प्रशस्ति-पत्र में विशेष रूप से Super Infinity की सराहना की गई। इसमें कहा गया कि यह पहल राष्ट्रीय सीमाओं और आर्थिक बाधाओं से परे जाकर दुनिया भर के बच्चों तक गणित की शिक्षा और उसे आनंद के साथ सीखने के अवसर पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह पहल भविष्य की शिक्षा के लिए एक नई उम्मीद जगाती है।
लेकिन सच कहूँ तो, यह सम्मान मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है। यह सम्मान उन तमाम बच्चों का है, जो कठिन परिस्थितियों और तमाम चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। यह उन बच्चों की उम्मीदों, उनके संघर्ष और उनके अटूट विश्वास का सम्मान है।
मेरे लिए इससे बड़ी खुशी और संतुष्टि की बात और क्या हो सकती है कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का हमारा प्रयास आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा जा रहा है।
Milan Kumar retweeted
Replying to @vladtenev
How's Commander Vrax doing after you turned him into a cat?
Milan Kumar retweeted
Replying to @ManaMoonNFT
Commander Vrax has adjusted well. Naps 18 hours a day, knocks things off the desk, still won't sign the NDA.
Milan Kumar retweeted
On Jan 8 this year, @GiggleAcademy was teaching 100,000 kids.
On Oct 8 (today), Giggle is teaching 2 million kids.
Thank you for your support for free education to millions of kids! 🙏
To paraphrase an old Soviet joke
Newsom is visiting a [insert functional state], and the central committee secretary offers to fly him around the city on his jet. It’s a super nice gulfstream 600. Newsom asks the secretary, “how can you afford such a luxury as a public servant?”
The secretary, after a few drinks, says “well, you see that 20 billion high speed rail down there? I rounded up a bunch of rural workers and worked them 9/9/6 and we built the rail 20% under budget”. He then leans in and whispers, “I told the central committee it was 15% under budget”.
A few years later the secretary is visiting Newsom. Newsom offers to take him around on California on his jet. It’s the top end gulfstream 2000. The secretary asks the same question, and Newsom responds, “Can you see that $100 billion high speed rail I campaigned for?” The secretary answers, “no i don’t”. Newsom leans in and says “exactly”.
Milan Kumar retweeted
guy who missed ansem then missed cashcat then missed ai then missed pons then missed stonk and is also going to miss ___






















